29 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 892

फारूक ने फिर उगला देश के खिलाफ जहर

फारूक अब्दुल्ला
एनपी न्यूज़ डेस्क। navpravah.com 
 
जम्मू एंड कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह ने फिर एकबार देश के खिलाफ जहर उगला है। फारुख ऐसा ही एक विवादित बयान कुछ दिन पहले भी दे चुके है। पहले बयान में फारूक ने कहा था कि पीओके पाकिस्तान का अभिन्न हिस्सा है जिसे भारत कभी अपने पास वापस नहीं ले सकता है। सच यह है कि पीओके भारत का हिस्सा था जिसे पाकिस्तान ने छल से अपने कब्जे में ले लिया था।
 
फारूक यहीं नहीं रुके, बुधवार को उन्होंने अपने बयान के द्वारा भारतीय सेना को अपमानित किया। फारूक ने कहा, भारत चाहे जितनी सेना कश्मीर में लगा ले, चाहे जितने आतंकवादी मार ले पर कश्मीर से कभी आतंकवाद समाप्त नहीं कर सकता और वह कश्मीर के लोगों को आतंकवाद से कभी नहीं बचा सकता। 
 
फारूक ने कहा अगर आतंकवाद को कश्मीर से पूरी तरह समाप्त करना है तो इसका एक ही रास्ता है, भारत पाकिस्तान से बातचीत करे नहीं तो आप पूरे सेना की ताक़त कश्मीर में लगा दीजिए फिर भी आप शांति बहाल नहीं कर सकते।  
 
फारूक अब्दुल्लाह ऐसे बयानों से देश की सेना का मनोबल गिरा रहे हैं और पाकिस्तानी आतंकवादियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं जो कश्मीर में कभी अमन नहीं देखना चाहते हैं। 

अयोध्या विवाद : कुछ लोग बात नहीं होने देना चाहते – फिरंगी महली

अयोध्या विवाद पर बातचीत
सौम्या केसरवानी। navpravah.com
अयोध्या विवाद की मध्यास्थता करने वाले श्रीश्री रविशंकर की कोशिशों पर निर्मोही अखाड़े ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को 20 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया जा सकता है।
राम मंदिर मुद्दे पर पक्षकार निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि समझौते के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 1 करोड़ रुपए से लेकर 20 करोड़ रुपए तक दिए जा सकते हैं, श्री श्री रविशंकर आज ही अयोध्या पहुंच रहे हैं और इस दौरान ऐसा खुलासा उनके प्रयासों को गहरी चोट पहुंचा सकता है।
इस खुलासे पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने टिप्पणी करते हुए कहा-श्री श्री रविशंकर बड़े मजहबी रहनुमा हैं, हम कह रहे हैं कि अगर उनके पास कोई फॉर्मूला है तो उन्हें बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सामने रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को पैसे के ऑफर पर कुछ नहीं कहूंगा, जब भी दोनों पक्ष कोर्ट में पक्षकार बैठे हैं तब कुछ लोग इस तरह की बेहूदा बाते करते हैं, वो लोग नहीं चाहते हैं कि विवाद का हल निकले।
अयोध्या मुद्दे पर पैसे के ऑफर पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा- हमने बीजेपी को विधायक खरीदते हुए देखा, अब वे कानूनी मुद्दों को हल करने के लिए भी पैसे का लेन-देन कर रहे हैं। राम मंदिर का मुद्दा कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट को इसपर फैसला लेने दिया जाए।

अब क्रिकेट की कॉमेंट्री करेंगे आशीष नेहरा

Ashish nehra(file photo)
स्पोर्ट्स डेस्क | Navpravah.com
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से कोलकाता के ईडन गार्डेन में शुरू हो गया है। 1 नवंबर को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से सन्यास लेने के बाद भारत के अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा ने इस टेस्ट मैच से बतौर कमेंटेटर एक नई पारी की शुरुआत की। हालाँकि बारिश के कारण मैच अभीतक शुरू नहीं हो पाया है।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दिल्ली में खेले गए पहले टी20 मैच के बाद नेहरा ने क्रिकेट से सन्यास लिया था। उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन में 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 मैचों में गेंदबाजी की जिसमें क्रमश: 44, 157 और 34 विकेट अपने नाम किए। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद नेहरा ने कमेंट्री की ओर जाने का रुख किया।
इस सीरीज के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “अब सेहवाग और नेहरा की जोड़ी लोगों को कमेंट्री में दिखेगी। सेहवाग ने भी ट्वीट कर आशीष नेहरा को शुभकामनाएं दी और कहा, सभीको उनका जोरदार स्वागत करना चाहिए।”
इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की दूसरी पारी के बारे में उनके ही साथी वी.वी.एस लक्ष्मण ने भी ट्वीट करके कहा कि, “मैदान पर हमारा मनोरंजन करने के बाद अब नेहरा जी माइक पर भी हमारा मनोरंजन करने को तैयार हैं, स्वागत है आशू।”

फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर भाजपा में दो फाड़, योगी ने लिखी मोदी को चिट्ठी

पद्मावती को लेकर भाजपा में दो फाड़
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com 
फिल्म पद्मावती पर यूपी डीजीपी की बड़ी बैठक के बाद योगी सरकार ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह 1 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली फिल्म पद्मावती की रिलीज को टाल दें। क्योंकि इस दिन राज्य में निकाय चुनाव के नतीजे आने हैं।
सरकार का कहना है कि एक तरफ नतीजों को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखना और दूसरी तरफ फिल्म रिलीज के वक्त हंगामे को संभालना एक साथ मुश्किल है। योगी सरकार की तरफ से प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को भेजे पत्र में लिखा है कि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ और काल्पनिक कथाओं वाली फिल्में समाज में विद्वेष पैदा करने के साथ ही कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती होती जा रही है।
राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता के अनुसार, गृह विभाग ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव को खत लिखकर बताया है कि पद्मावती फिल्म की कथावस्तु एवं ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किए जाने को लेकर व्याप्त जनाक्रोश एवं इसके सार्वजनिक चित्रण से शांति-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
विभिन्‍न संगठन फिल्म के प्रदर्शित होने पर सिनेमाघरों में तोड़फोड़, आगजनी की चेतावनी दे रहे हैं, ऐसे में मंत्रालय से अनुरोध है कि वह इस बारे में सेंसर बोर्ड को बताएं। जिससे फिल्म के प्रमाणन पर निर्णय लेते समय बोर्ड के सदस्य जनभावनाओं को जानते हुए कानून के अनुसार निर्णय ले सकें।
योगी सरकार ने अपने पत्र में यह उल्लेख भी किया है कि पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने को लेकर कुछ संगठनों ने उच्‍चतम न्यायालय में याचिका दाखिल की थी, जिसको न्यायालय द्वारा इस टिप्पणी के साथ नहीं सुना गया कि इसके लिए राहत का वैकल्पिक पटल उपलब्ध है।

सरकार का यह ‘नया सिस्टम’ करेगा महँगाई कम

महंगाई पर सरकार करेगी नियंत्रण
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
बढ़ रही महंगाई से आम आदमी को राहत दिलाने के लिए मोदी सरकार एक पुख्ता व्यवस्था करने जा रही है। इस व्यवस्था से न सिर्फ महंगाई पर लगाम कसी जाएगी, बल्क‍ि सब्जियों और दालों के बेतहाशा बढ़ रहे दामों पर भी काबू किया जा सकेगा।
इसके लिए केंद्र सरकार एक ऑटोमैटिक सिस्टम लाने की योजना बना रही है। इसके जरिये महंगाई को आसमान पर पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया जाएगा। क्योंकि पिछले कई महीनों से प्याज, टमाटर समेत अन्य सब्ज‍ियों व दालों के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसका असर खुदरा महंगाई दर और थोक महंगाई दर पर भी देखने को मिला है।अनियंत्र‍ित महंगाई को अब मोदी सरकार एक ऑटोमैटिक सिस्टम से काबू करेगी, हिंदुस्तान अखबार के मुताबिक, इसके लिए सरकार सामान्य मानक प्रक्रिया (एसओपी) की व्यवस्था करने जा रही है।
सामान्य मानक प्रक्र‍िया के तहत जैसे ही किसी सामान का दाम एक सीमा से ज्यादा बढ़ जाएगा, वैसे ही उस पर नियंत्रण पाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे, इसके जरिये सरकार फल और सब्ज‍ियों के दामों को बेतहाशा बढ़ने से पहले ही उन पर नियंत्रण पा लेगी। रिपोर्ट ने उपभोक्ता मंत्रालय के एक अधिकारी का हवाला देते हुए बताया है कि इस नई व्यवस्था का प्रस्ताव फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय के पास है, यहां से निकलने के बाद संबंधित मंत्रालयों में इसे भेजा जाएगा, सभी मंत्रालयों से मंजूरी मिलने के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
टमाटर और प्याज की कीमतें बढ़ने से फिलहाल कुछ राहत मिली है, लेक‍िन नई व्यवस्था महंगाई पर लगाम कसने में सबसे ज्यादा कारगर साबित हो सकती है, हालांकि इसे प्रभावी होने के लिए आम लोगों को काफी इंतजार करना पड़ सकता है।

…तो तबाह हो जाएगा चीन!

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

चीन के डेप्युटी सेक्रटरी यांग शियाओडू ने बड़े आक्रामक तरीके से देश को भ्रष्टाचार से बचाने की हिदायत दी है। उन्होंने बुधवार को एक संपादकीय में कहा है, कि यदि चीन खुद को सोवियत संघ की तरह तबाह होने से बचाना चाहता है, तो उसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ना होगा। यांग ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ सटीक कार्रवाई में देश नाकाम रहा, तो यह देश के भविष्य के लिए घातक है। बता दें कि यांग को पिछले महीने सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो में शामिल किया गया था।

कमजोर विचारधारा और निरिक्षण है जिम्मेदार-

पिछले प्रशासन कि कड़ी रूप से निंदा करते हुए यांग ने कहा, ‘पिछली सरकार में पार्टी का नेतृत्व पूरी तरह ढीला पड़ गया था ।जिसका अहम कारण  कमजोर निरीक्षण और विचारधारा है।’ सरकारी अखबार पीपल्स डेली में यांग ने लिखा कि भ्रष्टाचार इस हद तक बढ़ गया है कि अगर उसे नियंत्रित नहीं किया गया तो देश का स्वरूप बदल जाएगा। और चीन कि हालत सोवियत यूनियन और ईस्टर्न ब्लॉक जैसी हो सकती है।’

सोवियत यूनियन के विघटन का अध्ययन जरुरी-

यांग की बात पर सहमति जताते हुए राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भी यह माना कि सत्ता पर पकड़ ढीली होने से तबाही मच सकती है और देश का विघटन शुरू होगा। ऐसे में उनकी पार्टी हमेशा अपने काडर से कहती है कि वह सोवियत यूनियन के विघटन का अध्ययन करें। यांग का संपादकीय इस बात की ओर इशारा करता है कि चिनफिंग के दाहिने हाथ माने जाने वाले वांग क्विशान की विदाई के बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ चिनफिंग की लड़ाई कमजोर नहीं होगी। पिछले महीने पार्टी नेतृत्व में हुए बदलाव से पहले वांग को चीन का दूसरा सबसे शक्तिशाली राजनेता माना जाता था। उन्हें ऐंटी करप्शन के चीफ पद से हटा दिया गया था।

वांग की जगह नए चीफ बनाए गए झाओ लेजी ने भी इसी तरह का एक संपादकीय पिछले शनिवार को लिखा था।  संपादकीक में यांग ने चिनफिंग के भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए  अभियान कि तारीफ़ करते हुए कहा है कि पार्टी में अब कुछ भ्रष्ट तत्व मौजूद हैं। यह लड़ाई बहुत ही गंभीर है जिसे रोकने के लिए  सिर्फ आक्रामक होकर आगे बढ़ना होगा।

 #MeToo कैंपेन: आफरीन का दर्द आपको भी रुला सकता है

PC: Inuth.com

पारुल पाण्डेय | Navpravah.com

सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन के ज़रिए कई ऐसी घटनाएं सामने आ रहीं है, जो आपको दहला देंगी, चौंका देंगी और दुखी कर देंगी। यौन उत्पीड़न के खिलाफ पूरी दुनिया से तमाम महिलाएं अपने दर्द को बेबाक तरीके से रख रही हैं। मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना इन दिनों बेहद चर्चित है, जिसमें एक सौतेला पिता अपनी बेटी की अस्मत लूटकर उसे आजीवन सदमे में रहने के लिए विवश कर देता है।

इस कड़ी में उत्तर प्रदेश की एक लड़की आफरीन खान का विडियो सामने आया है। यहाँ आफरीन अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न को एक कविता के जरिए लोगों के सामने रख रही हैं। यह कविता Tape A Tale नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई है। इतना ही नहीं इस कविता को अबतक तक़रीबन 7 लाख लोगों ने देखा है। कविता का शीर्षक ‘क्या याद है आपको ?’ नाम से वायरल है। जहाँ आफरीन अपने सौतेले पिता की शिकायत अपने सगे पिता से कर रही है। उन्होंने बचपन में उनके साथ हुए उस हादसे की चर्चा की है, जिससे वह आज भी काँप जाती है। आफरीन ने अपने सगे अब्बा से शिकायत करते हुए  कहा है, कि आपके पास शायद मेरे और मां के लिए वक्त नहीं था…और किस तरह एक दिन आपने तलाक..तलाक..तलाक बोलकर अचानक हमसे नाता तोड़ लिया था, जिसके बाद माँ ने एक और शादी कर ली थी।

कविता में आफरीन आगे अपने पिता से बताती है कि ‘क्या आपको पता है, उस रात जब मां मुझे अकेले छोड़कर किसी काम से लखनऊ चली गई थीं, मुझे अकेले पाकर वह (सौतेला पिता) बिस्तर में घुस गया था। और मेरे साथ गलत हरकतें करने लगा।’ आफरीन के साथ 11 साल की उम्र में घटी इस घटना के बाद वह आज भी खुद को उसी कमरे में बंद पाती है। जहाँ उसने खुदको यौन उत्पीड़न से बचाया था।

हॉलीवुड से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे ये पता चलता है कि समूचे संसार में कितने लोगों की आवाज़ को दबाया जा चुका है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक निर्देशक के कुकृत्य का पर्दाफाश करके सबको चौंका दिया था।

अयोध्या में हमेशा होता रहेगा प्रभु राम का दर्शन -योगी आदित्यनाथ

हमेशा होता रहेगा प्रभु राम का दर्शन
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को कहा कि इस मुद्दे का हल बातचीत से ही निकल सकता है। अगर बातचीत से बात नहीं बनी, तो न्‍यायपालिका इस मुद्दे का हल निकालेगी।
एक निजी चैनल से बात करते हुए योगी ने कहा कि श्री श्री रविशंकर से उनकी मुलाकात हुई। जहां तक बात है राम मंदिर से जुड़े विवाद की, किसी भी संघर्ष का समाधान सिर्फ संवाद से हो सकता है और अगर ऐसा न हो तो न्‍यायपालिका इसका हल निकालेगी।
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पांच दिसंबर से नियमित आधार पर सुनवाई होने जा रही है, मुझे लगता है कि अगर बातचीत से इसका समाधान नहीं निकलता, तो कोर्ट निकालेगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि अगर दोनों पक्ष बातचीत के जरिये हल निकाले तो अच्‍छा होगा। सीएम योगी ने कहा कि अगर दोनों पक्ष आपसी सहमति से हल निकालते हैं और सरकार से सहयोग की बात करेंगे, तो हम जरूर मदद करेंगे। उन्‍होंने अयोध्‍या में राम मंदिर के निर्माण की संभावनाओं के सवाल के जवाब पर कहा कि अयोध्‍या में मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम के सदैव दर्शन होते हैं और आगे भी होंगे।
अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण का मध्‍यस्‍थता के जरिये हल निकालने के उद्देश्‍य से आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर बुधवार को लखनऊ पहुंचे थे, यहां उन्‍होंने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की, दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई।

मुसलमान भी चाहते हैं जल्द बने राम मंदिर -साक्षी महाराज

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com 
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर श्री श्री रविशंकर की कोशिशों के बीच बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि कोशिश करने वालों की कभी हार हो ही नहीं सकती, और अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है कि मंदिर निर्माण का समय बहुत निकट आ गया है।
बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अब तो मुसलमान के एक बहुत बड़े तबके ने भी राम मंदिर निर्माण की वकालत शुरू कर दी है। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रिजवी ने एफिडेविट भी दिया है और इस बात की वकालत की है कि अयोध्या में केवल राम मंदिर ही बनना चाहिए।
साक्षी महाराज ने कहा कि 2019 चुनाव से पहले भव्य राम मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि जो श्री श्री रविशंकर की ओर से कोशिश हो रही है, वो सही दिशा में जाती दिख रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हो रही है, साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ भी हो पर 2019 के चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा।

ISIS ने भारत में लोन वुल्‍फ अटैक की दी चेतावनी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएस) ने आने वाले दिनों में भारत में लोन-वोल्‍फ हमले की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 मिनट लंबी ऑडियो क्लिप सामने आई है, जो कि मलयालम भाषा में है और उसमें कुंभ मेले और केरल के त्रिसूरपुरम जैसे लोकप्रिय त्‍याेहोरों में भीड़ पर अमेरिका के लास-वेगास जैसे लोन वुल्‍फ हमले के लिए कहा गया है।
इस ऑडियो क्लिप में कुरान की कई आयतें पढ़ते हुए भारत में आतंकी हमले की बात कही गई है। यह इस क्षेत्र में सक्रिय आईएस के संगठन दौलातुल इस्‍लाम का 50वां ऑडियो क्लिप है, इस क्लिप में लास वेगास शूटिंग का साफ शब्‍दों में जिक्र किया गया है।
अमेरिका के लास वेगास में म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) ने ली थी, इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने दावा किया है कि अमेरिका के लास वेगास में गोलीबारी की घटना को उसके एक सिपाही ने अंजाम दिया है, जिसने कई महीने पहले इस्लाम स्वीकार कर लिया था।
अमेरिका में हुए इस बड़े आतंकी हमले में 50 लोगों की मौत हुई है और 406 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह हमला पूरी तरह से एक शैतानी करतूत है, FBI पूरे मामले की जांच कर रही है।