पेड़ से लटकी बेटियों को देख सदमे में आई माँ, जताया हत्या का शक

पेड़ से लटकती मिली 2 लड़कियों की लाश

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

नई दिल्लीः नोएडा सेक्टर-49 के बरोला गाँव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। दरअसल यह दोनों सगी बहने थीं और दोनों ही लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। 
घरवालों ने जानकारी दी कि वह जब सुबह करीब 4 बजे उठे, तो देखा की घर का दरवाजा बाहर से बंद है और दोनों बहनें गायब हैं। पड़ोसियों ने जब दरवाज़ा खोला, तो उन्होंने जो देखा वह सन्न रह गए। दोनों बेटियां पेड़ पर झूल रहीं थी। घरवालों का कहना है कि दोनों बेटियों की हत्या हुई है। लड़कियों की मां ने 5 लोगों पर हत्या का शक जताया है और उनके नाम भी बताए। 

स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह मामला सोमवार देर रात का है। मृतक लड़कियों की उम्र 18 साल और 13 साल की बताई जा रही है। परिवार को पेड़ पर शव लटके होने की सूचना पड़ोसी ने दी। क्योंकि परिवार के घर का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने दोनों की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है, ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दोनों लड़कियों को गला घोंट के हत्या करने के बाद लटकाया गया है या दोनों ने खुदकुशी की है। दोनों बहनों के शव की फोरेंसिक जांच हो रही है।

मृतक लड़कियों की मां ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों पर शक जताया है। उनके अनुसार, उनके जेठ का लड़का जिसका नाम रवि है, उसने कुछ दिन पहले मुंबई से एक लड़की को भगाकर लाया था और बाद में मृतक लड़कियों के घर पर भी रहा। मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि इस बात से रवि के घरवाले नाराज़ थे और रवि के घरवालों को लगा कि मृतक लड़कियों का परिवार भी उनका साथ दे रहा है, इसलिए उनकी बेटियों की हत्या कर दी। दूसरी तरफ मृतक की मां का ये भी कहना है कि रवि के घरवालों को ये भी शक था कि रवि का उनकी बेटी से रिलेशन है, वो इसका भी विरोध कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.