ममता बनर्जी के राज्य में एक भीड़ ने सब्जीवाले को चोर समझकर मार डाला

ममता बेनर्जी के राज्य में बौखलाई भीड़

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
पश्चिम बंगाल में भीड़ ने एक सब्जीवाले की चोरी के आरोप में पीटाई कर दी। भीड़ ने उस शख्स की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गयी। यह घटना सूबे के बरासात में अमडंगा मार्केट की बताई जा रही है। इस मार्केट में आई एक महिला ने उस शख्स पर चोरी का आरोप लगाया था। मृतक शख्स का नाम बिष्णु जान है, जो कि 40 वर्ष का था। घटना के बाद उसे तुंरत हॉस्पिटल में ले जाया गया, वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस ने छह पुरुषों और एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बिष्णु अमडंगा का ही निवासी था, जो कल सुबह सात बजे सब्जी बेचने के लिए मार्केट पहुंचा था। 
पुलिस के अनुसार, इस दौरान बोरी में सब्जियां ले जाते देख एक फेरीवाली महिला ने उस शख्स को चोर समझ चिल्लाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ वहाँ जमा हो गयी और उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे उस शख्स ने वहीं दम तोड़ दिया।
 
पुलिस ने आगे बताया कि बिष्णु का सही से जवाब ना देने पर मार्केट में मौजूद अन्य दुकानदारों ने भी शख्स को चोर की निगाह से देखा और बुरी तरह मारपीट की। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब बिष्णु सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा था, उसके आसपास कोई नहीं था। बाद में उसे हॉस्पिटल में ले जाया गया,  लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.