कोयला घोटाले में CBI की विशेष कोर्ट का फैसला, पूर्व सचिव एचसी गुप्ता को 2 साल की सजा
शॉर्ट नोटिस पर ऑपरेशन के लिए तैयार रहें एयरफोर्स अफसर -एयर चीफ़ मार्शल
आज से दौड़ेगी सुपर हाईटेक तेजस एक्सप्रेस, रेल मंत्री सुरेश प्रभू दिखाएंगे हरी झंडी
छात्र की आँख फोड़ने वाले वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ जारी हुआ ‘NBW’
बंदूक की नोक पर दूल्हे को ले गई गर्लफ्रेंड
कोमल झा | Navpravah.com
बुन्देलखण्ड के हमीरपुर जिले में भरी बारात से दूल्हे को अगवा करने की एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे गांव के होश उड़ा दिए। मामला भवानी गांव का है। यहां बुन्देलखण्ड जिले से सोमवार रात एक बारात आई थी। शादी समारोह का आयोजन एक महाविद्यालय में चल रहा था। टीका, बावरें और चढ़ावा की सभी रस्में हो चुकी थीं। विदाई की तैयारी चल ही रही थीं तभी मंगलवार भोर हाथ में पिस्टल लेकर आई दबंग गर्लफ्रेंड ने मंडप के बीच से दूल्हे को किडनैप कर लिया।
बताया जाता है कि बांदा जिले के गांव मोहन पुरवा से अशोक पुत्र रामहेत यादव की बारात हमीरपुर के भवानी गांव आई थी। जहां उसकी शादी राम सजीवन की पुत्री भारती से होनी थी। कार्यक्रम गहबरा के एक महाविद्यालय में चल रहा था। टीका, चढ़ाव जैसी सभी रस्में हो चुकी थी। तभी एक लड़की तीन गाड़ियों से एक दर्जन लोगों के साथ आई। उसने पहले कुछ देर अकेले में दूल्हे से बात की इसके बाद उसके साथ आए लोगों ने दूल्हे को उठाकर गाड़ी में डाल लिया। देर रात हुए इस घटनाक्रम के दौरान किसी ने इसी बीच में लाइट बंद कर दी जिससे अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते लड़की के साथ आए लोग दूल्हे को अपने साथ लेकर चले गए और जनाती चिल्लाते रह गए। गांवा वालों की सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने दूल्हे के भाई को पुलिस हिरासत में लिया है। लड़के का अभी तक पता नहीं चला है। दोनों पक्षों में बातचीत जारी है। किसी तरफ से फिलहाल रिपोर्ट नहीं लिखाई गई, पुलिस छानबीन कर रही है।
जहां रात में धूमधड़ाका हो रहा था वहां अब सन्नाटा और वीरानी छा गई है। सजी धजी बैठी दुल्हन की आंखों में आंसू भरे हैं। उसके अरमानों पर तो पानी फिर गया। नाते-रिश्तेदार उदास हैं। पूरा गांव शादी समारोह स्थल पर पहुंच गया है। पुलिस के अनुसार तीन गाड़ियों के साथ आई युवती कौन है और उसके दूल्हे से कैसे संबंध थे इस बारे में जांच की जा रही है।
अरुणाचल प्रदेश: 90 मिनट चक्रवाती तूफान में एक की मौत, 100 लोगों के घर तबाह
छत्तीसगढ़: 3 दिन चली कार्रवाई में मार गिराए गए 15 – 20 नक्सली, 1 जवान शहीद
कोमल झा | Navpravah.com
छत्तीसगढ़: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने 20 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच तीन दिनों तक मुठभेड़ चला। इस लड़ाई में एक जवान शहीद हो गया जबकि दो के घायल होने की ख़बर है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन में 350 जवान हिस्सा ले रहे है। बता दें बीते महीने 24 अप्रैल को 25 CRPF जवान शहीद हो गए थे।
1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामला: लालू यादव के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा
दिल्ली फ्लाईओवर से गिरी कार, घटना में दिल्ली इंस्टीच्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के प्रथम वर्ष के दो छात्रों की मौत
उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ सरकार की अगुवाई में17वीं विधानसभा का पहला सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण में विपक्ष का हंगामा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में 17वीं विधानसभा के पहले सत्र का पहला दिन आज हंगामे की भेंट चढ़ गया. बता दें कि आज विधानसभा में राज्यपाल ने राज्य में कानून की स्थिति पर कोई बात नहीं की. इस बात से नाराज और प्रदर्शन करने के लिए पहले से तैयार विपक्ष ने खूब हंगामा किया.
उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ. आदित्यनाथ की अगुवाई में करीब 14 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है. पहली बार राज्य विधानसभा की कार्यवाही का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया.सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यपाल राम नाईक ने अभिभाषण पढ़ना प्रारम्भ किया लेकिन विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया और राज्यपाल की ओर कागज के गोले फेंके. उन्हें नाईक से दूर रखने के लिये सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
सहारनपुर हिंसा के अलावा पिछले 50 दिनों के भीतर कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई, जब भाजपा के विधायक और सांसद ही कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने. गोरखपुर में भाजपा विधायक राधा मोहन दास द्वारा एएसपी चारू निगम को सार्वजनिक तौर पर फटकार लगाए जाने के मुद्दे पर भी विपक्षियों ने काफी हंगामा किया था.
इसके अलावा आगरा में कई हिंदूवादी संगठनों की वजह से कानून-व्यवस्था को लेकर समस्याएं खड़ी हुई हैं. इन सभी मुद्दों पर विपक्षी दलों ने सदन के भीतर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है.राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष राशिद मसूद का कहना है कि योगी सरकार के राज में माफिया राज कायम है. भाजपा के विधायक और सांसद ही कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं.



















