26 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 983

स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या हज़ार के पार

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ़्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, राजधानी में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफ़ा हो रहा है। अब तक उत्तर प्रदेश में 1032 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, वहीँ सरकारी आकड़ों के मुताबिक अब तक 32 लोगों कीमौत स्वाइन फ्लू के चलते हो चुकी है।
प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के तमाम वादों और दावों के बाद भी स्वाइन फ्लू की रोकथाम नहीं सकी है, अब तक उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 1032 मरीज मिल चुके हैं। हजार का आकड़ा पार होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। प्रदेश सरकार भी स्वाइन फ्लू से उत्तर प्रदेश में अब तक 32 मरीजों की मौत को स्वीकार कर चुकी है, वही जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 119 नये स्वाइन फ़्लू मरीजों की पहचान की गयी है।
स्वाइन फ्लू के चलते लखनऊ में तैनात डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर डी गयी हैं, वही अवकाश या रविवार के दिन भी डेंगू और स्वाइन फ्लू मरीजों को देखा जा रहा है।.जानकारी के मुताबिक लखनऊ में आज भी 85 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। प्रदेश में मरीजों की संख्या हज़ार में पहुँच चुकी है, जो की चिंता का विषय है, ये सभी आकड़ें स्वास्थ्य विभाग ने जारी किये हैं।
वही सबसे ज्यादा चिंता की बात है की स्वाइन फ़्लू मरीजों की किट की हॉस्पिटलों में भारी कमी है। यदि स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या निरंतर ऐसे ही बढ़ती रही तो मरीजों का इलाज संभव नहीं हो सकेगा।

योगी सरकार का आदेश, उत्तर प्रदेश के सभी मदरसे होंगे ऑनलाइन

शिखा पाण्डेय  | Navpravah.com

मुस्लिम समुदाय के प्रति भेदभाव वाली नीति के आरोप के बावजूद उत्तरप्रदेश में यागी सरकार मदरसों के प्रति आवश्यक कड़े नियम लागू करने से पीछे नहीं हट रही है। मदरसों में तिरंग फहराने व पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी के आदेश के बाद योगी सरकार ने मदरसों पर अब कुछ और कड़े नियम लागू कर दिए हैं। नए आदेश के तहत उत्‍तर प्रदेश में संचालित होने वाले सभी मदरसों को ऑनलाइन किया जाएगा। योगी सरकार ने मदरसों में होने वाली धांधली को रोकने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

मदरसों को ऑनलाइन करने के उद्देश्य से सरकार ने शुक्रवार को एक पोर्टल लॉन्‍च किया है। इस पोर्टल के लॉच होने के बाद मदरसा शिक्षा बोर्ड से जुड़े तमाम मदरसों में होने वाली किसी भी अनियमितता को रोकने में मदद मिलेगी। इस पोर्टल के लॉन्‍च होने के बाद तमाम मदरसों को ऑनलाइन कर दिया जाएगा, जिसके बाद बड़े स्तर पर धांधली को रोकने में मदद मिलेगी।

इस पोर्टल के लॉन्‍च होने के बाद वेतन भुगतान, छात्रवृत्ति सहित तमाम दिक्कतों का निपटारा ऑनलाइन किया जाएगा। ऑनलाइन पोर्टल पर मदरसों की फोटो भी अपलोड की जाएंगी। इसके अलावा वेबसाइट पर शिक्षकों के स्वीकृत पद, तमाम तैनात कर्मचारी और रिक्त पदों का भी ब्योरा उपलब्ध रहेगा। पोर्टल पर तमाम कर्मचारी और शिक्षक वेतन सहित तमाम बिलों के भुगतान के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, इसका निपटारा ऑनलाइन करने की भी व्यवस्था की गई है। यही नहीं अधिकारियों की मंजूरी के बाद कर्मचारियों और शिक्षकों के वेतन को भी सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मदरसों में तिरंगा फहराने व उसकी वीडियोग्राफी के आदेश का मुसलिम संगठनों की तरफ से कड़ा विरोध किया जा रहा है। मुसलिम संगठनों का कहना है कि ऐसे आदेश जारी कर सरकार हम पर शक कर रही है। गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश में कुल 6725 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं।

मेट्रो के नियमों से खिलवाड़ करने पर होगी कड़ी सजा

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
लखनऊ मेट्रो का इंतजार सभी को है, लखनऊ मेट्रो को जनता के लिए खोलने की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इसको लेकर सख्त नियम भी हैं जिनका उल्लंघन करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है।
मेट्रो के स्टेशनों पर कानून व्यवस्था और साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने के लिए नियम बनाये गए हैं, मेट्रो के सामने अगर किया प्रदर्शन करने पर 4 साल की जेल हो सकती है, वहीँ बिना टिकट पकड़े गए तो एक साल की सजा का प्रावधान है। ट्रेन को नुकसान पहुंचाने व उड़ाने की साजिश करने वालों को आजीवन कारावास से लेकर मौत की सजा का तक का प्रावधान है, लखनऊ मेट्रो ने कमर्शियल रन से पहले नियम को तोड़ने पर सजा के प्रावधान तय किये हैं।
नियम तोड़ने से रोकने और ऐसा करने वालों की निगरानी के लिए अधिकारी होंगे, मेट्रो अपने इंजीनियर और अफसरों को जिम्मेदारी देगा,
इसके लिए निरीक्षकों की टीम बनाई गई है। आज लखनऊ मेट्रो का एक बारी फिर से ट्रायल रन किया गया, यह ट्रायल रन सरोजनी नगर से चारबाग टर्मिनल तक किया गया है। मेट्रो का ट्रायल रन सुबह के वक्त 6 बजे होना था, लेकिन तकनीकी वजहों से मेट्रो का ट्रायल रन डेढ़ घंटे देर से यानी सुबह 7.30 बजे से शुरू हो पाया। लोगों ने जब सरोजनीनगर मेट्रो टर्मिनल से लेकर चारबाग के बीच मेट्रो को दौड़ता देखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, मेट्रो सरोजनीनगर टर्मिनल के उपर से होते हुए चारबाग तक पहुंची थी।

‘खुले में शौचमुक्त राज्य’ मामले में फिसड्डी यू॰पी॰

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत होने के बाद स्वच्छता को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही गई थी, पीएम से लेकर यूपी के सीएम तक ने झाड़ू उठाया और साफ़-सफाई के इस अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की थी। अगर बात यूपी की करें तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सफाई अभियान के तहत झाड़ू चलाया और सूबे के कई इलाकों में मंत्रियों व अधिकारियों ने भी झाड़ू चलाया था, वहीं ये दावा किया गया था कि यूपी को खुले में शौच मुक्त राज्य भी बनाया जायेगा, लेकिन वर्तमान आंकड़ें इनको खोखला साबित करते दिखाई दे रहे हैं।

लेकिन ओडीएफ के कारण इस अभियान में यूपी फिसड्डी साबित हुआ है, खुले में शौच मुक्त राज्य बनाने की कवायद में यूपी फेल साबित हुआ है, स्वच्छता अभियान में यूपी का प्रदर्शन शर्मनाक रहा है।

ओडीएफ का लक्ष्य का सिर्फ 9 फीसदी रहा है, जबकि सूबे की राजधानी लखनऊ में सिर्फ एक फीसदी ओडीएफ हुआ है, यही हालात रहे तो यूपी कभी ओडीएफ नहीं होगा। भ्रष्टाचार ,कमीशनखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। पीएम मोदी की सबसे बड़ी स्कीम फेल हो रही है। दिसम्बर 2018 तक यूपी को ओडीएफ करने का सीएम योगी का दावा है, 4 माह में यूपी सबसे फिसड्डी निकला है।

गोवा में एक चर्च की पत्रिका में हिटलर से की गयी भारत सरकार की तुलना

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

गोवा में एक चर्च द्वारा संचालित पत्रिका में मौजूदा भारत सरकार की तुलना हिटलर से की गई, इस पत्रिका में प्रकाशित एक लेख में यह भी दावा गया कि देश में ‘संवैधानिक होलोकास्ट’ जैसी स्थिति है।

गोवा में डॉ. एफ. ई. नोरोन्हा नाम के एक वकील ने चर्च द्वारा संचालित पत्रिका में यह लेख लिखा है। लेख में स्थानीय मतदाताओं से ‘पूरे देश में फैली तानाशाही’ पर लगाम लगाने के लिए सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मतदान करने की अपील भी की गई है।

इस लेख में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा गया है, मतदाताओं से ‘रीढ़विहीन चरित्र वाले लोगों और देश में फैली तानाशाही से प्रत्यक्ष तौर पर सहमति रखने वाले लोगों’ के खिलाफ मतदान करने की अपील की गई है।

लेख में कहा गया है कि 2012 में सभी गोवा को भ्रष्टाचार मुक्त कराने के बारे में सोच रहे थे, जो 2014 तक चला, 2014 के बाद से भारत में हर दिन जिस चीज को तेजी से बढ़ता हुआ देख रहे हैं वह और कुछ नहीं बल्कि संवैधानिक होलोकास्ट है। भ्रष्टाचार बेहद खराब चीज है, सांप्रदायिकता से उससे भी खराब, लेकिन नाजीवाद इन दोनों से बदतर है।

पत्रिका के मुताबकि भारत में अब सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार या धर्मनिरपेक्षता नहीं है, बल्कि आजादी अब सबसे बड़ा मुद्दा है। पत्रिका में लिखा है कि पूरा देश सिर्फ एक या दो व्यक्तियों द्वारा चलाया जा रहा है बाकी लोग मामूली अनुचर या अंधभक्त हैं।
कृपया ऐसे व्यक्ति को अपना वोट न दें, जो ऐसे लोगों के मामूली अनुचर हैं।

लेख में आगे कहा गया है कि पणजी विधानसभा सीट के लिए 23 अगस्त को उप-चुनाव है, इस चुनाव में पर्रिकर के खिलाफ मतदान कर भारतीय लोकतंत्र में आई गिरावट को रोकने का एक अवसर है।

स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी हमला, 13 की मौत

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
स्पेन के बर्सिलोना में कुछ ही घंटों के भीतर 2 आतंकवादी हमले हो गये हैं, स्पेन के बार्सिलोना में एक शख्स ने भीड़ के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर कई लोगों को कुचल डाला, इससे13 लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हो गये। इस घटना के कुछ ही घंटों बाद स्पेन के तटीय शहर कैम्ब्रील्स में कुछ अन्य संदिग्ध आतंकवादी इसी तरह की एक घटना को अंजाम देने की कोशिश मे थे, लेकिन पुलिस के हाथों मारे गए, इस मुठभेड़ के दौरान 5 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
पुलिस का कहना है कि कैम्ब्रील्स में मारे गए पांचों संदिग्धों के पास आत्मघाती हमला करने वाली बम बेल्ट्स थी और इन्हीं संदिग्धों ने बार्सिलोना की सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट में भीड़ के ऊपर गाड़ी चढ़ाई और 13 लोगों को कुचलकर मार डाला। पिछले कुछ समय से यूरोप के कई देशों में इस तरह के हमले हुए हैं। बार्सिलोना में जिस जगह पर घटना हुई, उस समय वहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और विदेशी पर्यटक मौजूद थे।
स्पेन के आंतरिक मंत्री ने एक ट्वीट कर बार्सिलोना हमले में 13 लोगों के मारे जाने की खबर देते हुए लिखा है कि, ‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि इस हमले में 13 लोगों की मौत हुई है और 100 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं।’
पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपने घरों के अंदर रहने को कहा है, साथ ही करीबी मेट्रो और रेलवे स्‍टेशनों को बंद करने की भी अपील की गई है। इस हमले में किसी भी भारतीय के घायल होने की खबर नहीं है।

आयकर विभाग ने भेजा लालू की बेटी-दामाद को नोटिस

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

आयकर विभाग ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार को समन जारी किया है। जिसमें सोमवार यानी 21 अगस्त को पेश होने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग भारती और शैलेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर सकता है, लालू प्रसाद यादव की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा उनके बेटे एवं पूर्व उपमुख्मंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।

लालू प्रसाद और उनके परिवार द्वारा बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग जांच कर रहा है, विभाग दिल्ली और पटना में महंगी संपत्तियां खरीदने के लिए फर्जी कंपनियों के इस्तेमाल करने के मामले की जांच कर रहा है। दिल्ली से पटना तक कई संपत्ति अभी तक जब्त की गयी है, जब्त की गई इन सभी संपत्तियों की दस्तावेजों में कीमत बाजार मूल्य से काफी कम दिखायी गयी है, लालू और उनके परिवार के खिलाफ तेजी से जांच चल रही है।

आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली की अदालत में आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा, साथ ही विभाग मीसा भारती और उनके पति से दिल्ली में एक बार फिर पूछताछ करना चाहते हैं।

यूपी में बाढ़ की तबाही से 15 लोगों की मौत, बचाव के लिए सेना बुलाई

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से तबाही मची है, बाढ़ से जहाँ लोग बेघर हुए वहीं फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं है। बाढ़ की वजह से अब तक 15 लोगों की मौत होने की खबर है। यूपी की प्रमुख नदियां खतरे खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। इसके चलते हजारों गांव पानी पानी हो गए हैं। लोग जहां बचाव कार्य के लिए सेना को बुला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर व बहराइच में डूबने से दो-दो लोगों की मौत हो गई, बलरामपुर में एक व्यक्ति लापता है। गोंडा, श्रावस्ती, बाराबंकी में एक-एक और गोंडा के नवाबगंज में सोती नाले के पास बाढ़ के पानी में डूबकर एक बालक की मौत हो गई, जबकि एैली परसौली में दस परिवारों के कच्चे मकान सरयू नदी में समा गए।

बहराइच में नानपारा, मिहींपुरवा, महसी, कैसरगंज तहसीलों में घाघरा का कहर जारी है, जिले में चार लोगों की डूबकर मौत हो गई, अयोध्या में सरयू लाल निशान से 96 सेंटीमीटर ऊपर जा पहुंचीं।

बाराबंकी में घाघरा नदी का पानी खतरे के निशान 106.07 से एक मीटर ऊपर बह रहा है। बाढ़ के पानी से तटवर्ती करीब डेढ़ सौ गांवों में पानी भरा है। बाढ़ क्षेत्र में एक बालक की सर्प दंश से तथा एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई।

लखीमपुर में बारिश के बाद उफनाई घाघरा व शारदा ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है, श्रावस्ती में जमुनहा ब्लॉक के घुमना गांव में घर के आंगन में भरे पानी में डूबकर चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। बलरामपुर में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई,

अंबेडकरनगर में घाघरा का पानी टांडा तहसील और गांवों की ओर बढ़ रहा है, गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिले बाढ़ की चपेट में हैं। घाघरा, राप्ती, गोर्रा, रोहिन, घोंघी आदि नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं।

कुशीनगर में कई जगह बांध टूटने व रिसाव के चलते गांव-कस्बों में पानी घुस गया है, मानीराम में सोनौली हाईवे डूबने से नेपाल, सिद्धार्थनगर और महराजगंज के कई हिस्से गोरखपुर से कट गए हैं, आवागमन बंद है। पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ, एसएसबी बचाव राहत कार्य में लगी है, राशन पहुंचाने के लिए सेना के हेलीकाप्टर लगाए गए हैं। गोरखपुर जिले में भी स्थिति बिगाड़ने पर सेना बुलाई गई है।

इनफ़ोसिस के MD, CEO पद से विशाल सिक्का का इस्तीफ़ा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

शीर्ष आईटी कम्पनी इनफ़ोसिस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पद से विशाल सिक्का ने इस्तीफ़ा दे दिया है. इनफ़ोसिस देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कम्पनी मानी जाती है. कम्पनी द्वारा आम सूचना देकर ये बताया गया है कि विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है और बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स द्वारा उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया गया है.

2014 में सिक्का ने बतौर सीईओ सिक्का ने कार्यभार संभाला था. जिसके बाद उन्हें 50 करोड़ रुपये से लेकर 74 करोड़ तक का पॅकेज दिया गया था.

 

फिलहाल कम्पनी ने यू.बी. प्रवीन राव को बतौर अंतरिम सीईओ व एमडी नियुक्त कर दिया है. इनफ़ोसिस के सचिव एसजी मणिकांत ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक पत्र लिखकर इस तथ्य की पुष्टि कर दी है कि विशाल सिक्का का इस्तीफ़ा अगस्त 18 को हुई बोर्ड मीटिंग में मंज़ूर किया गया है.

जिसके बाद सिक्का को बतौर कम्पनी का एग्जीक्यूटिव वाईस चेयरमैन पदस्थ किया गया है.  सिक्का यह पद नए सीईओ व एमडी की नियुक्ति तक सम्हालेंगे जिसका निर्णय मार्च 2018 तक कर लिया जायेगा.  उसके बाद सिक्का  स्ट्रेटेजी, कस्टमर , टेक्नोलोजी डेवलपमेंट सम्बन्धी क्षेत्रों में कार्य करेंगे.

 

 

 

 

 

 

‘MI-6’ की शूटिंग में चोटिल टॉम क्रूज़ का टूटा टखना

NEW YORK, NY - JUNE 06: Tom Cruise attends the "The Mummy" New York Fan Event at AMC Loews Lincoln Square on June 6, 2017 in New York City. (Photo by Jamie McCarthy/Getty Images)
एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

हॉलीवुड एक्‍टर टॉम क्रूज अपनी आगामी फिल्‍म ‘मिशन इंपॉसिबल 6’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार उनके चोटिल हो जाने के चलते फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक उनकी दो हड्डियों में फ्रैक्‍चर हुआ है। 55 वर्षीय क्रूज दो इमारतों के बीच कूद रहे थे लेकिन वह दूसरी इमारत तक पहुंच नहीं पाए और उनका टखना टूट गया।

दरअसल टॉम क्रूज इस फिल्‍म के लिए एक खतरनाक एक्‍शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनके टखने में चोट लगी।  ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के अनुसार ‘पैरामाउंट पिक्चर्स’ ने एक बयान जारी करके बताया कि टॉम क्रूज के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही फिल्म के निर्माण का काम आगे बढ़ पाएगा।

‘पैरामाउंट पिक्चर्स’ ने अपने बयान में कहा, “टॉम चिंता जताने और आपके सहयोग के लिए आपका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं और आगामी गर्मियों में इस फिल्म को आपके लिए रिलीज करने को लेकर उत्सुक हैं। मिशन इम्पॉसिबल की नई फिल्म के निर्माण के दौरान एक स्टंट करते समय टॉम क्रूज का टखने चोटिल हो गए। उनके पूरी तरह स्वस्थ होने तक फिल्म का निर्माण कार्य रुका रहेगा।”

आपको बता दें कि  ‘मिशन इम्पॉसिबल 6’ सिनेमाघरों में 27 जुलाई 2018 को दिखाई जाएगी। फिल्म में हेनरी कैविल, रेबेका फर्ग्युसन, एंजेला बेसेट और एलेक बाल्डविन भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। टॉम के घायल होने के चलते फिल्‍म की शूटिंग लगभग महीने भर के लिए टाल दी गई है।