29 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
Home Blog Page 1042

सुप्रीम कोर्ट : समय की कमी की वजह से सिर्फ ‘तीन तलाक’ पर ही करेंगे सुनवाई, आगे बहुविवाह और निकाह हलाला की भी होगी समीक्षा

कोमल झा | Navpravah.com

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह समय की कमी की वजह से सिर्फ ‘तीन तलाक’ पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का पक्ष रखा। बहुविवाह और ‘निकाह हलाला’ के मुद्दों को भविष्य में सुनवाई के लिए खुला रख रहा है।

केन्द्र की यह बात उच्चतम न्यायालय की इस टिप्पणी के मद्देनजर अहम है कि वह सिर्फ ‘तीन तलाक’ का मुद्दा निबटाएगा और वह भी तब जब यह इस्लाम के लिए बुनियादी मुद्दा होगा. पीठ में न्यायमूर्ति कुरियन जोसफ, न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन, न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति अब्दुल नजीर शामिल हैं. रोहतगी ने संविधान पीठ से यह साफ करने के लिए कहा कि बहुविवाह और ‘निकाह हलाला’ के मुद्दे अब भी खुले हैं और कोई और पीठ भविष्य में इसे निबटाएगी।

अदालत ने स्पष्ट किया, ‘इन्हें भविष्य में निबटाया जाएगा.’उच्चतम न्यायालय मुस्लिम समाज में व्याप्त तीन तलाक को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है. केन्द्र ने आज अपनी दलीलें पेश करनी शुरू की है।

वहीं निजी तौर पर कोर्ट की मदद कर रहे पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि मेरी निजी राय में ट्रिपल तलाक पाप है, लेकिन  AIMPLB का स्टैंड है कि ट्रिपल तलाक घिनौना है लेकिन तब भी वैध है।

वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम महिला  पर्सनल ला बोर्ड ने भी तीन तलाक को गैरकानूनी करार दिया है।

 

रजनीकांत को कभी मुंबई पर राज करने वाले डॉन हाजी मस्तान के मुंहबोले बेटे से मिली धमकी.

कोमल झा | Navpravah.com
सुपरस्टार रजनीकांत को कभी मुंबई पर राज करने वाले डॉन हाजी मस्तान के मुंहबोले बेटे से धमकी मिली है. दरअसल रजनीकांत की अपकमिंग  फिल्म का नाम ‘गॉडफादर’ है, जो माना जा रहा है कि देश के पहले डॉन और तस्कर हाजी मस्तान के जीवन के ऊपर बनाई जा रही है.
rajinikanth
इसी को लेकर गैंगस्टर के मुंहबोले बेटे सुंदर शेखर ने रजनीकांत को धमकी दी है. सुंदर ने कहा है कि अगर फिल्म में तथ्य बिगाड़ें गए तो वो उन्हें (रजनीकांत) छोड़ेंगे नहीं. आपको बता दें कि शेखर भारतीय अल्पसंख्यक सुरक्षा महासंघ के चेयरमैन हैं.
सुंदर ने रजनीकांत को एक वीडियो के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा है और ये खूब वायरल भी हो रहा है. उन्होंने वीडियो में कहा है कि फिल्म में हाजी मस्तान की असल कहानी होनी चाहिए न कि मनगढ़ंत. अगर फिल्म में कुछ आपत्तिजनक तत्व पाया गया तो मेरी पार्टी के सदस्य और मैं रजनीकांत को छोड़ेंगी नहीं.
सुंदर ने आगे कहा कि मेरे गॉडफादर एक लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता हैं और आप उनका का चित्रण स्मगलर और अंडरवर्ल्ड डॉन के रूप में कर रहे हैं, जोकि गवारा नहीं हैं. इससे पहले हाजी मस्तान के जीवन पर बॉलीवुड फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ बनी थी, जिसमें अजय देवगन ने हाजी का किरदार निभाया था.

चीन, पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए भारत के बीच बातचीत का समर्थन करता है: नवाज शरीफ

Pakistani prime minister Nawaz Sharif speaks during the Summit for Refugees and Migrants at U.N. headquarters, Monday, Sept. 19, 2016. (AP Photo/Seth Wenig)
कोमल झा | Navpravah.com
 पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को चीन के अपने समकक्षीय ली केकियां से मुलाकात के बाद कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत के जरिए कश्मीर विवाद के समाधान का चीन ने समर्थन किया है।

Pakistani prime minister Nawaz Sharif speaks during the Summit for Refugees and Migrants at U.N. headquarters, Monday, Sept. 19, 2016. (AP Photo/Seth Wenig)

ली केकियांग से बातचीत के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए शरीफ ने कहा, कश्मीर मुद्दे पर चीन हमेशा पाकिस्तान के रुख का समर्थन किया है और जारी रखने के रूप में अच्छी तरह से, एक ही भविष्य में सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
पाकिस्तान सरकार की तरफ से संचालित न्यूज़ एजेंसी एपीपी ने शरीफ के हवाले से चीन और पाकिस्तान दोनों को भारत के साथ बातचीत का पक्षधर बताते हुए कहा है, “कश्मीर विवाद का यह सबसे उत्तम समाधान है।” नवाज शरीफ की यह टिप्पणी चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) पर भारत की तरफ से उठाई गई आपत्ति और चीन की सफाई के बाद आयी है।
चीन के विदेश विभाग के प्रवक्ता गेंग शुईंग ने समाचार एजेंसी पीटीआई से तीन मई को कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर चीन का रूख बेहद साफ और दृढ़ है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि वह कश्मीर का शांतिपूर्ण तरीके से हल चाहते हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच हर मसले को वह शांतिपूर्ण ढंग से ही सुलझाना चाहते हैं। पाक पीएम ने कहा कि दोनों देशों के बीच जितने भी मुद्दे हैं उन सभी के लिए जरूरी है कि बातचीत को जारी रखा जाए|

जाधव मामले में इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में उतरने की तैयारी कर रहा पाकिस्तान, बनाया ‘खुफिया’ प्लान

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
कुलभूषण जाधव को सुनाई गई फांसी की सजा पर इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के स्टे को लेकर पड़ोसी मुल्क जवाबी तैयारी कर रहा है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने देश के अटॉर्नी जनरल अश्तर औसाफ के हवाले से आज बताया कि, ‘हमने अपनी सिफारिशें प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश कार्यालय को भेज दी हैं।’
qwfbtjeufy-1491839410
 सिफारिशों में इस बारे में रणनीति को रेखांकित किया गया है कि हेग स्थित आईसीजे में पाकिस्तान किस तरह अपने मामले को रख सकता है, औसाफ ने कहा कि सभी कदमों और विकल्पों को गोपनीय रखना आवश्यक है।
पाकिस्तानी विदेश विभाग और कानूनी विभाग के अधिकारियों के साथ दो दिन से मैराथन बैठकें कर रहे औसाफ द्वारा आईसीजे में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में विदेश से किसी की सेवा लिए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय कानून के एक एक्सपर्ट ने कहा कि पाकिस्तान 1999 में भारत द्वारा अपने एक विमान को मार गिराए जाने का हवाला देकर आईसीजे के सामने उसके अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठा सकता है। विमान को मार गिराने के मामले में भारत ने इस आधार पर अंतरराष्ट्रीय अदालत के अधिकार क्षेत्र को मानने से इनकार कर दिया था कि वह राष्ट्रमंडल देशों के बीच विवाद के मामलों में सुनवाई नहीं कर सकती।
पिछले साल तीन मार्च को गिरफ्तार किए गए जाधव को ‘जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों’ के आरोपों में पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाई गई थी, भारत ने जाधव पर लगे आरोपों को नकारा है और कहा है कि उनका ईरान से अपहरण किया गया। भारत ने जाधव को सजा सुनाए जाने के फैसले को पलटने के लिए प्रक्रिया शुरू करने की अपील शुरू कर दी है।

पहले शहीद के घर AC-सोफा लगाया, योगी के जाते ही सब उठा ले गए अफसर

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
शहीद प्रेम सागर पिछले दिनों पुंछ में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) के हमले में शहीद हो गए थे। 11 दिन बाद जब योगी आदित्यनाथ प्रेमसागर के परिजन से मिलने देवरिया के टिकमपार गांव पहुंचे तब दौरे के 24 घंटे पहले एडमिनिस्ट्रेशन ने शहीद के घर को हाइटेक बना दिया था, जिस कमरे में सीएम परिजन से मिलने वाले थे। उस कमरे मे एसी, सोफे लगा दिये गए थे।
untitled
दैनिक भास्कर की एक ख़बर के मुताबिक शहीद के बेटे ईश्वर चंद्र ने बताया कि सीएम योगी के जाने के आधे घंटे के बाद ही सब कुछ हटा लिया गया था।
शुक्रवार को सीएम ने शहीद प्रेमसागर के घर पहुंचकर उनके परिजन से मुलाकात की, सीएम ने 4 लाख का चेक और 2 लाख रुपए की एफडी भी दी। योगी के पहुंचने के पहले गुरुवार शाम से ही शहीद के गांव में अफसरों ने डेरा डाल दिया था। शहीद प्रेम सागर के बेटे ईश्वर चंद्र ने बताया, ”जिस कमरे में हमें सीएम योगी से मिलना था, उसमें शुक्रवार सुबह ही बांस-बल्ली के सहारे एसी लगा दिया गया था। सीएम के जाते ही सारी सुविधाएं हटा ली गईं, एसी को आधे घंटे के अंदर ही निकाल दिया गया।”
ईश्वर चंद्र ने आगे बताया कि, ”गुरुवार शाम हमारे घर अधिकारी आए और उन्होंने बताया कि योगी हमसे मिलने आ रहे हैं और इसके बाद से अधिकारी हमारे घर को व्यवस्थित करने में जुट गए। रातों-रात घर में सोफा-कालीन लाया गया और इतना ही नहीं, तौलिए तक बदल दिए गए, रात में ही मजदूरों को लगाकर घर के अंदर पेंट भी कर दिया गया। गांव की सड़कें भी रातों-रात चमक गईं। इसके अलावा नालियों को भी साफ किया गया।”
सीएम शुक्रवार को शाम 4:30 बजे हमारे घर पहुंचे और उन्होंने चेक सौंपा और हर संभव मदद का भरोसा दिया, सीएम करीब आधे घंटे रहे और सीएम के घर से जाते ही घर में लगाया गया एसी, सोफा, कालीन सब अफसरों के कहने पर हटा लिया गया।
यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, “देवरिया में शहीद के घर योगी आदित्यनाथ गए थे। परिवार के साथ वहां के लोकल एडमिन की ओर से जो भी चूक हुई, उसकी जांच करवाएंगे। जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। सरकार की मंशा साफ है, हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं।”
पाकिस्तानी आर्मी ने 1 मई को एलओसी पर फायरिंग की थी। इस दौरान, बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) भारतीय इलाके में 250 मीटर अंदर तक घुस आई थी। BAT ने आर्मी-बीएसएफ की पैट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था। इस हमले में 200वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सागर और 22 सिख इन्फैंट्री के नायब सूबेदार परमजीत सिंह शहीद हो गए। इतना ही नहीं बीएटी इन जवानों के सिर तक काट ले गई।

अपने पिता लादेन की मौत का बदला अमेरिका से लेना चाहता है हम्जा

 कोमल झा | Navpravah.com

एफबीआई के मुख्य जांचकर्ता सूफान ने सीबीएस न्यूज को बताया कि खतों से पता चलता मारे जा चुके आतंकी संगठन अल-कायदा के आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का बेटा हम्जा अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है और वह इस आतंकी संगठन का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार है. एफबीआई के एक पूर्व एजेंट ने यह दावा किया है.

untitled

पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिका की छापेमारी में कुछ व्यक्तिगत खत मिले थे जिनके बारे में एजेंट अली सूफान जानकारी दे रहे थे. छापेमारी के दौरान अलकायदा नेता ओसामा मारा गया था. करीब 28 साल की उम्र के हम्जा ने ये पत्र लिखे थे और तब उसने कई सालों से अपने पिता ओसामा को नहीं देखा था. तब उसकी उम्र 22 साल थी. अमेरिका पर 9/11 हमले के बाद अलकायदा मामलों के एफबीआई के मुख्य जांचकर्ता सूफान ने सीबीएस न्यूज को बताया कि खतों से पता चलता है कि हम्जा ऐसा युवक है जो अपने पिता से काफी प्रेरित है और उसकी जानलेवा विचारधारा को अपनाना चाहता है.
सूफान ने सीबीएस के ‘60 मिनट्स’ कार्यक्रम में कहा कि हम्जा ने एक खत में लिखा है,  ‘मैं खुद को फौलाद से बना मानता हूं. अल्लाह की खातिर हम जेहाद के लिए जीते हैं.’ इस साल जनवरी में अमेरिका ने हम्जा को एक ‘विशिष्ट रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ करार दिया. अमेरिका ने ओसामा के लिए भी ऐसा ही किया था.
पिछले दो सालों में उसने चार ऑडियो संदेश रिकार्ड किए हैं. वह मूल रूप से इनमें कह रहा है, ‘अमेरिकी लोग, हम आ रहे हैं और तुम्हें यह महसूस होगा. और तुमने मेरे पिता के साथ जो किया, इराक अफगानिस्तान में जो किया, हम उसका बदला लेंगे.

विवेक ओबरॉय ने पेश की देश प्रेम की एक नई मिसाल, शहीद जवानों के परिवारों को गिफ्ट दिए 25 फ्लैट

कोमल झा | Navpravah.com
Mumbai
बॉलीवुड के कई सितारे देश के शहीदो के प्रति सम्‍मान और उनकी कुर्बानियों पर अक्‍सर उनकी मदद के लिए आगे आते रहे हैं. ऐसे सितारों में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और क्रिकेटर गौतम गंभीर के बाद अब एक और बॉलीवुड सितारा देश की सेना के जवानों की मदद के लिए सामने आया है. विवेक ओबेरॉय ने पिछले महीने सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को ठाणे में 25 फ्लैट उपहार स्वरूप देने का फैसला किया है.
Vivek Oberoi
रिपोर्टस के मुताबिक कंपनी के द्वारा ये फ्लैट देश के अलग-अलग ऑपरेशन में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को दिया जाएगा. इसके लिए कंपनी की तरफ से सीआरपीएफ को पत्र भी भेजा गया है. ठाणे में उनकी कंपनी कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा निर्मित किए जा रहे आवासीय परिसर में इनमें से चार फ्लैटों का आवंटन किया जा चुका है, जबकि अन्य 21 फ्लैट आरक्षित किए जा रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबराय ने देश प्रेम की एक मिसाल पेश की है, जिसकी पूरा देश सराहना कर रहा है.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने विवेक के परोपकार की इस भावना के प्रति आभार प्रकट किया है. हमले में शहीद हुए जवान सीआरपीएफ के थे. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 24 अप्रैल को नक्सलियों के घातक हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे.
इससे पहले अक्षय कुमार और क्रिकेटर गौतम गंभीर भी शहीदों के परिवारों की मदद का ऐलान कर चुके हैं. कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन को निशाना बनाया था, जिसमें ये जवान शहीद हो गए थे.अक्षय कुमार ने सुकमा में शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिवारों की मदद के लिए 1 करोड़ 8 लाख रुपये की रकम दी थी. तो वहीं गौतम गंभीर ने दूसरी बार सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद 25 जवानों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया है.

मुंबई में हाई अलर्ट जारी, 26 पाकिस्‍तानी नागरिकों का कोई सुराग नहीं

कोमल झा | Navpravah.com

Mumbai

मुम्बई शहर के जुहू इलाके में पिछले दस सालों से  26 पाकिस्तानी नागरिकों रह रहे थे.अब ये 26 पाकिस्तानी नागरिक  के अचानक गायब हो जाने से मुंबई प्रशासन सक्त  हो गई हैं. पुलिस की अलग-अलग एजेंसियां इन 26 लोगों को खोजने में दिन-रात जुटी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, ये पाकिस्तानी नागरिक पिछले दो या तीन दिनों के अंदर ही लापता हुए हैं, पुलिस को किसी ने भी नहीं दी थी अपने बारे में सही जानकारी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस ने शुरू की तलाश।

mumbai-police

पुलिस का कहना है कि इन 26 में से किसी ने भी अपने बारे में उन्‍हें कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई थी। सी-फॉर्म भरते समय इन्‍होंने नहीं बताया था कि वे किसके साथ रह रहे हैं या फिर वह मुंबई किससे मिलने आए, इसके अलावा रुकने की अवधि सी-फॉर्म वह डॉक्‍यूमेंट होता है पासपोर्ट की कॉपी, वीजा और रेजिडेंशल परमिट की जानकारी भी देने होती है।जिसे भारत आने वाली सभी पाक नागरिकों को भरना होता है। एक अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया कि फॉर्म में अधूरी जानकारी का पता उन्‍हें उस समय चला जब वह इन नागरिकों का पता करने की कोशिश कर रहे थे। महाराष्‍ट्र एंटी-टेररिज्‍म स्‍क्‍वॉयड (एटीएस) इन नागरिकों के लिए जारी तलाशी अभियान का नेतृत्‍व कर रही है। एटीएस को इंटेलीजेंस एजेंसीज की ओर से आगाह किया गया है कि अगर ये सभी पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के जासूस थे तो देश की आर्थिक राजधानी पर बड़ा खतरा हो सकता है।
महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के सभी होटलों और लॉज में उन्हें तलाशने के लिए टीमें भेजी हैं। सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा अलर्ट इसलिए भी हुई हैं। कि कर्नाटक के भटकल से इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के कैडर ने पिछले कुछ माह में मुंबई की रेकी की है। अब आईएम पहले जैसा ताकतवर नहीं रह गया है लेकिन इसके फाउंडर रियाज शाहभंडारी उर्फ रियाज भटकल और उसका बड़ा भाई इकबाल भटकल अभी तक पाकिस्‍तान में ही है। दोनों को आईएसआई ने सुरक्षा दी हुई है। इन दोनों भाईयों के अलावा भटकल के ही रहने वाले सुल्‍तान और शफी अरमार जो अब भारत में आईएसआईएस के मुख्‍य रिक्रूटर्स हैं, ये दोनों भी भटकल से हैं। लेकिन दोनों के बारे में ऐसा माना जाता है कि इनकी कुछ माह पहले सीरिया में मौत हो गई थी।

पाकिस्तान में नमाज़ के दौरान बम धमाका, 25 लोगों की मौत 

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
पाकिस्तान के बलूचिस्तान मे काफी बड़ा ब्लास्ट हुआ, जिसमे कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग जख्मी हो गये हैं। ब्लास्ट मे PAK संसद के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी भी घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की नमाज के ठीक बाद मस्तंग में ब्लास्ट हुआ और उस वक्त अब्दुल गफूर एक मदरसे में स्पीच के बाद बाहर आ रहे थे।
150255-pakistan-blast
पाक मीडिया के मुताबिक, ब्लास्ट की फुटेज बताती हैं कि हैदरी उस वक्त कार में चुके थे, लेकिन उनका ड्राइवर इस ब्लास्ट में मारा गया। हैदरी मौलाना फजलुर रहमान के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (JUI-F) से ताल्लुक रखते हैं।
क्वेटा से करीब 50 किलोमीटर दूर मस्तंग में हुए ब्लास्ट को सुसाइड अटैक माना जा रहा है। सीनियर पुलिस अफसर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि इस धमाके में 30-40 लोग जख्मी हुए हैं और हैदरी को भी कुछ चोटें आई हैं। हैदरी को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हैदरी ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और वे जल्द ही ठीक हो जायेंगे।

नेशनल हेराल्ड पर होगी इनकम टैक्स की जांच, सोनिया-राहुल को करारा झटका

राहुल गाँधी ने जीत के लिए थामा इस व्यक्ति का हाथ
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
नेशनल हेराल्ड मामले में आज हाई कोर्ट का फैसला आ गया है। इसके अनुसार, अब कोर्ट ने इनकम टैक्स की कार्यवाही से रोक हटाते हुए अखबार की जांच करने की बात कही है। इस फैसले के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को करारा झटका लगा है।
Sonia, Rahul Gandhi To Face Income Tax Probe In National Herald Case
Sonia, Rahul Gandhi To Face Income Tax Probe In National Herald Case
न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और न्यायमूर्ति चंद्र शेखर की पीठ ने कंपनी से आयकर आकलन अधिकारी से संपर्क करने को कहा जिसके बाद कंपनी ने अपनी याचिका वापस ले ली। यंग इंडिया ने संपत्तियों के अवैध उपयोग संबंधी नेशनल हेराल्ड मामले में आयकर की कार्यवाही पर रोक लगाने और कंपनी के खिलाफ दिए गए नोटिस को खारिज करने का आदेश देने की अपील करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
1938 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना की थी। यह कांग्रेस का मुखपत्र माना जाता था, लेकिन आर्थिक हालात के चलते 2008 में इसका प्रकाशन बंद हो गया। साल 2008 में अखबार का मालिकाना हक एसोसिएटेड जर्नल्स कंपनी के पास था। अप्रैल 2012 को सोनिया गांधी और राहुल गांधी की यंग इंडिया कंपनी ने एसोसिएटेड जर्नल्स का मालिकाना हक़ हासिल कर लिया।
इस पर बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी का आरोप है कि यंग इंडिया ने नेशनल हेराल्ड की 1,600 करोड़ रुपये की संपत्ति सिर्फ 50 लाख में हासिल कर लिया। नेशनल हेराल्ड मामले में दिसंबर 2015 में सोनिया और राहुल गांधी पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।