28 C
Mumbai
Friday, August 14, 2026
Home Blog Page 1004

श्रीगंगानगर: सैन्य छावनी के ATM में बड़ा धमाका

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

राजस्थान के श्रीगंगानगर के सैन्य छावनी स्थित ATM को विस्फोट करके उड़ा दिया गया है, धमाका इतना जोर का था की एटीएम के परखचे उड़ गए। विस्फोटक पदार्थ से किये गए ब्लास्ट की वजह से एटीएम में मौजूद राशि भी जल गई।

सैन्य छावनी की सुरक्षा में इस बड़ी सेंध के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है, घटना की जानकारी के बाद सेना और पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया गया।

आर्मी कैंट एरिया में बने एसबीआई शाखा में ही एटीएम लगा है, ब्लास्ट के बाद मौके पर आग लग गई, जिससे रुपये और दूसरे सामान भी जल गए। एसपी हरेंद्र कुमार का कहना है कि साधुवाली आर्मी कैंट बैंक एरिया में बने एटीएम में विस्फोट होने पर जवाहरनगर थाना मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है।

वहीं, साक्ष्य एकत्रित करने के लिए एफएसएल टीम के साथ-साथ बाहर से स्पेशल टीम भी बुलाई गई है, जो विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच करेगी। वैसे सवाल यह है कि आर्मी कैंट में इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी ऐसी घटना कैसे हुई?

सवाल यह भी है कि क्या वह व्यक्ति एटीएम में विस्फोटक करके सुरक्षा को भेदना चाह रहा था? क्या किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कैंट की सुरक्षा में सेंध लगाई है? अगर आरोपी एटीएम में सिर्फ चोरी के इरादे से आता, तो धमाका क्यों करता? ऐसे कई सवाल अब खड़े हो रहे हैं?

सबसे बड़ी आशंका इस बात की भी है कि साधुवाली आर्मी कैंट से आधा किलोमीटर दूर पंजाब की सीमा लगती है, तो दूसरी तरफ 15 किलोमीटर दूर पाकिस्तान की सीमा भी लगती है, ऐसे में घटना से पीछे किसी आंतकी संगठन का तो हाथ नहीं है? फिलहाल इंकार किसी भी संभावना से नहीं किया जा सकता है, इस मामले पर सेना का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

बॉलीवुड से कोई भी मिलने नहीं पहुंचा, 4 दिनों से ICU में हैं दिलीप कुमार

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

एक्टर दिलीप कुमार पिछले चार दिनों से ICU में एडमिट हैं, डिहाइड्रेशन और यूरिनरी इन्फेक्शन की समस्या के चलते बुधवार दोपहर को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार तो दिलीप साहब की तबीयत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि बॉलीवुड से अभी त‍क दिलीप कुमार को देखने कोई नहीं आया।

गुरुवार को दिलीप कुमार की किडनी मे इंफेक्शन की ख़बरें आईं लेकिन अभी त‍क‍ उनकी तबियत में कोई सुधार नही हैं, पिछले चार दिनों से मुंबई के बांद्रा इलाके में एडमिट होने के बावजूद अब तक कोई भी बॉलीवुड एक्टर उनसे मिलने लीलावती अस्पताल नहीं पहुंचा है। जिस अस्पताल में दिलीप कुमार एडमिट हैं, वहां से लगभग 5 से 10 मिनट की दूरी पर बॉलीवुड के कई स्टार्स रहते हैं, जिनमे शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रेखा, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह सहित तमाम बडें कलाकार रहते हैं।

इसकी एक वजह ये भी है कि वीवीआईपी गेस्ट के आने से अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, इसी के चलते अस्पताल प्रशासन ने दिलीप साहब के परिवार वालों से अपील की है कि कम से कम लोग ही उनसे मिलने आएँ ताकि अस्पताल के अन्य मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। दूसरी वजह यह भी है कि दिलीप साहब आईसीयू में हैं, तो उनसे ठीक से मिलना भी मुनासिब नहीं और शायद यही वजह है कि अब तक कोई कलाकर दिलीप साहब से अब तक मिलने लीलावती अस्पताल नही पहुंचा है।

ये इंसान करता है कैंसर पीड़ितों की पुरजोर मदद

आनंद रूप द्विवेदी | Navpravah.com

“आए ठहरे और रवाना हो गए,

ज़िन्दगी क्या है, सफ़र की बात है !”

-हैदर अली जाफ़री

 वैसे तो सभी इस दुनिया में मुसाफिर की तरह ही आते हैं, लेकिन कुछ इंसान ऐसे भी होते हैं, जो इस संसार को सिर्फ चन्द रोज की सराय नहीं बल्कि किसी ख़ास मकसद के लिए बनाई गई मानते हैं.

इलाहाबाद अलोपी बाग़ के रहने वाले पंकज रिजवानी एक ऐसा ही नाम है जिसे दूसरों का दर्द अपना लगता है. कोई मुसीबत में हो तो पंकज हर सम्भव प्रयास कर उसे परेशानी से बाहर निकालते हैं. किसी बच्चे को कैंसर जैसी भयावह बीमारी हो, तो पंकज रिजवानी उसकी सेवा में कोई कसर नहीं रख छोड़ते.

पंकज ने हमसे बताया कि वो यह काम पिछले 12 वर्षों से कर रहे हैं. हर पन्द्रहवें दिन कमला नेहरु कैंसर हॉस्पिटल में पंकज आपको दिख जायेंगे, जहां वो कैसर पीड़ित बच्चों के खाने, कपड़े, चप्पल आदि का इंतज़ाम करते हैं. यही नहीं वो जरूरत मंदों को खून भी मुहैया कराते हैं. कौशाम्बी निवासी श्रवण कुमार की साल भर की बेटी श्रृंखला कैंसर से पीड़ित है जिसे तत्काल खून की जरूरत थी. पंकज तक बात पहुंची तो उन्होंने फौरन खून का इतजाम किया.

एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए तो पंकज रिजवानी ने तत्काल उन्हें नाज़रेथ हॉस्पिटल में एडमिट करवाया और सेवा की. उनके सेवा भाव को देख नाजरेथ हॉस्पिटल के निदेशक फादर रेगिनाल्ड डिसूजा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

सड़क पर भूखे गरीब बच्चों, बूढों के देख फौरन उनकी मदद को दौड़ पड़ने वाले पंकज की इस दरियादिली से शहर और प्रदेश के सभी लोग परिचित हैं. पंकज हमारे समाज में इंसानियत की एक ऐसी मिसाल हैं जिनसे दुनिया चलती है.

दूसरों की मदद को सदैव तत्पर विशाल हृदय वाले पंकज रिजवानी कहते है, “मेरा यह संकल्प है कि हमेशा असहाय व् बच्चों की सेवा करता रहूँ.” पंकज अपने कार्यों से पूरे समाज को प्रेरित करते हैं.

पेशे से व्यापारी पंकज के पिता सेवकराम ने भी ताउम्र परोपकार किये जिनकी छाप, संस्कार उनके बेटे में भी स्पष्टतया देखने को मिलती है.

जब पंकज की इस दरियादिली के चर्चे पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंची तो स्वयं अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही पंकज रिजवानी को डीएम संजय कुमार (IAS),  आईजी के.एस प्रताप कुमार (IPS), डीआइजी विजय यादव (IPS), डीआइजी के.एस.इमैनुअल (IPS), एसएसपी जोगेंद्र कुमार (IPS), एसएसपी शलभ माथुर (IPS), एसपी सिटी राजेश यादव, एसपी ट्रैफिक इलाहाबाद निहारिका शर्मा जैसे शीर्ष पुलिस अधिकारीयों द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया है.

कमला नेहरु मेमोरियल हॉस्पिटल इलाहाबाद, क्षेत्रीय कैंसर संस्थान के अतिरिक्त निदेशक व मुख्य कैंसर विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. बी. पॉल. थलियाथ ने भी पंकज के कामों की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानित किया है.

टीम नवप्रवाह से बात करते समय भी पंकज बेहद संजीदगी से कहते रहे कि मुझे अपने कामों का ढोल पीटने का कोई शौक नहीं है, बल्कि मैं तो केवल ये चाहता हूँ कि अगर मैंने कुछ अच्छे काम किये हैं तो इनसे समाज में अन्य लोगों को भी कुछ सीख मिले ताकि वो भी इंसानियत का फ़र्ज़ समझ असहाय लोगों की मदद करें.

पंकज रिजवानी के परोपकारिता के इस जज़्बे, हिम्मत और लगन को टीम नवप्रवाह.कॉम का सलाम !

उत्तराखंड में बरप रहा मानसून का कहर

पीयूष चिलवाल | Navpravah.com

उत्तराखंड के कोटद्वार में शुक्रवार को बादल फटने के कारण भारी तबाही हुई है। बरसाती नदी पनियाली गदेरे में आया ऊफान 4 लोगों के लिए जानलेवा साबित हुआ। साबित होता है कि पहाड़ो के साथ साथ शहरी क्षेत्र भी मानसून के कहर से अछूते नहीं हैं।
बागेश्वर जिले के कांडा गांव में भी दो युवक बरसाती नाले को पार करते वक्त़ बह गए जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
लैंसेडौन के रामा गांव में भी भुस्खलन से एक युवती की मौत हो गयी है।
बारिश और भुस्खलन के साथ साथ आकाशीय बिजली भी पूरा कहर बरपा रही है। शुक्रवार को उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गयी
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को अपना अल्मोड़ा दौरा रद्द करना पड़ा।

दूसरी और सतर्कता के तौर पर प्रशासन ने नैनीताल, पिथौरागढ, चम्पावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के सभी स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश जारी किया है।

PC: PTI

शहीद मेजर कमलेश की विदाई में आसमान भी रोया

पीयूष चिलवाल | Navpravah.com
आख़िरी बार पिता से ढ़ाई मिनट की बातचीत में यही कहा कि बेटी के जन्मदिन पर घर आऊंगा। अगस्त के   आख़िर में 2 साल की बेटी के जन्मदिन पर घर आने की सोच रहे मेजर कमलेश की शहादत की खबर जैसे ही क्षेत्र के लोगों तक पहुंची तो हर कोई नम आंखों के साथ शहीद के घर पहुंच गया।
गुरुवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को आतंकरोधी अभियान में शहीद हुए उत्तराखण्ड के हल्द्वानी की हिम्मतपुर मल्ला कालोनी में रहने वाले मेजर कमलेश को शुक्रवार को सैन्य सम्मान और नम आंखों से हल्द्वानी में अंतिम विदाई दी गयी।
शहादत की खबर सुन शहीद की मां और पत्नि जहां बेसुध हो गयी तो राखी से ठीक पहले भाई को खोने वाली बहन के लिए ये रक्षाबंधन सदा के लिए गम दे गया।

रिटायर्ड फौजी पिता मोहन पांडे और आर्मी पोस्टल सर्विस में वारंट अफसर छोटे भाई भी अपने आंसुओं को काबू नहीं कर सके। परिवार को बेटे को खोने पर गर्व है तो देश सेवा में बेटे की शहादत पर फ़ख्र भी है।   शुक्रवार को मेजर की अंतिम विदाई में जहां जमीन रोई तो आसमान भी खुद पर काबू न कर सका और जी भर के रोया।

PC: NDTV, ANI, Uttarakhand Josh

तो सुप्रीम कोर्ट करेगा राम मंदिर केस की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्‍या विवाद की रोजाना सुनवाई की याचिका की रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्‍या विवाद की रोजाना सुनवाई की याचिका की रद्द
पीयूष चिलवाल | Navpravah.com
सुप्रीम कोर्ट ने अपनी वेबसाइट के जरिये अयोध्या के राम मंदिर मसले की सुनवाई शुरू करने पर अपनी सहमति जताई है। तीन जजों की खंडपीठ 11 अगस्त को दो बजे से इस मामले की सुनवाई शुरू करेगी। पिछले महीने मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर ने कहा था कि इस मसले पर वे जल्दी कोई फैसला लेंगे।
2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ के फैसले के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित पड़ा है। हाई कोर्ट की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने मंदिर के 2.77 एकड़ विवादित क्षेत्र को इसके तीनों पक्षकार निर्मोही अखाड़ा, रामलला विराजमान और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच बांटने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही रोक लगा चुका है और सभी पक्षों को आपसी सहमति से मसले का हल निकालने की राय दी थी और मध्यस्थता के लिए किसी जज की नियुक्ति कर सकने की बात कही थी।
राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर हिंदुओं और मुस्लिमों के मध्य लगभग 70 सालों से अदालत में विवाद चल रहा है और अस्सी के दशक में राम मंदिर का ताला खुला तो यह विवाद और बढ़ गया।
1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने के मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और अन्य के खिलाफ आपराधिक केस शुरु करने का आदेश जारी किया था।

अमेरिकी थिंक टैंक का बयान- PM मोदी ने शुरू किया स्वर्ण युग

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
भारतीय मूल के एक शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक का कहना है कि पिछले दिनों बिहार की राजनीति में जिस प्रकार से बीजेपी ने वापिसी की है और सत्ता पर अपनी पकड़ बनाई है उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के स्वर्ण काल की शुरुआत की है।
कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में दक्षिण एशिया कार्यक्रम के निदेशक एवं वरिष्ठ फेलो मिलान वैष्णव ने एक संपादकीय में कहा कि
ताजा उथल-पुथल इस बात का संकेत है कि नेहरु-गांधी परिवार की कांग्रेस पार्टी द्वारा लंबे समय से नियंत्रित देश में अब भाजपा राजनीति का नया केंद्र है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 में देश में होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी न सिर्फ एक बड़ी पार्टी है, बल्कि वह शक्तिशाली राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में भी बेहद तेज गति से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने लिखा है, भाजपा सरकार के लगातार मजबूत होने से नीतिगत स्थिरता और राजनीतिक मजबूती के संकेत मिल रहे हैं।
वैष्णव ने कहा कि उनकी व्यापार-अनुकूल नीतियां,राष्ट्रवादी बयानबाजी और उनकी आकांक्षा से भरी अपील युवाओं में उत्साह भरती है और इसके जरिए मोदी अपनी पार्टी को एतेहासिक चुनावी जीत की और आगे ले गए हैं।
उन्होंने कहा कि तीन दशक में बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बन मोदी ने भाजपा के लिए स्वर्णकाल का प्रारंभ कर दिया है।
उन्होंने लिखा कि इस क्रम में बिहार के जुड जाने से राज्यसभा में भाजपा जल्द ही बहुमत में आ जाएगी और यह काम 2018 के अंत तक हो सकता है।

यूपी में टैक्स फ्री हुई टॉयलेट एक प्रेम कथा

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
अपनी अपकमिंग फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन के लिए फिल्म के लीड एक्टर और एक्ट्रेस अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर लखनऊ शहर पहुंचे, लखनऊ स्थित मिलेनियम स्कूल में हुए एक कार्यक्रम में अक्षय और सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि फिल्म यूपी में टैक्स फ्री हो गई है।
इस दौरान वे मुख्यमंत्री के सफाई अभियान का हिस्सा भी बने। अक्षय ने सीएम के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें गर्व है कि वो इसका हिस्सा बनें।
इस दौरान अक्षय ने फिल्म का नया गाना जिसे एंथम भी कहा जा रहा है, उसे भी लॉन्च किया। गाने में बताया गया है कि हम मंगल पर पहुंच गए हैं, एवरेस्ट फतेह कर लिया है लेकिन आज भी की घरों में शौचालय की सुविधा नहीं है।
अक्षय कुमार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और अपनी फिल्म के बारे मे उन्हें बताया और स्वच्छता के विषय पर जोर दिया।
अक्षय से मिलने के बाद सीएम ने ये आदेश दिया, इतना ही नहीं, अक्षय कुमार के साथ योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी मंत्रिमंडल ये ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ देखेगी।
एक बात तो साफ तौर पर जाहिर है कि अक्षय का प्रभाव योगी आदित्यनाथ पर जरुर पड़ा है, इसलिए तो वें आज स्वच्छता का संदेश देने अक्षय के संग सड़क पर झाड़ू लगाने भी निकल पड़े थे।
अक्षय का लखनऊ दौरा तो सफल हुआ, पर देशभर में इस फिल्म को दर्शकों से कितना प्रेम मिलता है ये देखना अभी बाकी है। श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।

सोना चाहिए? ये लीजिये आपके लिए है एक गुड न्यूज़.

Gold bars
पीयूष चिलवाल | Navpravah.com
अगर आपका सोना खरीदने का इरादा बना रहे हैं तो थोड़ा इंतज़ार करना एक बेहतर फैसला हो सकता है|
मोदी सरकार के मंत्री संतोष गंगवार ने सूचना देते हुए कहा है कि कॉमर्स मिनिस्ट्री ने गोल्ड पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने की सिफारिश की है और फिलहाल सरकार द्वारा इस सिफारिश की समीक्षा की जा रही है।
सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने से सरकार को सोने की स्मगलिंग पर रोक लगाने में काफी मदद मिलेगी। सोने के व्यवसाय से जुड़े लोगों का मानना है कि सोने की ज्वैलरी पर टैक्स के कारण गोल्ड स्मगलिंग होती है।
भारत सरका द्वारा सोने पर कई चरणों में इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर अगस्त 2013 में गोल्ड की डिमांड कम करने के लिए 10 फीसदी पहुंचा दिया था। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का अनुमानुसार वर्ष 2016 में भारत में लगभग 120 टन से ज्यादा गोल्ड की स्मगलिंग हुई।

टीचर ने किया बच्चियों का शोषण, फोटो किये वायरल

पीयूष चिलवाल | Navpravah.com
असम के हैलाकंडी जिले के छोटे से शहर कत्लीचेर्रा के मॉडल हाई स्कूल के शिक्षक फैज़ुद्दीन लशकर ने स्कूल की एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक फोटाशूट किया है।
फैज़ुद्दीन ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था जिसके बाद ये तस्वीरें वाइरल हुई और क्षेत्रीय लोगों की नज़रों तक पहुंच गयी। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों की प्रतिक्रिया के रूप में लोगों का गुस्सा देखा जा सकता है।
फैज़ुद्दीन एक सीरियल अपराधी है जिसने पूर्व में भी इस तरह के अपराधों को अंजाम दिया है। हाल ही में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर भीड़ ने उसकी जम कर धुनाई की और अंगुलियां काट दी।
पुराना पापी है फैज़ुद्दीन:
फैज़ुद्दीन पर इस तरह के आरोप पहले भी लगे हैं। तस्वीरों के वाइरल होने के बाद छात्रा के पिता ने एफआइआर दायर की लेकिन पुलिस ने आरोपी से महज पूछताछ कर छोड़ दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
इस तरह की घटनाएं स्कूलों के औचित्य पर प्रश्न चिह्न खड़े करती है। क्या विद्यालयों की यह जिम्मेदारी नहीं बनती की वे स्कूल में टीचरों को रखने से पहले उनके बारे में भली भांति जांच पड़ताल कर लेे?