28 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 91

चेतन भगत का बड़ा ख़ुलासा, विधु विनोद चोपड़ा ने किया सुसाइड के लिए मजबूर

• चेतन भगत का बड़ा आरोप।
• विधु विनोद चोपड़ा ने भरी महफ़िल में किया ज़लील।
• विधु की पत्नी अनुपमा और चेतन में ट्विटर युद्ध।
एंटरटेनेमेंट डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
लेखक चेतन भगत के एक ट्वीट ने पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर झकझोर दिया है। भाई-भतीजावाद के मामले ने एक बार तूल तब पकड़ लिया जब लेखक चेतन भगत ने फ़िल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा पर आरोप लगा दिया। दरअसल चेतन ने सुशांत की आगामी फ़िल्म को लेकर समीक्षकों को नसीहत देते हुए एक ट्वीट किया था, जो समीक्षक अनुपमा को रास नहीं आया और यहीं से शुरू हो गई एक नई बहस।
चेतन ने ट्वीट किया कि अगले कुछ दिनों में सुशांत की फ़िल्म रीलीज़ होने वाली है। समीक्षकों से आग्रह है कि वे समीक्षा करने में जल्दबाज़ी न करें। कई दफ़ा समीक्षकों के सस्ते ट्रिक्स कलाकारों को बहुत आहत करते हैं। उन्होंने लिखा कई लोगों की ज़िंदगी बर्बाद हो चुकी है।
चेतन भगत के इस ट्वीट का जवाब अनुपमा ने तीखे लहजे में दिया। जिस पर भड़कते हुए चेतन ने दोबारा लिखा कि मैम, आप तब कहाँ थीं, जब आप के पति ने भरी महफ़िल में मुझे ज़लील कर दिया था। सारे अवार्ड अपने नाम कर लिए और मुझे क्रेडिट भी नहीं दिया!
चेतन की समीक्षकों की नसीहत तो समीक्षक बिरादरी को पसंद नहीं आई, लेकिन चेतन के आरोप ने इंडस्ट्री को एक बार फिर निशाने पर ला खड़ा किया है। विधु चोपड़ा पर लगे इस आरोप के बाद यह बात होने लगी है कि इंडस्ट्री में जो बड़ा हो जाता है, वो नए कलाकारों को हतोत्साहित ही करता है।

‘रसभरी’ ने पहले सुशान्त का किया अपमान, फिर माँग ली माफ़ी

• सुशान्त के नाम पर रोटी सेंक रहे फ़िल्मी लोग।
• पहले किया अपमानित, फिर माँग लिया माफ़ी।
• कंगना, स्वरा और तापसी का गैंगवार।
एंटरटेनमेंट डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
सुशांत सिंह के सुसाइड के बाद से अब तक इंसाइडर्स और आउटसाइडर्स का मामला जस का तस बना हुआ है। ट्विटर पर अभिनेत्रियाँ एक दूसरे का बाल नोचने में लगी हुई हैं। अपने एक साक्षात्कार में कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी ग्रेड अभिनेत्री और चापलूस कह दिया, उसके बाद से ही ट्विटर युद्द जारी है। इस विवाद में कई बार सुशांत का भी नाम आया, जिसको लेकर स्वरा ने राजपूत के परिवार से माफ़ी माँगी है।
स्वरा भास्कर ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। स्वरा ने एक ट्वीट में लिखा, “मैंने आत्ममंथन किया और मुझे एहसास हुआ कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने जितनी बार उनका नाम हम लोगों की बहस में सुना है, उस लिहाज से हमें उन लोगों से माफी मांगनी चाहिए। ये हमारे बारे में नहीं है। सुशांत की फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है, हमें उनकी यादों को सेलिब्रेट करना चाहिए और विनम्र होना चाहिए।
दरअसल कंगना की सोशल मीडिया टीम के साथ तापसी और स्वरा की तीखी बहस हुई, जिसमें कई बार सुशांत का ज़िक्र हुआ। इस ट्विटर युद्ध की सोशल मीडिया पर काफ़ी आलोचना हुई। लोगों ने कहा कि किसी की मौत के बाद भी उस पर बयानबाज़ी किया जाना अशोभनीय है। लेकिन ये सितारे किसी के नहीं हैं।
सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में संजना संघी सुशांत के साथ लीड रोल में है। फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है और वे अपने फेवरेट स्टार को आखिरी बार स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Madhya Pradesh: मज़दूरों की चमकी क़िस्मत, कोरोना काल में हुए मालामाल

• कोरोना के चलते बेरोज़गारी झेल रहे थे मज़दूर। 
• ख़ुद को असहाय मानने वाले मज़दूर हुए लखपति।
ब्यूरो | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
कोरोना काल में एक ओर जहाँ सबकी हालत ख़राब है, वहीं पन्ना के कुछ मज़दूरों की क़िस्मत का ताला ही खुल गया। कोरोना काल में जो मज़दूर ख़ुद को असहाय महसूस कर रहे थे, वे लाखों के मालिक बन गए। दरअसल, उथली हीरा खदान में खोदाई कर रहे नौ मज़दूरों को उज्जवल जैम क्वालिटी का 10 कैरेट 69 सेंट का हीरा मिला है।
एक कहावत है ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में नौ मजदूरों के साथ हुआ। लॉकडाउन के कारण रोजगार न होने के चलते जो मजदूर ख़ुद को असहाय महसूस कर रहे थे। वहीं, अब अचानक इन नौ मजदूरों की किस्मत चमकी है।
दरअसल, लॉकडाउन में मजूदर बेहाल थे। अनलॉक होते ही किस्मत अजमाने के लिए उन्होंने उथली हीरा खदानों का सहारा लिया। पन्ना जिले के ग्राम रानीपुर की एक निजी जमीन पर आनंदी कुशवाहा ने हीरा कार्यालय से हीरा खनन के लिए पट्टा लिया था। इसमें आनंदी सहित नौ लोगों ने पार्टनर होकर खोदाई की। एक सप्ताह पूर्व इन्हें 70 सेंट की रेज (छोटा हीरा) मिली। जिससे उन्होंने खोदाई का काम तेज कर दिया। मंगलवार को इन्हें उज्जवल जैम क्वालिटी का 10 कैरेट 69 सेंट का हीरा मिला। इसकी अनुमानित कीमत पचास लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने इसे हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।
इस सम्बंध में पट्टाधारी आनंदी ने बताया कि हम लोग चार-पांच वर्षो से खदान लेते रहे हैं, लेकिन कभी हीरा नहीं मिला। इस बार लॉकडाउन के चलते काम नहीं था तो सोचा कि फिर किस्मत आजमाई जाए। हीरा कार्यालय से रानीपुर के निजी क्षेत्र में 625 वर्ग फीट का पट्टा दो सौ रुपये में लिया। जैसे ही लॉकडाउन हटा, हमने खोदाई शुरू की।

योगी का बड़ा फ़ैसला, सप्ताह में सिर्फ़ पाँच दिन खुलेंगे दफ़्तर और बाज़ार

• हर शनिवार-रविवार दफ़्तर-बाज़ार पूरी तरह से होंगे बंद।
• अनलॉक में कोरोना के बढ़े मामले के चलते लिया फ़ैसला। 
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फ़ैसला लिया है। सूत्र बता रहे हैं कि अब प्रदेश में मात्र पाँच दिन ही कार्यालय और बाज़ार खुलेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक दफ़्तर और बाज़ार खुले रहेंगे और शनिवार  रविवार पूरी तरह से बन्द रहेंगे।
गौरतलब है कि योगी सरकार ने गत शुक्रवार की रात से सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे का लॉकडाउन लगाया है। अब यह नियम आगे भी जारी रहेगा। दो दिन की बंदी के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की टीम ११ के साथ कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक में इस बात पर सहमति बनी। बैठक में इस बात को लेकर विचार किया गया कि अनलॉक के दौरान मामलों में तेज़ी आई है, जिसके बाद यह फ़ैसला लिया गया कि अब मात्र पाँच दिन ही दफ़्तर और बाज़ार खुलेंगे। यह नियम शहर गाँव हर जगह लागू किया जाएगा। इस दौरान आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं जारी रहेंगी।
फ़िलहाल, उत्तर प्रदेश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में कुल 1403 केस मिले। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 35092 पहुंच गई है। अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 913 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 11490 है। उत्तर प्रदेश में डिस्चार्ज मरीजों की कुल संख्या 22689 है।

अमिताभ बच्चन कोरोना पॉज़िटिव, अस्पताल में भर्ती

अमिताभ बच्चन होंगे कुम्भ के ब्रांड एम्बेसडर
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। उन्हें शिकायत के आधार पर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ जाँच में वे पॉज़िटिव पाए गए। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, “मैं कोविड पॉज़िटिव पाया गया हूँ। अस्पताल में भर्ती हूँ। घर वाले और स्टाफ़ के लोगों की जाँच चल रही है। रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।” अमिताभ बच्चन ने अनुरोध किया है कि पिछले १० दिनों में जिन लोगों से उनकी मुलाक़ात हुई है, वे जाँच कराएँ और सुरक्षित रहें।
ग़ौरतलब है कि अमिताभ बच्चन लगातार कोरोना को लेकर जागरूक करते रहे हैं। लेकिन उनके कोरोना पॉज़िटिव की ख़बर से बॉलीवुड और उनके फ़ैंस बेहद दुःखी हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सदमे में शाहरुख़ की को-स्टार शिखा मल्होत्रा, सता रहा ये डर

सौम्या केसरवानी | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 

दो हिंदी फ़िल्म में अभिनय करने के बाद भी शिखा मल्होत्रा को लगता है कि कहीं उन्हें भी सुशान्त की तरह बाहर का रास्ता न दिखा दिया जाए। शाहरुख़ खान की फ़िल्म फ़ैन और तापसी की रनिंग शादी में शिखा काम कर चुकी हैं, लेकिन उनकी फ़िल्म कांचली को ओटीटी प्लैट्फ़ॉर्म पर रीलीज़ नहीं किया जा रहा है। इस बात से शिखा में डर बैठ गया है।

बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ने एक अलग पहचान बनाई है। वो उस समय कोरोना से लड़ रहे लोगों की मदद के लिए काम कर रही हैं, वो मुंबई के एक अस्पताल में वॉलनटिअर के रूप में 3 महीने से लगी हुई हैं। लेकिन इन सबके बीच उनके मन में एक अलग सा भय सता रहा है, बॉलीवुड में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उन्हें अपने डूबते करियर का डर सताने लगा है।

नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर इंडस्ट्री का माहौल गर्माया हुआ है। और यह मुद्दा आज का नही बल्कि वर्षो से चली आ रही एक प्रथा है, जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी चलाया जा रहा है। सुशांत जैसे न जाने कितने लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं।

शिखा मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने अंदर के डर का खुलासा करते हुए बताया है कि, फ़िल्म ‘कांचली लाइफ इन ए स्लो’ में कैरेक्टर आर्टिस्ट का रोल पाने के लिए करीब 6 साल की मेहनत की, फिल्म तो मिल गई, लेकिन रिलीज होने के लिए थिएटर नहीं मिला।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर शिखा मल्होत्रा ने कहा, ‘जब सुशांत जैसे सुपरस्टार के साथ जब पक्षपात हो सकता है, उनके सामने को तो मैं बहुत छोटी ऐक्ट्रेस हूं, सुशांत की मौत बाद मैं डरी हुई हूं, जब भी मैं इस बारे में सोचती हूं मुझे नींद नहीं आती है, मेरे पैरंट्स भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बहुत डरे हुए हैं।’

ऐक्ट्रेस ने कहा, ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म वाले मेरी फिल्म को रिलीज होने से मना कर देते हैं, आप मेरी फिल्म को रिलीज तो करो, यदि ऑडियंस फिल्म देखने के बाद बोरियत महसूस करती है और मुझसे कहती है कि तुम नर्स ही ठीक है तो मैं मान लूंगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म वाले तय नहीं कर सकते हैं कि फिल्म चलेगी या नहीं।’

शिखा मल्होत्रा ने आगे कहा, ‘चार महीने से अपने घर का किराया नहीं दिया है, मुझे लेकर अगर किसी छोटे डायरेक्टर ने सब दांव पर लगाकर अगर फिल्म बनाई है, तो हमें जनता के सामने तो जाने दो। मेरी फिल्म को रिलीज करने के लिए मैंने कई बड़े डायरेक्टर्स, ऐक्टर्स को कहा लेकिन किसी की तरफ से कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला।’

WHO ने किया भारत का गुणगान, कही ये बातें

पीएम मोदी
पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि, अभी भी संभव है कि कोरोनावायरस को काबू में किया जा सकता है। पिछले 6 हफ्तों में कोरोना के मामले दोगुने होने के बावजूद इसपर काबू किया जा सकता है। WHO के प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेसस ने कहा कि इटली, स्पेन, साउथ कोरिया और भारत के सबसे बड़े स्लम एरिया ने दिखाया कि कोरोना वायरस कितना खतरनाक था, लेकिन कड़े एक्शन के साथ इसपर काबू किया गया।

WHO प्रमुख ने कहा कि, पिछले 6 हफ्तों में कोरोना के मामले दोगुने से ज्यादा हुए हैं। कई उदाहरण ऐसे भी हैं, जिनमें देखा गया कि भले ही यह वायरस तेजी से फैला हो लेकिन फिर भी इसपर काबू पाया गया है। भारत में मुंबई का धारावी काफी आबादी वाला इलाका है, वहां टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और इलाज के दम पर कोरोनावायरस की चेन ब्रेक करने में कामयाबी मिली है।

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस का खौफ है, अभी तक 1.22 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। COVID-19 5.5 लाख से ज्यादा मरीजों की जिंदगी छीन चुका है, भारत में भी लगभग हर रोज कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 लाख के आँकड़े को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं, एक दिन में सामने आने वाले कोरोना मरीजों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है।

Vikas Dubey Encounter: अखिलेश के इस बयान से टेन्शन में सरकार

समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

सौम्या केसरवानी | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 

उत्तर प्रदेश के अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर की अचानक खबर से हर जगह तरह-तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इसी के साथ ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार पर इस एनकाउंटर को लेकर आरोप लगाए हैं।

अखिलेश यादव ने एनकाउंटर की खबर सामने आने के बाद कहा कि, यह एनकाउंटर सरकार को बचाने के लिए किया गया है। अखिलेश ने ट्वीट किया कि, ‘दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है।’

अखिलेश यादव ने कल भी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद भी योगी सरकार पर सवाल उठाया था, उन्होंने विकास दुबे की गिरफ्तारी को सरेंडर होने का शक जताया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि, ‘खबर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर ये सच है तो सरकार साफ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।’

अखिलेश यादव ने आगे कहा था कि, ‘चार राज्यों की सीमाएं पार कर, लॉकडाउन के समय की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर कुख्यात अपराधी छह दिनों तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा, इसके पीछे माफिया, पुलिस और सत्ता का गठजोड़ भी रहा होगा।’

अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि कानपुर की घटना ने यूपी की बीजेपी सरकार का चोला भी उतार दिया है और मुखौटा भी, इस घटना ने पुलिस बल के खुफिया तंत्र की भी पोल खोल दी है।

पॉज़िटिव लक्षण होने के बावजूद टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव क्यों?

सौम्या केसरवानी | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क

हर रोज़ भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, कुछ दिनों से हर रोज़ बीस हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं, इसी बीच एम्स के एक डॉक्टर ने अपना अनुभव बताया है कि, एक संक्रमित मरीज की रिपोर्ट चार बार नेगेटिव आने के बाद एक रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, जबकि हर रिपोर्ट के समय मरीज में कोरोना लक्षण दिखाई दे रहे थे।

एम्स के डॉ. विजय गुर्जर ने अपने ट्वीट में बताया कि, एक 80 साल की महिला बुजुर्ग के एम्स में कोरोना के लक्षणों को देखते हुए भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी चार बार जांच हुई जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन लक्षणों को देख कर डॉक्टर यह मान रहे थे कि कोरोना संक्रमण निश्चित है, इसके बाद डॉक्टरों ने एंटीबॉडी टेस्ट कराया जिसमें उस बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी।

इस पूरे घटना क्रम से कई शंकाएं पैदा हुई, पहला तो यह कि पहले चार टेस्ट की रिपोर्ट गलत कैसे आई थी, कहीं वायरस खुद को म्यूटेट तो नहीं कर रहा है या फिर क्या हमें टेस्ट की प्रक्रिया को ही बदलना चाहिए, ये चार टेस्ट PT-PCR हैं।

PT-PCR टेस्ट के बारे में शुरू से कहा जा रहा है कि, जरूरी नहीं कि इसमें एक बार में ही टेस्ट का पता चल सके, इसमें सबसे अहम यह है कि नमूने में वायरस की मौजूदगी जरूर हो, यानी यह संभावना भी होती है कि संक्रमित मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव हो, लेकिन डॉ. गुर्जर ने कहा कि, लगातार चार रिपोर्ट का नेगेटिव आना हैरान करता है।

एंटीबॉडी टेस्ट के साथ समय की संवेदनशीलता है, इसमें सबसे जरूरी बात यह है कि मरीज का नमूना उसी समय लिया जाना जरूरी है जब उसके शरीर में पर्याप्त एंटीबॉडी बन चुके हैं जिससे वे नमूने में पाए जा सकें, इसमें 6-7 दिन का समय लगता है. क्योंकि आमतौर पर इतने समय में एंटीबॉडी बनने लगते हैं और 6 से 8 सप्ताह तक बनते रहते हैं, नमूने लेते समय यह तय करना होता है कि क्या संक्रमण को 5-7 दिन का समय हो चुका है या नहीं।

केवल टेस्ट के भरोसे ही कोविड-19 का इलाज नहीं हो सकता. इस वायरस का वैसे तो इलाज अभी निकला ही नहीं है, बस डॉक्टर को यह सुनिश्चित करना होता है कि मरीज का इम्यून सिस्टम कमजोर न हो और उसके सपोर्टिव ट्रीटमेंट में कमी न हो जिससे उसका शरीर वायरस से लड़ सके और बीमारी से उबर सके।

महाकाल मंदिर में चिल्लाने लगा विकास, “मैं हूँ यूपी का मोस्ट वांटेड”

ब्यूरो | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 
 
कानपुर गोलीकांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर (मध्य प्रदेश) से गिरफ़्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवस्थी ने इस ख़बर की आधिकारिक पुष्टि की है।
 
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने सरेंडर किया। फ़िलहाल उसे उज्जैन के फ़्रीगंज थाने से किसी गुमनाम इलाक़े में ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक़, यूपी पुलिस की एक टीम उज्जैन के लिए रवाना हो चुकी है। बुधवार की वह फ़रीदाबाद में देखा गया था, वह फ़रीदाबाद से उज्जैन कैसे पहुँचा इस बात की पूछताछ जारी है। 
मंदिर में चिल्लाने लगा विकास- 
जानकारी के मुताबिक़, उज्जैन के महाकाल मन्दिर पहुँचकर वह ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगा कि मैं हूँ विकास दुबे, जिसके बाद वहाँ मौजूद पुलिस ने उसको गिरफ़्तार कर लिया। इसकी जानकारी यूपी पुलिस को दी गई और उसके बाद उसकी फ़ोटो भेजकर पुष्टि की गई तो पता चला कि यही है विकास दुबे।