30 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 936

BHU बवाल : बनारस से दिल्ली तक पुलिस कार्रवाई का विरोध

bhu-bawal-opposing-police-action-from-benaras-to-delhi
एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com
वाराणसी । चारो तरफ विरोध प्रदर्शन जारी है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छेड़खानी की घटनाओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। शनिवार रात से पूरा परिसर छावनी में तब्दील हो गया था। फिलहाल वहां तनावपूर्ण सन्नाटा है। संस्थान को 2 अक्तूबर तक बंद कर दिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने छात्रों के हंगामे को साजिश करार दिया। बीएचयू में पुलिस कार्रवाई के विरोध में दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
गौर हो कि शनिवार रात कुलपति आवास के पास पहुंचे छात्र और छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें कुछ विद्यार्थी घायल हो गए। इसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव  शुरू कर दिया। सभी विद्यार्थी संस्थान में छेड़खानी की घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को संस्थान में कला संकाय की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि जब वह अपने छात्रावास लौट रही थी तब परिसर के अंदर मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों ने उससे कथित तौर पर छेड़खानी की। शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर वे आपत्तिजनक शब्द कह कर भाग गए। इस घटना को लेकर विद्यार्थियों ने विरोध जताया और उसी दौरान हालात बिगड़ गए।
*विपक्ष ने केंद्र पर साधा निशाना*
समूचे विपक्ष ने केंद्र सरकार को इस मामले में निशाने पर लिया है।  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘बीएचयू में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का भाजपा वाला रूप।’ उन्होंने इस ट्वीट के साथ वह वीडियो लिंक शेयर किया जिसमें छात्राएं पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई का आरोप लगा रही हैं। जदयू नेता शरद यादव ने ट्वीट किया, ‘बीएचयू में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। हम मुद्दे को संसद में उठाएंगे।’ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र में नारा बेटी बचाओ का स्थान बेटी पिटवाओ ने ले लिया है। मोदी जी क्या यही नया भारत है?’ माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया, ‘मोदी कहते हैं बेटी बचाओ। हमें नहीं मालूम था, इसका अर्थ उसकी सरकार की क्रूरताओं से महिलाओं को बचाना है। वह भी उनके अपने लोकसभा क्षेत्र में।’ स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेन्द्र यादव ने ट्वीट किया, ‘मैं भेदभाव पूर्ण नियमों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही छात्राओं के साथ हूं।’

चिदम्बरम के ‘लैटर बम’ के निशाने पर सोनिया गाँधी

soniya-is-on-target-to-chitambaram
एनपि न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com
पी.चिदम्बरम के पुत्र कार्ति चिदम्बरम के ऊपर कानून का शिकंजा निरंतर कसता जा रहा है, वैसे भी मोदी सरकार के निशाने पर हैं अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर चिदम्बरम। सत्ता में रहते हुए चिदम्बरम ने हर मुद्दे पर भाजपा पर सदैव तीखा हमला बोला था। सो, जब इस बार चिदम्बरम चारों ओर से घिर गए और उनके पुत्र के जेल जाने के आसार बढऩे लगे तो उन्होंने सोनिया व राहुल से मिलने का समय मांगा। चिदम्बरम इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित थे कि उनके पुत्र के बचाव में कांग्रेस पार्टी या उसका कोई भी नेता सामने नहीं आ रहा है।
सूत्र बताते हैं कि इसके बाद पीसी ने सोनिया गांधी से फोन पर बात करनी चाही पर सोनिया लाइन पर नहीं आई। राहुल गांधी के अमरीका रवाना होने से 3 दिन पहले से पीसी उनसे मिलने का समय मांग रहे थे, पर उनके अनुग्रह और फरियाद को जब गांधी परिवार ने अनसुना कर दिया तो आपे से बाहर हो गए चिदम्बरम ने (सूत्रों के मुताबिक) कांग्रेस अध्यक्षा को एक तीखा पत्र लिखा, जिसका मजमून था कि अगर उनका बेटा जेल चला गया तो यह किसी के लिए ठीक नहीं होगा, न उनके लिए, न पार्टी के लिए और न गांधी परिवार के लिए।
चिदम्बरम का इस पत्र में कहना था कि मंत्री रहते हुए उन्होंने जो कुछ किया, उसमें उन्होंने गांधी परिवार की हर आज्ञा को शिरोधार्य किया है, और उन्होंने सरकार, पार्टी व गांधी परिवार के लिए ही सब कुछ किया है। वे राजनीति छोड़ सकते हैं पर अपने पुत्र का त्याग नहीं कर सकते। जाहिर है चिदम्बरम के पत्र की भाषा में विद्रोह की गंूज साफ सुनाई दे रही थी, इससे पहले कि उनका विद्रोह कोई आकार ले पाता, उन्हें 10 जनपथ से मिलने का बुलावा आ गया। उन्हें समझाया गया कि वे पार्टी के इतने वरिष्ठ नेता हैं, सो उन्हें ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। इसके बाद दोनों ओर से भावनात्मक विचारों के आदान-प्रदान हुए और अगले ही रोज कांग्रेस पार्टी चिदम्बरम और काॢत चिदम्बरम के बचाव में सामने आ गई, बाकायदा प्रैस कांफ्रेंस कर कांग्रेस को पीसी और उनके पुत्र का बचाव करना पड़ा।

नई पार्टी नहीं बनाऊंगा: मुलायम

मुलायम सिंह को राहत
मुलायम सिंह को राहत
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वो आज (25 सितंबर को) नई पार्टी का एलान कर सकते हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर मुलायम सिंह ने साफ किया कि वो नई पार्टी का गठन करने नहीं जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वो मेरे बेटे हैं, इसलिए मेरा आशीर्वाद उनके साथ है लेकिन वो सफल नहीं हो सकते क्योंकि वो जुबान के पक्के नहीं हैं। मुलायम सिंह ने कहा कि अखिलेश ने कहा था कि तीन महीने के बाद वो पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ देंगे लेकिन अखिलेश ने ऐसा नहीं किया।
मुलायम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि तीन सालों में मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने तंज कसा कि जो बीजेपी महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर हंगामा करती थी, उसके राज में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। मुलायम सिंह ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार को भा आड़े हाथ लिया और कहा कि राज्य में कानून का शासन खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि बीएचयू में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।
मुलायम ने कहा कि यूपी में योगी सरकार भी अपने सारे वादों को लागू करने में फेल रही है। उन्होंने कहा कि बिजली पर उनके कई वादे फेल हुए हैं। सपा नेता ने कहा गांव तो छोड़िए, लखनऊ में भी बिजली नहीं मिल रही है। बेटे अखिलेश के बारे में नेताजी ने कहा कि वो उनके फैसले से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश के जिन फैसलों से वो संतुष्ट नहीं हैं, उसके बारे में जल्द ही बताएंगे।
मुलायम ने लोहिया ट्रस्ट कार्यालय परिसर में आयोजित संवाददता सम्मेलन में समाजवादी विचारधारा के लोगों से अपील की कि वह सपा से जुड़ें। एक अन्य सवाल पर अखिलेश की आलोचना करते हुए मुलायम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया। जो व्यक्ति अपनी बात का पक्का नहीं हो और जिसने अपने बाप को धोखा दिया, वह किस्मत का धनी नहीं हो सकता। इस सवाल पर कि मुलायम सिंह अखिलेश के साथ हैं या उनके प्रतिद्वंदी चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ, मुलायम ने कहा मैं समाजवादी पार्टी के साथ हूं।

BHU प्रदर्शन नक्सली आन्दोलन जैसा – सुब्रमण्यम स्वामी

Subramanian Swamy attacked on Canadian PM Justin Trudo
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में छेड़खानी के खिलाफ शुरू हुए बवाल और फिर पुलिस द्वारा कैंपस में घुसकर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किये जाने के बाद अब छात्र-छात्राओं द्वारा वीसी की बर्खास्तगी की मांग उठाई जा रही है।
इस दौरान बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मामले में एक बड़ा बयान दिया हैं. बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने इस प्रदर्शन को नक्सल आन्दोलन जैसा बताया है।
BHU में छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शन में तेज़ी आई है, इस दौरान कांग्रेस और सपा एक तरफ जहाँ BHU छात्राओं के प्रदर्शन का समर्थन करते नज़र आ रहे हैं। वही बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस प्रदर्शन की तुलना नक्सली आन्दोलन से कर रहे हैं।
स्वामी ने प्रदर्शन को नक्सली आन्दोलन जैसा बताया है, यही नही अपने बयान में स्वामी BHU कुलपति का बचाव करते हुए भी नज़र आये, उन्होंने कहा कि मैं BHU VC का समर्थन करता हूँ क्यों की ये प्रदर्शन एक नक्सल आन्दोलन की तरह लग रहा है।

अब गणितज्ञ की भूमिका में नज़र आएँगे ऋतिक रोशन

kangna-hrithik-controversy-smashed-for-the-first-time-on-hritik-controversy

एंटरटेनमेंट डेस्क । Navpravah.com

प्रख्यात गणितज्ञ आनंद कुमार पटना में ‘सुपर 30’ नाम से एक कोचिंग चलाते हैं और वो आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को जेईई की परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग देते हैं। अब आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म बन रही है, ऋतिक रोशन आनंद कुमार की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ऐसी भी खबरें आईं थी कि फिल्म में ऋतिक रोशन आनंद कुमार की भूमिका निभाएंगे लेकिन बाद में खबरें आईं कि ऋतिक ने इस रोल के लिए मना कर दिया है।
इसके बाद ऐसी अफवाहें आने लगी कि फिल्म अक्षय कुमार आंनद की भूमिका निभाएंगे, लेकिन अब कनफर्म हो गया है कि फिल्म में ऋतिक ही आनंद कुमार की भूमिका निभाएंगे। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर दी है।
इस फिल्म को विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। आनंद कुमार ने भी एक प्रमुख अखबार को फिल्म में ऋतिक के होने को लेकर कहा, मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म में ऋतिक मेरा किरदार निभाएंगे। वह मेरे किरदार के लिए सबसे अच्छे रहेंगे। वह अपने काम के प्रति समर्पित हैं और अपनी बहुमुखी प्रतिभाओं के कारण वह लोगों के लिए इंस्पायरिंग भी हैं। मुझे लगता है कि वह बड़े पर्दे पर मेरे जीवन से जुड़ी भावनात्मक गहराई लेकर आएंगे। मैं ऋतिक को आनंद कुमार के रूप में देखने के लिए उत्साहित हूं।

बनारस मे हो रहे आंदोलन का सीएम योगी ने दिए जाँच के आदेश

order-of-inquiry-by-cm-yogi-of-the-movement-in-benaras
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
बीएचयू में माहौल अभी भी शांत नहीं हुआ है, छेड़खानी के विरोध में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय  पर दो दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं का आंदोलन रविवार को भी जारी रहा, इस बीच छात्राओं का समर्थन करने वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया को पुलिस ने शहर में प्रवेश करते ही हिरासत में ले लिया गया।
छात्राओं के समर्थन में बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष और वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा भी धरने में शामिल हुए, वाराणसी के सभी डिग्री कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए हैं,.वाराणसी के कमिश्नर से इस मामले की रिपोर्ट देने को कहा गया है। बीएचयू में शनिवार देर रात पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर जमकर लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स घायल भी हुए हैं।
बीएचयू में शनिवार रात जो हिंसा हुई, उसका एक नया वीडियो सामने आया है, ये वीडियो बीएचयू के महिला महाविद्यालय कैंपस का है, वीडियो में साफ दिखता है कि लड़कियों का हुजूम गेट के अंदर की तरफ है और बाहर पुलिस जमा है।
बीएचयू में पढ़ने वाली लड़कियां कैंपस में हो रही छेड़छाड़ की वारदातों के खिलाफ दो दिनों से धरने पर बैठी थीं, इनकी मांग थी कि वाइस चांसलर वहां आकर आकर उनकी परेशानियां सुनें और उनका समाधान निकालें।

BHU बवाल: योगी ने अपनाये कड़े तेवर, 1200 छात्रों पर FIR, सीओ सहित तीन अफसर सस्पेंड

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों को लगाईं फटकार
अनुज हनुमत । Navpravah.com
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) में लगातार स्थिति खराब होती जा रही है, वहीं सरकार अब लीपापोती में लग गई है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी इस मसले पर कड़ा रुख अपना लिया है। आपको बता दें कि विवि में छात्रा से छेड़खानी के बाद स्टूडेंट्स के उपद्रव की घटना मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है।  शासन के आदेश पर वाराणसी के लंका इलाके के लंका थाने के इंचार्ज (SO), भेलूपुर के सीओ और एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट (ACM) को हटा दिया गया है।
इसके अलावा बीएचयू में हिंसक वारदात और शांति भंग के आरोपों में 1200 अज्ञात छात्र-छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर और ADG से रिपोर्ट मांगी है। एहतियातन 5 अक्टूबर 2017 तक बीएचयू को बंद कर दिया गया है। यानी विश्वविद्यालय अब 6 अक्टूबर को खुलेगा। अब देखना होगा कि इसका कितना फायदा बीएचयू के मौजूदा माहौल को सम्भालने में मिलेगा।
इससे पहले राज बब्बर, पुनिया हिरासत में ले लिए गए थे। छात्राओं के प्रति समर्थन जताने वाराणसी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और वरिष्ठ नेता पी.एल. पुनिया को पुलिस ने शहर में प्रवेश करते ही हिरासत में ले लिया।शनिवार (23 सितंबर) के पुलिस लाठीचार्ज, गोलीबारी, पथराव और आगजनी के बाद रविवार सुबह भी बीएचयू के बाहर अशांति का माहौल रहा। सिंह द्वार पर छात्राओं का धरना जारी रहा। छात्राओं के समर्थन में बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष और वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा भी धरने में शामिल हुए।
हिंसा के लिए बाहरी लोग जिम्मेदार- वाइस चांसलर BHU
कुलपति प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि उपद्रव की घटना बाहरी लोगों की देन है। हमारे विश्विद्यालय के छात्रावास में करीब 25 हजार छात्र रहते है और हमें इस बात की ख़ुशी है, वे उपद्रव में शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों का प्रवेश तब से है, जब से विवि बना है। अब हम कोशिश करेंगे की परिसर में बाहर के लोगों का आना जाना बंद किया जाए।
इस बीच बीएचयू कैम्पस से खबर आ रही है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में माहौल सही न होने की वजह से छात्राएं कैम्पस छोड़कर जा रही हैं। अब देखना होगा कि कितनी जल्दी विवि का माहौल सही होगा। इसके अलावा बीएचयू में हिंसक वारदात और शांति भंग के आरोपों में 1200 अज्ञात छात्र-छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

‘न्यूटन’ के बचाव में कूदे कश्यप, सुनाई खरी खोटी

Kashyap in the defense of 'Newton'

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन की हर जगह तारीफ हो रही है। ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से ऑफिसियल एंट्री की घोषणा किये जाने के बाद जहां फिल्म से जुड़े लोग गदगद हैं, वहीं कुछ लोग न्यूटन की कहानी को ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलट की कॉपी भी बता रहे हैं। कुछ लोग तो इसे ऑस्कर के लिए भेजे जाने का विरोध भी कर रहे हैं। अब इस विवाद में फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप ने भी टि्वटर पर ‘न्‍यूटन’ का समर्थन करते हुए फिल्म का विरोध कर रहे लोगों पर निशाना साधा है।
अनुराग ने पहले ट्वीट में लिखा ‘न्यूटन’ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार विजेता है और मैं आपसे दावे के साथ कह सकता हूं कि वहां के फिल्म क्यूरेटर जितनी एक साल में फिल्मे देखते हैं उतनी फिल्में आप जिंदगी भर में भी शायद ना देख पाएं।

कश्यप ने एक और ट्वीटमें लिखा, ‘सीक्रेट बैलेट’ से ‘न्यूटन’ उतनी ही प्रेरित है, जितनी ‘द एवेंजर्स’ (हॉलीवुड फिल्म) ‘वतन के रखवाले’ से है।

आप को बता दे, फिल्म के डायरेक्टर अमित मसूरकर ने कहा कि उन्होंने फिल्म सीक्रेट बैलट देखी ही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट लिख ली थी। शूट में जाने से पहले मेरे एक दोस्त ने मुझे ‘सीक्रेट बैलट’ के बारे में बताया। तब फिल्म यूट्यूब पर थी, मैंने फिल्म के कुछ हिस्से देखे लेकिन वे मेरी कहानी से एकदम अलग थे।’
आपको बता दें कि राजकुमार राव अभिनीत फिल्म एक सरकारी कर्मचारी के इर्द गिर्द घूमती है, जो छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में मतदान की निगरानी करने में संघर्ष कर रहा होता है, जबकि ‘सीक्रेट बैलेट’ एक महिला मतदान अधिकारी की एक दिन की कहानी बयां करती है, जो ईरान के लोगों को मतदान के लिए रजामंद करने की खातिर दूरदराज के इलाके में जाती है।

सरकार का लक्ष्य, 5 महीनों में 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना

give-permanent-jobs-to-private-companies-pf-will-fill-give-government
सौम्या केसरवानी।Navpravah.com
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों का कर्ज़माफ करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं पहुँचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है, इस क्रम में सरकार आज से किसानों के घान की खरीद के लिए प्रदेश भर में 3000 धान क्रय केंद्र खोल रही है।
इस बात की जानकारी ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इन क्रय केन्द्रों पर किसान अपने धान की बिक्री कर सकते हैं, ये क्रय केंद्र प्रदेश के सभी जनपदों में खोले जायेंगे, इन क्रय केन्द्रों पर किसान आसानी से अपने धान की बिक्री कर सकेंगे, जिससे किसानों को सुविधा होगी और लाभ भी होगा।
क्रय केन्द्रों पर धान की बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण भी शुरू किया गया है, किसानों का पंजीकरण वेबसाइट https://fcs.up.nic.in पर किया जा रहा है,  सरकार का लक्ष्य 5 महीनों में 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का है।
सरकार धान की ये खरीद 25 सितम्बर 2017 से 28 फ़रवरी 2018 तक करेगी, जिसमें किसानों से 50 लाख मीट्रिक टन तक धान ख़रीदा जायेगा, किसानों से ये धान 1550 रूपए से 1590 रूपए प्रति कुंतल की दर से ख़रीदा जाएगा।

झारखंड: अवैध पटाखा फ़ैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 की मौत 25 घायल

fire-in-fireworks-factory-8-dead-25-injured

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

झारखंड के जमशेदपुर से सटे बहरागोड़ा के बड़सोल थाना क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें आठ लोग जलकर मर गए। वहीं इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रभास कुमार ने इसकी पुष्टि की है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंच चुकी है।
फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री का तीन मंजिला इमारत ध्वस्त हो गया। मौके पर लगातार विस्फोट हो रहे है, आग ने आसपास के कई घरों को भी अपने चपेट में ले लिया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आशंका जतायी जा रही है कि मरने वालों और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे के करीब ये हादसा हुआ।
आग बुझाने के लिए फायर फाइटर की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि चार घंटे तक रूक-रूक कर पटाखों का शोर सुनाई देता रहा। तीन मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। मकान मालिक और पटाखा कारोबारी की घर में ही जिंदा जलने से मौत हो गई।
मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक कुणाल षाडंगी समेत कई अधिकारी पहुंचे, उन्होनें हादसे में हुई मौत को लेकर शोक जताया है। वहीं घायलों का बेहतर इलाज कराए जाने का प्रशासन ने आश्वासन दिया है। मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा।