29 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 891

गुजरात चुनाव: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, पाटीदारों पर खेला दांव

पॉलिटिकल डेस्क । Navpravah.com
आज भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 70 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। गुजरात चुनाव बीजेपी के लिए साख का सवाल बना हुआ है, इसलिए बीजेपी बहुत सोच समझकर काम कर रही है।
बीजेपी की इस सूची में ज्यादातर पुराने नेताओं के नाम देखने को मिले हैं, साथ ही पटेल समुदाय के 17 उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। बीजेपी ने अपनी इस लिस्ट में 49 विधायकों को दोबारा मौका दिया है। कांग्रेस से आने वाले नेताओं को भी टिकट दिया गया है, अपनी लिस्ट में बीजेपी ने जातीय समीकरण का पूरा ख्याल रखा है। भाजपा गुजरात चुनाव में जातीय समीकरण के सहारे कांग्रेस को मात देने की कोशिश में लगी है।
पहली लिस्ट में किस जाति से कितने को टिकट-
15 पाटीदार, 2 चौधरी, 8 ठाकोर, 5 कोली, 6 क्षत्रिय, 2 ब्राह्मण, 2 जैन और इसके अलावा 4 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।
पिछले कुछ समय से राज्य में पाटीदार आरक्षण को लेकर आंदोलन चल रहे हैं। आंदोलन के कारण ही पाटीदार नेता हार्दिक पटेल गुजरात चुनाव में एक अहम चेहरा उभर कर आए हैं। हार्दिक पटेल चुनाव में कांग्रेस का साथ दे सकते हैं, यही कारण है कि बीजेपी पाटीदारों को लेकर काफी सोच समझ कर अपना कदम आगे बढ़ा रही है।

मूडीज़ का बदला मूड, 13 साल बाद बढ़ाई भारत की रेटिंग

मूड़ीज़ (चित्र)

एनपी न्यूज़ नेट्वर्क । Navpravah.com

आर्थिक मोर्चे पर बहुत अच्छी खबर आयी है, जानी मानी रेटिंग एजेंसी अमेरिका की मूडीज इनवेस्टर सर्विसेज ने भारत की सोवरिन रेटिंग ‘बीएए3’ से सुधारकर ‘बीएए2’ कर दी है। साथ ही नजरिया सकारत्मक से स्थिर कर दिया गया है।

अमेरिकी रेटिंग्स एजेंसी मूडीज ने आज भारत की सॉवरन क्रेडिट रेटिंग्स को एक पायदान ऊपर कर दिया है। एजेंसी ने स्टेबल आउटलुक देते हुए भारत की रेटिंग ‘Baa2’ कर दी है, मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत सरकार के स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारी करनेवाली रेटिंग्स ‘Baa2’ से बढ़ाकर ‘Baa3’ कर दिया है।

मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद लगातार कोशिश में लगी थी कि किस तरह से रेटिंग में सुधार हो और अब उसके नतीजे सामने आए हैं, रेटिंग में सुधार 13 सालों बाद हुआ है जबकि नजरिये में पहली बार बदलाव 2015 में हुआ था जब इसे नकारात्मक से सकारात्मक किया गया जबकि अब इसे स्थिर कर दिया गया है।

विपक्ष नोटबंदी और जीएसटी के जिन मुद्दों पर मोदी सरकार पर बार-बार निशाना साधती रही है, मूडीज के बयान में उन्हीं की जमकर तारीफ की गई है। इससे मोदी सरकार की बांछें खिल गईं और प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर मूडीज के ताजा फैसले का स्वागत किया।

मूडीज मानती है कि ज्यादात्तर सुधारों का असर देखने में थोड़ा समय लगेगा, नोटबंदी औऱ जीएसटी सुधारों ने थोड़े समय के लिए विकास दर पर असर भी डाला है। कुछ इसी वजह से मूडीज का आंकलन है कि 31 मार्च 2018 को खत्म होन वाले वित्त वर्ष 2017-18 में विकास दर 6.7 फीसदी रह सकती है। लेकिन जैसे-जैसे नये सुधार कार्यक्रमों की शुरुआती दिक्कतें दूर होंगी, उसका असर विकास दर पर देखने को मिलेगा।

छोटे औऱ मझौले उद्योगों के लिए सरकारी मदद और निर्यातकों के लिए जीएसटी के तहत मिलने वाली सुविधाएं भी इसमें मदद करेगी, इन्ही सब की बदौलत 2018-19 में विकास दर 7.5 फीसदी रह सकती है, आगे इसमें और भी तेजी की उम्मीद है, एजेंसी की राय में भारत की विकास संभावनाएं ‘बीएए2’ रेटिंग वाले कई देशें से बेहतर है।

मूडीज ने एक बयान में कहा, मूडीज ने रेटिंग्स अप्रगेड करने का फैसला इस उम्मीद से लिया है कि आर्थिक और सांस्थानिक सुधारों की दिशा में लगातार कदम बढ़ाने से भविष्य में भारत में उच्च वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी और सरकारी कर्जों के लिए इसका बड़ा और स्थिर वित्तीय आधार तैयार होगा, इससे मीडियम टर्म में सामान्य सरकारी कर्ज का बोझ धीरे-धीरे कम करने में मदद मिलेगी।

फ़िल्म पद्मावती विवाद: राजपूत ग्रुप ने कहा, “थिएटर आने से पहले बीमा करवा लें”

पद्मावती फिल्म रिलीज़ पोस्टर
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध का स्वर तेज ही होता जा रहा है। राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के एक राजपूत ग्रुप ने पद्मावती देखने जाने वाले दर्शकों को अपना बीमा करवा लेने की धमकी दी है।
प्रदेश के होशंगाबाद जिले के राजपूत कर्णी सेना ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लोगों को धमकी दी है और लिखा है कि पद्मावती की टिकट लेने से पहले अपना बीमा जरूर करवा लेना, ये दल सीधे तौर पर पद्मावती देखने जाने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
इससे पहले पद्मावती का विरोध करने वाले संगठन करणी सेना ने पहले दीपिका की नाक काटने की धमकी दी, फिर विरोधियों ने भंसाली और दीपिका का सिर काटने वाले को 5 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी है। अब इस बवाल का असर चित्तौड़गढ़ के किले पर पड़ा है, प्रदर्शनकारियों ने चित्तौड़गढ़ किले के गेट को बंद कर दिया है। किला घूमने आए हर सैलानी को किले के गेट से ही लौटा दिया जा रहा है। उधर, धमकी के मद्देनजर ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
PC:iLuvcinema
चित्तौड़गढ़ में प्रदर्शन कर रही सर्व समाज प्रॉटेस्ट कमिटी का कहना है कि चित्तौड़गढ़ किले के पद्न पोल नाम के गेट को बंद कर दिया गया है। गेट आज शाम तक बंद रहेगा और किसी को अंदर किले में नहीं जाने दिया जाएगा।
कमेटी का दावा है कि आजादी के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, कि किले में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। मौके पर किसी भी अनचाही स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है।
1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है भंसाली की फिल्म पद्मावती पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया जा रहा है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मिथकीय पात्र रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं। करणी सेना ने दीपिका को सीधे चुनौती देते हुए कहा है कि उन्हें भड़काने की बुरी कीमत चुकानी पड़ेगी।

एक बार फिर शर्मसार हुई दिल्ली

sledging in delhi

 एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

दिल्ली– एक बार फिर दिल्ली में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। मंगलवार देर रात दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र से एक महिला को अगवा कर ग्रेटर नोएडा ले जाकर उसके साथ लूटपाट और गैंगरेप किया गया। इस घटना के बाद उस पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए नजदीकी पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मंगलवार रात उस महिला ने अंसल प्लाजा से रोहिणी जाने के लिए एक कैब टैक्सी बुक करवाई। कैब ड्राइवर और उसके एक साथी ने उस महिला को रोहिणी से अगवा कर लिया और फिर इसके बाद ग्रेटर नोएडा ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस वालों को बताया कि उसने अंसल प्लाजा से रोहिणी जाने के लिए एक कैब टैक्सी बुक करवाई थी। पीड़ित महिला ने आगे बताया कि ड्राइवर उसे रोहिणी ले जाने के बदले गाड़ी को धौला कुआं ले गया और वहां से उसने अपने एक साथी को गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद आरोपी ड्राइवर उसे नॉएडा के लाल परी चौक ले गया और उसके साथ गैंगरेप किया।
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ड्राइवर और उसके साथी ने बंदूक की नोक पर उसके साथ जबरदस्ती रेप और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। उसने कहा, उन दोनों ने उसके साथ रेप किया और सारे गहने ,नकदी और मोबाइल लेकर भाग गए।
मामले की जानकारी देते हुए साउथ दिल्ली के अडिशनल डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि “आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और लूटपाट का केस दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने पीड़ित महिला को जल्द से जल्द इन्साफ दिलाने के लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया है और ये टीम उन आरोपियों की पहचान कर रही है।”

जज ने सोनिया को लिखा पत्र, कहा, राजीव के हत्यारों को माफ कर दीजिए

राजीव गाँधी के हत्यारे
राजेश सोनी । Navpravah.com
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को तमिलनाडु में कर दी गयी थी। राजीव गाँधी के हत्यारों को सजा देने वाले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश थॉमस ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी को पत्र लिखकर उदारता दिखाने के लिए कहा और हत्यारों को माफ करने की गुजारिश की।
18 अक्टूबर को लिखे अपने पत्र में न्यायाधीश थॉमस ने सोनिया गाँधी से कहा कि तमिलनाडु सरकार इन दोषियों की सजा कम करने का फैसला वर्ष 2014 में ही ले चुकी है, पर इस फैसले का तत्कालीन केंद्र सरकार ने विरोध किया था। अभी ये मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। थॉमस ने आगे अपने पत्र में लिखा “अगर संभव हो तो आप और राहुल, राष्ट्रपति से हत्यारों को माफ करने के लिए अनुरोध करें तो शायद वे मान जाएं।
आगे थॉमस अपने पत्र में लिखते हैं, “मुझे ये मामला मानवीय संवेदना का लगता है, जिसमें आप ही मदद कर सकते हैं। इस मामले में फैसला सुनाने वाले न्यायाधीश होने के नाते मुझे महसूस हुआ है कि मुझे आपको पत्र लिखना चाहिए, जिसके कारण आप इस मामले में उदारता से पेश आ सकें। न्यायाधीश थॉमस ने कहा, अगर सोनिया गाँधी राजीव गाँधी के हत्यारों के प्रति उदारता दिखाएँ और उनकी सजा माफ़ कर दें तो ईश्वर उनसे बहुत प्रसन्न होगा।”
15 नवम्बर को इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में थॉमस ने स्पष्ट किया कि उन्होंने 18 अक्टूबर को सोनिया गाँधी को पत्र लिखकर कहा था कि दोषियों की बाकी सजा माफ़ कर दी जाए। थॉमस ने अपने पत्र में दिए गए सुझाव को सही ठहराने के लिए 1964 में “महात्मा गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के भाई गोपाल गोडसे का उदाहरण दिया और उसकी रिहाई का जिक्र भी किया। गोपाल गोडसे को हत्या की साजिश का दोषी पाया गया था लेकिन उसे 14 साल की सजा के बाद आजाद कर दिया गया था।
मई 1999 को न्यायाधीश थॉमस, न्यायाधीश डीपी वाधवा,और न्यायाधीश सैयद शाह मोहम्मद कादरी ने सात लोगों को राजीव गाँधी हत्या के मामले में दोषी पाया था। 7 दोषियों में से 4 को मौत की सजा और 3 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी थी। राजीव गाँधी के हत्या के समय मौजूद अभियुक्त नलिनी को मिली मौत की सजा के खिलाफ जस्टिस थॉमस ने असंतोष व्यक्त किया था और उनके आजीवन कारावास की सजा की वकालत की थी। उसके बाद ही साल 2000 में नलिनी की मौत की सजा को कम कर के उम्रकैद कर दिया गया था।

जम्मू-कश्मीर: पाक सेना ने आज सुबह फिर किया सीजफायर उल्लंघन

देश की सुरक्षा करते हुए भारतीय जवान

एनपी न्यूज़ डेस्क । navpravah.com

श्रीनगर पूंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा आज फिर एकबार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। आज सुबह से ही पाक सेना ने भारतीय सरहद में भारी गोलीबारी की और साथ ही मोर्टार भी दागे। भारतीय सेना भी पाक सेना की इस नापाक हरकत का मुहँतोड़ जवाब दे रही है।

पाकिस्तानी सेना, आज सुबह से ही एलओसी से सटे पूंछ सेक्टर में भारी गोलीबारी कर रही है। गोलीबारी में अबतक किसी स्थानीय नागरिक या भारतीय सेना के जवान की हताहत होने की खबर नहीं मिली है। पाकिस्तान इससे पहले भी कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। पिछले बुधवार को भी पाकिस्तानी सेना ने एलओसी से सटे शाहपुर में फायरिंग की थी।
पाक सेना द्वारा इसी महीने 2 नवंबर को भी भारी गोलीबारी की गई थी। सरहद पर पेट्रोलिंग कर रही बीएसएफ की टुकड़ी को पाकिस्तानी रेंजर्स ने निशाना बनाया था। जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था।

आम आदमी को केंद्र सरकार का तोहफ़ा, घर ख़रीदने पर मिलेगी छूट 

कैबिनेट मीटिंग
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
मोदी सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक की, जिसमें कई अहम फैसले लिए गये। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्य आय वर्ग श्रेणी में आने वाले मकानों के कारपेट एरिया में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। एमआईजी-1 श्रेणी के तहत मकानों के कारपेट एरिया को 90 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 120 वर्ग मीटर किया गया है, वहीं एमआईजी-2 खंड के तहत इस एरिया को वर्तमान के 110 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 150 वर्ग मीटर किया गया है।
प्रसाद ने कहा, यह बदलाव एक जनवरी 2017 से लागू होंगे, इससे लोगों को डेवलपरों की परियोजनाओं में एमआईजी श्रेणी में चयन का व्यापक वर्ग मिलेगा और किफायती आवासीय खंड में तैयार फ्लैटों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा।
देश के शहरी इलाकों में करीब एक करोड़ मकानों की कमी है, वर्ष 2011 में मकानों की कमी का यह आंकड़ा 1.87 करोड़ पर था। उधर, पीएम मोदी ने 2022 तक सभी को विभिन्न योजनाओं के जरिये आवास उपलब्ध कराने का वादा भी किया हुआ है।

रात में सड़कों पर न टहलें महिलाएँ -रामलिंगा रेड्डी

women safety
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
महिलाओं की सुरक्षा पार आये दिन बेतुके बयान आते रहते हैं, इसी क्रम में फिर से महिला सुरक्षा पर सत्ता में बैठे राजनेता की तरफ से शर्मनाक बयान आया है। ये ताजा मामला कर्नाटक का है, कर्नाटक के गृह मंत्री आर. रामलिंगा रेड्डी ने कहा है कि महिलाओं का देर रात बेंगलुरू की सड़कों पर निकलने का कोई मतलब नहीं है।
रामलिंगा रेड्डी ने ये बयान विधान परिषद में दिया है, परिषद में महिलाओं की सुरक्षा पर बातें हो रही थी। जब मीडिया ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने अपने दिये बयान से इंकार नहीं किया, और कहा कि, प्रतिक्रिया के लिए ‘मेरे कार्यालय में आओ’।
रेड्डी ने एक सीसीटीवी फुटेज जिसमें एक महिला देर रात में ऑफिस जाती हुई दिख रही है, का जिक्र करते हुए कहा, उसे किसी सगे-सम्बन्धी या रिश्तेदार के साथ होना चाहिए, इतनी रात को अकेले नही जाना चाहिए।
उन्होंने ये भी कहा है कि वह बेंगलुरु की 1.2 करोड़ आबादी को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते हैं, इसलिए महिलाओं को रात में अकेले नही जाना चाहिए। इसी साल बैंगलुरू में हुए लड़कियों के साथ सामूहिक छेड़छाड़ के मामले में कर्नाटक के ही पूर्व गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा था कि क्रिसमस और नए साल के मौकों पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
इससे पहले देश के केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भी एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि, विदेशी लड़कियां भारत में छोटे कपड़े पहनकर ना घूमें, उनकी इस बात पर काफी हंगामा भी हुआ था।

दूसरे दिन भी बारिश के कारण मैच बाधित 

चेतेश्वर पुजारा और वृद्धिमान साहा
सुनील यादव । navpravah.com

 
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी बारिश के कारण मैच को लंच से पहले ही रोकना पड़ा। मैच के पहले दिन केवल 11.5 ओवर का ही खेल हो पाया था, इस दौरान भारत ने 3 विकेट खोकर 17 रन बना लिए थे। 
 
मैच के दूसरे दिन अविजित बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (29*) और अजिंक्य रहाणे (4*) ने धीमी शुरुआत की। पहले दिन श्रीलंका के हीरो रहे तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की गेंदों से संभलते हुए दोनों बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 30 रन तक पहुँचाया। हालांकि ये जोड़ी भी ज्यादा देर तक टिकने में असमर्थ रही, मैच का 17वा ओवर लेकर आए दसुन शनका ने अजिंक्य रहाणे को 4 रन पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद क्रीज पर आये रविचंद्रन अश्विन भी टीम के लिए ज्यादा योगदान न दे सके, उन्हें भी शनका ने 4 रन के स्कोर पर करुणारत्ने के हाथों कैच आउट करवा के भारत को पांचवा झटका दिया।
 
 बारिश के कारण मैच बाधित होने से पहले भारत ने 5 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। कल के अविजित बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक छोर से 47 रन बनाकर पिच पर डटें हुए हैं और उनके साथ वृद्धिमान साहा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। बारिश को देखते हुए अम्पायरों ने लंच घोषित कर दिया है। 

‘हर हर महादेव’ ऐप डाउनलोड करने पर, ऑनलाइन पोर्न देखने पर बजेगा भजन

stop pornography
एनपी डेस्क। navpravah.com 
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिस ने आपत्तिजनक कंटेंट के रोकथाम के लिए एक एप बनाया है। एप का नाम ‘हर हर महादेव’ एप रखा गया है, जो भी व्यक्ति मोबाइल में पोर्न देखने की कोशिश करेगा उस दौरान यह एप उस साइट को ब्लॉक करने वाले फिल्टर के रूप में काम करेगा। 
 
अगर इस ऐप को किसी ने फोन में अपलोड कर लिया है और वह उसमें पोर्न देखने की कोशिश करता है, तो एप उस साइट को ब्लॉक करके उसी दौरान भजन प्ले करने लग जाता है।
 
न्यूरोलोजिस्ट डॉ. विजय नाथ मिश्रा का कहना है कि इस एप से लोगों को सुविधा मिलेगी, क्योंकि अगर कोई भी अपने फोन में आपत्तिजनक कंटेंट नहीं आने देना चाहता है, तो इस ऐप से बेहतर उसे दूसरा ऐप नहीं मिलेगा।
 
इस एप को बनाने में करीब 6 महीने लगे हैं और इसमें करीब 3700 से 3800 साइट्स को ब्लॉक करने का फीचर डाला गया है और साथ ही साथ इस ऐप में बेहतर फीचर्स की व्यवस्था पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐप से लोग काफी खुश होगें, और यह एप धीरे-धीरे सभी लोगों ने डाउनलोड करना शुरू भी कर दिया है।