जन्मदिन विशेष: 52 बरस का बादशाह

कोमल झा| Navpravah.com
2 नवंबर 1965 को बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर एक्टर शाहरुख खान का जन्म दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। अक्सर मीडिया में इन्हें “बॉलीवुड का बादशाह”, “किंग खान”, “रोमांस किंग” और किंग ऑफ़ बॉलीवुड नामों से पुकारा जाता है। “किंग खान”, की परवरिश दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुई है। उन्होंने सेंट कोलंबस स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री पाने के लिए एडमिशन लिया लेकिन उनका ज्यादातर समय दिल्ली के थिएटर एक्शन ग्रुप में बितता था। इसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया में पत्रकार की डिग्री लेने के लिए एडमिशन लिया लेकिन एक्टिंग के लिए उसे बीच में ही छोड़ दिया। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनके बारे में ऐसी दिलचस्प बातें जो शायद आपको पता नहीं होंगी।
  “किंग खान”,और दिलीप कुमार ही ऐसे दो अभिनेता हैं जिन्होंने साथ फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार आठ बार जीता है। शाहरुख खान ने ऋषि कपूर और दिव्या भारती की फिल्म दीवाना के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
आप को बता दे, शाहरुख ने अपनी नौ फिल्मों में राहुल नाम का किरदार निभाया है। जिनमें दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, चलते-चलते और रब ने बना दी जोड़ी शामिल हैं।
डर, बाजीगर, अंजाम, डुप्लीकेट, डॉन और डॉन 2 सहित 6 फिल्मों में एक्टर ने नकारात्मक किरदार निभाए हैं। अपने फिल्मी करियर में 16 फिल्मों में शाहरुख का किरदार अंत में मर जाता है।
उनकी कुछ ऐसी फिल्में हैं जो आज भी लोगों के दिलों में तरो ताजा हैं।  करण-अर्जुन, मोहब्बतें, देवदास और वीर जारा. हालांकि ये कुछ ही फिल्में हैं जिनकी बात हमने यहां की और जिसमें जिया गया उनका किरदार आज भी लोग याद करते हैं। शाहरुख ने दिल्ली की ही रहने वाली गौरी छिब्बर से शादी की है जिनसे इन्हें तीन बच्चे हैं- आर्यन, सुहाना और अब्राम। शाहरुख आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। हम उनके 52वें जन्मदिन पर उन्हें ढेरों बधाई देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.