29 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
Home Blog Page 890

अप्रवासी भारतीयों को सरकार का तोहफ़ा, बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ने की ज़रूरत नहीं 

आधार कार्ड
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अप्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के व्यक्तियों को बड़ी राहत दी है। प्राधिकरण ने कहा है कि एन.आर.आई. और पी.आई.ओ. को बैंक खातों समेत दूसरी अन्य सेवाओं को आधार के साथ जोड़ने की जरूरत नहीं है।
इसके साथ ही प्राधिकरण ने विभिन्न कार्यान्वयन एजेंसियों को ऐसे लोगों की स्थिति की पुष्टि के लिए एक तंत्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि एन.आर.आई. और पी.आई.ओ. आसानी से हो सके। प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि मनी लॉन्ड्रिंग नियम 2017 और आयकर अधिनियम के तहत उन्हीं लोगों को बैंक खातों और पैन को क्रमश: आधार से जोड़ना निर्धारित है, जो आधार नामांकन के लिए पात्र है।
यू.आई.डी.ए.आई. ने कहा कि सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों, राज्य सरकारों और अन्य कार्यान्वयन एजेंसियों को ध्यान रखना चाहिए कि दस्तावेज के रूप में आधार केवल उन लोगों से मांगा जा सकता है जो आधार अधिनियम के तहत पात्र हैं।
यू.आई.डी.ए.आई. ने राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा, लाभ और सेवाओं के लिए आधार को जोड़ने या जमा करने संबंधी कानून आधार अधिनियम 2016 के अनुसार निवासियों के लिए लागू होते हैं।

टी-20 के बाद अब टी-10 की बारी 

टी-10 क्रिकेट लीग टॉप प्लेयर्स
स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क। Navpravah.com
विश्वभर में जहाँ टी20 का क्रेज लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है, वहीं अब टी10 क्रिकेट भी दुनियाभर में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। यह लीग 14 से 17 दिसंबर के बीच यूएई में खेली जायेगी। इस लीग में 6 टीमें भाग ले रहीं हैं, मराठा अरेबियंस, पखतून, पंजाबी लेजेंड्स, बंगाल टाइगर्स, केरल किंग्स और टीम श्रीलंका क्रिकेट। भारत के वीरेंदर सहवाग इस लीग में मराठा अरेबियंस टीम की कप्तानी करेंगे।
 
टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं
 
मराठा अरेबियंस:- वीरेंदर सहवाग (कप्तान), एलेक्स हेल्स,कामरान अकमल, कुमार संगकारा, शैमन अनवर, लिंडल सिमंस, रिली रोसो, रॉस विटले, मोहम्मद आमिर, वेन पर्नेल, इमद वसीम, वान डेर मर्वे, जहूर खान, मोहम्मद शमी, हार्डस विलजोइन।
 
पखतून:- शाहिद अफरीदी (कप्तान),अहमद शहजाद,ड्वेन स्मिथ, फखर जमान, तमीम इकबाल, नजीबुल्लाह जदरान, सकैलन हैदर, अमजद जावेद, मोहम्मद नबी, लियम डॉसन, मोहम्मद इरफान, सोहेल खान, उमर गुल, जुनैद खान,शाहीन अफरीदी।
 
पंजाबी लेजंड्स:- शोएब मलिक (कप्तान), अब्दुल रज्जाक, उमर अकमल, मिस्बाह-उल-हक, ल्यूक रोंची, फहीम अशरफ, शरीफ असदुल्लाह, कार्लोस ब्रैथवेट,हसन अली, क्रिस जॉर्डन, रंगना हेराथ, दौलत जदरान, उसमा मीर,आदिल रशीद, गुलाम शब्बीर।
 
बंगाल टाइगर्स:- सरफराज अहमद (कप्तान), मोहम्मद नवाज,डैरेन सैमी, रमीज शहजाद,  डैरेन ब्रावो, रोवमेन पावेल, सुनील नारायण,हसन खान,मुस्तफिजुर रहमान, आंद्रे फ्लेचर, रेयान मैक्लेरेन,रुमान रईस, मोहम्मद नवीद,अनवर अली,जॉनसन चार्ल्स।
 
केरल किंग्स :- इयन मोर्गन (कप्तान),पाल स्टर्लिंग, रोहन मुस्तफा, कायरन पोलार्ड,  रेयान टेन डोश्टे,शाकिब अल हसन, निकोलस पूरन, बाबर हयात, चैडविक वॉल्टन, इमरान हैदर, रयाद इमरित, सोहेल तनवीर, लियम प्लैंकेट, वहाब रियाज, सैमुअल बद्री। 
 
टीम श्री लंका क्रिकेट:- दिनेश चंडीमल (कप्तान),किथुरुवान विथानजे, दिलशान मुनावीरा, एंजेलो जयसिंघे, लाहिरु थिरिमाने, थिसारा परेरा, एंजेलो परेरा, कसुन मदुसनका,निपुन करुणानायके, शेहान जयसूर्या, वनिंदु हसरंगा, दुश्मंथा चमीरा, विश्व फर्नांडो, सचित्रा सेनानायके, जेफ्री वांद्रसे अलनकारा असानका।  

दिल्ली-NCR में हुई बारिश, प्रदूषण से मिली राहत

दिल्ली में ठंड बढ़ने के आसार
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com
प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर वासियों को बड़ी राहत मिली है। देर रात बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए बारिश हुई, जिससे ठंड भी बढ़ गई है।
कश्मीर में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है, दिल्ली में शुक्रवार देर रात हुई बारिश के साथ ही इसका आगाज हो गया है। दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी, इससे दिल्ली की जहरीली हवा में भी सुधार की उम्मीद जताई गई थी।
12 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद यह खतरे के स्तर को पार कर गया था. हवा की गुणवत्ता को खराब करने वाले पीएम 10 का स्तर 392 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और पीएम 2.5 कल 262 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के स्तर तक पहुंच गया था।
दिल्ली के प्रदूषण से करीब 150 देशों के राजदूत भी डर गए हैं, भारत के राजदूतों की संस्था डीन ऑफ डिप्लोमेटिक कॉर्प के अध्यक्ष फ्रैंक हैंस ने विदेश मंत्रालय में प्रदूषण के मुद्दे पर भारत सरकार से अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि 150 के करीब देशों के राजदूत उनसे दिल्ली के प्रदूषण पर चिंता जाहिर कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश: गोडसे की मूर्ति हटाए जाने की ख़बर के बाद बढ़ा बवाल 

गोडसे स्मारक
एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति हटाए जाने पर विवाद बढ़ता दिख रहा है।मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हिंदूमहासभा के ऑफिस में गोडसे की मूर्ति है। जिला प्रशासन ने महासभा के अध्यक्ष को नोटिस लिखकर इस मूर्ति को हटाने के लिए कहा है।

जैसे ही हिंदूमहासभा को गोडसे की मंदिर हटाने की खबर मिली, उन्होंने शुक्रवार को मंदिर बचाने के लिए अपने नेता, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आपात बैठक बुलाई। बैठक के बाद हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष कैलाश नारायण शर्मा ने धमकी भरे लहजे में कहा, अगर गोडसे की मूर्ति हटाई गई तो प्रदेश भर में आंदोलन होगा। इसके आगे बढ़ते हुए महासभा के उपाध्यक्ष ने आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी है।
 
ये विवाद बढ़ने की वजह रही हिंदूमहासभा ने कुछ दिन पहले अपने कार्यलय के अंदर नाथूराम गोडसे के मंदिर का निर्माण किया था। जैसे ये खबर प्रशासन को मिली उन्होंने ,महासभा के अध्यक्ष को नोटिस भेजी और  उन्हें पांच दिन में उत्तर देने के लिया कहा गया। अगर महासभा के अध्यक्ष पाँच दिन में उत्तर नहीं देते है तो उन्हें ये आरोप स्वीकार है ऐसा मान लिया जाएगा।
 
वहीं, कांग्रेस को बैठे बिठाए सरकार के खिलाफ मुद्दा मिल गया। पार्टी का कहना है कि प्रदेश सरकार ऐसे लोगों को सरंक्षण दे रही है। कांग्रेस ने इसका विरोध मुँह पर काली पट्टी बांधकर मौन धारण कर लिया और गांधीजी के मूर्ति सामने अपना विरोध दर्ज किया।

कांग्रेस के बागियों को भाजपा ने दिया टिकट 

इलेक्शन कैंडिडेट्स लिस्ट

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

भाजपा ने गुजरात चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने पाटीदारों पर अपना दाव खेला और साथ ही कांग्रेस के पांच बागी विधायकों को भी टिकट दिए हैं। सूबे के मुख्यमंत्री को राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है और वहीं  उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को मेहसाणा से टिकट दिया गया है। 
 
भाजपा की पहली सूची में ध्यान देने वाली बात यही है कि कांग्रेस से बागी पांचों विधायकों को इसबार के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट दिया गया है। कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में आए राघवजी पटेल, धर्मेंद्र सिंह जडेजा,रामसिंह परमार ,मानसिंह चौहान और के सी.रओलजी के नाम शामिल हैं। यह  सभी वही विधायक हैं जिन्होंने गुजरात में हुए राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस से बागी होकर भाजपा को समर्थन किया था।   
 
आपको बता दे कि गुजरात चुनाव 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में होने वाला है। ये चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए नाक की लड़ाई हो चुकी है। गुजरात विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए दोनों पार्टियां हर समीकरणों को ठीक से बैठाने की कोशिश कर रहीं हैं। 

मुंबई की मॉडल ने पति पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप

लव-जिहाद
सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 
मुंबई की मॉडल रश्मि ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, मॉडल रश्मि शहबाजकर ने पति आसिफ शहबाजकर पर मारपीट का आरोप लगाया है, और उसके खिलाफ एफ आई आर भी दर्ज की है।
रश्मि ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि, उनका पति धर्म परिवर्तन के लिए जबरदस्ती करता है, पिछले कुछ सालों से वो धर्म परिवर्तन करने को कह रहा, रश्मि का आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर उसके साथ वो मारपीट करता है।
आसिफ और रश्मि की शादी 6 अगस्त 2005 को हुई थी और उनका एक सात साल का बच्चा भी है, रश्मि का आरोप है कि कुछ सालों से धर्म परिवर्तन को लेकर उनके साथ हिंसा की जा रही है। जिससे वो कफी परेशान है, और अपने बच्चे का ध्यान भी सही से नही रख पा रही है।
रश्मि ने न सिर्फ अपने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है, बल्कि ये भी शिकायत की है कि उनके पति ने डेढ़ साल पहले एक और हिंदू लड़की से शादी की थी, रश्मि के मुताबिक, शादी के बाद उस लड़की को इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था।
रश्मि ने ये भी आरोप लगाया है कि 2016 में उनके पति एक नई गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़े गए थे, आरोप है कि इसके बाद आसिफ ने रश्मि पर अपने मायके से पैसा लाकर दूसरा फ्लैट लेने और अलग रहने के लिए कहा था।
रश्मि ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद उनके पति आसिफ के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है और कारवाई कर रश्मि को इंसाफ दिलाने की बात कही है।

ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच

सुरंगा लकमल की गेंद पर भुवनेश्वर आउट होकर जाते हुए
सुनील यादव । Navpravah.com
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ की ओर अग्रसर है। पिछले दो दिनों से बारिश की दखल से कहीं न कहीं इस मैच का रुख ड्रॉ की ओर जाता प्रतीत हो रहा है। हालांकि श्रीलंकाई गेंदबाजों ने इस बीच मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा ली है।
भारत से अपने घर में टेस्ट सीरीज 3-0 से  हारने के बाद शायद ही किसीने सोचा होगा कि श्रीलंका, भारत आकर ऐसा प्रदर्शन करेगा। 172 रनों पर सभी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज कर श्रीलंकाई गेंदबाजों ने यह तो साबित कर दिया है कि वो मैच हारने नहीं आये हैं। 19-12-26-4 यह आंकड़ा है श्रीलंका के गेंदबाज सुरंगा लकमल का, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी सटीक लाइन लेंथ पर इन्होंने बोलिंग की है।
पिछले दो दिनों तक बारिश से धुली पिच अब पूरी तरह से गेंदबाजों को सपोर्ट कर रही है। आज सुबह से खिली धूप ने सभी खेल प्रेमियों को एक राहत जरूर दी है, पर यहां से मैच का निर्णय निकल पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। भारत की पूरी पारी 172 रनों पर सिमट गई है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 52 रन, चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से निकलें। वहीं श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट सुरंगा लकमल ने हासिल किए।

बिहार बोर्ड की लापरवाही, टॉपर को कर दिया फेल

Bihar board is in trouble
पारुल पाण्डेय | Navpravah.com  
लचर शिक्षा व्यवस्था को लेकर आए दिन बिहार से खबरें आती रहती हैं, अब एक ख़बर और आई है, जो आश्चर्यचकित कर देने वाली है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की एक और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बोर्ड ने दसवी के एक मेधावी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए, उसे हिंदी विषय में 100 में सिर्फ 2 नंबर देकर फेल कर दिया, जबकि छात्र को उस विषय में 100 में 79 नंबर मिले हैं।
 
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में अव्वल नंबर पाने वाला छात्र धनंजय रिजल्ट में अपने दो नंबर देखकर चकित हो गया। वहीं, परिवार और स्कूल प्रशासन भी अपने होनहार छात्र के अंक को लेकर परेशान हो गए, जिसके बाद धनंजय ने स्क्रूटनी का फॉर्म भरा। फिर भी बोर्ड ने स्क्रूटनी में छात्र के अंक में बदलाव नहीं किया और उसे फेल बता दिया।
बोर्ड से छात्र को मदद न मिलने पर उसने आरटीआई फ़ाइल की, जिसके बाद धनंजय को मार्कशीट की फोटो कॉपी उपलब्ध हुई। मार्कशीट मिलने के बाद बोर्ड की भारी लापरवाही का मामला स्पष्ट हुआ। मार्कशीट में जितने अंक छात्र के नाम दर्ज मिले, उससे पूरी व्यवस्था स्तब्ध थी। जिस विषय में छात्र को मात्र 2 अंक दिए गए थे, उसमें उसे 79 अंक मिले थे, यानि डिस्टिंक्शन से भी अधिक अंक थे। इसके अलावा छात्र को गणित में 96 अंक, साइंस में 80 और संस्कृत में 79 अंक प्राप्त हुए है।
ज्ञातव्य हो कि सहरसा की 10वीं की ही छात्रा प्रियंका को बोर्ड की तरफ से संस्कृत में चार और विज्ञान में 29 अंक देकर फेल किया गया था, जिसके बाद प्रियंका बोर्ड के खिलाफ पटना हाई कोर्ट तक गई थी। फैसला आने पर प्रियंका न सिर्फ पास हुई, बल्कि प्रदेश के टॉप स्टूडेंट्स की सूची में शामिल हुई।

एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में ‘मोदी सरकार’

बजट 2018 पीएम मोदी
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
सरकार नोटबंदी के एक साल पूरा होने के बाद बैंकिंग व्यवस्था में बदलाव के लिए एक और बड़ा कदम उठा सकती है, दरअसल सरकार चेक के माध्यम से लेन-देन बंद करने के बारे में विचार कर रही है। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के उद्योग समूह का कहना है कि सरकार चेक से होने वाले लेनदेन पर जल्द ही रोक लगा सकती है।
चेक से पेमेंट न हो इसके लिए सरकार चेकबुक को बंद कर सकती है, दरअसल नोटबंदी के बाद से ही मोदी सरकार डिजीटल पेमेंट को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है, डिजीटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई आकर्षक ऑफर भी पेश कर चुकी है।
CAIT के जनरल सेकेट्री प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक, सरकार डिजीटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है, चूंकि सरकार अर्थव्यवस्था को कैशलेश इकोनॉमी बनाने पर जोर दे रही है, ऐसे में डिजीटल पेमेंट को बढ़ाने के लिए सरकार क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने के पक्ष में है। उन्होंने कहा अभी सरकार नोट की छपाई पर 25000 करोड़ रुपए खर्च करती है, वहीं इन नोटों की सुरक्षा पर 6000 करोड़ खर्च किए जाते हैं, इस तरह नोटों की छपाई और रखरखाव में कुल 31000 करोड़ का खर्च किया जाता है।
यदि सरकार कैशलेस इकोनॉमी बनाने में कामयाब होती है, तो इससे खर्च में बड़ी कमी आएगी। उन्होंने आगे ये भी कहा कि देशभर में 80 करोड़ एटीएम हैं, लेकिन सिर्फ 5 प्रतिशत कार्ड का इस्तेमाल डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए किया जाता है, जबकि 95 प्रतिशत एटीएम कार्ड सिर्फ कैश निकालने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

अब दिल्ली सरकार करेगी 40 सेवाओं की होम डिलीवरी

सुनील यादव | Navpravah.com

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने 8 विभागों की 40 सेवाओं को अब घर बैठे ही लोगों को मुहैया करवाने का फैसला किया है। अब ओबीसी सर्टिफिकेट और मैरिज सर्टिफिकेट जैसी 40 सेवाएं लोगों को बस एक कॉल करके घर बैठे ही मिल जाएंगी। 
 
अब तक इन सेवाओं के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना होता था, जिसके कारण भारी भीड़ उमड़ती थी। दिल्ली सरकार ने आम जनमानस की इस समस्या को समाप्त करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि, देश में यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला दिल्ली पहला राज्य होगा। अब लोगों को फॉर्म लेने या जमा कराने के लिए सरकारी कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। अब केवल उन प्रमाणपत्रों के लिए फिजीकल जांच की जरूरत होगी, जिनमें कानूनन उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। 
 
ये है प्रमुख सेवाएं-
 

– मैरिज प्रमाण पत्र

– विधवा पेंशन 

– गरीब महिलाओं की बेटी की शादी का प्रमाण

– निर्माण गतिविधियों में लगे कर्मचारियों का अनुबंध नवीनीकरण

– पानी के कनेक्शन, सीवर कनेक्शन, कनेक्शन रिओपन, कनेक्शन काटना

– गरीब परिवारों का बीमा कार्ड

– ओल्ड ऐज पेंशन, विकलांग पेंशन, दिल्ली फैमली बैनिफिट स्कीम

– वाहन आरसी, आरसी में बदलाव, मालिकाना हक  बदलाव आदि

– ओबीसी, एसी, एसटी प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, आय प्रमाणपत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण आदेश, जमीन रिकार्ड, शादी पंजीकरण।