28.5 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
Home Blog Page 1113

पार्टी और परिवार एक है, अखिलेश मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे -मुलायम सिंह यादव

अमित द्विवेदी,

लखनऊ। सपा संकट के बीच आज पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर स्पष्ट किया कि परिवार और पार्टी एक है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही सिंह ने विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से कहा कि अखिलेश मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे।

सपा मुखिया के इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अब परिवार के आतंरिक कलह समाप्त हो जाएगी। अखिलेश-शिवपाल के आपसी मतभेद के चलते पिछले कुछ समय से पार्टी की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से मुलायम सिंह ने सार्वजनिक रूप से मामले को स्पष्ट करने के लिए सामने आना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, शिवपाल सहित उन मंत्रियों की मंत्रिमंडल में वापसी होगी, जिन्हें बर्खास्त किया गया था। आज सुबह मीडिया से रूबरू हुए शिवपाल सिंह ने कहा था कि मुझे कुछ सफाई नहीं देनी है। बस नेताजी का आदेश मानूंगा। जो वे कहेंगे, वही होगा।

हालाँकि कल हुई ड्रामेबाज़ी के बाद आज भी सपा कार्यालय में टेंशन का माहौल स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। कार्यालय के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे किसी भी तरह के विवाद को रोका जा सके। हालांकि आज किसी तरह की अधिकारिक बैठक की सूचना नहीं है, लेकिन बैठकों का दौर जारी है।

अंबानी ही नहीं, चाय वाला भी दे रहा है फ्री इन्टरनेट डेटा

सौम्या केसरवानी,

मुकेश अम्बानी ने हाल ही में 4जी इन्टरनेट जियो के जरिए ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्लान बनाया। मुकेश को इस योजना से शुरूआती दौर में अपार सफलता मिली है। मुकेश अम्बानी इन्टरनेट डेटा के जरिये लोगों को अपनी टेलीकॉम कंपनी का ग्राहक बनाना चाहते हैं। इसी तर्ज पर कर्णाटक के बेल्लारी में एक चाय वाला भी काम कर रहा है। वह अपनी दुकान पर चाय पीने वालों को 30 मिनट तक फ्री इन्टरनेट उपलब्ध करवाता है।

23 साल के सईद खादर बाशा की दुकान में चाय की कीमत महज 5 रूपये है। बाशा ने अपनी दुकान में चाय पीने के लिए लोगों को रिझाने के लिए 3000 हजार रूपये का रूटर और एक्सेसरीज खरीदी है और उसने अपनी दुकान पर 1700 का अनलिमिटेड डाटा पैक लगवाया है।

इसके अलावा, वह उन स्‍टूडेंस की मदद करना चाहता है, जि‍नकी जेब में 1,000 रुपए भी नहीं होते है और वह डेटा पैक नहीं खरीद सकते। बाशा ने यह स्कीम इसी साल सितंबर में शुरू की थी, तब वह एक दिन में मात्र 100 कप चाय बेचते थे। लेकिन इस स्कीम के बाद से वह एक दिन में 400 कप चाय बेचते हैं। जो भी चाय पीता है उसे पासवर्ड के साथ कूपन दि‍या जाता है।

चाय की दुकान पर एक बार लॉग इन करने के बाद आपको अपने आप इंटरनेट का एक्‍सेस मि‍ल जाता है।
इंटरनेट का कनेक्‍शन 30 मि‍नट के बाद अपने आप डि‍स्‍कनेक्‍ट हो जाता है। आप एक दि‍न में एक ही बार लॉग इन कर सकते हैं। बाशा के मुताबि‍क, एक बार में 10 से 15 लोगों को अच्‍छी स्‍पीड के साथ इंटरनेट मि‍लता है।

पाकिस्तान: क्वेटा शहर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आतंकी हमला, 60 कैडेट्स की मौत 100 घायल

ब्यूरो,

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में सोमवार रात पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हुए आतंकी हमले में 60 पुलिस कैडेट्स की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, 6 हथियार बंद हमलावर क्वेटा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के हॉस्टल में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक हमलावर ने सुसाइड जैकेट भी पहनी हुई थी।

पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस समय ये हमला हुआ उस समय प्रशिक्षण केंद्र में लगभग 600 कैडेट्स मौजूद थे, जबकि हॉस्टल में लगभग 200 कैडेट्स थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 3 आतंकियों की भी मौत हुई। पाक सरकार ने पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हुए इस आतंकी हमले की निंदा की है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और नेता इमरान खान ने भी इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकियों का यह हमला कायराना है। इस हमले के बाद से ही अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

सपा, बसपा का साथ छोड़कर उत्तरप्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाइये-प्रधानमंत्री मोदी

शिखा पाण्डेय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस जगह जाते हैं, वहां के रंग में ही रंग जाते हैं और अपने सभी चाहनेवालों का मन मोह लेते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड, उत्तरप्रदेश में ‘बुंदेलखंड परिवर्तन महारैली’ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि उत्तरप्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाना है तो सपा,बसपा का साथ छोड़ना आवश्यक है।

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुवात वहां की स्थानीय भाषा बुंदेली में की। प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड की धरती को नमन करते हुए कहा,”यह धरती बहुत खास है। यहां के लोगों ने तलवार का करतब दिखाया तो तलवार की चेतना भी दिखाई है।”

प्रधानमंत्री ने सपा और बसपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इन दोनों पार्टीयों ने उत्तरप्रदेश को खस्ताहाल कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों पार्टी आपस में मिली हुई हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसी पार्टी है, जिसे सिर्फ अपने परिवार की चिंता है, दूसरी ऐसी है, जिसे किसी भी तरह सत्ता सुख की चाह है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर उत्तरप्रदेश को आप उत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं, तो सपा और बसपा का साथ छोड़ना होगा।

मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती हमारे लिए माता के समान है और हम उसे यूं ही किसी को लूटने नहीं देंग। उन्होंने कहा कि बुंदेेेलखंड प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है, लेकिन लखनऊ के आशीर्वाद से यहां लूट मची है, किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा। प्रधानमंत्री ने कहा,” एकमात्र हम ही इस प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना सकते हैं। अब निर्णय आपको करना है। आप जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा।”

मुफ्त इंटरनेट व कालिंग के बाद अब LPG गैस सिलेंडर बेचने उतरी रिलायंस इंडस्ट्री

सौम्या केसरवानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लोगों को सस्ते इंटरनेट और कॉल देने के बाद अब हर घर में सस्ती रसोई गैस एलपीजी पहुंचने की तैयारी में है। जी हां,  मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री  एलपीजी गैस सिलेंडर के कारोबार में कूद गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत कंपनी ने 4 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर को उतारा है और चार जिलों में वितरित किया है। रिलायंस ने इसकी घोषणा दूसरी तिमाही के रिजल्ट के दौरान की। आपको बता दें की देश में एलपीजी की खपत सालाना 10 फीसदी के हिसाब से बढ़ रही है, ऐसे में प्राइवेट रिफाइनर्स आरआईएल और एसार ऑयल भी मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

LPG के बाजार पर फिलहाल सरकारी कंपनियों का कब्जा है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों की अच्छी खासी पकड़ है। ये कंपनियां 5 किलो, 14.2 किलो, 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर बेंच रही हैं, जिसमे 19 किलो के सिलेंडर कमर्शियल यूज के लिए हैं।

दूसरी और प्राइवेट फर्म्स को गवर्नमेंट सब्सिडी नहीं मिलती, इसीलिए वे मार्केट रेट पर ईंधन बेचती हैं  लेकिन, गवर्नमेंट की सब्सिडी पॉलिसी के अनुसार 10 लाख से ज्यादा सालाना अर्निंग वालों को सब्सिडी न मिलने की बात है। इससे प्राइवेट कंपनियों के लिए एलपीजी की मार्केट तैयार हो रही है।

आरआईएल ने अपनी प्रेजेंटेशन में बताया कि ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए कंपनी ने मोबाइल ऐप भी तैयार किया है। कंपनी के अधिकतर एलपीजी को गुजरात के जामनगर स्थित दो रिफाइनरी से ही बिक्री के लिए भेजा जाएगा। आरआईएल ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो 4-5 किलो के सिलेंडर का दाम कितना होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल ही सरकार ने रिलायंस को अपने प्लांट में बनने वाली 1.2 लाख टन तक एलपीजी गैस को निजी कुकिंग गैस कंपनियों को बेचने की मंजूरी दी थी। रिलायंस ने अपनी प्रेजेंटेशन में कहा कि कंपनी का पैक्ड एलपीजी गैस बिजनेस सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

पार्टी बैठक में रोए अखिलेश-शिवपाल, मुलायम के सामने बयान किया अपना-अपना दर्द

अनुज हनुमत,

पिछले कई दिनों से समाजवादी पार्टी अंतर्कलह की शिकार है। मौजूदा समय में सूबे की सत्ता संभालें हुए समाजवादी पार्टी चाचा- भतीजे के आपसी मनमुटाव का केंद्र बनी हुई है। कई दिन से लगातार जारी विवाद के बाद जब समाजवादी पार्टी के बड़े नेता लखनऊ में जुटे तो आरोप-प्रत्‍योराप का सिलसिला आगे बढ़ा।

बैठक में कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए सीएम अखिलेश यादव अपना पक्ष रखते-रखते भावुक हो गए, तो चाचा शिवपाल का गला भी रूंध गया। हालांकि इसके बावजूद दोनों ने अपनी-अपनी शिकायतें नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के सामने रखीं। अखिलेश ने कहा कि ”अगर नेताजी ने मुझसे इस्‍तीफे के लिए कहा होता तो मैंने कब का दे दिया होता।” उन्‍होंने बैठक में सबके सामने इस्‍तीफे की पेशकश भी कर दी। उन्‍होंने अमर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, ”जब अमर सिंह ने कहा कि नवंबर तक अखिलेश यूपी में सीएम नहीं रहेंगे, तो मुझे तकलीफ हुई थी। रामगोपाल जी ने ऐसा नहीं कहा।”

इसके बाद बोलने आए शिवपाल ने सीधे अखिलेश से सवाल किए। उन्‍होंने पूछा- ‘मुझसे विभाग क्‍यों छीने गए, नेताजी के साथ क्‍या मेरा योगदान नहीं? मैं मुख्‍यमंत्री से जानना चाहता हूं कि मैंने उनका कौन सा आदेश नहीं माना था। मैंने उनका हर आदेश माना है। सीएम बताएं कि क्‍या मैंने अच्‍छा काम नहीं किया?’

विक्रमादित्‍य मार्ग स्थित मुख्‍यालय पर बोलते हुए शिवपाल ने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्‍होंने कहा- ‘नेताजी जानते हैं कि मैंने पार्टी को उठाने में कितनी मेहनत की है। गांव-गांव साइकिल से घूमा, लोगों से मिला। नेताजी आप जानते हैं, हम जनता के बीच रहते हैं। हम पार्टी में मलाई खाने वाले लोग नहीं है, हम मेहनत करते हैं।” शिवपाल ने अखिलेश के नई पार्टी बनाने की बात कहने की भी पुष्टि की। उन्‍होंने कहा, ”अखिलेश ने हमसे कहा था कि वह नई पार्टी बनाएंगे। मैं कसम खाकर कहता हूं कि उन्‍होंने ऐसा कहा था।”

मुलायम की ओर इशारा कर शिवपाल ने कहा, ”पार्टी से दलालों को बाहर किया जाए। हमें उनकी कोई जरूरत नहीं। सबको 2017 चुनाव के लिए जीतोड़ मेहनत करनी है। जो लोग सपा को कमजोर करने के लिए काम करते हैं, उन्‍हें पता होना चाहिए कि हम फिर से नेताजी के खून-पसीने से सरकार बनाएंगे।”

अखिलेश द्वारा अ‍मर सिंह को निशाने पर लिए जाने के बाद शिवपाल ने उनका बचाव किया। शिवपाल ने कहा- ”2003 में अमर सिंह की वजह से सरकार बनी। कुछ लोग अमर सिंह के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं।” बहरहाल आज का दिन समाजवादी पार्टी की नजर से काफी अहम होने वाला है।

सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश की निष्ठा शर्मा ने जीता ‘द वॉइस इंडिया किड्स’ का खिताब

शिखा पाण्डेय

&टीवी पर पिछले 14 हफ़्तों से चल रही ‘द वॉइस इंडिया किड्स’ की कड़ी टक्कर में सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश की निष्ठा शर्मा ने 18 प्रतियोगियों को शिकस्त देते हुए ‘द वॉइस इंडिया किड्स’ का खिताब अपने नाम किया। इस शो के विनर के तौर पर 11 वर्षीय निष्ठा को &टीवी की और से 25 लाख रुपयों का पुरस्कार दिया गया। निष्ठा ‘टीम नीति’ की कंटेस्टेंट थीं।

कार्यक्रम के तीनों कोच, नीति मोहन, शान व शेखर ने निष्ठा को ढेर सारी बधाइयां दीं। विजेता घोषित होने के बाद निष्ठा ने कहा कि वे प्राप्त धनराशि से अपने पिता के पैरों का इलाज कराना चाहती हैं। इस धनराशि के अलावा निष्ठा को पुरस्कार स्वरूप एक सिंगिंग कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। टॉप थ्री में जगह बनाने वाले अन्य दो प्रतियोगियों, पूजा इंसां व काव्या लिमाय को 10-10 लाख रुपयों का पुरस्कार दिया गया।

पतंजलि पावर वीटा द्वारा प्रगोजित इस कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले को और भी अधिक शानदार बनाने के लिए फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लीड स्टार्स रणबीर कपूर व अनुष्का शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए व बच्चों के साथ जम कर धमाल किया। गौरतलब है कि इनकी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है, जो पिछले कई दिनों से कई मुसीबतों का सामना कर चुकी है।

चाइनीज़ सामानों की निकली हवा, जगमगाएंगे गाँव के दिए

सौम्या केसरवानी,

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का अप्रत्यक्ष साथ देने की कीमत चीन को अपने बाजार से चुकानी पड़ रही है। हालात यह हैं कि शहर में लगभग 30 प्रतिशत चाइना के उत्पादों की बिक्री कम हो गई है। जिससे कुम्हारों के दिन बहुरते दिख रहे है और परंपरागत मिट्टी के दीपक बाजार की शोभा बढ़ा रहें हैं।

लगभग एक दशक पूर्व से कानपुर में जड़े जमा चुका चाइना बाजार को पहली बार मार झेलनी पड़ रही है। खासतौर पर दीपावली में तो यहां पर चाइना का कारोबार लगभग पांच सौ करोड़ पार कर जाता था। लेकिन सरहद में तनाव के बाद जिस तरह से चीन चुप्पी साध रखी, उससे उसका शहर में व्यापार कमजोर होने लगा।

सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक संगठनों ने चीन के उत्पादों का बहिष्कार लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की। उनकी अपील धीरे-धीरे रंग लाने लगी और शहरवासी चाइना उत्पादों से दूरी बनाने लगे। जानकारों की मानें तो इस बार दीपावली में जिस तरह से शहरवासी दूरी बना रखे है, उससे चाइना उत्पाद एक चौथाई भी फिलहात बिकता नहीं दिख रहा है।

बताते चलें कि कैग की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि देश में 30 प्रतिशत चाइना उत्पादों की बिक्री कम हुई है। नई सड़क के थोक कारोबारी रजत गुलाटिया ने बताया कि एक माह से अधिक समय हो गया, माल पूरा गोदाम में पड़ा है घटती मांग को देखते हुए फुटकर व्यापारी माल खरीदने आते ही नहीं है।

आतंकवाद पर काबू करो, वरना पाकिस्तान में घुसकर करेंगे सफाया -अमेरिका

शिखा पाण्डेय,

पाकिस्तान भले ही अपनी हरकतों से बाज़ न आ रहा हो, पर उसकी असलियत अब दुनिया के सामने आ चुकी है। आतंक की बुवाई और खेती का जो कारनामा वो सीधेपन की आड़ में कर रहा है, उसे अमेरिका भी अच्छी तरह समझ चुका है। इसीलिए अमेरिका ने पाकिस्तान को आगाह किया है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद पाकिस्तान में घुसकर सभी आतंकी नेटवर्क्स खत्म कर देगा।

यह चेतावनी यूएस के टेररिज्म और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस के एक्टिंग अंडर सेक्रेटरी एडम जुबिन ने दी है। जुबिन ने शनिवार को वॉशिंगटन में एक इवेंट में कहा, “समस्या यह है कि पाकिस्तान सरकार में मौजूद कुछ ताकतें, खासकर- आईएसआई देश में एक्टिव सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहती। इसीलिए हम पाकिस्तान में अपने सहयोगियों से लगातार यह कह रहे हैं कि देश में ऑपरेट सभी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कदम उठाया जाए। “

जुबिन ने कहा कि अमेरिका इस काम में पाकिस्तान की मदद करने को तैयार है, लेकिन इसके बावजूद अगर पाकिस्तान में सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो अमेरिका खुद उन्हें खत्म करने से नहीं हिचकेगा।

जुबिन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान खुद भी क्रूर आतंकी हमलों से पीड़ित है, वहां के स्कूल्स, मार्केट और मस्जिदों पर अक्सर हमले होते रहते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा के पीछे पाकिस्तान की ही कुछ ताकतों का हाथ है जिसने देश को पीछे धकेल दिया है। जुबिन ने साफ़ लफ़्ज़ों में चेतावनी दी कि आईएसआई की तरफ से आतंकी संगठनों को सपोर्ट अभी भी जारी है और अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि उरी आतंकी हमले के बाद इंडियन आर्मी ने 28-29 सितंबर के दरम्यां रात पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर लगभग 40 आतंकियों को मार गिराया था। इसके साथ ही भारत सरकार ने इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने का दबाव भी बना रखा है। पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद और उससे पूरी दुनिया को होने वाले खतरे को लेकर भारत के साथ साथ अमेरिका भी चिंतित है।

देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए गुरनाम, 2 बजे होगा अंतिम संस्कार

शिखा पाण्डेय,

घुसपैठियों की साज़िश नाकाम करने वाले बीएसएफ के जाबाज़ गुरनाम सिंह शनिवार देर रात शहीद हो गए। 21 अक्टूबर को पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ हुई मुठभेड़ में उनके सिर में गोली लगी थी, जिसके बाद तत्काल उन्हें जम्मू के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जम्मू के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में हालत ज़्यादा खराब होने के बाद निर्णय किया गया कि रविवार को उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जाएगा, जहाँ उन्हें बेहतर ट्रीटमेंट दिया जा सके। लेकिन शनिवार देर रात ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, पोस्टमार्टम के बाद बीएसएफ के हेडक्वार्टर फ़्लोरा में उन्हें सलामी दी जाएगी, जिसके बाद 2 बजे उनके गाँव आरएस पुरा में ग्राम अरठाना में अंतिम संकर किया जाएगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के जवान गुरनाम को स्नाइपर की गोली सिर में लगी, जिसकी वजह से हालत काफी गंभीर थी। देश के इस वीर जवान को खोने के बाद पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है।