28.2 C
Mumbai
Monday, August 10, 2026
Home Blog Page 1083

मुरथल गैंगरेप केस: खुद की रिश्तेदार को बना दिया पीड़िता की माँ, केस दर्ज करने की माँग

आनंद रूप द्विवेदी,

इसी साल फरवरी में जाट आरक्षण आन्दोलन में मुरथल में कुछ महिलाओं के साथ गैंगरेप की बात सामने आई थी। सारे देश में इस घटना को लेकर कोलाहल मच गया था। दरअसल इस मामले ने न्यायालय में नया रुख ले लिया है। एमीकस क्यूरी अनुपम गुप्ता ने हाईकोर्ट ने एक पत्रकार पर झूठे तथ्यों को गढ़ने का आरोप लगाया है व इस पर केस दर्ज़ किये जाने की सिफारिश की है।

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में मामले की पैरवी कर रहे एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया तुषार मेहता ने कोर्ट को सूचित किया कि पत्रकार तारिक अनवर ने अपने ही एक रिश्तेदार की आवाज को रिकॉर्ड कर रेप पीड़ित महिला की माँ के बयान के तौर पर पेश किया। तारिक अनवर सोनीपत में विशेष न्यायालय में प्रस्तुत हुआ और अपना बयान भी दिया था।

मामले में दो गवाह हैं, जिनमें से एक पत्रकार तारिक अनवर भी है। दूसरा गवाह सुरजीत गाग है, जिसने अपने सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया था, जिसे न्यायालय में बतौर किसी ऑस्ट्रेलियन महिला के ख़त के रूप में प्रस्तुत किया गया था, जिसके साथ बलात्कार होने की बात कही गई थी। ख़त को फर्जी बताते हुए सीनियर एडवोकेट अनुपम गुप्ता ने इन दोनों गवाहों के विरूद्ध फर्जी सबूत बनाने के लिए केस दर्ज करने की सिफारिश की है।

जाट हिंसा की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, जिसका कार्यभार आईजी (कारागार) ममता सिंह के जिम्मे है। उन्होंने उच्च न्यायालय को बताया कि स्पेशल जज के समक्ष पत्रकार अनवर और गाग के बयानों को कैमरे में रिकॉर्ड किये गए थे व रिकार्डिंग के समय कोई भी पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था। एडवोकेट अनुपम गुप्ता ने ये भी कहा कि इन झूठे गवाहों के चलते रेप केस को बंद नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि एक अन्य गवाह राजकुमार ने विशेष न्यायालय के समक्ष मुरथल में बलात्कार होने की बात कही थी।

आतंक को खत्म करने के लिए आतंकियों की मदद करने वालों पर सख्ती ज़रूरी- मोदी

Amritsar : ??Prime Minister Narendra Modi and Afghan President Ashraf Ghani at a meeting during Sixth Heart of Asia Conference in Amritsar on Sunday. PTI Photo (PTI12_4_2016_000019B)

इंद्रकुमार विश्वकर्मा,

हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस पंजाब के अमृतसर में चल रही है। शनिवार देर शाम मोदी ने हार्ट ऑफ एशिया में आए चार देशों के फॉरेन मिनिस्टर्स से मुलाकात की। इसमें पाक पीएम नवाज शरीफ के एडवाइजर सरताज अजीज भी शामिल थे। इस कॉन्फ्रेंस में 40 से ज्यादा देशों के डेलिगेशन हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पाकिस्तान पर सीधा निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा, “टेरर नेटवर्क को खत्म करने के लिए हमें एकजुट होकर विरोध करना होगा। इसके लिए इच्छाशक्ति दिखानी होगी।”

प्रधानमंत्री बोले, “वो लोग कौन हैं जो अफगानिस्तान और आस पास के क्षेत्र को अस्थिर करने में लगे हुए हैं। आतंक के ऐसे आकाओं की पहचान होनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ हमें मिलकर इच्छाशक्ति दिखानी होगी।”

प्रधानमंत्री ने कहा,”हमारी कोशिश और एक्शन अफगानिस्तान में सुरक्षा को बढ़ाना है। अफगानिस्तान के सामने चुनौतियां हैं, लेकिन हम मिलकर उनसे निपटेंगे। हम सभी को मिलकर अफगानिस्तान और दूसरे देशों के कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए मजबूती से काम करना होगा।”

भारत-अफगानिस्तान संबंध पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,”हमारे अफगान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता इस पूरे रीजन के लिए बहुत अहम है। अफगानिस्तान में शांति और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का विशेष योगदान जरूरी है। अफगानिस्तान और वहां के लोगों की भलाई के लिए भारत हमेशा साथ है।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के बीच हार्ट ऑफ एशिया मंत्री स्तरीय सम्मेलन शुरू होने से पहले द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच सिक्युरिटी, स्टैबिलिटी के अलावा ट्रेड के मुद्दे पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान पीएम के विदेश सलाहकार सरताज अजीज से भी की मुलाकात-

कल रात पीएम मोदी ने पाकिस्तान पीएम के विदेश सलाहकार सरताज अजीज से भी मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने सरताज अजीज से हाथ मिलाया था। हार्ट ऑफ एशिया समिट में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत की उम्मीद कम ही है।

भारत 40 देशों के इस सम्मेलन में आतंकवाद को केंद्र मुद्दा बनाकर पाकिस्तान को घेरने की कोशिश करेगा। सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन के आखिर में जारी होने वाले दस्तावेज में आतंकवाद पर विशेष जोर दिया जा सकता है।

क्या है हार्ट ऑफ एशिया?
यह एनुअल कॉन्फ्रेंस कई चुनौतियों का सामना कर रहे अफगानिस्तान पर इस्तांबुल प्रॉसेस का हिस्सा है।
हार्ट ऑफ एशिया-इस्तांबुल प्रॉसेस 2011 में शुरू की गई थी।
इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अजरबैजान, चीन, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, सउदी अरब, ताजिकिस्तान, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान और यूएई शामिल हैं।

इस प्लेटफॉर्म का मकसद अफगानिस्तान और उसके पड़ोसी देशों के बीच इकोनॉमिक, पॉलिटिकल और सिक्युरिटी को लेकर आपसी सहयोगी बढ़ाना है। कनाडा, डेनमार्क, इजिप्ट, फ्रांस, फिनलैंड, जर्मनी, इराक, इटली, जापान, नॉर्वे, पोलैंड, स्पेन, स्वीडन, ब्रिटेन और अमेरिका ने इस पहल का सपोर्ट किया है।

सीएम अखिलेश पुराने लखनऊ में सौन्दर्यीकरण योजना का करेंगे लोकार्पण

सौम्या केसरवानी,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज पुराने लखनऊ को कई सौगाते देंगे, जिसके तहत हुसैनाबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

सीएम अखिलेश के कार्यक्रम का आयोजन पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद में किया गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश इस दौरान पुराने लखनऊ को सौन्दर्यीकरण की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को पुराने लखनऊ में रहेंगे।

इस दौरान सीएम अखिलेश पुराने लखनऊ को करीब 250 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफे देंगे। वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत पुराने लखनऊ की विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों को सजाया गया है।

सीएम अखिलेश ने 250 करोड़ की परियोजनाओं के तहत नवाबों के काल में बनी कई इमारतों का जीर्णोधार करवाया है। सौन्दर्यीकरण की योजना के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश ने शहर की ऐतिहासिक इमारतों के जीर्णोधार का काम करवाया है। जीर्णोधार का काम शहर की क्लॉक टावर (घंटाघर), सतखंडा, शाही तालाब, बड़ा इमामबाड़ा आदि इमारत शामिल हैं।

2017 में बंद हो जाएगा व्हाट्सएप्प!

शिखा पाण्डेय,

‘व्हॉट्स ऐप’, जो आज कल आम जीवन में रोटी, कपड़े जितना अहम हो गया है, वह अचानक बंद हो जाए, यह कल्पना ही कितनी भयानक है। आपको बता दें कि अगले साल यह कल्पना सच साबित होने वाली है। जी हां! 2016 के अंत तक व्हॉट्स ऐप करोड़ों ऐसे स्मार्टफोन्स में काम करना बंद कर देगा, जिन्हें अपग्रेड नहीं कराया गया है। कंपनी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि 2017 में कई पुराने फोन इस ऐप के लिए अनुपयोगी हो जाएंगे।

व्हॉट्स ऐप ने अपनी सातवीं सालगिरह पर यह घोषणा की है, जिसके मुताबिक व्हॉट्स ऐप अपनी तकनीक को और बेहतर बनाने जा रहा है। यह तकनीकी बदलाव पुराने फोनों के अनुकूल नहीं होगा। व्हॉट्स ऐप प्रवक्ता ने एक अख़बार को दिए अपने बयान में बताया, “ये मोबाइल उपकरण हमारे इस सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं, लेकिन भविष्य के लिए हमें अपने ऐप में जिस तरह के फीचर जोड़ने हैं, इन फोनों में उस तरह की क्षमता नहीं है। हम अगले सात सालों के बारे में सोच रहे हैं, हम इस मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले अधिसंख्य लोगों के लिए अपने प्रयास केंद्रित करना चाहते हैं।”

कंपनी का कहना है, “यह फैसला लेना हमारे लिए काफी मुश्किल था, लेकिन यह सही फैसला है ताकि व्हाट्स ऐप के जरिये लोगों को अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों से संपर्क में रहने का बेहतर तरीका उपलब्ध कराया जा सके।” व्हॉट्स ऐप का दावा है कि दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोग उसके ऐप का इस्तेमाल करते हैं। अपने इन्हीं यूजर्स के लिए कंपनी ने साल की शुरुआत में एंड टू एंड इंक्रिप्शन को अपनाया था, जिससे किसी भी कंपनी या सरकार के लिए संदेश पढ़ना या कॉल सुनना तकनीकी तौर पर असंभव हो गया है।

कौन से फोन्स होंगे व्हॉट्स ऐप से वंचित-

-आइफोन यूजर के लिए आइफोन 3जीएस में व्हॉट्स ऐप सपोर्ट नहीं करेगा।

-आइओएस 6 से चलने वाले फोन में भी यह ऐप काम नहीं करेगा।

-पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी पीढ़ी के आइपैड्स को अगर अपडेट न कराया गया, तो उसमें भी व्हॉट्स ऐप नहीं चलेगा।

-एंड्रॉयड 2.1 और 2.2 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोनों में भी इस साल के बाद व्हॉट्स ऐप काम नहीं करेगा।

-विंडो-7 से चलने वाले फोन भी इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, नोकिया एस40 और नोकिया सिम्बियन एस60 में व्हाट्स एप 30 जून, 2017 तक काम करता रहेगा।

मोदी पर भड़के केजरीवाल, कहा, “जनता आपसे लाइन में बिताए एक-एक मिनट का बदला लेगी”

शिखा पाण्डेय,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमन्त्री द्वारा मुरादाबाद रैली में खुद को फ़कीर बताया जाना कतई रास नहीं आया। केजरीवाल का कहना है कि फ़कीर लाखों, करोड़ों का सूट नहीं पहनते, न ही ‘वर्ल्ड टूर’ करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो इस्तेमाल की वजह से जियो पर 500 रुपये जुर्माना लग सकने की खबर पर भी उन्होंने टिप्पणी की कि देश का पीएम कभी इतना सस्ता नहीं बिका।

केजरीवाल ने ट्वीट किया है, “मोदीजी आप फकीर हैं? हर दिन आप कपड़ों की चार नयी जोड़ी पहनते हैं, आप 10 लाख रुपए का सूट पहनते हैं और दुनिया भर में घूमते हैं। लोगों का आपके शब्दों से भरोसा खत्म हो गया है।”

आपको बता दें कि मुरादाबाद में शनिवार को एक रैली में मोदी ने कहा कि कालाधन रखने पर कार्रवाई के लिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। मोदी ने कहा, ‘मेरा पीछा किया जा रहा, क्या मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़कर अपराध किया। लेकिन मेरे विरोधी मेरा क्या कर सकते हैं? मैं एक फकीर हूं…झोला लेकर चलता हूँ”।

दूसरे ट्वीट में केजरीवाल ने  कहा, “प्रधानमंत्री एक-एक कर आरबीआई, सीबीआई, विश्वविद्यालय और अब न्यायपालिका को खत्म कर रहे हैं। देश ने 65 साल में जो हासिल किया, उसे आप अगले पांच साल में बर्बाद कर देंगे।

नोटबंदी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “जनता आपसे लाइन में बिताए एक-एक मिनट का बदला लेगी। क्या आपको इसलिए वोट दिया था कि आप ईमानदारों को सजा और बेइमानों को इनाम दोगे?”

उल्लेखनीय है कि मोदी ने मुराबाद में देश को नकद लेन-देन से मुक्ति दिलाने का आहवान करते हुए मोबाइल के जरिए खरीद फरोख्त करने का सुझाव दिया और नौजवानों से अपील की कि वे देशवासियों को मोबाइल के जरिए लेनदेन करना सिखायें।

मोदी ने कहा, “हमारी सभी मुसीबतों की जड़ में भ्रष्टाचार है। कानून का उपयोग करके बेईमान को ठीक करना होगा। भ्रष्टाचार को ठिकाने लगाना होगा।” उन्होंने पूछा, ‘अगर कोई ये काम करता है तो वह गुनाहगार है क्या? कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता तो गुनाहगार है क्या? मैं हैरान हूं कि आजकल मेरे ही देश में कुछ लोग मुझे गुनाहगार कह रहे हैं। क्या मेरा यही गुनाह है कि भ्रष्टाचार के दिन पूरे होते जा रहे हैं? क्या यही मेरा गुनाह है कि गरीबों का हक छीनने वालों को अब हिसाब देना पड़ रहा है?”

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ के जवानों ने किया ढेर

इंद्रकुमार विश्वकर्मा,

सीमा सुरक्षाबल की टुकड़ी ने पंजाब के पठानकोट जिले के ढिंडा चौकी के पास एक संदिग्ध को गोली मारकर सीमापार से घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया।

पठानकोट में नियुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया, “बामियाल इलाके में सीमा पर लगी बाड़ के बेहद करीब आने के बाद घुसपैठिये को कल रात बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया।”

गौरतलब है कि स्थानीय लोगों की ओर से पाँच संदिग्ध हथियारबंद लोगों को देखने का दावा किए जाने के पश्चात पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और सेना ने पठानकोट इलाके में कल गहन खोज अभियान चलाया। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए स्वात कमांडो सहित 250 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।

बता दें कि पठानकोट स्थित वायुसेना स्टेशन पर इस वर्ष जनवरी मे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था। इसमें शामिल आतंकवादी सीमापार से आए थे। पिछले वर्ष 27 जुलाई को आतंकियों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर को निशाना बनाया था।

ओबामा को मोदी के साथ काम करने पर गर्व है-व्हाइट हाउस

शिखा पाण्डेय
अमेरिका में व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान भारत और अमेरिका के रिश्तों में बहुत मज़बूती आयी है साथ ही उन सभी को उम्मीद है कि उनके नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी भारत के रिश्ते ऐसे ही प्रगाढ़ होंगे।

व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेट्री एरिक स्चुल्ट्ज़ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ” हम जानते हैं कि अक्सर राष्ट्रपति ओबामा अन्य राष्ट्रप्रमुखों से कई मुद्दों पर बात करते हैं, लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर वे बहुत प्रफुल्लित महसूस करते हैं, बहुत खुश होते हैं। इन दोनों की बातें बिलकुल ज़मीनी स्तर पर होती हैं।” उन्होंने कहा कि यदि यह रिश्ता ऐसे ही मधुर बना रहे, तो अमेरिका के लिए यह बहुत अच्छी बात होगी।

उन्होंने कहा कि इन दोनों दिग्गज राष्ट्र नायकों ने मिलकर कई बड़े बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया है।
उन्होंने कहा, ” भविष्य के बारे में तो नहीं कह सकते, लेकिन मेरा मानना है कि भारत और अमेरिका के रिश्तों की रूप रेखा खींचने का निर्णय इतिहासकारों पर छोड़ देना चाहिए। निश्चित तौर पर राष्ट्रपति ओबामा को अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री के साथ इतनी घनिष्ठता से काम करने पर गर्व है।”

नोटबंदी के बाद पीएम मोदी की यूपी में एक और रैली

सौम्या केसरवानी,

इलाहाबाद। आज मुरादाबाद में पीएम चौथी परिवर्तन रैली करेंगे। इससे पहले 14 नवंबर को गाजीपुर में और 20 नवंबर को आगरा और 27 नवंबर को कुशीनगर में परिवर्तन रैली की थी।

प्रधानमंत्री रैली के जरिये भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ अपने मुहिम को और तेज करने में लगे हैं। इन रैलियों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकार इन रैलियों को पीएम मोदी का चुनाव प्रचार अभियान का हिस्सा मान रहे हैं। रैली के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गए हैं। एसपीजी ने तीन दिन पहले से ही यहां डेरा डाल रखा है। रैली में रामपुर, अमरोहा, संभल और बिजनौर समेत आस पास के क्षेत्रों के करीब दो लाख लोगों को आने की संभावना है।

रैली को पीएम मोदी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी उपाध्यक्ष तथा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री रैली के जरिये नोटबंदी को लेकर उनके ऊपर किये जा रहे हमलों का जवाब देंगे। पार्टी की चल रही परिवर्तन यात्राओं में मोदी की छह सभाएं होनी हैं। तीन हो चुकी हैं, जबकि तीन प्रस्तावित हैं। मुरादाबाद के बाद 11 दिसम्बर को बहराइच और 18 दिसम्बर को कानपुर में रैली होगी। तीन जनवरी को लखनऊ में रैली प्रस्तावित है। इन यात्राओं में स्थानीय नेताओं के अलावा मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की भी रैलियां हो रही हैं।

बैंक की लाइन में खड़ी गर्भवती ने बैंक के बाहर दिया बच्चे को जन्म

सौम्या केसरवानी, 

    
नोटबंदी के 24 दिन बीत गए हैं। व्यवस्था के नाम पर सरकार के सभी इंतजाम, बदइंतजामी में तब्दील होते नजर आ रहे हैं। अाज भी बैंको के बाहर अफरा-तफरी का माहौल कायम है। इसी चलते रोजाना बड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना कानपुर देहात के झींझक इलाके में सामने आई है।

झींझक ब्लाक सरदारपुर गांव निवासी सर्वेशा पत्नी स्व. जसमेर नाथ ने बैंक की लाइन में एक बच्चे को जन्म दिया है। वह झींझक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लोहिया आवास की पहली किस्त निकालने आई थी। गरीबी के चलते सर्वेशा को लोहिया आवास आवंटित किया गया था। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए वह तीन दिनों से पीएनबी बैंक के चक्कर लगा रही थी।

शुक्रवार को सुबह तकरीबन ग्यारह बजे गर्भवती महिला सर्वेशा अपनी सास शशीदेवी के साथ झींझक की पंजाब नेशनल बैंक में पैसा लेने पहुंची। लेकिन बैंक के बाहर लंबी कतार लगी थी। दोनों बैंक के बाहर जाकर बैठ गई। जैसे ही बैंक खुला जमा भीड़ ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

सास ने कुछ देर इंतजार किया लेकिन भीड़ बढ़ती गई। सास ने लोगों से फरियाद कर बहू को बैंक के अंदर जाने के लिए रास्ता देने को कहा। लोगों को सर्वेशा की हालत का हवाला भी दिया, मगर उसे अनसुना कर दिया गया। बमुश्किल वह बैंक के कैश काउंटर तक पहुंची लेकिन उसे लाइन में लगने को कह दिया गया।

इसके बाद सास और बहू को मजबूरन बैंक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। साढ़े ग्यारह से तीन बज गए। दोनों भूखी-प्यासी लाइन में खड़ी रही।

साढ़े तीन बजे सर्वेशा को अचानक तेज पीड़ा शुरू हो गई। इस पर हड़कंप मच गया। गर्भवती दर्द से कराहने लगी। और जमीन पर लेट गई। यह देख अन्य महिलाएं मदद को आगे आई। काफी दर्द सहने के बाद महिला ने बैंक के बाहर एक बच्चे को जन्म दिया। तब जाकर बैंक मैनेजर को इत्तला हुई। बाद में मैनेजर ने पुलिस जीप से मदद लेकर जच्चा-बच्चा को उनके घर पहुंचाया।

अब ऋतिक की ‘क़ाबिल’ नहीं होगी शाहरुख़ की ‘रईस’ से क्लैश, एक दिन पहले ही होगी रिलीज़

एंटरटेनमेंट डेस्क

अपनी आगामी फिल्म ‘क़ाबिल’ को ‘बादशाह’ शाहरुख़ खान की फिल्म ‘रईस’ से क्लैश होने से बचने के लिए रितिक रोशन ने 26 जनवरी की जगह, 25 जनवरी को ही फिल्म रिलीज़ करने का निर्णय लिया है। ‘क़ाबिल’ के निर्माताओं ने स्वयं इस बात की घोषणा की।

निर्माताओं ने एक बयान में कहा, ” ‘काबिल’ भारत में 25 जनवरी, 2017, की शाम को रिलीज होगी और शाम छह बजे के शो से सिनेमाघरों में दिखायी जाएगी। ” राकेश रोशन, जो खुद निर्माता हैं, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “25 जनवरी को ‘काबिल’ नाम की एक खूबसूरत प्रेम कहानी का आनंद उठाएं।” 
आपको नाता दें कि शाहरुख खान की फिल्‍म ‘रईस’ और रितिक रोशन की ‘काबिल’ 26 जनवरी 2017 को आपस में भिड़ने वाली थीं, लेकिन अब रितिक और यामी गौमी की रोमांटिक फिल्‍म एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को ही रिलीज हो जायेगी। 

वहीं दूसरी तरफ शाहरुख की ‘रईस’ के ट्रेलर रिलीज की तैयारी हो रही है। ‘रईस’ को ट्रेलर 7 दिसंबर को रिलीज हो रहा है जिसे 3500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जायेगा। इस दौरान सबसे खास बात यह होगी कि शाहरुख 9 शहरों में अपने फैंस से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये बात करेंगे।

शाहरुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, बंगलुरू, कोलकाता, जयपुर, मोगा पंजाब और इंदौर जैसे 9 शहरों के दर्शकों के साथ बातचीत करेंगे। फिल्‍ममेकर्स का कहना है कि उनका इरादा है कि देश के लगभग हर शहर के सिनेमाघर तक ‘रईस’ को पहुंचाया जाये।