26 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 984

किशोर ने की 12वीं में पढ़ रही लड़की की गला घोंटकर हत्या

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
देश की राजधानी दिल्ली में एक लड़के ने 12वीं की एक छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी, मामला उत्तरी दिल्ली का है, रोहिणी के सेक्टर 17 के पार्क में एक-दूसरे के पूर्व परिचित इन दोनों के बीच किसी बात पर पहले हाथापाई हुई, इसके बाद लड़के ने उसका गला घोंट दिया।
इस पूरे मामले के बारे में पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि 18 वर्षीय आरोपी लड़की का परिचित था और स्कूल में उससे एक साल सीनियर था. ऋषिपाल ने बताया कि बुधवार को आरोपी की मुलाकात लड़की से तब हुई जब वह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, दोनों शाम के 5.30 बजे रोहिणी के सेक्टर 17 के पार्क में गए, पार्क में मिलने के बाद दोनों पास की एक गली में गए, जहां दोनों के बीच हाथापाई हुई और फिर आरोपी ने लड़की का गला घोंटक उसे मार डाला, वारदात के बाद आरोपी घबरा गया और शव को वहीं पर छोड़कर घर भाग गया।
पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी ने पहले आरोपों को नकारा, लेकिन बाद में उसने स्वीकार कर लिया कि उसी ने लड़की की हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भारतीय मूल के राहुल का आईक्यू आइंस्टाइन से भी बेहतर!

Rahaul.
शिखा पाण्डेय | Navpravah.com
कल तक जिस राहुल को कोई नहीं जानता था, रातों-रात वह राहुल बहुचर्चित हो गया है। यहाँ राहुल गांधी या राहुल महाजन की नहीं, एक ऐसे जीनियस बच्चे राहुल की बात हो रही है, जिसका आईक्यू लेवल आइंस्टाइन व स्टीफन हॉकिन्स से भी तेज़ है। जी हां! ब्रिटेन के एक टीवी कार्यक्रम में सभी सवालों के सही जवाब देने के बाद भारतीय मूल का एक 12 वर्षीय लड़का राहुल, रातों-रात चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया में हर जगह उसकी चर्चा हो रही है और ‘हैश टैग चाइल्ड जीनियस’ ट्रेंड करने लगा है।

दरअसल ब्रिटेन के चैनल-4 पर एक क्विज शो ‘चाइल्ड जीनियस’ नाम से प्रसारित हो रहा है। इस शो में 8 से 12 साल के कुल 20 बच्चे भाग ले रहे हैं। इस शो के पहले दौर में राहुल से 14 सवाल पूछे गए थे, उन्होंने इन सभी 14 सवालों का सही दिया। राहुल ने स्पेलिंग टेस्ट और उच्चारण टेस्ट में एक भी गलती नहीं की। उच्चारण टेस्ट में अंग्रेजी के ऐसे शब्द दिए जाते हैं, जो अप्रचलित होने के साथ ही बोलने में कठिन भी होते हैं। लगातार 4 राउंड में पूरे मार्क हासिल करने के बाद टाइम्ड मेमोरी राउंड में में राहुल ने 15 में से 14 सवालों के सही जवाब दिए। समय की कमी की वजह से राहुल के सामने 15वां सवाल पूछा ही नहीं जा सका।

इस सफलता पर राहुल ने बताया, ” मुझे लगता है कि मैं एक जीनियस हूं। मुझे गणित के सवाल दिमाग में हल करना पसंद है, मेरा सामान्य ज्ञान काफी अच्छा है। चीजें याद करना मेरे लिए बेहद ही आम बात है। मैं हमेशा बेस्ट करना चाहता हूं और वो मैं किसी भी कीमत पर करूंगा। ”

राहुल ने बताया कि उनकी पसंदीदा भाषा लैटिन है। राहुल ने मीडिया से कहा, “बाकी बच्चों की तरह उन्हें तुरंत मजा देने वाली चीजों के बजाय लंबे समय में संतुष्टि देने वाी चीजें पसंद हैं। राहुल ने कहा, “मैं चाहूं तो अपने एक्सबॉक्स पर खेल सकता हूँ, लेकिन बाद में मुझे दुख होगा कि मैंने अपने टेस्ट की तैयारी नहीं की है।”

राहुल का आईक्यू 162 है और ऐसा माना जा रहा है कि यह अल्बर्ट आइन्स्टाइन और स्टीफन हॉकिंग जैसे सबसे बुद्धिमान लोगों से भी अधिक है। आपको बता दें कि आइंस्टीन और हॉकिंग ने कभी आईक्यू टेस्ट नहीं दिया था। उनका आईक्यू अनुमानित है। अब राहुल ‘मेन्सा क्लब’ के सदस्य बन गए हैं, जो दुनिया में उच्चत्तम आईक्यू वाले लोगों का सबसे बड़ा और पुराना क्लब है।

सर्टिफिकेट पाकर खिले किसानों के चेहरे

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
कर्जमाफी के आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को 7500 किसानों को प्रमाणपत्र दिये। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने लाभान्‍वित आंकड़ों के बारे में जानकारी पाई। इस बीच पांच तहसीलों विभिन्‍न किसानों की कर्जमाफी का डाटा मिला, इसमें एक लाख रुपये तक की कर्जमाफी के संबंध में प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।
किसानों को सम्‍बोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सबसे पहले कार्यकम मौजूद सभी मंत्रियों का आभार जाताया, उन्‍होंने अपने भाषण में कहा कि चुनाव प्रचार के समय पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह से हर प्रदेश का किसान कर्जमाफी की बात कहता था, उन्होंने कहा, हमने किसानों की जरूरत को समझते हुए कर्जमाफी का वादा किया और आज उसे साकार कर दिया।
उन्‍होंने प्रदेश सरकार के कार्यों की उपलब्‍धियों को गिनाते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब आलू का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य घोषित किया गया है, योगी ने कहा कि आज़ादी के 65 साल तक किसानों व गरीबों के बैंक खाते के बारे में नहीं सोचा गया था लेकिन हमारी सरकार ने जनधन खाता खोलकर सभी को सम्मान दिया।
योगी ने कहा कि ड्रिप इरिगेशन के लिए हम लघु और सीमांत किसानों को 80-90 फीसदी लाभ देंगे
उन्‍होंने कहा कि हमने सरकार में आने के बाद सात लाख से ज्‍यादा किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्‍शन देने का काम किया है। उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार पर हमला करते हुए कहा कि हमने देखा है कि नेताओं के बड़े-बड़े मकान बन जाते थे, मगर भाजपा सरकार 10 लाख परिवारों को आवास देने जा रही है, यही नहीं उन्‍होंने किसानों से कहा कि आधार नंबर अब जनधन खातों से लिंक किया जाएगा ताकि किसानों का हक कोई दूसरा न मार सके।

तिरंगा अंधेरे में रखने पर दर्ज हुआ मुकदमा

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
15 अगस्त को भारत ने अपनी आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाया था, इस दौरान देश के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में भी 130 फ़ीट ऊंचा तिरंगा फहरा गया था, ये तिरंगा एक रियल स्टेट कंपनी ओम रेजीडेंसी में फहरा गया था, लेकिन ध्वजारोहण के बाद रात में तिरंगे को अंधेरे में रखा गया। जिसे लेकर रियल स्टेट कंपनी ओम रेजीडेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
71वें स्वतंत्रता दिवस पर बरेली के रियल स्टेट कंपनी ओम रेजीडेंसी में ध्वजारोहण किया गया था. ये झंडारोहण केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया था, इस दौरान 130 फ़ीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया, लेकिन तिरंगा फहराने के बाद रात में तिरंगे को अंधेरे में रखा गया, जिसके बाद बीजेपी के नगर अध्यक्ष अतीश अग्रवाल की शिकायत पर ओम रेजीडेंसी के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
दरअसल राष्ट्रीय ध्वज के प्रोटोकॉल के तहत सूरज डूबने के बाद तिरंगे को सुरक्षित रख लिया जाता है, ऐसा न करने पर तिरंगे को प्रकाश में रखना होता है. बहरहाल सीओ फरीदपुर द्वारा मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

देशभक्ति ज़ाहिर करने चली थीं, ट्रोल हो गईं प्रियंका चोपड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अपनी देशभक्ति व्यक्त करती प्रियंका एक बार फिर फॉलोवर्स के कटाक्षों में घिर गईं। तमाम फॉलोवर्स ने उनके इस वीडियो पर टेढ़े- सीधे कॉमेंट्स किए। लोगों ने तिरंगे के ऐसे इस्‍तेमाल को गलत और अपमानजनक बताया।

दरअसल प्रियंका ने 15 अगस्‍त के मौके पर लोगों को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एक वीडियो पोस्‍ट किया था। इस वीडियो में प्रियंका ने जींस-टीशर्ट पहना है और गले में उन्‍होंने तिरंगा दुपट्टा लपेट रखा है। इस दुपट्टे को वे प्‍यार से लहरा रही है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा है, “मेरा दिल हिंदुस्तानी है..जय हिंद।”

एक यूजर ने प्रियंका के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, “इस अवसर पर पहनने के लिए आपके पास सलवार-कमीज नहीं थे?” वहीं एक यूजर ने लिखा, “कम से कम इस शुभ दिन पर आपसे साड़ी पहनने की उम्‍मीद थी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कृपया आप भारत फिर से न लौटें।” एक यूजर ने अपना गुस्‍सा व्‍यक्‍त करते हुए लिखा, “क्‍या बकवास है, निश्चित रूप से तिरंगे का सम्‍मान करो, यह तुम्‍हारा दुपट्टा नहीं है मूर्ख।” इन तमाम कमेंट्स का प्रियंका ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी प्रियंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अपने शॉर्ट ड्रेस को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। उस समय भी किसी ने प्रियंका को भारतीय संस्कृति की दुहाई दी थी, तो किसी ने सभ्य कपड़े पहनने की हिदायत दी थी।

“RSS या BJP की संपत्ति नहीं है दूरदर्शन” – त्रिपुरा सीएम

शिखा पाण्डेय|Navpravah.com

दूरदर्शन व आकाशवाणी द्वारा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार का भाषण प्रस्तावित करने से मना करने का मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।माणिक सरकार ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर आरोप लगाया है कि प्रसार भारती ने पत्र लिखकर भाषण में बदलाव करने को कहा था, जिसे उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद भाषण का प्रसारण तो किया गया, लेकिन काट-छांट कर किया गया। माणिक सरकार ने इसे एक गैरलोकतांत्रिक  व असहिष्णु कदम बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी या आरएसएस की सम्पत्ति नहीं है दूरदर्शन।

एक अखबार से बातचीत के दौरान माणिक सरकार ने कहा, “प्रसार भारती के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है, जिससे वे एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को अपनी स्पीच बदलने का हुक्म दे सकें।” त्रिपुरा के सीएम ने कहा कि प्रसार भारती ने खुद भाषण रिकॉर्ड करने का आग्रह मुझसे किया था। 12 तारीख की शाम को यह रिकॉर्ड किया गया। यह तय किया गया था कि 15 अगस्त की सुबह को इसे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। 14 अगस्त की शाम को उन्होंने एक पत्र भेजा, जिसमें मुझसे मेरे भाषण में बदलाव करने का अनुरोध किया गया था । मैंने इनकार कर दिया। फिर स्पीच को एडिट कर प्रसारित किया गया।

माणिक सरकार ने कहा, “मैंने अपने भाषण में जो प्रश्न उठाए थे, उसे सही और गलत ठहराने वाला प्रसार भारती कौन होता है? वह भाषण बदलने का हुक्म नहीं दे सकता है।” जब सीएम से पूछा गया कि प्रसार भारती ने ऐसा क्यों  किया होगा, तब उन्होंने कहा, “मैंने अपने भाषण में साम्प्रदायिकता, असमानता और बेरोजगारी पर सवाल उठाए थे। उन्हें यह अच्छा नहीं लगा। यह ठीक नहीं है। ऐसा इमरजेंसी के समय होता था।”

जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि आगामी त्रिपुरा चुनाव में आपका मुख्य प्रतिद्वंदी कौन है, बीजेपी या टीएमसी, तब वे बोले, ” मेरा कोई प्रतिद्वंदी नहीं है। जनता मेरे साथ है। हमने जनता के साथ कुछ भी गलत नहीं किया है। इसलिए मुझे लगता है कि वे लोग हमारा समर्थन करेंगे।”

इधर प्रसार भारती की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 15 अगस्त 2015 को दूरदर्शन ने सीएम के कार्यक्रम और उसकी रिपोर्ट 29 मिनट और 45 सेकंड तक चलाई। इसमें से सीएम की स्पीच करीब 12 मिनट की थी। यह टेलिकास्ट शाम 7 बजे हुआ।

शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 70 करने का शासन को भेजा प्रस्ताव

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

चिकित्सा विश्वविद्यालय में चिकित्सा शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए चिकित्सा शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष से बढ़ाकार 70 करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।  चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया की हमारा निरंतर प्रयास रहता है कि चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर किया जाये और हमारे किसी भी मरीज को कोई परेशानी ना हो।

चिकित्सा विश्वविद्यालय देश का एक जाना माना संसथान है, जहाँ पर दुनिया भर से लोग अपने इलाज के लिए आते हैं, बेहतरीन चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ ही यहाँ पर विशेषज्ञ चिकित्सक भी मौजूद हैं।

यही वअन्य चिकित्सा संस्थानों से मरीजों को यहाँ रेफ़र किया जाता है, इसलिए चिकित्सा शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष से बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस प्रस्ताव में कुलपति की ओर से चिकित्सा शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 70 करने की मांग की है।

प्रो. भट्ट ने बताया कि सीटी स्कैन और एक्स-रे की जांच में चिविवि द्वारा फिल्म उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है। कुलपति ने कहा की हमारे डॉक्टर ईमानदारी से काम करते हैं। बीते दिनों ट्रॉमा सेण्टर की दुर्घटना के बाद सब कुछ इतनी जल्दी सामान्य करना काबिले तारीफ हैं। उतनी बड़ी घटना के बावजूद उसी रात इमरजेंसी व्यवस्थाओं को बहाल कर दिया गया। शताब्दी अस्पताल में तीमारदारों के रहने के लिए पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा रैनबसेरे का निर्माण कराया जा रहा है, अभी ओल्ड डेण्टल भवन और पल्मोनरी विभाग के पास रैनबसेरे का संचालन किया जा रहा है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औरैया से हुए गिरफ्तार

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। अखिलेश यादव को उन्नाव जिले में हसनगंज इलाके में आगरा एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया गया, अखिलेश यादव लखनऊ से औरैया के लिए निकले थे। योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया दी।
सपा की ओर से कहा गया था कि, भाजपा घबरा गयी है कि, वे औरैया न पहुँच पायें, जिसके जवाब में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते में उनसे आग्रह करता हूँ कि वे सूबे में शांति बनाये रखने में सहयोग करें।
उन्होंने आगे कहा कि, नामांकन के दौरान औरैया में जो घटना हुई वो बहुत गलत है, चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन सभी पार्टियों को करना उनका नैतिक कर्तव्य है। औरैया में नामांकन के दौरान पथराव हुआ था, जिसके समर्थन में अखिलेश यादव औरैया जा रहे थे।

CBI जाँच में नपेंगे सपा-बसपा के पूर्व मंत्री

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
 उत्तर प्रदेश में अवैध खनन को लेकर योगी सरकार समेत इलाहाबाद हाई कोर्ट भी काफी गंभीर है, जिसके तहत अवैध खनन में लिप्त लोगों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है।
आज सीबीआई की एक जांच टीम हमीरपुर पहुँच चुकी है, जहाँ सीबीआई अवैध मौरंग खनन को लेकर अपनी जांच शुरू कर चुकी है, जांच के तहत सीबीआई बसपा और सपा के दो पूर्व मंत्रियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में सीबीआई जांच के आदेश इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा दिए गए हैं, इलाहाबाद हाई कोर्ट अवैध खनन को लेकर जनहित याचिका दायर की गयी थी।
मौरंग सिंडिकेट वसूली में सपा और बसपा के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ सीबीआई को सबूत मिल हैं, जिसके बाद सीबीआई ने सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और, बसपा के पूर्व मंत्री बाबु सिंह कुशवाहा के खिलाफ अपनी जांच शुरू कर दी है। सीबीआई आज पट्टा धारकों से पूछताछ करेगी, इसके साथ ही सीबीआई पट्टा धारकों के बैंक खातों की जांच कर रही है।
सपा और बसपा के कार्यकाल में लाखों-करोड़ों रूपये की वसूली हुई थी, वहीँ जिले के खनिज माफिया सीबीआई जांच की दहशत में भूमिगत हो गए हैं, योगी सरकार भी सूबे में नई खनन नियमावली को जारी कर चुकी है।

लखनऊ में जमा हुए विदेशों से आए ‘स्मार्ट सिटी एक्सपर्ट’

सौम्या केसरवानी ।  Navpravah.com
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में चुनाव जीतने के बाद देश में स्मार्ट सिटी योजना की शुरुआत की गयी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने देश के 100 शहरों स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया था, जिसके तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज स्मार्ट सिटी योजना के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
2014 के चुनाव में मोदी सरकार ने चुनाव जीतने के बाद स्मार्ट सिटी योजना की शुरुआत की थी, योजना के तहत केंद्र सरकार ने 100 शहरों को चुना था, जिसमें सूबे की राजधानी लखनऊ का नाम शामिल हुआ था।
इस दौरान आज स्मार्ट सिटी योजना कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ योगी सरकार में शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े केंद्र सरकार के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ में स्मार्ट सिटी योजना के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. इस दौरान कार्यक्रम में विदेशों की स्मार्ट सिटी के कई एक्सपर्ट भी शामिल हुए। जिनमें US एम्बेसी के कमर्शियल ऑफिसर रडायना मेकडागल शामिल हुए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की क्वीन्सलैंड विवि की प्रोफ़ेसर नूना भी मौजूद रही, साथ ही नेपाल एम्बेसी से वित्त मंत्री कृष्णहरि पुष्कर भी शामिल हुए। इसके साथ ही तेलंगाना के विशेष मुख्य सचिव ऊर्जा अजय मिश्रा भी शामिल हुए, रायपुर, करनाल, हैदराबाद, देहरादून, उदयपुर के नगर आयुक्त भी शामिल हुए हैं।
शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने काहा कि मैं तो चाहता हूं पूरा देश स्मार्ट बने, लेकिन संसाधनों की कमी से पूरी तरह से नहीं कर पा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने भी इस दिशा में हमारा उत्साहवर्धन किया है।
वर्तमान में सात जिलो को स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिश है। हम अपने जीवन में स्वछता को विशेष रुप से ध्यान देना होगा, इसका एक माहौल बनाए।