28 C
Mumbai
Monday, August 17, 2026
Home Blog Page 924

बीजेपी नेता पर दुष्कर्म करने की कोशिश का केस की सुनवाई से पहले मिली महिला की लाश

दिल्ली में हुआ फिर गैंगरेप

कोमल झा|Navpravah.com

उत्‍तर प्रदेश:  बिजनौर में स्‍थानीय बीजेपी नेता पर जबरदस्ती रेप करने की कोशिश का आरोप लगाने वाली महिला की संदिग्‍ध परिस्थितियों में लाश मिली है। 36 वर्षीय महिला ने अदालत में बदरपुर (ग्रामीण) भाजपा प्रमुख विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

वह अपने पांच बच्‍चों के साथ रहती थी, पिछले साल उसका पति काम के सिलसिले में दिल्‍ली शिफ्ट हुआ था। इसलिए महिला पति से अलग रहती है, जिसका एक महीने से नेता पीछा कर रहे थे। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसे परेशान किया जा रहा है। पुलिस की लापरवाही देखते हुए महिला ने मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट की अदालत में अर्जी लगाई। सुनवाई अगले हफ्ते होने वाली थी। सोमवार (2 अक्‍टूबर) से महिला लापता था। मंगलवार को उसकी लाश उसके गांव से 250 मीटर दूर, गन्‍ने के खेत में मिली। उसके गले पर निशान थे। गांव के पूर्व परपंच गुरु सेवक ने बताया कि महिला जब पुलिस के पास शिकायत ले के गई। तो उसकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया तो उसने जिले के कई अधिकारियों को भी इस बारे में लिखा था।

दूसरी तरफ, विजय  सिंह ने कहा कि ‘गुरु सेवक एक गरीब व्‍यक्ति की जमीन हथियाना चाहते थे। जब मैंने उसका विरोध किया तो उसने महिला को मोहरा बना कर  मुझे झूठे केस में फंसा दिया। महिला उसके साथ रहती थी। विजय  सिंह ने कहा मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।’ बदरपुर थाना प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि वह गुरु सेवक और विजय सिंह, दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।”

मंगलवार को पुलिस ने सेवक के खिलाफ इस शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया कि महिला की मौत से ठीक पहले, सेवक ने उसे कॉल आखरी कॉल किया था। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने कहा जल्द ही हत्यारा पकड़ा जाएगा।

38 दिन से ग़ायब हनीप्रीत को 2 बजे न्यायालय में किया जाएगा पेश

honeypreet-hearing-in-court-at-2-pm-today

कोमल झा|Navpravah.com

डेरा सच्चा सौदा हिंसा में मोस्ट वांटेड और गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा 38 दिनों कि मशक्कत के बाद आखिर पुलिस कि हिरासत में पहुंच गई। हनीप्रीत के सरेंडर के बाद मोहाली पुलिस ने हनीप्रीत को पंचकूला पुलिस को सौंप दिया है। आज उसे पंचकूला की अदालत में पेश किया जाएगा। पंचकूला पुलिस कमिश्नर ए.एस चावला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हनीप्रीत को बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस कोर्ट से हनीप्रीत की 2 दिन की रिमांड मांगेगी।

 

रेप के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहे डेरा चीफ की कथित मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को सहेली के साथ हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर से गिरफ्तार किया। हनीप्रीत पिछले 38 दिनों से पुलिस के साथ आंखमिचौनी कर रही थी। उसे मंगलवार को जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी इनोवा कार से सहेली समेत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत को पंचकूला के सेक्टर-23 के थाने में रखा गया है। मंगलवार रात आईजी ममता सिंह ने हनीप्रीत से पूछताछ भी की।

हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद एक बड़े राज का खुलासा हुआ है।

बताया जाता है कि 25 अगस्त को हनीप्रीत डेरे के सिरसा हेडक्वार्टर पहुंची थीं। वहां से वह ब्रीफकेस, बैग, लैपटॉप, मोबाइल और डायरी लेकर गायब हुई थी। राम रहीम के लैपटॉप, मोबाइल और डायरी में कई बड़े लोगों के फोन नंबर, रुपयों के लेन-देन की डिटेल और नेताओं से मीटिंग और फंड की जानकारी है।

पंचकूला के पुलिस आयुक्त ए.एस. चावला ने बताया कि हनीप्रीत से पूछताछ में यह भी पता किया जाएगा कि बीते 38 दिनों तक किस-किस ने उसे शरण दी है और वह पंचकूला से रोहतक जाने के बाद कहां-कहां गई थी। आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के लिए महिला पुलिस अधिकारियों की टीम का गठन कर दिया गया है। अब एसआईटी का पूरा ध्यान इस मामले के अन्य आरोपियों- आदित्य इंसा व पवन इंसा की गिरफ्तारी की तरफ है। बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हालांकि बाद में खबरे आईं कि पंजाब सरकार ने हनीप्रीत को छुपा रखा था। पंजाब सरकार ने उन खबरों को खारिज किया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम की सहयोगी हनीप्रीत इंसां पंजाब पुलिस की हिरासत में थी या राज्य सरकार ने उन्हें संरक्षण दे रखा था।

पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि राज्य (पंजाब) मामले में शामिल नहीं है और पंजाब ने हरियाणा पुलिस को सिर्फ खुफिया और अन्य जरूरी जानकारियां मुहैया कराने में सहायता की है।

 

योगी आदित्यनाथ हैं चौपट राजा -राहुल गांधी

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com

अक्सर अपने उलटे सीधे बयानों से कांग्रेस की उन्नति की योजनाओं को चौपट करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘चौपट राजा’ करार दिया है। राहुल ने विश्व के सात आश्चर्यों में से एक ‘ताजमहल’ को आधिकारिक पर्यटन स्थलों की सूची से बाहर किये जाने के कारण योगी सरकार पर यह कटाक्ष किया है।

ताज महल भले दुनिया के सात अजूबों में शामिल है, पर इसे योगी सरकार ने यूपी के आधिकारिक पर्यटन स्थलों की सूची से बाहर कर दिया है। योगी सरकार के इस फैसले को एक बड़ी बेवकूफी कराए देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “सूरज को दीपक न दिखाने से उसकी चमक नहीं घटती! ऐसे ही राज के लिए भारतेंदु (हरिश्चंद्र) ने लिखा था, ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’!’ “

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश के पर्यटक स्थलों की एक बुकलेट जारी की थी। जिसमें इलाहाबाद, चित्रकूट, नैमिषारण्य, और तमाम दूसरी जगहों को शामिल किया गया, लेकिन आगरा के ताजमहल को उस बुकलेट में जगह नहीं दी गई। योगी सरकार के इस फैसले को विपक्ष सांप्रदायिक करार दे रहा है।

उधर विपक्ष के तमाम विरोधों के बाद राज्य सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि जो बुकलेट जारी किया गया है, वह सरकार का आधिकारिक बुकलेट नहीं है। मंत्रालय ने सफाई में कहा है कि इस बुकलेट में मात्र पर्यटन के क्षेत्र में चल रही योजनाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है, जिसे योगी सरकार के 6 महीने पूरे होने पर जारी किया गया है।

UP में विधायक निधि की अब सीएजी जांच होगी :महेन्द्र सिंह

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभार महेन्द्र सिंह का कहना है कि यूपी में विधायकों की निधि की अब सीएजी जांच होगी। उन्होंने कहा कि एमएलए विधायक निधि से 25 लाख रुपये से अधिक एक संस्था को नहीं दे सकेंगे।

मंत्री महेन्द्र सिंह मंगलवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर अपने विभाग की छह महीने की उपलब्धियों को सार्वजनिक करते हुए कहा कि 2017-18 में 9.71 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 2017 से लेकर अब तक 9.89 लाख परिवारों का पंजीकरण, 7.52 लाख आवासों के लिए प्रथम किस्त और 1.84 लाख आवासों के लिए द्वितीय किस्त जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि सन 2016-17 में कुल 5 लाख 73 हज़ार का लक्ष्य पिछली सरकार को दिया गया था, लेकिन एक भी आवास पर सरकार ने काम नहीं किया था। उन्होंने कहा कि वाल राइटिंग के जरिए लाभार्थियों के नाम जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हम आवास दे रहे हैं। दिसम्बर तक 50 फ़ीसदी लाभार्थियों को मकान दे देंगे। ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा, सरकार बनने के बाद सबसे बड़ी चुनौती पानी की समस्या की थी। जिसके लिए बुंदेलखंड में टोल फ्री नंबर का भी काम हमने किया। इसके लिए रिबोर भी कराया गया।

वहां कई ब्लॉक डार्क जोन में हैं, जिनके लिए भी शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अनुरक्षणाधीन 9816 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य भी किया है। हमने रोजगार सृजन, जिओ टैगिंग का भी काम किया है। पौधरोपण का काम भी मनरेगा द्वारा किया जा रहा है। रेन वाटर संरक्षण का काम भी हमने शुरू किया है। साथ ही मनरेगा में हम वाटर लेवल पर भी काम कर रहे हैं।

सावधान! सोशल मीडिया पर आपकी लापरवाही ऐड्मिन को पहुँचा सकती है जेल

careful-your-negligence-on-social-media-can-lead-to-admin

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

सोशल मीडिया के जमाने में दोस्तों से ऑनलाइन चैटिंग और ग्रुप्स में जोक्स भेजने का सिलसिला लगातार जारी रहता है। फेसबुक और व्हाट्सअप के जरिए हंसी मजाक से दोस्तों से कनेक्ट रहना हर किसी को पंसद आता है अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो एक बार फिर से सोच लीजिए क्योंकि ऐसा करने से आपको जेल जाना पड़ सकता है। हाल ही में बिहार के दरभंगा जिले में जिस तरीके से सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो, फर्जी वीडियो और भ्रामक समाचार और तथ्य प्रेषित करने की वजह से जातीय और धार्मिक उन्माद का खतरा बढ़ गया है, उसको देखते हुए दरभंगा पुलिस ने अब सोशल मीडिया पर लगाम लगाने के लिए कुछ कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

दरभंगा पुलिस का कहना है कि WhatsApp और Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जूठे तथ्य और फर्जी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से धार्मिक उन्माद की स्थिति को नियंत्रित करने में दरभंगा पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

दरभंगा प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों के मुताबिक किसी भी तरह की अभद्र, भ्रामक, अश्लिल और अफवाह फैलाने वाले मैसेज के लिए ग्रुप एडमिन को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी माना जाएगा। प्रशासन का कहना है कि ग्रुप एडमिन को पता होना चाहिए कि आखिरकार कौन सा मैसेज सही है और कौन सा अफवाह। इस तरह की पोस्ट को निकटतम पुलिस स्टेशन में भी रिपोर्ट किया जाना चाहिए ताकि कानून के तहत सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें।

 

जानिए क्या लिखा है दरभंगा पुलिस द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश में

 

  1. ग्रुप एडमिन वही बने जो उस ग्रुप के लिए पूरी तरीके से जिम्मेदारी लेने को तैयार हो।

 

  1. अपने ग्रुप के सभी सदस्यों का ग्रुप एडमिन से पूर्ण परिचय होना चाहिए।

 

  1. ग्रुप के किसी सदस्य द्वारा गलत बयानी, बिना पुष्टि के समाचार जो अफवाह बन जाए पोस्ट किए जाने पर या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले पोस्ट पर ग्रुप एडमिन को तत्काल उसका खंडन कर सदस्य को ग्रुप से हटाना पड़ेगा।

 

  1. अफवाह, भ्रामक तथ्य, सामाजिक समरसता के विरुद्ध तथ्य पोस्ट होने पर संबंधित थाना को भी तत्काल सूचना दी जानी चाहिए।

 

  1. ग्रुप एडमिन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें भी इसका दोषी माना जाएगा और उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

 

  1. दोषी पाए जाने पर आईटी एक्ट, साइबर क्राइम और IPC की धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।

 

  1. किसी भी धर्म के नाम पर भावनाओं को आहत करने वाले पोस्ट किसी भी ग्रुप में डाले जाने पर समाज में तनाव उत्पन्न होने की संभावना रहती है। ऐसे पोस्ट करने या किसी अन्य ग्रुप को फॉरवर्ड करने पर आईटी कानून और आईपीसी की धाराओं के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

अफवाह फैलाने वाले मैसेज पर कार्रवाई का फैसला लिए जाने के बाद प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है वो लोगों के सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर रोक नहीं लगा रहे हैं बल्कि सिर्फ ये समझाना चाहते हैं कि मौज-मस्ती के साथ उनके समाज के प्रति कुछ दायित्व भी हैं।

 

इस मूवी में सलमान और इमरान हाशमी एक साथ नज़र आएंगे

salman-and-imran-hashmi-will-be-seen-together-in-this-movie

एंटरटेनमेंट डेस्क| Navpravah.com

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जिन्होंने आज तक बड़ पर्दे पर कभी किसी एक्ट्रेस को किस नहीं किया तो वहीं बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से फेमस एक्टर इमरान हाशमी जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। आप को बता दे, कि दोनों ‘रेस 3’ में साथ नजर आ सकते हैं।

जहां इस फिल्म के लिए सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह के नामों पर मुहर लग चुकी है, वहीं फिल्म के लिए बाकी किरदारों की तलाश जारी है। हमें मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास गई थी, उसके बाद इसे आदित्य राय कपूर को ऑफर किया गया और अब यह इमरान हाशमी के पास पहुंच गई है। जी हां, खबर के अनुसार, रेस 3 के लिए मेकर्स दूसरे हीरो की तलाश कर रहे हैं, जिसके लिए अब इमरान हाशमी से बात की गई है।

सोर्स द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म मेकर्स ने जिस रोल के लिए पहले सिद्धार्थ औक आदित्य से बात की थी अब उस रोल के लिए इमरान हाशमी का नाम फाइनल किया गया है। इस फिल्म में इमरान, डेजी शाह के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। बता दें, इमरान हाशमी को दो हीरो वाली फिल्मों से कोई परेशानी नहीं है। वह पहले भी अजय देवगन के साथ ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ और ‘बादशाहों’ में काम कर चुके हैं।

इससे पहले भी एक बार खबरें आयीं थीं कि सलमान और इमरान साथ में काम कर सकते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था। हमें उम्मीद है कि इस बार लोगों को सलमान खान और इमरान हाशमी को साथ में देखने का मौका मिलेगा।

 

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के सेट पर अमिताभ बच्चन और डायरेक्टर के बीच विवाद, शूटिंग 3 घंटे तक ठप रही

controversy-between-amitabh-bachchan-and-director-on-set-of-thugs-of-hindostan-shooting-remained-stagnant-for-3-hours

कोमल झा|Navpravah.com

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग में बिजी हैं। आप को बता दें फिल्मी करियर के इतने सालों में यह पहली बार है जब अमिताभ बच्चन, आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं।

खबर के अनुसार अमिताभ और फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्या के बीच एक सीन को शूट करने के दौरान बहस हुई। इसके बाद इस विवाद को खत्म करने के लिए आमिर को बीच में आना पड़ा।

दोनों के बीच हुए इस विवाद के कारण लगभग 3 घंटे तक फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा. दरअसल, अमिताभ को फिल्म का कोई सीन पसंद नहीं आया था. इस वजह से फिल्म के डायरेक्टर विजय के साथ उनका विवाद शुरू हुआ और शूटिंग 3 घंटे तक ठप रही, फिर आमिर खान को इस विवाद को खत्म करने के लिए बीच में आना पड़ा.

बता दें, फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। कुछ दिन पहले फिल्म से आमिर और अमिताभ का लुक भी मीडिया में वायरल हुआ था। जल्द आमिर की ‘सेक्रेट सुपरस्टार’ रिलीज होले वाली है जिसकी वजह से आमिर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है ताकि फिल्म ‘सेक्रेट सुपरस्टार’ का प्रमोशन वो अच्छे से कर सकें। वही अमिताभ ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ के अलावा ‘102 नॉट आउट’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ 102 साल के बुजुर्ग बने हुए हैं जिसका 75 साल का बेटा होता हैं। फिल्म में बाप-बेटे के किरदार में अमिताभ बच्‍चन और ऋषि कपूर दिखने वाले हैं। ‘102 नॉट आउट’ यह फिल्म गुजराती नाटक पर आधारित है।

 

उत्तर प्रदेश: 4 साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर बलात्कार किया!

uttar-pradesh- 1.5-year-old-girl-raped-by-giving-greed-to-toffee

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

उत्तर प्रदेश के बलिया में शर्मसार की हदों को पार करता हुआ एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रेदश के बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में ताजिया के जुलूस के दौरान टॉफी का लालच देकर चार साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने यहां बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को ताजिया का जुलूस निकल रहा था। उस दौरान घर के पास खेल रही इस बच्ची को पड़ोसी अनवर अली ने टॉफी का लालच दिया और अपने साथ खेत में ले गया। उन्होंने बताया कि अली ने खेत में बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।

ताजिया में गए परिजन जब घर पहुंचे तो बच्ची को गायब देख उसकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद बच्ची मक्के के खेत मे खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिली।  परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। होश में आने पर बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई।

कुमार ने बताया कि परिजन सोमवार को बच्ची के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर अनवर अली के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक पुलिसकर्मी को छह साल की बच्ची से बालात्कार की कोशिश के आरोप में सस्पेंड किया गया था। आरोप था कि पुलिसकर्मी ने बच्ची से पुलिस स्टेशन परिसर में ही दुष्कर्म करने की कोशिश की। गौरतलब है कि सूबे में लगातार कानून व्यवस्था को दुरुस्त होने के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन यूपी पुलिसकर्मी की इस हरकत और उपरोक्त घटना ने पुलिस महकमे पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

 

कंगना पर रितिक रोशन को अपना इंटरनल लवर बताने का आरोप, दर्ज करवाई 29 पन्नों की शिकायत

hrithik-roshan-charged-on-kangna-for-filing-his-internal-murder-lodging-complaint-for-29-pages

एनपी न्यूज़ डेस्क|Navpravah.com

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और अभिनेता रितिक रोशन दोनों के बीच पिछले लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि इन दोनों ऐक्टर्स के बीच की लड़ाई खत्म हो चुकी है। लेकिन यह केस अभी बंद नहीं हुआ है। दोनों  की यह लड़ाई कानूनी नोटिस भेजने तक भी जा पहुंची थीं। अब  रितिक रोशन ने कंगना के खिलाफ पुलिस में 29 पेज की शिकायत दर्ज करवा दी है। हालांकि कुछ वक्त पहले यह मामला ठंड़ा पड़ने लगा था। कंगना हाल ही में इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में बातचीत के दौरान बेबाकी से अपनी जिंदगी के कई राज से पर्दा उठाया। कंगना ने यहां रितिक पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसे जानने के बाद सभी दंग रह गए थे।

एक चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, रितिक ने अपनी याचिका में कंगना पर आरोप लगाया है कि वह लंबे समय तक उनका पीछा करती रही हैं। साथ ही उन्होंने यहां तक कह डाला कि कंगना उन्हें सेक्सुअल मेल भेजा करती थीं। रितिक की ओर से उनके कानूनी सलाहकार महेश जेठमल ने इस शिकायत को दर्ज करवाया है। इसके अलावा पुलिस को रितिक का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी सौंपा जा चुका है।

रिजवान सिद्दीकी ने कहा, ये काफी चौंकाने वाला है कि मीडिया 2016 की शुरुआत में रितिक रोशन द्वारा की गई पुलिस शिकायत को फ्रेश स्टोरी बता रही है. चैनल यह सब टीआरपी पाने के लिए कर रहे हैं. कंगना इस शिकायत का पूरी कानूनी प्रक्र‍िया के साथ सामना कर चुकी हैं. सिद्दीकी ने कहा कि यदि वाकई रितिक अपनी सफाई देना चाहते हैं तो वे उन सवालों के वाल दें जो 2016 से ही पब्लिक डोमेन में हैं. उधर, कंगना की बहन रंगोली ने भी इस पर जवाब दिया है. उन्होंने टि्वटर पर रितिक को टेग करते हुए  लिखा है, हर कोई बता सकता है कि स्टॉकर कौन है. कंगना स्टॉकर अंकल से आगे बढ़ चुकी है.  अपनी बीवी और बच्चों पर फोकस कीजिए.

गौरतलब है कि अपने इस 29 पेज के कम्प्लेन लेटर में उन्होंने कंगना के साथ अपने रिश्ते और उनकी जन्मदिन पार्टी से लेकर हर बात के बारे में जिक्र किया है। बता दें कि कंगना ने अपने इंटरव्यू में रितिक के अलावा आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन पर भी निशाना साधा था।

साफ़-सफ़ाई में ‘स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय’ अव्वल, सर्वश्रेष्‍ठ योगदान के लिए किया गया पुरस्‍कृत

health-ministry-in-cleanliness-awarded-for-best-contribution

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय को स्‍वच्‍छता पखवाड़े के दौरान बेहतरीन योगदान के लिए पुरस्‍कृत किया गया है। भारत सरकार के पेय जल एवं स्‍वच्‍छता मंत्रालय ने स्‍वच्‍छ भारत मिशन के अंतर्गत अंतरमंत्रालय प्रदर्शन में इसे सर्वश्रेष्‍ठ घोषित किया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने 1 फरवरी, 2017 से 15 फरवरी, 2017 तक स्‍वच्‍छता पखवाड़े का आयोजन किया था। स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर 2 अक्‍टूबर, 2017 को यह पुरस्‍कार प्रदान किया गया। स्‍वास्‍थ्‍य परिवार कल्‍याण मंत्रालय के सचिव श्री सी.के. मिश्रा ने यह पुरस्‍कार ग्रहण किया।

स्‍वच्‍छता पखवाड़ा के दौरान मंत्रालय के कार्यालयों, केंद्र सरकार के अस्‍पतालों, 36 राज्‍यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के जनस्‍वास्‍थ्‍य सुविधा केंद्र में स्‍वच्‍छता से जुड़ी गतिविधियां चलाई गई। इसके अतिरिक्‍त जनजागरुकता के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें नुक्‍कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्‍या में जनप्रतिनिधियों ने हिस्‍सा लिया।

स्‍वयंसेवी संगठनों, विद्यार्थियों और समुदाय के लोगों की भागीदारी प्रशंसनीय रही। स्‍वच्‍छता आंदोलन के लिए इन गतिविधियों का योगदान उल्‍लेखनीय रहा। स्‍वच्‍छता पखवाड़ा के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जे.पी.नड्डा ने 15 फरवरी, 2017 को मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विशेष स्‍वच्‍छता अभियान का निरीक्षण किया। मंत्रालय की विभिन्‍न विभागों की गैर वांछित और पुरानी फाइलों का निपटान किया गया।

मंत्रालय में स्‍वच्‍छता पखवाड़ा अप्रैल, 2016 में आरंभ किया गया। स्‍वच्‍छता पखवाड़ा स्‍वच्‍छता गतिविधियों की पूर्व कार्ययोजना के लिए मंत्रालय ने पहले ही एक वार्षिक कलेंडर जारी किया। मंत्रालय ने स्‍वच्‍छता पखवाड़ा के दौरान स्‍वच्‍छता समीक्षा के तहत ऑन लाइन निगरानी प्रणाली के तहत योजना चित्र, वीडियो अपलोड किए गए जिसमें स्‍वच्‍छता गतिविधियों की जानकारी मुहैया कराई गई, इसे शेयर भी किया गया।