शरीर के बाहर था बच्ची का दिल, लेकिन अब मनाने जा रही है, अपना तीसरा बर्थ डे

बच्ची ने जीती जानलेवा बीमारी से जंग

सौम्या केसरवानी। Navpravah.com 
 
कैरन नाम की 2 साल की बच्ची एक्टोपिया कॉर्डिस नाम की हार्ट डिफेक्ट के साथ में पैदा हुई थी। इस डिफेक्ट के कारण कैरन का दिल, लिवर और आंत उसकी शरीर के बाहर है, जो सबको दिखाई देता है। कैरन इस साल 11 मार्च को अपना तीसरा जन्मदिन मनाने वाली है। एक्टोपिया कॉर्डिस नामक बीमारी एक मिलियन लोगों में से 5 या 8 लोगों को ही होता है, कैरन की जीने की उम्मीद मात्र 10 प्रतिशत ही है।
 
कैरन को पैदा होने के कुछ समय बाद ही एक सर्जरी से गुजरा पड़ा था ताकि उसका दिल, लिवर और आंते उसके शरीर के अंदर की जा सके। कैरन के माता-पिता का कहना है कि वह बहुत जिद्दी है, जिसे पानी में खेलना पसंद है और अपने खिलौनों से उसे प्यार है। कैरन के माता-पिता ने बताया कि हम उसका अच्छे से ख्याल रखते हैं। उसे अभी से अंग्रेजी से सारे अक्षर पता है। उन्होंने बताया कि कैरन को शारीरिक तौर पर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वो ज्यादा समय वैंटीलेटर पर ही गुजारती है।   
 
कैरन अपने जन्म के बाद पांच महीने ICU में ही रही, 6 महीने बाद ही डाक्टर ने उसे घर जाने दिया। कैरन के माता-पिता ने उसकी परवरिश अच्छे से की और उसकी सारी जिद्द भी पूरी की और करीब एक साल बाद कैरन और उसके माता-पिता की लाइफ नॉर्मल हुई ।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.