28.5 C
Mumbai
Monday, August 3, 2026
Home Blog Page 87

निर्मल पाण्डेय स्मृति ऑनलाइन फ़िल्म फेस्टिवल 2020 ने की अवॉर्ड के नामों की घोषणा

निर्मल पाण्डेय स्मृति ऑनलाइन फ़िल्म फेस्टिवल 2020

ऋषिमुम प्रोडक्शन एवं चम्बल सिने प्रोडक्शन के साझा प्रयास से निर्मल पाण्डेय की स्मृति में आयोजित हो रहा निर्मल पाण्डेय स्मृति ऑनलाइन फ़िल्म फेस्टिवल 2020 ने आज लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड एवं एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड के नामों की घोषणा की।

फ़िल्म फेस्टिवल संस्थापक, फ़िल्म व टीवी शो निर्देशक अनिल दुबे एवं सह संस्थापक व फेस्टिवल असिस्टेंट रवीन्द्र चौहान ने संयुक्त रूप से आज डिजिटल माध्यम से अवॉर्ड के पोस्टर रिलीज कर नाम की घोषणा करते हुए बताया कि फेस्टिवल आयोजन समिति ने निर्मल पाण्डेय स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भारतीय फिल्म कलाकार, थिएटर आर्टिस्ट और टीवी अभिनेता श्री राजेन्द्र गुप्ता जी एवं निर्मल पाण्डेय स्मृति एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड भारतीय फिल्म कलाकार, थिएटर आर्टिस्ट और टीवी अभिनेता खिलेन्द्र मिश्रा जी का चयन किया है।

राजेन्द्र गुप्ता छोटे पर्दे पर फैंटसी शो चन्द्रकान्ता में पंडित जगन्‍नाथ की भूमिका के लिए जाने जाते हैं। राजेन्द्र गुप्ता का जन्म 22 फ़रवरी 1945 को पानीपत (हरियाणा) में हुआ था। राजेंद्र गुप्ता ने अपने करियर की शुऱुआत वर्ष 1985 में छोटे पर्दे से की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। नब्बे के दशक तक आते आते गुप्ता जी करीबन चालीस से अधिक टीवी शो में अपना अभिनय का लोहा मनवा चुके थे। इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है।

अखिलेन्द्र मिश्रा एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता हैं, जिन्हें 1990 के दशक में दूरदर्शन की काल्पनिक टेलीविजन श्रृंखला चंद्रकांता में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। उनके अन्य अभिनयों में 1999 की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म सरफरोश में मिर्ची सेठ का रोल शामिल है। अकादमी पुरस्कार नामांकित फिल्म लगान में भी अर्जन का किरदार निभाया हिंदू महाकाव्य रामायण के 2008 के टेलीविजन रूपांतरण में राक्षस राजा रावण की भूमिका निभाई।1995 में रिलीज़ हुई वीरगति में सलमान खान के विरोधी का किरदार निभाया था।

फेस्टिवल के मुख्यातिथि रंग जगत व फ़िल्म टीवी अभिनेता गोविंद नामदेव जी है। गोविन्द नामदेव एक भारतीय फिल्म एवं टीवी अभिनेता हैं। इनका जन्म 3 सितंबर 1950 को सागर, मध्‍यप्रदेश में हुआ था। इनके करियर की शुरुआत साल 1992 में डेविड धवन की फिल्म शोला और शबनम से हुई। उन्होंने हिंदी फिल्मों में कई तरीके के रोल अदा किये, जिसके लिए उन्हें कई सारे अवार्डों से भी सम्मानित किया गया। वह हिंदी सिनेमा में फिल्म बैंडिट क्वीन, विरासत,सत्या,कच्चे धागे, मस्त, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, सत्ता,सरफ़रोश, क़यामत, ओह माय गॉड, जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते है।

शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में मर्द, ललक, कचरे वाली लव स्टोरी, चित्रकार, द लास्ट ईब, मेट्रो मजनूं, कलावा चेलिया, पी अम्रेला, द सेक्रेड काऊ, सेविंग सीता, लीला, मन्टो नींद, हैप्पी बिर्थ डे, बदलाव, टेलीफ़ोन, आई विश, कमरा खाली है, रस्सी, पनिहाई, हल्लोरी, न्यू नॉर्मल, अन एफर्ट, हालात, मुखोटा, लालन, माइक्रो शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ओल्ड गेम, हण्टर, ट्रुथ, कोरोना कलाम, लिटिल स्टार, पालछिन, ध्यान रखेगा इंडिया, ड्राइंग बुक, मैजिशियन, भ्रम, उनका शुक्रिया, द लास्ट गेम, वृत्तचित्र कैटेगरी में द सेक्रेट ऑफ स्नेकस, काला घोड़ा-द फेस्टिवल ऑफ आर्ट, कफ़न-द लास्ट वेल, जितिया- द सोल ऑफ कल्चरल सिटी दाऊदनगर, होमलेस, लेट मी टच द ब्लू स्काई, बदलाव की बयार फिल्मों का ऑफिसियल सेलेक्शन हुआ है।

फ़िल्म फेस्टिवल की ज्यूरी में टीवी व फ़िल्म अभिनेत्री आभा परमार, टीवी व फ़िल्म अभिनेत्री सादिया सिद्दीकी, टीवी अभिनेता आरिफ शाहड़ोली, फ़िल्म समीक्षक व लेखक डॉ. कुमार विमलेन्दु, फ़िल्म समीक्षक व लेखक सुनील मिश्र, रंगकर्मी व फ़िल्म निर्देशक अशोक मेहरा है।

आयोजन समिति में फेस्टिवल मैनेजर कनुप्रिया, सलाहकार मिथलेश पाण्डेय, टेक्निकल हेड ऋत्विक ऋषभ, मीडिया हेड कविता गाँधी, प्रोग्राम हेड प्रशान्त पचौरी, डिज़ाइन कंसल्टेंट ईशा दुबे, शीलेन्द्र प्रताप सिंह, सतीश कुमार, कल्पना रघुवंशी है।

मीडिया पार्टनर के रूप में पाखी पत्रिका, द संडे पोस्ट, नव प्रवाह, ब्लंट इंडिया, न्यूज़ लाइव चम्बल, हिंदुस्थान समाचार, संदेश वाहक, ए टू जेड टीवी, न्यूज़ टाइम्स, बुन्देली बौछार, तेजस खबर जुड़े हुए है।

काले नमक का उपयोग करने से शरीर को मिलता है ये लाभ, दूर होती है ये बिमारी

यदि किसी को पेट में अक्सर गैस और कब्ज की शिकायत रहती है तो उसे इंसान को काले नमक का सेवन करना चाहिए। काले नमक में मौजूद सोडियम क्लोराइड, सल्फेट, आयरन, फेरिक ऑक्साइड जैसे न्यूट्रिएंट्स पेट में बनने वाली गैस और कब्ज की परेशानी को दूर करते है।

 

काला नमक हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। काले नमक में मौजूद मिनरल्स हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते है। काला नमक हमारी स्किन को हेल्दी रखने में भी सहायक होता है।

काले नमक में मौजूद सल्फर, जिंक जैसे न्यूट्रिएंट्स डेड और ड्राय स्किन की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। रेगूलर इसका पानी पीने से स्किन हेल्दी रहती है, साथ चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है।

काला नमक पेट के अंदर हाइ ड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन डाइजेस्ट करने वाले एंजाइम को एक्टिव करता है। यह एंजाइम हमारे पेट के डाइजेशन का सुधारने में मदद करता है।

काला नमक हमारे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। अगर आप को इसके बारे में पता नहीं है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं काले नमक के वो फायदे जिससे आप अपने डाइजेशन को ठीक रख सकते है।

 

 

अब घर बैठे इस आसान से तरीके से बनाए पनीर कोफ्ता, जानिए ये है रेसपी

एक दूसरे पैन में कोफ्तों को हल्का फ्राई कर लें. अब फ्राई किए हुए कोफ्तों को तैयार की गई ग्रेवी में डालें. धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट पकने दें. इस पर नींबू का रस निचोड़े और हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें.

 

टमाटर प्यूरी और थोड़ा दूध डालकर हल्की आंच करके पकाएं. हल्का पक जाने पर इसमें मलमल के कपड़े में लटका हुआ दही और चीनी मिलाएं. ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.

एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें दालचीनी स्टिक, हरी इलायची, काली इलायची, लौंग, तेजपत्ता और जीरा डालकर भून लें. इसके बाद प्याज, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर प्याज के हल्का ब्राउन होने तक भूनें.

एक बाउल में पनीर, आलू, खोया, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती, पिसा हुआ जीरा, धनिया, किशमिश और सरसों के तेल को मिलाकर गूंथ लें. अब इन सभी सामग्रियों को ​मिलाकर एक सख्त डो के रूप में तैयार कर लें.

इस बार रक्षाबंधन (Rakshabandhan) पर अपने भाई को अपने हाथों से बनाकर पनीर कोफ्ते का स्वाद जरूर चखाएं. पनीर कोफ्ते को आप पराठा, नान या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

तैयार की गई ग्रेवी में कोफ्ते बनाकर डाले जाते हैं. पनीर कोफ्ता एक ऐसी रेसिपी है जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पसंद करते हैं.

पनीर कोफ्ता (Paneer Kofta) एक लजीज रेसिपी (Recipe) है जिसमें किशमिश और खोए का स्वाद अलग ही टेस्ट ला देता है. इसकी क्रीमी ग्रेवी को कई बेहतरीन मसालों के साथ तैयार किया जाता है.

हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये फोटो, देख शिखर धवन ने किया ये कमेंट

वह शायद करियर के 15 साल का जश्न मनाने में काफी व्यस्त हैं. अगर आपको कहीं यह मिले तो जानकारी शेयर करे.’ हरभजन की तस्वीर पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ब्याह के बाद सब ऐसे ही गायब हो जाते हैं, हैं ना पाजी.’

 

अगर इनकी कोई खबर मिले तो शेयर करें.’ हरभजन सिंह ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘लंबे समय से मेरी सुरेश रैना से बात नहीं हो पाई है.

हरभजन सिंह ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें रैना का फोटो है और ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि इस साल मार्च से यह शख्स गुम हो चुका है.

तस्वीर के नीचे रैना का नाम है साथ ही लिखा गया है, ‘शायद रैना सीख चुके हैं कि कैसे खाना बनाया जाता है पर वह शायद भूल गए हैं कि मैसेज कैसे किया जाता है.

हरभजन ने लोगों से पूछा है कि क्या उन्होंने रैना (Suresh Raina) को कहीं देखा है. उनके इस पोस्ट पर सुरेश रैना ने तो नहीं लेकिन शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कमेंट करते हुए भारतीय बल्लेबाज की गायब होने की वजह बताई है.

हालांकि रैना के इस खास अवसर पर भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने उनके नाम का गुमशुदगी का पर्चा बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय करियर में 15 साल पूरे कर लिए. इस मौके पर उन्हें सभी की ओर से बधाई मिल रही थी.

वजन घटाने के लिए करे ये आसान सा घरेलू उपाय

भोजन से पहले 500 मिलीलीटर पानी पीने से मेटाबॉलिज्म में 30 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. गर्म या गुनगुना पानी रोजाना सुबह या दिन भर पीने से तीन तरह से वजन घटाने की प्रक्रिया में मदद मिल सकती है.

 

पानी शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है और टॉक्सिक वेस्ट को बाहर निकालता है. 2003 में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन के अनुसार, गर्म पानी पीने से वजन घटाने की प्रक्रिया बढ़ सकती है.

साथ ही गर्म पानी भोजन के पाचन को बेहतर बनाता है. इसके अलावा, यह आमतौर पर माना जाता है कि पीने का पानी (विशेष रूप से गर्म पानी) कुछ किलो वजन कम करने में मदद कर सकता है.

ठंडे और गर्म पानी दोनों अपना महत्व है. एक गिलास ठंडा पानी आपको एक्सरसाइज सेशन के बाद कूल डाउन करने में मदद करता है, जबकि गर्म पानी शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है.

 

 

शिल्पा शेट्टी के इस नए लुक ने मचाया धमाल, देख लोगो को लगा करंट

इसके साथ ही उन्होंने श्रग को कमर पर बांधा हुआ था. जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है. एक्ट्रेस ने अपने श्रग के मैचिंग के फुटवियर भी पहने हैं. फेस शील्ड के साथ ही एक्ट्रेस ने ग्लव्स भी पहने हैं.

 

शिल्पा का यह स्टाइलिश फेस शील्ड उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और सभी कमेंट के जरिए उनकी तारीफ़ कर रहे हैं. बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर का शॉर्ट ड्रेस पहना है.

शिल्पा ने जो फेस शील्ड डिज़ाइन करवाया है. उसके ऊपर नीले रंग की पट्टी पर सफेद रंग से लिखा है – ‘SSK.’ जिसका मतलब है शिल्पा शेट्टी कुंद्रा.

अब तक बॉलीवुड के सितारे डिज़ाइनर मास्क पहनकर फोटोज शेयर कर चुके हैं. जिसके बाद अब बॉलीवुड एक्टर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने खुद के लिए फेस शील्ड डिज़ाइन करवाया है. जिसके फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

लगातार बढ़ रहे वायरस के कहर की वजह से सभी की अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना पड़ रहा है. सरकार के निर्देशों के अनुसार सभी को मास्क लगातार घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में सभी अपनी पसंद के हिसाब से अपना मास्क डिज़ाइन करवा रहे हैं.

 

12वीं पास करे टेक्नीशियन के पदों पर आवेदन, मिलेगी इतनी तनख्वाह

परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता साइंस/मैथ्स के साथ 12वीं । एवं ईसीजी टेक्नीशियन कोर्स में दो साल का डिप्लोमा। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष। आयु सीमा का निर्धारण 1 जनवरी, 2021 से किया जाएगा।

 

इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 177 और अनुसूचित क्षेत्र के 18 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 6 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करने व फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 4 सितंबर है।

राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल स्टाफ सलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने ईसीजी टेक्नीशियन की 195 वैकेंसी निकाली हैं।

वैज्ञानिक के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करे आवेदन

जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए किया जाएगा उन्हें 58000/- वेतन प्राप्त होगा। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से जूलॉजी, रिप्रोडिक्टिव में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त हो और अनुभव हो।

पद का नाम- वैज्ञानिक (भ्रूणविज्ञानी) कुल पद -1 स्थान- दिल्ली उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष मान्य होगी और आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

नौकरी के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क, नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया, नौकरी के लिए आयु सीमा, जिन पदों पर भर्ती निकली उनका विवरण, पदों के नाम, नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता, कुल पदों की संख्या जैसी नौकरी से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं…

अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान दिल्लीको वैज्ञानिक (भ्रूणविज्ञानी) के रिक्त पदो पर पात्र और योग्य उम्मीदवार इस नौकरी के लिए 21-8-2020 तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि यह आवेदन करने की अंतिम तिथि है. इस नौकरी के लिए आप जल्द से जल्द आवेदन कर दें.

सुशान्त की मौत पर सियासत तेज़, मैदान में उतरे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे

अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की मौत के मामले पर सियासी रोटियाँ सेंकी जा रही हैं। सुशान्त के प्रशंसक महाराष्ट्र सरकार और मुम्बई पुलिस को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

 

तमाम सियासी दल के नेता महाराष्ट्र सरकार से सीबीआई जाँच को लेकर दबाव डाल रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी के पास सबूत है तो हमें बताएँ, मामले की निष्पक्ष जाँच होगी और दोषी को सज़ा भी दिलाई जाएगी।

शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई पुलिस अक्षम नहीं है। यदि किसी के पास कोई सबूत है तो वो हमारे पास ला सकते हैं और हम आरोपियों से पूछताछ करेंगे और दोषी पाए जाने पर सजा देंगे। इस मामले को महाराष्ट्र और बिहार के बीच विवाद पैदा करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल न करें।’ सीएम ने कहा कि ‘इस मामले में राजनीति करना सबसे गलत काम है।’

पूर्व सीएम फड़नवीस को लिया आड़े हाथ- उद्धव ने विपक्ष के नेता फड़नवीस की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में पाँच वर्ष शासन करने के बाद मुम्बई पुलिस की क्षमता पर संदेह करना सर्वथा अनुचित है।

सीएम ने कहा कि ‘राज्य पुलिस और मुंबई पुलिस कोविड-19 महामारी से लड़ रहे हैं। वे कोरोना योद्धा हैं और उन पर भरोसा नहीं करना उनका लिए अपमान है। मैं सभी सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों को बताना चाहूंगा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा करना चाहिए और जो भी जानकारी आपके पास है, वो पुलिस को दें।’

धोनी को लेकर कुलदीप यादव ने किया ये बड़ा खुलासा, कहा मुझे…

स्पोर्ट्स डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेट्वर्क 

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, “जब भी मैं धोनी के साथ खेलता था, मुझे अपने कोच की अनुपस्थिति कभी महसूस नहीं होती थी।

कुलदीप ने आगे कहा, “ धोनी मुझसे बहुत अच्छी तरह से बात करते थे और मुझे बहुत सलाह देते थे। वह हमेशा मुझे गेंद को स्पिन करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहते थे और विकेट के पीछे रहकर वह काफी दबाव हटा देते थे।”

वहीं, स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ एमएस धोनी कितने अच्छे विकेटकीपर हैं, ये हर कोई जानता है। इसके अलावा वे DRS का बहुत अच्छा इस्तेमाल करते हैं।

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने ये भी कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने उनको और उनके साथी गेंदबाज युजवेंद्र चहल को अच्छे तरीके से हैंडल किया था।

दरअसल, धोनी की तारीफ ये खिलाड़ी इसलिए भी करते हैं, क्योंकि वे विकेट के पीछे रहकर सारी रणनीति बनाते हैं और फील्ड भी सेट करते हैं।

खुद कप्तान विराट कोहली भी कई बार इस बात को कबूल चुके हैं कि एमएस धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। वहीं, धोनी की कप्तानी में अपना डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव मानते हैं कि धोनी के सिर्फ टीम में होने से उनको बहुत फायदा मिलता है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सालों पहले कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उसके बाद भी वे भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए कप्तान बने रहे।