28.4 C
Mumbai
Sunday, August 9, 2026
Home Blog Page 1112

आमिर की ‘दंगल’, ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड!

सौम्या केसरवानी,

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘दंगल’ के ट्रेलर ने इतिहास रच दिया है। 19 अक्टूबर को रिलीज हुए ‘दंगल’ के ट्रेलर को 27 अक्टूबर की सुबह तक 24 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह यूट्यूब पर रिलीज होने के शुरुआती 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बन गया है।

आपको बता दें कि ‘दंगल’ एक बायोपिक है, जिसे हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट पर बनाया गया है। फिल्म में आमिर का किरदार उन्हीं की तरह एक सफल पहलवान का है, जिसे बेटे की चाहत है, ताकि देश के लिए वह स्वर्ण पदक जीत सके, लेकिन महावीर के घर बेटियां जन्म लेती हैं। एक बार तो वो हताश हो जाता है, लेकिन बाद में बेटियों को खुद प्रशिक्षित कर उन्हें विश्व स्तर का पहलवान बनाता है।

ठेठ हरियाणवी बोली में आमिर के संवादों ने दर्शकों में उनकी ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ की छवि को और मजबूत कर दिया है। दर्शकों को अब बस 23 दिसंबर का इंतजार है, जब फिल्म रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण आमिर खान, किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

कलांतर आर्ट चैंपियनशिप में हज़ारों छात्रों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

डेस्क,

कलांतर आर्ट चैंपियनशिप 2016 का आयोजन दिल्ली एनसीआर महामाया बालिका इंटर कालेज नोएडा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में हज़ारों छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन क़िया। योग गुरु भारत भूषण भारतेंदु ने प्रतिभागियों को बासुरी की धुन पर मेडिटेशन कराकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

कार्यक्रम में अग्नि डांस, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक,आदिवासी डांस, और अंत में भारतेंदु ने (चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना) गीत गाकर समापन किया। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ़ ऑनर मुम्बई से आये प्रज्ञात द्विवेदी (डायरेक्टर एल्बेडो विज़न प्राइवेट लिमिटेड) को सम्मानित किया गया।

सभी ग्रुप में प्रथम पुरस्कार के विजेता प्रथम नर्सरी -अनिका, 2-5 अर्बन-आर्य

न कपूर, रूरल-सिमरन शर्मा,6-8 अर्बन-सगुन, रूरल-अंजलि वर्मा,9-12 अर्बन-तबस्सुम परवीन,रूरल-निशा ठाकुर रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री चिरंजीवी सिन्हा (ए एस पी मिर्जापुर), श्रीमती हर्षा रानी (डिफेन्स विभाग दिल्ली),अरविन्द श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती पूजा श्रीवास्तव (वरिष्ठ आर्टिस्ट इन्सोल आर्ट) द्वारा किया गया। अंत में विशाल श्रीवास्तव ( अध्यक्ष  कलांतर आर्ट) ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

फिक्की हाई एज्युकेशन समिट 2016: प्रदर्शनी 10 नवंबर से

डेस्क,

मुंबईः 12वें फिक्की हाई एज्युकेशन समिट 2016  का विश्वस्तरीय परिषद और प्रदर्शनी 10 से 12 नवंबर को होगी। यह एक भारतीय और विदेशी उच्च शिक्षा संस्था है, जो अब एक महत्त्वपूर्ण मंच बन चुका है। इसके पहले भी परिषद में यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, यूरोप, मध्यपूर्व, अफ्रीका और सार्क आदी देशों ने भाग लिया है।

इस साल मानव संसाधन और विकास मंत्रालय तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का सहयोग मिलने से परिषद महत्त्वपूर्ण बन गई है, तथा परिषद के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और परिषद का भी आयोजन किया गया है।

परिषद का इस साल का विषय ‘एज्युकेशन फॉर टुमॉरोः लर्न इन इंडिया- लर्न फॉर दि वर्ल्ड’ है, जिसमें डिजिटल लर्निंग और उसका आज की शिक्षा व्यवस्था पर होने वाला परिणाम पर चर्चा होगी।

इस समिट का आयोजन 10 से 12 नवंबर 2016 तक नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया जाएगा तथा 1 हजार से भी अधिक भारत और कनाडा, युएसए, यूके, अफ्रीका, मध्यपूर्व, सार्क, सीआईएस, जर्मनी और फ्रान्स आदी देशों से आए युनिवर्सिटीज के अध्यक्ष, कुलगुरू और डीन्स उपस्थित रहने के आसार हैं। दो दिनों तक चलने वाली परिषद में 150 से अधिक प्रदर्शकों में विविध भारतीय संस्थान सहभागी होंगे जो वैश्विक स्तर पर सहभागी लोगों को अपनें सबसे अच्छे उपायों की जानकारी देंगे।

‘आयुर्वेद दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा धनतेरस

शिखा पाण्डेय,

केन्‍द्र सरकार ने अब धनतेरस को ‘राष्‍ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ मनाने का फैसला किया है। नरेंद्र मोदी सरकार के आयुष विभाग द्वारा इस संबंध में सभी राज्‍यों को एक सर्कुलर भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि इस प्राचीन विज्ञान को बेहद नजरअंदाज किया गया है। धनवंतरि आयुर्वेद के देवता हैं। इसलिए धनव‍ंतरि जयंती या धनतेरस को राष्‍ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

राज्‍य आयुष निदेशालयों, आयुर्वेद शिक्षा संस्‍थानों और फार्मास्‍यूटिकल कंपनियों द्वारा इस अवसर पर सार्वजनिक चर्चा, सेमिनार और प्रदर्शन लगाए जाएंगे।

आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी, यूनानी सिद्ध और होम्‍याेपैथी मंत्रालय (आयुष) के सलाहकार मनोज निसारी ने द इंडियन एक्‍सप्रेस को बताया कि देशभर के राज्‍यों को इस फैसले के बारे में जानकारी दे दी गई है और इसकी थीम ‘मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के लिए आयुर्वेद’ होगी।

निसारी ने बताया कि धनवंतरि आयुर्वेद के देवता हैं और यह उचित होगा कि राष्‍ट्रीय आयुर्वेद दिवस धनव‍ंतरि जयंती या धनतेरस पर मनाया जाए। निसारी ने कहा कि इस मौके पर हेल्‍थ चेक-अप कैंप और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

कई आयुर्वेद विशेषज्ञों और डॉक्‍टरों ने फैसले का स्‍वागत किया है। हालांकि ताराचंद अस्‍पताल के मैनेजिंग ट्रस्‍टी और नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्‍यक्ष डाॅ. सुहास परचुरे का कहना है कि आयुर्वेद तंत्र को उसकी महत्‍ता मिलनी चाहिए। आयुर्वेद एक प्राचीन भारतीय चिकित्‍सा विधि है लेकिन आयुर्वेद‍िक दवाइयां अन्‍य देशों को नहीं भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद दिवस मनाने के साथ ही यदि सरकार अन्य पहलुओं पर भी गौर करे, तो बेहतर होगा।

उत्तर प्रदेश: सीएम अखिलेश से मिले रज़ा मुराद, कहा, “अखिलेश सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री”

सौम्या केसरवानी,

समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान में रोज नया रंग देखने को मिल रहा है। कई बड़े बड़े नेताओं को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी विरोधी होने के कारण बाहर कर दिया है। इसी क्रम में आज यूपी सरकार में मंत्री और सीएम अखिलेश के करीबी पवन पाण्डेय को मुलायम सिंह ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

इन सब घटनाक्रमों के बीच आज अभिनेता रजा मुराद सीएम अखिलेश से मिलने उनके 5 केडी आवास पहुंचे। अखिलेश से मुलाकात के बाद रजा मुराद ने कहा कि अखिलेश यूपी में सबसे लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री हैं। सीएम अखिलेश युवा हैं और अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने काम किया है।

वे आगामी चुनाव में एक बार फिर सरकार बनाकर यूपी को नयी बुलंदियों पर पहुंचाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं की सीएम की पहली पसंद सिर्फ अखिलेश यादव हैं। इसलिए सभी युवा उनका साथ दें और 2017 में एक बार फिर उन्‍हें यूपी का मुख्‍यमंत्री बनाएं।

रजा मुराद ने कहा कि यूपी की सियासत और रामपुर से मुझे काफी लगाव भी है। अभिनेता की इन सब बातों के बाद से यह कयास लगने शुरू हो गए है कि वे आगामी चुनाव में सपा से चुनाव लड़ सकते है।

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की ग्रामीण महिलाओं को बनाएगी डिजिटल

सौम्या केसरवानी,

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। यूपी के सियासी हालात देखते हुए कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही चुनावों की घोषणा हो सकती है। इसी कारण चुनाव को देखते हुए समाजवादी सरकार ने भी सूबे की जनता को अपनी तरफ करने की तैयारी कर ली है।

सरकार ने 33 जिलों 27 हजार गांवों की 40 लाख महिलाओं को इंटरनेट की ट्रेनिंग देने के तैयारी की है।
मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि 27 हजार गांवों की महिलाओं को इंटरनेट साथी कार्यक्रम के प्रशिक्षित किया जाएगा। इस योजना के लिए 7300 स्थानीय महिलाओं को इंटरनेट साथी हेतु चयनित कर उनको प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षित होने के बाद वे अपने गाँव की महिलाओं को इसकी ट्रेनिंग देंगी।

साथ ही प्रशिक्षण के बाद चयनित इंटरनेट साथी महिलाओं को डिजिटल रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराये जायेंगे।

यह इंटरनेट ट्रेनिंग प्रोग्राम टाटा ट्रस्ट और गूगल इंडिया के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। बहराइच के 20 स्कूलों में कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दिसम्बर से दी जाएगी।

इसके साथ 3 से 6 साल तक के 3 हजार बच्चों को स्कूल की तैयारी के लिए प्रारंभिक शैक्षिक गतिविधियों की तैयारी कराई जाएगी।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की बढ़ेगी सैलेरी!

अमित द्विवेदी,

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के दो शीर्ष पदाधिकारियों के वेतन में वृद्धि के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके तहत राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति की सैलरी बढ़कर तीन गुना हो सकती है।

दरअसल यह कदम सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद इसलिए भी आवश्यक हो गया था, क्योंकि राष्ट्रपति का वेतन देश के शीर्ष नौकरशाह की तनख्वाह से लगभग 1 लाख रूपए कम हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव को जल्दी ही केंद्रीय कैबनेट के समक्ष पेश किया जा सकता है।

वर्तमान में राष्ट्रपति का वेतन 1.50 लाख रूपए प्रति माह है, जबकि उपराष्ट्रपति का वेतन 1.25 लाख रूपए और राज्यपाल का वेतन 1.10 लाख रूपए है। सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव के अनुसार राष्ट्रपति का वेतन पांच लाख रूपए और उपराष्ट्रपति का 3.5 लाख रूपए तक हो सकता है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद कैबिनेट सचिव का वेतन 2.5 लाख रूपए प्रति माह है, जबकि केंद्र सरकार के सचिव का वेतन 2.25 लाख रूपए प्रति माह है।

पूर्व में सन 2008 में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के वेतनों में वृद्धि की गयी थी, जब संसद ने तीन गुना वृद्धि को मंजूरी दी थी।

बेलारी मामले में येदुरप्पा बरी, राहत मिलते ही कहा, “सत्यमेव जयते”

आनंद रूप द्विवेदी,

बेलारी खनन घूसकांड मामले में आरोपी कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा को बड़ी राहत मिल गई है। दरअसल सीबीआई विशेष न्यायालय ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया है। उनपर 40 करोड़ घूस लेने का आरोप था।

इसी मामले में अन्य आरोपी, येदुरप्पा दोनों बेटों, दामाद और JSW के अधिकारियों को भी बरी कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस घोटाले में येदुरप्पा को सन 2011 में  जेल जाना पड़ा था, और उन्हें 3 हफ्ते बाद जमानत भी मिली थी।

2008 से 2011 के बीच येदुरप्पा मुख्यमंत्रित्व काल में उनके और अन्य सहयोगियों समेत ऊपर ट्रस्ट खनन लाइसेंस और अन्य लाभों के लिए 40 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगा था। सीबीआई ने कुल 216 लोगों से पूछताछ की थी। मामले के चलते राज्य में राजनीतिक उथल पुथल मच गई थी।

सीबीआई के अनुसार ये सारा पैसा दक्षिण पश्चिम खनन कंपनी से आया जिसे JSW से जुड़ा पाया गया। साथ ही कथनानुसार 20 करोड़ रूपये येदुरप्पा परिवार संचालित प्रेरणा ट्रस्ट को दिए गए और 6 करोड़ विवेकानन्द ट्रस्ट को मिले जिसके ट्रस्टी स्वयं येदुरप्पा थे।

आरोप ये भी था कि 20 करोड़ की घूस को सेटल करने के लिए JSW स्टील्स को बंगलौर स्थित बंगलौर डेवलपमेंट अथॉरिटी की संसूचित भूमि बेंची गई। मामले से राहत पाते ही येदुरप्पा ने कहा, “सत्यमेव जयते”।

खतरे में अखिलेश का भविष्य, मुलायम बोले, “सीएम का फैसला बहुमत के बाद”

सौम्या केसरवानी,

यूपी में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज पार्टी के द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव तो पहुंचे लेकिन अखिलेश यादव नहीं आए।

इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने मीडिया से कहा कि यूपी चुनाव में बहुमत मिलने पर सीएम का फैसला होगा। जब मुलायम से यह पूछा गया कि क्या शिवपाल समेत बर्खास्त मंत्रियों की मंत्रिमंडल में वापसी होगी, इस पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज सीएम हैं और मंत्रियों की वापसी का फैसला सीएम करेंगे।

अखिलेश के बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे मुलायम ने कहा कि मैं लोहिया के रास्ते पर चलता हूं, समाजवादी पार्टी एक है और परिवार एक है। इस दौरान मुलायम ने यह भी कहा कि कुछ लोग साजिश कर रहे, लेकिन साजिश करने वालों का जनाधार नहीं है।

अखिलेश बांटेंगे टिकट और शिवपाल होंगे संगठन के मुखिया!

सौम्या केसरवानी,

समाजवादी पार्टी में मची कलह को शांत करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने एक फॉर्मूला निकाला है। सूत्रों के मुताबिक संगठन की जिम्मेदारी शिवपाल यादव संभालेंगे, लेकिन टिकट बांटने का अधिकार मुख्यमंत्री अखिलेश के पास रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा भी अखिलेश यादव ही होंगे।

सोमवार को पूरे दिन चले सियासी ड्रामे के बाद अब सुलह के आसार नजर आ रहे हैं। सोमवार को हुए ड्रामे और बैठकों के बाद एसपी अध्यक्ष मुलायम सिंह ने ये फरमान सुनाया है। मुलायम ने ये साफ कर दिया है कि संगठन की कमान शिवपाल के हाथ में रहेगी, लेकिन टिकट बांटने का अधिकार अखिलेश के पास ही होगा।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को विधायकों की मीटिंग में अखिलेश ने कहा कि पार्टी नेता जी और उनकी है, इसलिए टिकट वो ही बांटेंगे यानी टिकट बांटने के बहाने लड़ाई उत्तराधिकार की भी है। यह सबको पता है कि अखिलेश यादव नेता जी के स्वाभाविक उत्ताराधिकारी हैं, लेकिन नेता जी का भाई प्रेम न तो अखिलेश को रास आ रहा है और न ही उनके समर्थकों को।

वहीं, समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और कहा कि वो मेरे नेता के बेटे हैं। उनको शुभकामनाएं। वहीं, समाजवादी पार्टी मे मची कलह और खुद पर लगे आरोपों को लेकर अमर सिंह ने कहा कि खामोशी कई सवालों का जवाब है।