29 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 66

अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले पर बनाई जाएगी फिल्म

 

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर वर्षो पहले हुए आतंकी हमले की बड़ी घटना पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है. सीरीज स्टेट ऑफसीज : 26/11 के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म स्टेट ऑफ सीज : अक्षरधाम बनाने का ऐलान किया.

ज्ञात हो कि गुजरात के गांधीनगर शहर में स्थित अक्षरधाम मंदिर पर 18 साल पहले 24 सितंबर, 2002 को आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. अब इस घटना पर फिल्म बनाने की घोषणा फिल्म निर्माताओं ने की है. जल्द ही अक्षरधान मंदिर की घटना फिल्म के रूप में देश की जनता को देखने को मिलेगी.
हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि, इस फिल्म में मुख्य किरदार में कौन होगा.

अनंतनाग में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादियों का खात्मा

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के श्रीगुफ्वारा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान सुबह करीब 6.40 बजे तब मुठभेड़ में बदल गया जब वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसका बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. मौके से हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है.

किसानों के फायदे का है कृषि बिल, विपक्ष फैला रहा भ्रम : नीतीश कुमार

 

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार ने यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि कृषि बिल किसानों के हक में है. विरोध प्रदर्शन कर विपक्ष किसानों को भ्रमित कर रहा है. लेकिन मुझे विश्वास में है कि, किसान इन लोगों के झांसे में नहीं फंसनेवाले. वे अपना अच्छा बुरा सब समझते हैं.

उन्होंने कहा कि 2006 में ही पैक्स के द्वारा प्रोक्योरमेंट शुरू किया था और पैक्स को हमलोगों ने विकसित किया इसलिए बिहार की स्थिति अलग है. फिर पैक्स का चुनाव कैसे किया गया और पैक्स के द्वारा अधिकतम अधिप्राप्ति होती है ये सभी जानते हैं. पहले यह कहां होता था?

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा यहां अनाज की खरीद का काम कहां होता था. यहां जो काम पहले हुआ उसी रास्ते पर पूरा देश चल पड़ा है. इसके बारे में अनावश्यक गलतफहमी फैलाई जा रही है. ये बिल किसानों के हक में है.

साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाला है. ऐसे में मैं अधिक से अधिक लोगों से मिल कर विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक लेता हूं. आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से सीएम हर दिन जेडीयू कार्यालय आ रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं.

बिहार : कृषि बिल के विरोध में राजद का शक्ति प्रदर्शन; तेजस्वी ने चलाया ट्रैक्टर

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजद को कृषि बिल के रूप में एक मुद्दा मिल गया है. चुनाव के पहले कृषि बिल के खिलाफ राजद ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया है. इसके बहाने राजद को विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन का भी मौका मिला है. पार्टी यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि बिहार के लोगों का कितना अधिक समर्थन उसे प्राप्त है. राजद नेता तेजस्वी यादव खुद ट्रैक्टर चला रहे हैं और उनके पीछे समर्थक नारे लगाते हुए चल रहे हैं. तेजस्वी के पीछे 50 से अधिक ट्रैक्टर का काफिला चल रहा है.

तेजस ने किसान बिल को किसान विरोधी बताया
तेजस्वी ने कहा कि केंद्र की सरकार ने अन्नदाताओं को अपने फंड दाता की कठपुतली बना दी है. यह बिल किसान विरोधी है. इससे किसान लाचार, हताश, निराश और टूट चुका है. यह सरकार तो कहती थी कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करेंगे. इससे किसानों का आय बढ़ना तो दूर वे और गरीब हो जाएंगे. डबल इंजन की इस सरकार ने कोई ऐसा सेक्टर नहीं छोड़ा है जिसका निजीकरण न किया हो. एक कृषि क्षेत्र बचा था उसका भी निजीकरण कर दिया गया.

नीतीश कुमार ने खत्म की बाजार समितियां, किसानों को करना पड़ा पलायन
इस विधेयक में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का कहीं कोई जिक्र नहीं है. बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां 2006 में नीतीश कुमार ने एपीएमसी को रद्द कर दिया था. बाजार समितियों को खत्म कर दिया, जिससे बिहार का किसान गरीब से गरीब होता गया और पलायन करने की स्थिति आई. नीतीश कुमार ने हर बार की तरह इस बार भी यू-टर्न मारा है. चाहे नोटबंदी हो, सीएए व एनआरसी हो या किसान बिल हो. जदयू ने पहले कहा था कि इस विधेयक में एमएसपी का जिक्र होना चाहिए. मैं नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं कि बिहार में एमएसपी क्यों नहीं है? नीतीश दूसरों के बारे में कहते हैं कि उसे ज्ञान नहीं है. ऐसा लगता है कि उन्हें ही ज्ञान नहीं है. अपने आप को वह सर्व ज्ञानी मानते हैं. बताएं कि नीतीश कुमार कृषि बिल के विधेयक तीन को पढ़े हैं या नहीं पढ़े हैं?

विराट-अनुष्का पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जम ट्रोल हो रहे सुनील गावस्कर

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
गुरुवार रात आईपीएल मैच में कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के निजी जिंदगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसका विरोध किया. कुछ लोगों ने कहा कि गावस्कर जैसे महान बल्लेबाज से इस तरह के शब्दों और भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती. गावस्कर ने विराट और अनुष्का पर कमेंट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान किया.
गुरुवार को पंजाब से हार गई थी विराट की आरसीबी
आरसीबी के कप्तान विराट किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सभी मोर्चों पर नाकाम रहे. फील्डिंग के दौरान उन्होंने लोकेश राहुल के दो कैच छोड़े. राहुल ने 132 रन बना दिए. बाद में आरसीबी अकेले राहुल के बराबर भी स्कोर नहीं कर सकी. विराट की बैटिंग और कप्तानी पर भी सवाल उठे. उन्होंने जोश फिलिप जैसे युवा बल्लेबाज को खुद से ऊपर से बल्लेबाजी करने भेजा. फिलिप कुछ खास नहीं कर सके. इसके बाद बैटिंग करने आए कोहली पांच गेंद पर सिर्फ एक रन बना पाए.
बीसीसीआई से गावस्कर को हटाने की मांग
गावस्कर की टिप्पणी विराट के फैन्स को नागवार गुजरी. वे इससे नाराज हो गए. सोशल मीडिया पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया. कुछ फैन्स ने बीसीसीआई से गावस्कर को कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग की.
एक फैन ने कहा, गावस्कर जैसे लीजेंड अगर कमेंट्री के दौरान अनुष्का और विराट की निजी जीवन पर टिप्पणी करते हैं तो यह घटिया हरकत है. एक अन्य फैन ने कहा- यह बेहद शर्मनाक है. एक खिलाड़ी के जीवन में अच्छे और बुरे दौर आते रहते हैं. विराट के लिए गुरुवार का मैच अच्छा साबित नहीं हुआ.
माफी मांगे गावस्कर
कुछ सामान्य क्रिकेट प्रशंसकों ने भी गावस्कर के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया. एक यूजर ने कहा- गावस्कर साहब आप हमारी नजरों में गिर चुके हैं, सम्मान खो चुके हैं. यह बयान बयान आपकी मानसिकता का परिचय देने के लिए काफी है. एक अन्य यूजर ने कहा- गावस्कर को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.

परमाणु वैज्ञानिक डॉ. शेखर बसु का कोरोना से निधन

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
देश के जाने माने परमाणु वैज्ञानिक डॉ. शेखर बसु का कोरोना संक्रमण से कोलकाता में निधन हो गया. वे 68 वर्ष के थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद्मश्री से सम्मानित परमाणु वैज्ञानिक डॉ शेखर बसु के निधन पर दुख जताया है.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘महान वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ शेखर बसु का निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने परमाणु ऊर्जा से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के निर्माण में काफी अहम योगदान दिया था. दुख की इस घंड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है.’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक डॉ शेखर बसु के निधन से दुखी हूं, वह एक प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक थे. उन्होंने भारत को परमाणु विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हमारे विचार और प्रार्थना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.’
उल्लेखनीय है कि मैकेनिकल इंजीनियर डॉ बसु को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.

पोरबंदर के पास समुद्र में पाकिस्तान ने की फायरिंग, मछुआरों मे दहशत

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

पाकिस्तान जमीनी सीमा पर अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहा है. अब उसने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर भारतीय जलक्षेत्र में एक नाव पर 4 राउंड फायरिंग की है. इस गोलीबारी में एक मछुआरा घायल हो गया, जबकि 3 अन्य गोलियां पानी में चली गईं. पाकिस्तानी नावों से की गई इस गोलीबारी से भारतीय मछुआरों में भय व्याप्त है.

जानकारी के अनुसार पोरबंदर के चार भारतीय मछुआरे अपनी नाव के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा की तरफ गए थे. वे सभी भारतीय जलक्षेत्र में ही मछली पकड़ रहे थे, लेकिन पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने समुद्री सीमा के पास एक एक नाव पर 4 राउंड फायरिंग की. इस दौरान नाव का टंडेल धीरूभाई बंभानिया घायल हो गया. एक गोली टंडेल के हाथ में लगी है जबकि 3 गोलियां पानी में जा गिरीं. वर्तमान में यह नाव वापस पोरबंदर तक पहुंच गई है लेकिन नाव पर सवार मछुआरों के बीच भय का माहौल है.

बोट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनीषभाई लोधारी ने बताया कि भारतीय सीमा में एक नाव पर बुधवार रात एक पाकिस्तानी एजेंसी ने गोलीबारी की थी. पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने यह गोलीबारी उस समय की जब पोरबंदर में मछुआरे मछली पकड़ रहे थे. नाव पर पाकिस्तानी कर्मियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक नाविक घायल हो गया है.

मेक इन इंडिया की एक और उपलब्धि : लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण

– महाराष्ट्र के अहमदनगर में एमबीटी अर्जुन टैंक से फायर
– एंटी टैंक मिसाइल ने तीन किमी दूर सटीक निशाना

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण महाराष्ट्र के अहमदनगर में एमबीटी अर्जुन टैंक से फायर करके किया. इस टेस्ट के दौरान एंटी टैंक मिसाइल ने तीन किलोमीटर दूरी पर मौजूद लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. यह एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल लेजर की सहायता से दिशा निर्देशित अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगा​​ती है.
डीआरडीओ के मुताबिक कई-प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ इसे विकसित किया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन में लगी बंदूक से फायर करके इसका तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है. अहमदनगर में बख्तरबंद कोर सेंटर और स्कूल पर मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है. किये गए परीक्षणों के बारे में बताया गया कि एमबीटी अर्जुन टैंक से दागी गई मिसाइलों ने तीन किलोमीटर तक लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. मिसाइल की विभिन्न विशेषताओं के बारे में डीआरडीओ ने कहा कि एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का विस्फोटक रियर आर्मर संरक्षित बख्तरबंद वाहनों को हराने के लिए एक गर्म वॉरहेड नियुक्त करता है. मिसाइल को मल्टी-प्लेटफॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ विकसित किया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन की बंदूक से तकनीकी मूल्यांकन परीक्षण चल रहा है.
डीआरडीओ के मुताबिक इस एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल को पुणे की उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला ने देहरादून की संस्था इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट और आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट पुणे के सहयोग से विकसित किया गया है. एमबीटी अर्जुन से लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को बधाई दी. उन्होंने डीआरडीओ को बधाई देते हुए ट्विट किया “अहमदनगर में केके रेंज (एसीसी एंड एस) में एमबीटी अर्जुन से लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण फायरिंग के लिए डीआरडीओ को बधाई. भारत को डीआरडीओ पर गर्व है, जो निकट भविष्य में आयात निर्भरता को कम करने की दिशा में काम कर रहा है.” डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने भी सफल परीक्षण पर कर्मचारियों को बधाई दी.
इससे पहले मंगलवार को ही ओडिशा के बालासोर में डीआरडीओ ने लड़ाकू ड्रोन ‘अभ्यास’ का सफल परीक्षण किया था. यह एक हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट है, जिसे एडीई में विकसित किया गया है. डीआरडीओ के मुताबिक यह हथियार प्रणालियों को परीक्षण के लिए एक रियलिस्टिक खतरा सीनेरियो देता है, जिसकी मदद से विभिन्न मिसाइलों या हवा में मार करने वाले हथियारों का परीक्षण किया जा सकता है. अभ्यास लड़ाकू ड्रोन को ऑटोपायलट की मदद से स्वायत्त उड़ान के लिए तैयार किया गया है. इस दौरान दो प्रदर्शनकारी वाहनों का भी सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. डीआरडीओ के मुताबिक इन वाहनों का इस्तेमाल विभिन्न मिसाइल सिस्टम्स के मूल्यांकन में लक्ष्य के तौर पर किया जा सकेगा.

सरकारी कामकाज में अधिकाधिक हिन्दी का प्रयोग करें रेलवे अधिकारी

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क

उत्तर तथा उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बुधवार को जोन के अधिकारियों से कहा कि वह राजभाषा नीति को उचित सम्मान देते हुए अपना सरकारी कामकाज हिन्दी में ही करने का प्रयास करें.

मनाया जा रहा हिन्दी सप्ताह
राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर रेलवे 21 से 28 सितम्बर तक राजभाषा सप्ताह मना रहा है. इसी क्रम में आज महाप्रबंधक राजीव चौधरी की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उत्तर रेलवे क्षेत्रीय कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गयी. प्रधान कार्यालय, बड़ौदा हाउस में आयोजित बैठक में उत्तर रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, मुख्य कारखाना प्रबंधकों और मंडलों के अपर मडल रेल प्रबंधकों ने हिस्सा लिया.

सरस्वती संगम पत्रिका का विमोचन
इस मौके पर महाप्रबंधक ने उत्तर रेलवे की राजभाषा पत्रिका सरस्वती संगम का भी विमोचन किया. महाप्रबंधक ने बैठक में इस बात पर खुशी जताई कि राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में उत्तर रेलवे काफी जागरूक है. उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न राजभाषा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक रेल अधिकारी तथा कर्मचारी हिस्सा लें और राजभाषा प्रचार-प्रसार को बढ़ाने में सहयोग दें. राजभाषा सप्ताह के दौरान अधिकारियों की टाइपिंग प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए हिन्दी कार्यशाला, स्लोगन प्रतियोगिता तथा टेबल ट्रेनिंग आदि का आयोजन किया जा रहा है.

चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने किया पृथ्वी-2 मिसाइल का रात्रि परीक्षण सफल

न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
भारत ने अपनी ​​स्वदेशी रूप से विकसित ​​परमाणु सक्षम पृथ्वी-​2 मिसाइल का सफल रात्रि परीक्षण ​बुधवार ​देर रात को ओडिशा​ के समुद्री तट पर किया​​.​ चीन के साथ लद्दाख में जारी सीमा तनाव के बीच सतह से सतह पर मार करने और परमाणु ​​हथियारों को ले जाने में सक्षम पृथ्वी​-​2 मिसाइल का ​परीक्षण पूरी तरह ​सफल​ रहा​​​.​ ​
चीन के साथ लद्दाख में जारी सीमा तनाव के बीच भारत​​ ने बुधवार को सतह से सतह पर मार करने और परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम पृथ्वी​-​2 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया​ जो कामयाब रहा है​​.​ इससे पहले ​​भारत ने पिछले साल ​नवम्बर और ​दिसम्बर में भी परमाणु क्षमता संपन्न स्वदेश निर्मित पृथ्वी​-​दो मिसाइल का रात में सफल परीक्षण किया था​​​​.​​ ​यह परीक्षण भी ​ओडिशा के तट से सशस्त्र बलों के लिए किया गया था​​.​ ​पिछले साल ​​सतह से सतह तक मार करने में सक्षम पृथ्वी​-2 मिसाइल का​ रात्रि परीक्षण ​​4 ​दिसम्बर से पहले ​और ​20 ​नवम्बर को​ ​​एक पखवाड़े के अंदर किया गया था​​​.​​
सूत्रों ने बताया कि 500-1,000 किलोग्राम​ अग्निशस्त्र ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 दो मिसाइल तरल प्रणोदन दो इंजनों से संचालित है. मिसाइल को उत्पादन स्टॉक से एकाएक चुना गया और सशस्त्र बलों के स्ट्रैटजिक फोर्स कमान (एसएफसी) ने संपूर्ण प्रक्षेपण गतिविधि को अंजाम दिया. यह परीक्षण डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की निगरानी में किया गया. ​​