29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
Home Blog Page 815

महाराष्ट्र में दिखा बंद का असर, मुंबई समेत कई जिलों में दलितों का उग्र प्रदर्शन

protest in mumbai maharashtra

राजेश सोनी | Navpravah.com 

पुणे के भीमा-कोरेगांव में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान हिंसा हुई थी। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस हिंसा की आग अब मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में पहुँच गई है। दलित संगठनों ने भीमा-कोरेगांव हिंसा के बाद आज बुधवार को पूरा महाराष्ट्र बंद करने का ऐलान किया था। इस बंद का असर मुंबई शहर में काफी हद तक नजर आ रहा हैं।

भारिप बहुजन महासंघ के नेता और बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने हिंसा रोकने में सरकार की विफलता के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए आज महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। हालाँकि, हिंसा के माहौल को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर महारष्ट्र में आज सारे स्कूल और शिक्षा के स्थानों को एतियातन बंद कर दिया गया है। वहीं मुंबई के डिब्बेवालों ने भी अपना कामकाज आज बंद रखने का फैसला किया है। हिंसा फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। 

protest in maharashtra

जिग्नेश मेवानी और उमर खालिद पर मामला दर्ज-

इससे पहले मंगलवार को हिंसा के आरोप गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवानी और जेएनयू के छात्र उमर खालिद पर लगे है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मंगलवार देर शाम अक्षय बिक्कड और आनंद डॉन्ड नाम के दो युवकों ने पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में जिग्नेश मेवानी और उमर खालिद के खिलाफ लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि जिग्नेश मेवानी और उमर खालिद ने 31 दिसंबर को कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद यह हिंसा फैली है।  
 
गुजरात से नवनिर्वाचित विधायक जिग्नेश मेवानी पर आरोप है कि इन्होंने अपने भाषण के द्वारा सभा में उपस्थित लोगों को उकसाया था। वहीं जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद ने भी विशेष जाति के लोगों को अपने भाषण द्वारा भड़काया और उनके सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए उकसाया। जिसके बाद ही एक व्यक्ति सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए उतर गया, बाद में इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण कर लिया। पुणे में, पिंपरी में हिन्दू एकता आघाडी के प्रमुख मिलिंद एकबोते तथा शिवराज प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संभाजी भिड़े के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया इस इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने 160 से ज्यादा बसों में तोड़फोड़ की थी। वहीं पुलिस ने इस हिंसक प्रदर्शन पर कार्यवाई करते हुए 100 से ज्यादा प्रदर्शनकरियों को हिरासत में ले लिया है। 
 
दरअसल, पुणे जिले में भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस लड़ाई में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना ने पेशवा की सेना को हराया था। दलित नेता इस ब्रिटिश जीत का जश्न मनाते हैं। ऐसा समझा जाता है कि तब अछूत समझे जाने वाले महार समुदाय के सैनिक ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना की ओर से लड़े थे। हालांकि, पुणे में कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने इस ‘ब्रिटिश जीत’ का जश्न मनाए जाने का विरोध किया था।

पुलिस के अनुसार, जब लोग गांव में युद्ध स्मारक की ओर बढ़ रहे थे, तो मंगलवार दोपहर शिरूर तहसील स्थित भीमा कोरेगांव में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि, उसकी पहचान और कैसे उसकी मौत हुई, इसकी सही जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। 

आज के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

महाराष्ट्र: पुणे में जातीय हिंसा के बाद कई शहरों में तनाव, दलित संगठनों ने किया महाराष्ट्र बन्द का एलान।

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को आज सजा सुनाएगा कोर्ट।

राज्यसभा में आज तीन तलाक़ बिल पेश करेगी सरकार, हो सकता है हंगामा।

उज्जैन में आज से बीजेपी, आरएसएस की 3 दिन की बैठक।

केजरीवाल आज कर सकते हैं राज्यसभा प्रत्याशितों का एलान, विश्वास को टिकट नहीं।

जेएनयू के हॉस्टल में मिला ड्रोन कैमरा, पुलिस कर रही है तलाश।

सचिन तेंदुलकर के कहने पर क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहा हूँ -विनोद कांबली

5 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा, भारत-अफ्रीका पहला टेस्ट मैच, मिल सकती है कड़ी चुनौती।

ट्रम्प ने किया किम जोंग पर पलटवार, कहा, “मेरे पास भी न्यूक्लियर बटन है, जो ज्यादा बड़ा और ताकतवर है।”

पाकिस्तान पर कड़ी नकेल कसने की तैयारी में अमेरिका, कल ही रोकी 1628 करोड़ की मदद।

सिर्फ एक चम्मच लौकी का जूस रोजाना पियें, मिलेंगे ये चमत्कारिक फायदे

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग अक्सर परेशान हो जाते हैं। वह न सिर्फ डॉक्टरी उपचार करते हैं बल्कि कई घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। डॉक्टरी उपचार तत्काल राहत जरूर देता है, लेकिन घरेलू नुस्खों का असर लंबे वक्त तक बना रहता है। ऐसा ही एक नुस्खा है लौकी का जूस।

ज्यादातर लोग लौकी का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए करते हैं, लेकिन इसके जूस का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाए, तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर की जा सकती है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्किन से लेकर बालों तक पूरी बॉडी पर असर डालकर इन्हें हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

जानिए कैसे एक चम्मच लौकी के जूस का इस्तेमाल करने से कई फायदे मिलते हैं-

एक चम्मच लौकी के जूस में एक चम्मच बेसन, दही और खीरे का पेस्ट मिक्स कर लें। चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और बाद पानी से धो लें। इसे रोजाना पीने से भी कील-मुहांसे तो हटेंगे ही इससे चेहरे की चमक भी बढ़ेगी।

एक चम्मच लौकी के जूस में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं, इससे सर्दी-खांसी की समस्या दूर होगी।

एक चम्मच लौकी के जूस को 2 चम्मच आंवला पाउडर में मिक्स कर लें। इसे बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 या 3 बार करने से बालों की अच्छी ग्रोथ होगी।

रेगुलर एक चम्मच लौकी के जूस में शहद मिलाकर पीने से डाइजेशन सुधरता है। इससे कब्ज की प्रॉब्लम भी ख़त्म होती है।

भीमा-कोरेगांव मामला: मुंबई में फैली हिंसा, पुलिस ने कहा, “अफवाहों पर ध्यान न दें”

मुंबई में भी जगह-जगह दंगे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 

पुणे के भीमा-कोरेगांव लड़ाई की सालगिरह पर हुई हिंसा से पूरे महाराष्ट्र में तनाव का माहौल है। पुणे हिंसा की आग धीरे-धीरे मुंबई की ओर भी बढ़ रही है। हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, इसके बावजूद भी पूरे राज्य में हालात नहीं सुधारते दिख रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि आरएसएस और बीजेपी दलितों को समाज में सबसे नीचे पायदान पर रखना चाहती है। ऊना, रोहित वेमुला और भीमा कोडेगांव की हिंसा दलितों के प्रतिरोध के प्रबल उदाहरण हैं।

हिंसा पर प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि इस हिंसा के पीछे हिंदू संस्था के मिलिंद एकबोते ओर सांभाजी भिंडे का हाथ है। हम स्पॉट पर थे और हमें पता है कि इसके पीछे किसका हाथ है। हमने सरकार को नाम दे दिया है, अब उनका काम है कि कार्रवाई करें। प्रकाश अंबेडकर ने आगे कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे। हमने ऊना की वारदात सही, कब तक ऐसे और सहते रहेंगे? अगर हमने भीड़ को कंट्रोल नहीं किया होता तो कम से कम 500 हिंदू संस्था के लोगों की लाश होती। अगर बंद का आह्रवान नहीं किया होता आग और भड़कती। प्रकाश अंबेडकर ने दावा किया कि बुधवार का बंद शांतिपूर्ण होगा।

हिंसा के बाद बहुजन महासंघ के नेता और डॉ बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने बुधवार को महाराष्ट्र बंद का आह्रवान किया। इसपर मुंबई पुलिस के पीआरओ सचिन पाटिल ने कहा, ”महत्वपूर्ण जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की हुई तैनाती, किसी भी स्थि‍ति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है मुंबई पुलिस।” वहीं ईस्टर्न हाइवे जाम को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी जारी की है, साकी विहार और एलबीएस रोड से लोगों को जाने कि  सलाह दी गई है।

हजार से ज्यादा विरोध कर रहे लोगों ने ईस्टर्न हाइवे पर रामाबाई नगर जंक्शन के पास जाम लगाया है। हिंसा की वारदात को रोकने के लिए मौके पर पुलिसबल तैनात है। वहीं मुंबई के विभिन्न इलाकों से हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। इस हिंसा से राज्य परिवहन की बसों को काफी नुकसान पंहुचा है। हिंसा में MSRTC की 134 बसों को नुक्सान  पहुचाया गया। साथ ही हार्बर लाइन में कुर्ला और मानखुर्द के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जबकि सेंट्रल रेलवे लाइन कि स्थिती सामान्य बताई जा रही है। हिंसा के बाद अलग-अलग जगह जाम और प्रोटेस्ट से बचने के लिए ऑफिस भी जल्द बंद हो गए हैं। लोग जल्द ही घर लौट रहे हैं. घाटकोपर में आरपीआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण कई जगह दुकानें बंद हो गई हैं।

हिंसा के बाद लगातार सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के पोस्ट आ रहे हैं, मुंबई पुलिस ने इन पोस्ट से बचने की चेतावनी दी है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह का शिकार नहीं हों, जिन इलाकों में जाम लगा था वहां अभी सब कुछ सही हैं।

अब तक के प्रमुख समाचार

आज के प्रमुख समाचार
headlines of the day

महारष्ट्र जल रहा है जातीय हिंसा में, 1 की मौत।

नए साल पर पुणे में भड़की हिंसा की लपटें मुंबई पहुंचीं, राज्य में जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन।

भीमा-कोरेगांव लड़ाई की वर्षगांठ के दौरान भड़की हिंसा के लिए सरकार जिम्मेदार -शरद पवार

गुंडागर्दी करने वालों के सरगना हैं सुशील मोदी -तेजस्वी यादव 
 
जयपुर: गलत रूट वाली ट्रैन में सवार होने के बाद चलते गाड़ी से कूदे 2 विदेशी पर्यटक, 1 की मौत। 
 
अमेरिका की लताड़ के बाद पकिस्तान के समर्थन में आया चीन। 
 
तीन तलाक पर राज्यसभा में कल केंद्र सरकार की अग्नि परीक्षा, तीन तलाक बिल पास कराने की होगी चुनौती। 
 
आईपीएल: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के नए बोलिंग कोच बनेंगे आशीष नेहरा। 
 
छोटी बचत पर ब्याज दर घटाने को लेकर चिदम्बरम का सरकार पर हमला।

2018 में चलेगा खान बंधुओं का जलवा, रिलीज़ होगी कई फ़िल्में। 

नितिन पटेल के बाद दबंग मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी गुजरात सरकार से नाराज   

पुरुषोत्तम सोलंकी ने दिया बयान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

भाजपा ने भले ही गुजरात में छठी बार सरकार बना ली हो, लेकिन उसकी मुश्किलें गुजरात में कम होती नजर नहीं आ रही है। गुजरात सरकार में उपमुख़्यमंत्री नितिन पटेल के बाद कोली समाज के दबंग नेता पुरुषोत्तम सोलंकी ने अपने ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
 
लगातार पांच बार विधायक चुने गए पुरुषोत्तम सोलंकी को इस बार भी गुजरात सरकार में उन्हें मत्सय उद्योग विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया था। इस बार लगता नहीं कि पुरुषोत्तम सोलंकी एक मंत्रालय मिलने से खुश नजर आ रहे हैं। भावनगर ग्रामीण सीट से जीतने वाले पुरुषोत्तम सोलंकी का कहना है कि उनको एक विभाग मिलने से उनका कोली समाज नाराज है। यह बात उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के बता दी है। सोलंकी का मानना है कि इस एक विभाग के जरिए वे केवल तटीय क्षेत्रों के लोगों की सेवा कर सकते हैं, पर अन्य स्थानों के लोगों की सेवा कर सकते हैं पर अन्य स्थानों के लोगों की सेवा के लिए उन्हें और विभाग मिलने चाहिए। 
 
नितिन पटेल को अगर अन्य विभाग दिए जाते हैं, तो सोलंकी को भी सीएम विजय रुपानी को कोई न कोई अतिरिकत विभाग देना अनिवार्य हो जाएगा। बता दें कि अगर इन दोनों की मांग पूरी की जाती है, तो राज्य में कई बार से जीत रहे मंत्री भी अपनी मांग कर सकते हैं। वहीं राज्य में कोली समाज के लोगों की काफी तादाद है।  

साल 2018 की ईद-दिवाली पर होगा खान भाईयों का कब्‍जा 

2018 में चलेगा खान भाईयों का जलवा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

पिछला साल भले ही खान भाईयों के लिए शानदार न रहा हो, लेकिन इस साल तीनों खान त्योहारों में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते नज़र आएंगे। 2018 में ईद, दिवाली और क्रिसमस, तीनों पर ही बॉलीवुड के तीन सुपरस्‍टार खानों की फिल्‍में रिलीज होंगी। इस साल जहां सलमान खान ‘रेस 3’ में दमदार एक्‍शन करते नजर आने वाले हैं, तो वहीं आमिर खान पहली बार बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्‍चन के साथ फिल्‍म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ में जोड़ी बनाते नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की बात करें तो नए साल की शुरुआत के साथ ही उन्‍होंने भी अपनी फिल्‍म ‘जीरो’ की घोषणा कर दी है।

तीनों खानों की यह फिल्‍म त्‍योहार के मौके पर ही रिलीज हो रही हैं। सलमान खान की ‘रेस 3’ इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं आमिर खान की फिल्‍म ‘ठग्‍स ऑ‍फ हिंदोस्‍तान’ इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। वहीं क्रिसमस पर फिल्‍म ‘जीरो’के साथ नज़र आएंगे।

‘रेस 3’ रेस सीरीज की तीसरी फिल्‍म है, जिसमें पहली बार सलमान खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह, बॉबी देओल, अनिल कपूर और साकिब सलीम भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म को इस बार रेमो डिसूजा डायरेक्‍टर कर रहे हैं। वहीं ‘ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान’ में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्‍चन साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्‍म में आमिर की दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। वहीं शाहरुख खान की बात करें तो अपनी फिल्‍म ‘जीरो’ में वह पहली बार एक बौने व्‍यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्‍म में शाहरुख के साथ एक बार फिर अनुष्‍का शर्मा और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आने वाली है।

लातों के भूत बातों से नहीं मानते -जनरल बिपिन रावत 

आर्मी जनरल बिपिन रावत नें पाकिस्तानी आर्मी पर दिया बयान

राजेश सोनी | Navpravah.com

जनरल बिपिन रावत आज असम और अरुणाचल प्रदेश के बच्चों से बात कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मीडियकर्मियों से भी बात की और कहा कि भारत अपने आक्रामक रुख को पाकिस्तान के प्रति जारी रखेगा क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। 
 
बिपिन रावत ने आगे कहा कि भारत पाकिस्तान कि हर एक नापाक साजिश का मुहतोड़ जवाब देता रहेगा। सेना अपने इस रुख को जारी रखेगी, क्योंकि पडोसी देश को सीधी बात समझ में नहीं आती है। उन्होंने कहा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। भारतीय सेना ने इस समय पाकिस्तान के प्रति आक्रमक नीति अपना रखी है, जिसके कारण देश के सामने सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और बार-बार दुश्मन को चोट पहुँच रही है। 
 
आगे उन्होंने कहा कि सेना के सख्त कार्यवाई कर रही है, जिसके कारण दुश्मनों के हौसले पस्त हैं और इसी वजह से पाकिस्तान द्वारा आये गए दिन सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारत कभी भी आगे से सीजफायर उल्लंघन नहीं करता है, अगर सरहद पर से सीजफायर उल्लंघन किया जाता है, तो भारतीय सेना उसका करारा जवाब देती है।   

ओवैसी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा, “पीएम न लें दूसरों के काम का श्रेय” 

तीन तलाक पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
हैदराबाद से सांसद और AIMIM पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी सरकार जो काम पहले ही कर चुकी है, उसका श्रेय पीएम मोदी को नहीं लेना चाहिए। यह विवाद पीएम मोदी द्वारा मुस्लिम महिलाओं के बगैर पुरुष के हज यात्रा पर जाने की घोषणा के बाद निर्माण हुआ था । 
 
यह विवाद पीएम मोदी द्वारा रेडियो पर किए जाने वाली मन की बात कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ था। 2017 के 31 दिसंबर को साल के आखरी रविवार को मन की बात की थी। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मैंने देखा है कि अगर कोई मुस्लिम महिला हज यात्रा के लिए जाना चाहती है, तो वह बिना पुरुष के नहीं जा सकती है।

जब मैंने इस बारे मैं पता किया, तो तुझे पता चला कि वह हम लोग ही हैं, जिन्होंने महिलाओं के अकेला हज पर जाने पर रोक लगा रखी है। इस नियम का किसी भी इस्लामिक देश में अनुपालन नहीं किया जाता है। मोदी ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय ने यह प्रतिबंध हटा लिया और अब मुस्लिम महिलाओं को बिना किसी पुरुष संरक्ष के हज यात्रा करने की अनुमति होगी। 
 
मोदी के इसी बयान पर ओवैसी नाराज हो गए और उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सऊदी हज अथॉरिटी ने 45 साल से अधिक किसी भी देश की मुस्लिम महिला को बगैर पुरुष हज पर जाने की अनुमति दी है। 

अच्छी सेवाएं चाहिए तो देने पड़ेंगे पैसे -नितिन गडकरी 

नितिन गडकरी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com 
 
सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स छूट देने से साफ इनकार कर दिया है। गडकरी के अनुसार अच्छी सेवाएं चाहते हैं, तो लोगों को उसके लिए भुगतान करना पड़ेगा। 

दरअसल गडकरी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में मशहूर मराठी कवि रामदास फुटाणे के साथ साक्षात्कार के दौरान कहा कि दुनिया भर में टोल टैक्स लिया जाता है, क्योंकि अच्छी सड़कों से वाहन चालकों का ईंधन और समय दोनों बचता है। गडकरी ने इस बात से सहमति जताई कि टोल संग्रह रोकना चाहिए, लेकिन वह इस समय राष्ट्रीय राजमार्गों पर टैक्स से छूट देने का वादा नहीं कर सकते। 

राष्ट्रीय राजमार्गों पर लिए जाने वाले टोल टैक्स के बारे में मंत्री ने अपनी राय रखते हुए कहा कि अच्छी सड़कें ईंधन और समय बचाती हैं और जीवन की सुरक्षा देती हैं। अगर आप अच्छी सेवाएं चाहते हैं, तो आपको उसके लिए भुगतान करना पड़ेगा। उन्होंने उदारहरण के तौर पर बताया कि एक ऐसा समय था, जब पुणे से मुंबई जाने में नौ घंटे का समय लगता था और यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यही दूरी दो घंटे में पूरी हो जाती है।

आरएसएस से उनकी घनिष्ठता के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने इसे कभी नहीं छिपाया। उन्होंने बताया कि मैंने आरएसएस के साथ अपने संबंध को कभी नहीं छिपाया तथा सभी धर्मों के लोगों ने चुनावों में मेरे लिए वोट किया।