26 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 977

बिहार: अभी भी जारी है बाढ़ का प्रकोप

न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अब तक 304 लोगों की मौत हो गयी है और बाढ़ से 18 जिलों के लगभग एक करोड़ लोग प्रभावित हुये हैं। प्रदेश के 18 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, गोपालगंज, सारण, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा एवं खगडिया आदि क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

राज्य सरकार बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास निरंतर कर रहा है। अब तक 734520 लोगों को बाढ प्रभावित इलाके से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। राहत शिविरों में 327200 व्यक्ति शरण लिए हुए हैं, कई जगह सामुदायिक रसोइघर चलाये जा रहे हैं, जिसमें 48600 लोगों को भोजन कराया जा रहा है।

गोरखपुर में रोजना कोई एक बांध टूट रहा है, झंगहा-बोहरा बांध और बिनहा रिंग बांध भी टूट गया है, इससे करीब 400 गांव में पानी घुस गया है। गोरखपुर में ही रेलवे पुल के पास मिट्टी बैठ गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित जगहों का दौरा करेंगे। सुशील मोदी ने बाढ़ राहत के लिए सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

प्रशासन का दावा है कि स्थिति को जल्द ही कंट्रोल कर लिया जाएगा, बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जा रहा है और लोगों को जरूरत की सभी सामग्री पहुँचायी जा रही है।

क्या तीन तलाक़ पर सरकार नहीं बनाएगी कानून?

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब जब सरकार को 6 महीने का समय दिया गया है, ताकि एक बार मे तीन तलाक़ के विषय में समुचित कानून बनाया जाए ऐसे में सरकार की तरफ से अभी तक ऐसा कोई संतोषजनक बयान या प्रतिक्रिया नही आइ है जिससे अनुमान लगाया जा सके कि केंद्र सरकार इस पर कितना अमल कर रही है।

नवभारत टाइम्स के ऑनलाइन पोर्टल पर प्रकाशित एक ख़बर के अनुसार, ” तलाक पर नया कानून बनाने को लेकर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘सरकार इस मसले पर संगठित तरीके से विचार करेगी। प्रथमदृष्ट्या सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट पढ़ने पर यह पता चलता है कि शीर्ष अदालत ने एक साथ तीन तलाक की प्रैक्टिस को असंवैधानिक और अवैध करार दिया है।’ यह पूछे जाने पर कि एक साथ तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का फैसला किस प्रकार से लागू होगा और क्या इस फैसले को लागू कराने के लिए किसी नई व्यवस्था की जरूरत है, मंत्री ने कहा कि यदि कोई पति एक साथ तीन तलाक देता है तो इससे शादी खत्म नहीं मानी जाएगी।”

रिपोर्ट के मुताबिक रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट तौर पर कहा कि, ‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यदि कोई व्यक्ति अपनी पत्नी को एक साथ तीन तलाक देता है तो उसे वैध नहीं माना जाएगा। शादी के प्रति उसकी जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। इसके अलावा पत्नी भी उसकी पुलिस में शिकायत करने और घरेलू हिंसा के तहत शिकायत दर्ज करने को स्वतंत्र होगी।’

आज जब पूरे देश की मुस्लिम महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं सरकार के इस बयान से हो सकता है जनता कुछ संशय में पड़ जाए। फिर भी जब तक आधिकारिक तौर पर ये सामने नहीं आ जाता कि कानून बनाने के विषय मे सरकार का क्या स्टैंड है तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है।

Android ‘O’ हुआ लॉन्च, ‘Oreo’ होगा नाम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

अभी तक एंड्राइड O के नाम से जाने जा रहे एंड्राइड के नए वर्जन से आखिरकार गूगल ने पर्दा उठा ही दिया है, अब एंड्राइड O को गूगल ने OREO आधिकारिक नाम दिया है।

हालाँकि गूगल के द्वारा इस नाम को चुनना काफी हद तक सही भी लग रहा है क्योंकि जैसा कि गूगल हमेशा ही करता आया है, कि वह अपने एंड्राइड वर्जन को किसी न किसी डेजर्ट का नाम देता है, दुनिया भर में OREO को एक कुकी के तौर पर जाना जाता है। गूगल ने एंड्राइड OREO को एक सुपरहीरो की तरह पेश किया है।

इस नाम के साथ साथ गूगल ने यह भी कहा है कि एंड्राइड O इसी समय से ही गूगल के एंड्राइड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट के माध्यम से उपलब्ध भी हो गया है। हालाँकि इसका OTA अपडेट सबसे पहले पिक्सल और नेक्सस डिवाइस में देखने को मिल सकता है।

Android O पहले डेवलपर प्रीव्यू से लग रहा है कि इसमें बहुत से नए फीचर मिलने वाले हैं, गूगल का कहना है कि आने वाले कुछ ही समय में आपको एंड्राइड का एक नया वर्जन मिलने वाला है।

अभी तक अगर आपके फोन के बैकग्राउंड में कुछ ऐप्स खुले होते थे और अगर इन्हें काफी समय हो गया हो गया होता है तो यह आपके बैटरी को चुसना शुरू कर देते थे, तो इस एंड्राइड वर्जन में आपको आपकी बैटरी की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब ऐप्स के खुले होने के बाद भी आपके फोन की बैटरी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

नाईजीरियन लड़की ने दिल्ली मे अपने बॉयफ्रेंड का किया क़त्ल

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com

दिल्ली में नाईजीरियन लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का खून कर दिया। यह केस दिल्ली के उत्तम नगर इलाके का है। इस क़त्ल के बाद वहाँ रह रहे लोगों ने उस लड़की के खिलाफ हंगामा कर दिया और पुलिस को उस लड़की को थाने ले जाने मे काफी दिक्कत हुई।

पुलिस ने लड़के की बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और उस लड़की के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। पुलिस इस मामले की जांच मे जुट गयी है, उस लड़की  का नाम उजुम्मा है और मृतक लड़के का नाम इजू था।

पुलिस ने बताया कि दोनों कई सालों से साथ रह रहे थे, और दोनों प्यार करते थे, उजुम्मा उत्तम नगर में नाईजीरियन फूड की दुकान चलाती है, जबकि मृतक इजू कपडे़ का व्यापार करता था।

पुलिस ने बताया कि शराब पीकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था, बात इतनी बड़ गयी कि दोनो मारपीट करने लगे। उजुम्मा ने झगड़े मे चाकू उठा लिया और उसका दाहिना हाथ काट दिया, जिससे इजू बेहोश हो गया, खून देखकर आनन-फानन मे उजुम्मा, इजू को अस्पताल ले गयी, जहाँ डाक्टरों ने इजू को मृत घोषित कर दिया।

‘ब्लू व्हेल’ के बैन को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय सख्त, केंद्र सरकार से माँगा स्टेटस रिपोर्ट

न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट काफी सख्त रुख अख्तियार करता नज़र आ रहा है. इस ऑनलाइन गेम के बैन मामले में उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. फिलहाल इस मामले में अगली सुनवाई 19 सितम्बर को होनी है, जिसमें फेसबुक, गूगल और याहू को यह बताना होगा कि उन्होंने इस गेम को बैन करने के सम्बन्ध में क्या आवश्यक कदम उठाएं हैं.

दिल्ली उच्च न्यायलय ने इस गेम को बैन करने के सम्बन्ध में गूगल, याहू, फेसबुक और केंद्र सरकार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. इस मामले में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि आज हाइकोर्ट को बताया गया कि आईटी एक्ट के सेक्शन 79 के तहत 11 अगस्त को ही वह फेसबुक, गूगल और याहू को नोटिस भेज चुकी है.

high courts notice to central government on blue whale online game issue

गौरतलब है कि इस गेम के चलते खुदकुशी करने के कई मामले सामने आए हैं. इससे पहले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस खेल पर हैरानी जताई थी और कहा था कि यह कैसा खेल है, जिसकी चपेट में सिर्फ बच्चे ही नहीं बालिग भी आ जाते हैं.

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें अदालत से आग्रह किया गया है कि वह गूगल, फेसबुक और याहू जैसी कंपनियों को चैलेंज आधारित आत्महत्या खेल ‘ब्लू व्हेल’ के लिंक हटाने का निर्देश दे. इस याचिका में याचिकाकर्ता ने भारत और अन्य देशों के बच्चों के मौत की घटनाओं का भी ज़िक्र किया है. हालाँकि इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी निर्देश के बाद जो भी डिजिटल प्लेटफॉर्म उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ट्रिपल तलाक़ मामला: अभिनेता अनुपम खेर ने की सुप्रीम कोर्ट की सराहना

न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

हमेशा सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने तीन तलाक मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की. अभिनेता ने सर्वोच्च न्यायलय के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने दो बार ट्वीट कर इस सम्बन्ध में अपनी प्रतिक्रिया दी.

तीन तलाक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि अगले ६ माह में सरकार इस सम्बन्ध में कानून बनाए, जिससे इस कुरीति से बाकायदा निपटा जा सके. सर्वोच्च न्यायलय के इस फैसले के बाद हर क्षेत्र के दिग्गजों ने इस कदम की सराहना की. अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में जेंडर इक्वेलिटी की मुहिम को लेकर ट्विटर पर एक्टिव HeForShe पेज को भी टैग किया है.

इसके इलावा अनुपम खेर ने इस फैसले को लेकर एक और मजेदार ट्वीट करते हुए कहा, ‘कुछ फैसले ना तो libtards के लिए होते है, ना पप्पुओ के लिए, ना भक्तों के लिए. #TripleTalaq का फैसला महिलाओं के मानवाधिकार की जीत है, बस.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शायरा बानो, आफरीं रहमान, गुलशन परवीन, इशरत जहां और अतिया साबरी की अपील के बाद शुरू हुई थी. सभी की ओर से तीन तलाक के अलावा निकाह, हलाला और बहुविवाह के मुद्दे पर याचिका दायर की गई थी. लेकिन कोर्ट ने कहा था कि हम सिर्फ तीन तलाक पर फैसला सुनाएंगे.

पुलिस ने स्पा-मसाज पार्लरों में मारा छापा, धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

 

हैदराबाद में बड़े देह व्यापार का खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में प्रकाशित ख़बरों के अनुसार हैदराबाद पुलिस ने लगभग 12 स्थानीय स्पा और मसाज पार्लरों से देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को मुक्त कराया है.

एक बड़ा अभियान चलाते हुए हैदराबाद पुलिस ने तब बड़ी कामयाबी हासिल की जब शहर के स्पा और मसाज पार्लरों में छापा मारा. जहां पर 65 महिलाओं को मुक्त कराया गया, कुछ महिलाएं पूर्वोत्तर भारत, पंजाब व हैदराबाद की हैं. इनमें तस्करी करके  लाई गई थाईलैंड की लगभग 34 महिलायें भी शामिल हैं.

पुलिस ने संदिग्ध देसरी सिद्धार्थ नामक एक व्यक्ति को गिरफ्त में ले लिया है जिसे संदिग्ध तौर पर रैकेट का सरगना माना जा रहा है. साथ ही ऐसी दर्जन भर से ज्यादा महिलाओं को भी गिरफ्तार क्या गया है जिनपर पुलिस को देह व्यापार, मानव तस्करी करने का शक है. ये महिलायें कथित तौर पर मसाज और स्पा सेंटर संचालिकाएं हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पुलिस ने बताया है कि, ‘पुलिस को मिली सूचना के अनुसार माधापुर, रायदुर्गम और गाछीबोवली थाना क्षेत्रों में कई जगह देह व्यापार चलाया जा रहा है. ज्सिके बाद हमारी टीम ने समन्वयित तौर पर शहर के स्पा सेंटर्स और मसाज पार्लर्स में छापामार कारवाई की और कई बंधक महिलाओं को मुक्त कराया गया साथ ही संचालिकाओं व अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी देह व्यापार में लिप्त पाए गये हैं.

कम हुआ सैमसंग गैलेक्सी A5 और A7 का दाम

offers in samsung galaxy a5 a7

न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

सैमसंग ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की है। कंपनी ने गैलेक्सी A5 और J7 की कीमत में 5-5 हजार की कटौती की है। अब भारत में सैमसंग गैलेक्सी A5 को 26,900 रुपए की जगह 22,900 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी A7 के लिए ग्राहकों को 30,900 रुपए की जगह 25,900 रुपए खर्च करने होंगे। कंपनी का कहना है कि ऐसा भारत में फेस्टिव सीजन को देखते हुए किया गया है।

इन दोनों ही फोन को भारत में इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन की खास बात इनका गैलेक्सी एस-7 जैसा डिजाइन, कम रोशनी में अच्छी तस्वीर लेने वाला कैमरा, डस्ट और वॉटर रेसिसटेंस होना है। इतने कम कीमत मे ये दोनों ज्यादा फीचर देने वाले फोन हैं।

Galaxy A5 के फीचर्स-

इस फोन में 5.2 इंच फुल HD सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 GB की रैम के साथ आता है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 32 GB है, जिसे 256 GB तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन में 3000 mah की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आती है।

Galaxy A7 के फीचर्स-

इस फोन में 5.7 इंच फुल HD सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 3 GB की रैम है। इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 256 GB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में भी Galaxy A5 की तरह ही अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.16 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3600 mah की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।

न्यूयॉर्क ‘इंडिया डे परेड’ में सितारों समेत हजारों भारतीय हुए शरीक

Indian movie star and parade grand marshal Rana Daggubati, center, waves to crowd during the India Day parade, celebrating the 71st independence day of India, Sunday Aug. 20, 2017, in New York. (AP Photo/Bebeto Matthews)
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
न्यूयॉर्क मे कल शाम भारत की आजादी का जश्न मनाया गया, जिसमे हजारों भारतीय पारंपरिक परिधान मे शामिल हुए। परेड मे ‘बाहुबली’ के सितारे राणा दुग्गुबती और तमन्ना भाटिया ने भी शिरकत की।
फेडरेशन आफ इंडियन एसोसिएशन की ओर से 37वीं इंडिया डे परेड का आयोजन न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में किया गया। कई भारतीय-संगठनों ने विभिन्न झांकियां निकाली। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लैसियो ने परेड में भाग लेने वालों का अभिवादन और भारतीय तिरंगा लहराते हुए कहा, “यह परेड न्यूयॉर्क को बेहतर और अमेरिका को मजबूत बनाने में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान की परिचायक है।”
वहाँ मौजूद अभिनेता राणा दुग्गुबती ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का मौका है, आप लोग देश के बाहर यहाँ हमलोग का गौरव बढ़ा रहे हैं।” वही अभिनेत्री तमन्ना ने कहा, “भारतीयों को देश की सभ्यता व संस्कृति का जश्न मनाते देखना बहुत ही अद्भुत है।
परेड में शामिल सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने लोगों से भारत को ज्ञान के क्षेत्र में फिर विश्व गुरु बनाने के लिए साथ आने की अपील की। कुमार को उनकी संस्था सुपर 30 के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए इस परेड मे आमंत्रित भी किया।

ट्रम्प ने पाकिस्तान को लगाई जमकर फटकार

US President-elect Donald Trump speaks during a press conference January 11, 2017 at Trump Tower in New York. Trump held his first news conference in nearly six months Wednesday, amid explosive allegations over his ties to Russia, a little more than a week before his inauguration. / AFP / TIMOTHY A. CLARY (Photo credit should read TIMOTHY A. CLARY/AFP/Getty Images)

आनंद रूप द्विवेदी | Navpravah.com

 

पाकिस्तान को बार-बार लगातार अमेरिका की तरफ से चेतावनी दी जा रही है. पकिस्तान इतना ढीठ है कि एक कान से सुनकर दूसरे कान से उड़ा रहा है. लेकिन सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ कड़े अंदाज़ में पाकिस्तान को डांट लगाई है.

प्रेसिडेंट ट्रंप ने पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है कि वाशिंगटन द्वारा ये बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा कि पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित जन्नत बना रहे. ट्रंप ने अमेरिका की नवीन साउथ एशिया सुरक्षा स्ट्रेटेजी के बारे में बताते हुए पाकिस्तान को यह कड़ा सन्देश दिया है. उनके अनुसार पाकिस्तान अब ज्यादा दिनों तक आतंकवादियों की पनाह गाह बनकर नहीं रह सकता  और अमेरिका इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा.

प्रसीडेंट ट्रंप ने आगे कहा, “पाकिस्तान के पास अफगानिस्तान में हमारे प्रयासों में सहभागिता दिखाते हुए बहुत कुछ प्राप्त करने को है, तो वहीँ अपराधियों व आतंकवादियों की पनाह गाह बनकर वो बहुत कुछ खो देगा. जिस वक्त हम पाकिस्तान को अरबों डॉलर्स दे रहे थे ठीक उसी वक़्त पाकिस्तान उन्हीं आतंकवादियों को शरण दे रहा होता है जिनके खिलाफ हम लड़ाई लड़ते हैं.”

प्रेसिडेंट ट्रंप ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पकिस्तान को अपनी इस हरकत को बदलना होगा और तत्काल बदलना होगा. पाकिस्तान को सभ्यता, कानून और उसके पालन पर गौर करना पड़ेगा. वैसे अमेरिका की तरफ से ये चेतावनी हर दूसरे तीसरे दिन आती रहती है फिर भी पाकिस्तान ने आतंकवादियों को ऐसे पाल रखा है जैसे वो पाकिस्तान के जिगर का टुकड़ा हों. भारत के प्रति भी पाकिस्तान हमेशा अपनी हरकतों से कतई बाज नहीं आता जबकि उसे हर बार मुह की खानी पड़ती है.