26 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026
Home Blog Page 925

शक्ति कपूर बने किन्नर, की ट्रान्सजेंडर समुदाय की पैरवी

shakti-kapoor-banerjee-transgender-community-lobbying

कोमल झा|Navpravah.com

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर शक्ति को कॉमिक टाइमिंग और नेगेटिव रोल के लिए तो खूब जाना जाता है। इस बार अपनी आने वाली फिल्म “रक्त धार” में वह एक नए किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने किन्नर के किरदार को प्ले किया है। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक दिन विश्व बेहतर होगा और समान अधिकार देने वाला बन जाएगा। ‘रक्तधार’ प्रेम, राजनीति, बदला और भारतीय समाज में रहने वाले ट्रांसजेंडरों की ओर नजरिया बदलने की आवश्यकता पर आधारित है।

फिल्म के विषय के बारे में पूछे जाने पर शक्ति ने कहा, “मेरा मानना है कि छोटी-छोटी चीजें भी बदलाव को संभव बना सकती हैं। रक्तधार एक बड़े बजट की फिल्म नहीं है, लेकिन मुझे यकीन है कि हम जिस संदेश को देने की कोशिश कर रहे हैं लोग उसे समझेंगे और स्वीकार करेंगे। मैं आशा करता हूं कि लोग अपने नजरिए में बदलाव लाएंगे और उन्हें (ट्रांसजेंडर को) समान निगाह से देखेंगे।

निर्देशक अजीत वर्मा ने कहा कि अगर फिल्म ट्रंसजेंडरों के प्रति समाज के नजरियो में कुछ बदलाव लाती है तो वह इसे फिल्म की सफलता समझेंगे “यह फिल्म  ऐसे मुद्दे पर आधारित है,  जिसके बारे में कोई बात नहीं करता है, हमारे समाज में चुनौतीपूर्ण चेहरे को इस फिल्म के माध्यम से आगे रखा गया है।

आज भी आधुनिक दुनिया में, हमारे देश में वे इतनी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं । वे हमारे समाज का एक हिस्सा हैं और उनके जीवन को शांतिपूर्वक रहने का अधिकार है” और हम लोग बस अब यह करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह सिलसिला जो हमारे समाज में लंबे समय से चला आ रहा है वो जल्द ही ख़त्म हो जाये। आगे न चले, अगर हम यह करने में सफल होते हैं, तो हम मानेंगे कि रक्तधार सफल रही है।”

फिल्म के इक प्रेस इवेंट में शक्ति कपूर पूरी तरह से अपने किरदार में नजर आए थे। उन्होंने महिलाओं के कपडे पहन रखे थे। और उनके हावभाव भी किन्नरों वाले ही थे। आपको बता दें कि इस फिल्म में बिग बॉस फेम के एजाज खान भी काम कर रहे हैं। मुकेश ऋषि, शाहबाज़ खान, दीपशिखा नागपाल, मनीष खन्ना और अर्चिता बनर्जी, ये सब भी फिल्म में नज़र आएंगे।

अजित वर्मा ने इस फिल्म में निर्देशन किया गया है, धनंजय धवन पाटिल और राजन गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित। बैनर चित्रा फिल्म्स के तहत और 6 अक्तूबर, 2017 से सिनेमा घरो में रिलीज़ हो रही है।

 

श्रीनगर में फियादीन हमला, एक आतंकवादी मरा, तीन जवान घायल

fidayeen-assault-in-srinagar-one-militant-dead-three-jawans-injured

अनुज हनुमत|Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर हवाई अड्डे के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शिविर पर आज तड़के फिदायीन हमला हुअा जिसमें एक आतंकवादी मारा गया तथा तीन जवान घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डे पर आवागमन रोक दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 11 बजे सुरक्षा हालात की समीक्षा की जायेगी उसके बाद हवाई अड्डे पर परिचालन की अनुमति का निर्णय लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

आतंकवादियों ने तड़के 4.30 बजे के करीब बीएसएफ कैंप में घुसने की कोशिश की। आतंकवादी गतिविधि का पता चलते ही जवानों ने फायरिंग की।बीएसएफ जवानों ने मोर्चा पूरी तरह संभाल लिया है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

पुलिस आईजी मुनीर खान ने हमारे एएनएस को बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद हुमहाना जिले में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है।

हमले के बाद श्रीनगर हाईवे और एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। उड़ाने भी रद्द कर दी गई हैं। हाईवे से गुजरने वाली गाडि़यों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा आसपास इलाके की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ के कैंप पर यह आतंकी हमला सुबह साढ़े चार बजे के आसपा हुआ है।

 

पीएम मोदी आज हिमाचल में एम्स की रखेंगे आधार शिला

पीएम् मोदी ने कहा

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है, वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल दौरे पर भी हैं। जहां वह हिमाचल के बिलासपुर में एम्स की आधारशिला रखेंगे और उसके बाद वह एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेने वाले हैं।

यही नहीं पीएम मोदी ऊना भी जायेंगे जहां वह ट्रिपल आईटी और कांगड़ा स्टील प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इस दिनों बीजेपी का फोकस हिमाचल की सत्ता परिवर्तन पर है, ऐसे में पीएम मोदी की रैली पार्टी की ताकत को उभारने का काम करेगी।

शिमला-बिलासपुर रोड पर बनने वाला एम्स करीब 200 एकड़ में फैला हुआ है, पीएमओ के एक बयान के मुताबिक इस अस्पताल में करीब 750 बिस्तर होंगे। वहीँ इस अस्पताल के बनने में करीब 1350 करोड़ रुपए की लगत आएगी। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा के अलावा भी कई सारी सुविधाएँ मिलेगी।

पीएम मोदी आज ट्रिपल आईटी और कांगड़ा स्टील प्लांट का शिलान्यास भी करने वाले हैं, माना जा रहा है कि इस प्लांट से एक हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की पूरी संभावना है।

हनीप्रीत ने कहा एक बाप-बेटी के रिश्ते को ऐसे तार-तार ना करे मीडिया

the-big-vicious-bee-turned-out-honey-was-made-of-17-sim-cards

कोमल झा|Navpravah.com

गुरमीत राम रहीम और खुद के संबंधों को लेकर आज हनीप्रीत इंसा ने पहली बार मीडिया में खुलकर सफाई दी है| रेप के आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सौतेली बेटी हनीप्रीत इंसां ने नवप्रवाह|कॉम से एक्सक्लूसिव बात की| इंटरव्यू में हनीप्रीत ने अपने और राम रहीम के रिश्तों पर भी बात की| हनीप्रीत ने उन सभी सवालों का जवाब दिया, जिसमें उनके और उनके ‘पापा’ राम रहीम के रिश्तों पर सवाल उठाए जा रहे थे| ‘पापा और मेरे बीच के रिश्ते को गलत तरीके से पेश किया गया है| मेरा उनसे पिता-पुत्री की तरह रिश्ता है|’ क्या एक बाप अपनी बेटी के सिर के ऊपर हाथ नहीं रख सकता है| क्या एक बेटी अपने बाप से प्यार नहीं कर सकती है|

हनीप्रीत ने यह भी कहा कि वह डिप्रेशन में थीं इसलिए वह सामने नहीं आ रही थीं| हनीप्रीत ने कहा कि उसका दंगा फैलाने में कोई हाथ नहीं है| वह पुलिस के साथ कोर्ट में आई थी और कोर्ट की इजाजत से ही राम रहीम के साथ रोहतक तक गई थी|

इसके साथ ही हनीप्रीत ने यह भी कहा कि उनके पिता के ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है| जब हनीप्रीत से पूछा गया कि वह इतने दिनों तक कहां छुपी हुई थीं तो उसने यह बताने से इनकार कर दिया और साथ ही यह भी कहा कि उसके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा भी निराधार है| हनीप्रीत ने बातचीत में कहा है कि वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सामने सरेंडर कर सकती है|

आप को बता दे, हनीप्रीत आखिरी बार 25 अगस्त को रोहतक में दिखी थी| 25 अगस्त को गुरमीत राम रहीम को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया था और उसे रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया था| पंचकूला से हनीप्रीत भी उसके साथ हेलिकॉप्टर में रोहतक गई थी| उसके बाद हनीप्रीत को एक गाड़ी में रोहतक से निकलते हुए देखा था| उसके बाद वह कहां थी इसका बारे में किसी को नहीं पता था|

गुरमीत राम रहीम और उसकी मुंहबोली बेटी के रिश्तों पर हनीप्रीत के पूर्व पति ने कई राज खोले थे| हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की हनीप्रीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी नहीं थी| विश्वास गुप्ता ने बताया कि बाबा और मेरा कमरा साथ-साथ था| एक दिन मैं पानी पीने के लिए बाहर आया| मुझे कुछ आवाजें सुनाई दी| मैंने जब बाबा के कमरे की तरफ कुछ सुनने की कोशिश की तो वो दरवाजा खुल गया| मैनें देखा की राम रहीम और हनीप्रीत आपत्तिजनक हालत में थे|

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है| इस फैसले के बाद पंचकूला में उसके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था| इस हिंसा में 20 से ज्यादा लोग मारे गए थे| वहीं घटना के बाद से हनीप्रीत भी अचानक गायब हो गई और फिर मीडिया में उसके राम रहीम के संबंधों को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगीं| पुलिस ने उसके खिलाफ दंगा भड़काने के आरोप में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया और पिछले 38 दिनों से उसकी तलाश में खाक छानती फिर रही है|

 

बसपा नेता राजेश यादव की देर रात गोली मारकर हत्या हुई

allahabad-cctv-footage-of-bsp-leaders-death-case-came-in-front

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

बसपा नेता राजेश यादव की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, वह अपने मित्र डॉक्टर मुकुल सिंह के साथ फार्चुनर से ताराचंद हॉस्टल गए थे। भदोही के दुगुना गांव निवासी राजेश यादव 2017 में ज्ञानपुर विधानसभा से बसपा के बैनर पर चुनाव लड़ चुके हैं, साथ ही बसपा ज्ञानपुर विधानसभा के प्रभारी भी थे।

राजेश कम्पनीबाग के पीछे हरितकुंज अपार्टमेंट में रहते थे। सोमवार रात वह राज नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर मुकुल के साथ ताराचंद हॉस्टल में किसी से मिलने गए थे। रात में करीब 2:30 बजे किसी से हॉस्टल के बाहर विवाद हो गया।

इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। राजेश के पेट में गोली लगी और वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। डॉक्टर मुकुल उन्हें जख्मी हालत में राज नर्सिंग होम ले जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बसपा नेता की गाड़ी में भी कुछ खोखे मिले हैं। गाड़ी में पीछे से ईंट पत्थर भी मारे गए।

राजेश की हत्या से आक्रोशित यूनिवर्सिटी के छात्र और बसपा कार्यकर्त्ता सडको पर उतर आये और जमकर हंगामा किया। सड़क जाम करके रोडवेज की बस में आग लगा दी। सड़क से गुजर रहे लोगो को पीटा। पुलिस पर पथराव और फायरिंग भी की, अभी भी हालात बहुत नाजुक हैं।

श्रीनगर एयरपोर्ट के पास आतंकी हमला, जैश-ए-मोहम्मद ने ली इस हमले की जिम्मेदारी

terrorist-attack-near-srinagar-airport-jaish-e-mohammed-took-responsibility-for-this-attack

सौम्या केसरवानी।Navpravah.com

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बीएसएफ की 182वीं बटालियन के कैंप पर हमला कर दिया, हमले में चार से पांच आतंकवादी शामिल होने की आशंका जताई जा रहि है।

जानकारी के मुताबिक हमला करीब सुबह 4.30 बजे करीब हुआ, आतंकी बीएसएफ कैंप में घुसने में कामयाब हुए हैं। फिलहाल आतंकी कैंप के अंदर एक बिल्डिंग में और मुठभेड़ जारी है, वहीं मुठभेड़ में 2 आतंकियों के मारे जाने की ख़बर है।

आतंकी ग्रेनेड फेंकते हुए BSF कैंप में घुस गये,

हमले के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट बंद किया गया है, सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, हमले में 2 आतंकी मारे गएमले में 3 जवान भी हुए घायल है।

BSF कैंप की एक इमारत में आतंकियों के छिपे होने की आशंका हैं, उस इमारत को चारों तरफ से घेर लिया गया है, जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, सुरक्षाबलों से पर उनके कैंप में घुसने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

एक बार फिर पाकिस्तान की आतंकी वारदात के पीछे भूमिका सामने आई है, वहीँ देश के कई शहरों में भी एलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी आंतकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

 

बीआरडी मेडिकल कॉलेज: लापरवाही जस की तस, 24 घंटे में हुई 13 की मौत

brd-college-13-dead-in-24-hours

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित बाबा राघव दस मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद से इस मामले में योगी सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। इस मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

बीते 24 घंटे में 13 मरीजों ने फिर दम तोड़ दिया है। NICU में 7, जबकि PICU में 6 बच्चों ने दम तोड़ा है, इंसेफ्लाइटिस के 2 मरीज हैं, जबकि ये मामला बीआरडी के बाल रोग विभाग से जुड़ा हुआ है।

बीआरडी में 10 व 11 अगस्त को अधिक बच्चों की मौत होने के बाद गोरखपुर के जिलाधिकारी को जांच सौंपी गई थी, जबकि बीआरडी के प्राचार्य से लेकर कई अन्य जिम्मेदार डॉक्टरों को लापरवाही का तो दोषी माना गया था, लेकिन ऑक्सीजन की कमी की बात सामने नहीं आई थी।

वहीं अभी भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है, ये सिलसला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है, पुष्पा सेल का मालिक मनीष भंडारी भी गिरफ्तार कर लिया गया था, अब तक इस कांड के नौ आरोपी गिरफ्त में हैं।

पीएम मोदी की जूते पहन कर भगवान राम की भक्ति वाली फोटो हुई वायरल

wearing-a-shoe-of-pm-modi-wearing-a-devotional-photograph-of-lord-ram
एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com
दिल्ली भगवान राम के मंदिर का नारा देकर सत्ता तक पहुंची भाजपा भले ही राम मंदिर का अभी तक निर्माण नहीं कर सकी हो, लेकिन देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भगवान राम के प्रति आस्था को देख कर आप भी कहेगे की सच तस्वीर बोल देती है।
ऐसा ही हुआ जब मोदी भगवान राम की आरती को लेकर विजय दशमी के दिन उनकी पूजा कर रहे थे, सोशल मीडिया पर मोदी की जूते पहना कर भगवान राम की पूजा करने वाली फोटो तेजी से वायरल हो गयी है।
वही सोशल मीडिया पर पीएम मोदी जी की फोटो को लेकर विरोधी राजनैतिक पार्टी के लोग उन पर कई तरह के कटाक्ष करते नज़र आ रहे हैं, पीएम मोदी की फोटो को, जिस तरह जूते में दिखाया गया गया है, इससे पीएम नरेंद्र मोदी विवादों से घिर गये हैं।
वही दूसरी तरफ पीएम मोदी ने कहा कि कोई इंसान ऐसा नहीं जिसे गंदगी पसंद हो, हमारी प्रवृत्ति स्वच्छता पसंद करने की है, हम विदेश जाते हैं तो साफ-सफाई की तारीफ करते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि वहां कोई यहां-वहां कूड़ा नहीं फेंकता।
बेशक, देश का मीडिया जल्द ही ऐसी तस्वीरें छापेगा कि स्वच्छ भारत अभियान से दूर कौन भाग रहा है, जब देश स्वीकार कर लेता है तो आप चाहें या न चाहें आपको उससे जुड़ना पड़ता है। स्वच्छता अभियान भारत सरकार का नहीं, देश के सामान्य आदमी का सपना बन चुका है।
मोदी का बयान जनता के दिलो पर राज करने वाला बताया जा रहा है, धार्मिक आस्था का विषय ये है की जब हम मंदिर में जाते है तो वहाँ पर जूते उतार कर पूजा करते है लेकिन विजय दशमी के दिन मोदी की जूते पहना कर फोटो वायरल के बाद खबर ट्रेंड कर गयी है।

सुपरटेक बिल्डर सुधरने का नाम नही ले रहे हैं, फिर सामने आयी धांधली

supertech-builders-are-not-renaming-names-then-rigged

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुपरटेक जार सूट्स प्रोजेक्ट मामले में अवैध फलैटो को सील करने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बाद भी सुपरटेक बिल्डर सुधरने का नाम नही ले रहा है। सुपरटेक बिल्डर ने फिर से अपनी धोखाधड़ी की दुकान खोली है, जिसके तहत नोएडा अथॉरिटी में बड़े भ्रष्टाचार की तैयारी हो रही है।

अथॉरिटी में घनत्व बेचने का मामला सामने आया है, जिसके तहत नोएडा अथॉरिटी में बड़े भ्रष्टाचार की तैयारी हो रही है, हालांकि इस मास्टरप्लान में घनत्व बेचने का जिक्र नहीं है। लेकिन इससे सुपरटेक बिल्डर के प्रोजेक्ट्स को बड़ा फायदा होगा। इससे सेक्टर 74 और 76 में अरबों का मुनाफा होगा।

इस मास्टरप्लान में आरके अरोड़ा, शक्तिनाथ, निर्मल सिंह की तिकड़ी है, जिसके तहत सुपरटेक बिल्डर का नोएडा में फ्रॉड का मामला सामने आया है, नोएडा के सेक्टर 34 में अवैध फ्लैट बनाए गए हैं, वहीँ मंजूर नक्शे के विपरीत 100 अवैध फ्लैट गए हैं, यही नहीं सुपरटेक ने ग्राहकों को झूठ बोल कर इस तरह ठगने का काम किया है।

अथॉरिटी ने 100 फ्लैट अवैध घोषित किए हैं, इसलिए सुपरटेक में निवेश बहुत जोखिम भरा हो गया है। यूपी के नोएडा में सुपरटेक बिल्डर द्वारा सुपर नोवा के प्रोजेक्ट में धांधली का मामला सामने आया है, इस प्रोजेक्ट में सुपरटेक बिल्डर द्वारा अवैध तरीके से निवेश का झांसा दिया जा रहा है।

 

दिल्ली छोड़ अब कश्मीर पंहुचा चोटीकटवा, महिलाओं के बीच दहशत

kashmir-left-now-kashmir-goes-to-the-top-panic-among-women

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में चोटी कटने घटनाएं बंद हुई, तो अब कश्मीर घाटी में चोटी काटने की रहस्यमयी घटनाये शुरू हो गई हैं| रहस्यमय तरीके से चोटी कटने के मामले सामने आ रहे हैं| इस वजह से महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल है| लोगों में बढ़ते गुस्से के मद्देनजर पुलिस ने  घोषणा की कि इन घटनाओं में शामिल अपराधियों को पकड़ने में सहायता करने वाले को छह लाख रुपये इनाम दिया जाएगा| इससे पहले पुलिस ने तीन लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी|

जानकारी के मुताबिक, कश्मीर से चोटी कटने के करीब 30 मामले सामने आए हैं| इससे परेशान होकर श्रीनगर के बाटमालू इलाके में लोगों ने जमकर हंगामा मचाया|यहां कुछ नकाबपोश लोगों ने घर के अंदर घुसकर एक महिला के चेहरे पर स्प्रे छिड़का और चोटी काटकर फरार हो गए| अनंतनाग जिले के एक गांव में अज्ञात शख्स एक घर की किचन में घुस गया| वहां उसने कुछ स्प्रे छिड़का, जिसके बाद खाना बना रही 16 वर्षीय लड़की बेहोश हो गई| उसी दौरान उसकी चोटी काट ली गई|

यह मामला सीएम महबूबा मुफ्ती तक पहुंच गया है| इसे संज्ञान में आते ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की| उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाने के लिए कहा है| इसके साथ ही चोटी काटने वाले आरोपी के सिर पर 6 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है| स्थानीय महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल बना हुआ है|

इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है| पिछले हफ्ते पुलिस ने तीन लोगों को संदेह के आधार पर पकड़ा था, लेकिन कोई सबूत नहीं मिलने पर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया| स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे कुछ सुरक्षाकर्मियों का भी हाथ हो सकता है|