विजय रुपाणी ने एक बार फिर ली गुजरात के सीएम पद की शपथ

विजय रुपाणी ने ली शपथ

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

विजय रुपाणी ने आज एक बार फिर गुजरात के सीएम पद की शपथ ली है। आज हुए इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा केंद्र सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहें। इस शपथ ग्रहण समारोह में साधु-संतो को भी आमंत्रित किया गया था, उनके लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई। यह शपथ ग्रहण समारोह सचिवालय मैदान में 10 हजार लोगों की उपस्थिति में हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में केशुभाई पटेल और शंकर सिंह वाघेला भी नजर आएं। रुपानी के बाद नितिन पटेल ने पद की शपथ ली। वह राज्य के डिप्टी सीएम होंगे।  
 
इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजन किया गया था। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, रुपाणी और नितिन पटेल के अलावा 18 कैबिनेट और राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी और पिछली सरकार में मंत्री रहे कई वरिष्ठ नेता मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी को भी इस बार कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की संभावना है। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे रूपाणी ने पिछले साल, सात अगस्त को पहली बार शपथ कथित विजय मुहूर्त में लिया था। रुपाणी ने गुजराती भाषा में शपथग्रहण किया। रुपाणी राजकोट पश्चिम से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। 
 
गौरतलब है कि इस बार के गुजरात चुनाव में भाजपा ने 99 सीट हासिल की है। वहीं भाजपा ने पिछले बार 2012 के गुजरात चुनाव में 115 सीटें हासिल की थी। जिसका साफ़-साफ़ मतलब है कि भाजपा इस बार के गुजरात चुनाव में कहीं न कहीं कमजोर पड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.