पीएनबी घोटाला: दुसरे मुख्य आरोपी गोकुलनाथ शेट्टी को सीबीआई ने किया गिराफ्तार 

पीएनबी घोटाले में शामिल गोकुलनाथ शेट्टी गिरफ्तार

एनपी न्यूज़ डेस्क |Navpravah.com 

सीबीआई  ने आज जांच करते हुए पीएनबी घोटाले में शामिल दुसरे मुख्य आरोपी और बैंक के पूर्व डिप्टी मेनेजर गोकुलनाथ शेट्टी को गिरफ्तार किया है। गोकुलनाथ के अलावा दो और आरोपियों की भी गिरफ़्तारी हुई है,जिसमें पीएनबी कर्मचारी मनोज खरट और नीरव मोदी ग्रुप के हेमंत भट शामिल है। पीएनबी घोटाले में आज यह पहली गिरफ़्तारी है। गोकुलनाथ शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि कई बड़े खुलासे पूछताछ में हो सकते हैं।

बता दें कि गोकुलनाथ शेट्टी पर बिना गारंटी नीरव मोदी को लोन देने का आरोप है। आज तीनों आरोपियों को मुंबई में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जैसे-जैसे समय बितता जा रहा है इस घोटाले में शामिल लोग उजागर होते जा रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर पीएनबी के एक पूर्व निदेशक दिनेश दुबे ने कहा है कि यूपीए सरकार चाहती तो इस घोटाले को रोक सकती थी। दुबे ने बताया कि गीतांजलि जेम्स को लेकर उन्होंने साल 2013 में केंद्र सरकार और आरबीआई को पत्र लिखकर अगाह किया था कि पहले समूह 1500 करोड़ रुपये का लोन चुकाए लेकिन इसके बाद उनके ऊपर दबाव पड़ने लगा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

आज सुबह सीबीआई के रिपोर्ट में कहा गया कि पुरे पीएनबी घोटाले को वर्ष 2017-2018 के बीच अंजाम दिया गया था।वहीं कांग्रेस ने भी पीएनबी घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि चोकीदार सो गया और चोर चोरी करके भाग गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.