भारतीय सेना ने लिया बदला, मारे 3 पाकिस्तानी सैनिक 

भारतीय सेना ने मारे 3 पाकिस्तानी सैनिक

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

चार भारतीय सेना के जवानों के शहादत का बदला लेने के लिए नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया और 1 सैनिक की जख्मी होने की खबर मिली है। शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना द्वारा कश्मीर के ब्रैट गाला केरी सेक्टर में करीब 12.15 मिनट पर अंधाधुन्द गोलीबारी की गई थी। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए थें। 
 
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सेना के 3 सैनिक को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। जिसमें सेना ने अपने शहीद सैनिकों के मौत का बदला ले लिया है। बता दें कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर क्रॉस बॉर्डर फायरिंग की गई, जिसमें भारतीय सेना के एक मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए थें। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के इसी गुस्ताखी का जवाब देने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा को पार किया और तीन पाकिस्तानी सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि उनका एक सैनिक इस हमले में घायल हो गया। भारतीय सेना के सैनिकों द्वारा कुछ दिन पहले ही नियंत्रण रेखा पर एक पाकिस्तानी स्नाइपर को ढेर कर दिया गया था। 
 
शहीद हुए इन सैनिकों में 32 वर्षीय मेजर की पहचान मोहार्कर प्रफुल्ला अम्बाडास के रूप में हुई थी। मेजर महाराष्ट्र के भंडारा जिला के रहने वाले थे। उनके शहादत के बाद उनके घर और गांव में शोक की लहर है।  
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.