28 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 623

कर्नाटक में जारी है मतदान, सुबह 12 बजे तक हुआ 28% तक हुआ मतदान

कर्नाटक में जारी है मतदान
कर्नाटक में जारी है मतदान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कर्नाटक की 224 में से 222 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, वोटिंग के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लोगों की भीड़ दिखने को मिल रही है।

कर्नाटक के ज्यादातर बड़े नेताओं ने सुबह ही मतदान किया और सुबह 12 बजे तक 28.फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

कई जगहों पर ईवीएम मशीन में खराबी की खबरें आई हैं, जिसके बाद मशीनों को बदला गया है। वहीं, राजाजी नगर के एक निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर शुरुआती घंटों में बिजली गुल होने की जानकारी मिली।

कर्नाटक में 4.98 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जो 2600 से अधिक उम्मीदवारों के बीच से अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आज मतदान कर रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 11.30 बजे बसावनगर में पोलिंग बूथ संख्या 108 पर अपना वोट डाला, ऑर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्री श्री रविशंकर ने 11 बजे तक कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

गर्मियों में गन्ने का रस पीने से होते हैं ये फायदे

गन्ने का रस पीने
गन्ने का रस पीने

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गन्ने का रस न केवल हमारी प्यास को बुझाता है बल्कि हमें ऊर्जा से भी भर देता है। गर्मी को दूर करने के लिए इसकी लोकप्रियता को देखते हुए। यह कोई आश्चर्य नहीं है कि भारत गन्ने के प्रमुख उत्पादकों में से एक है।

गन्ने का वैज्ञानिक नाम सैकेरम औफीसिनरम है। इसे स्थानीय भाषा के आधार पर कई अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है। गन्ने में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, जस्ता और पोटेशियम और विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सी भी पाया जाता है।

गन्ने में फैट नहीं होता है, वास्तव में यह एक 100% प्राकृतिक पेय है। इसमें लगभग 30 ग्राम प्राकृतिक चीनी है। इसलिए मिठास के लिए इसमें आपको अतिरिक्त चीनी मिलाने की ज़रूरत नहीं है।

गन्ने के जूस के फायदे –

गन्ने का रस मुहाँसों से बचाता है।

गन्ने का रस त्वचा के लिए लाभदायक है।

गन्ने का जूस तत्काल ऊर्जा देता है।

गन्ने का रस है गर्भवती महिला के लिए अच्छा होता है।

गन्ने का जूस हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करता है।

गन्ने का रस बुखार में लाभकारी होता है।

गन्ने का रस लिवर को खराब होने से बचाता है।

गन्ने का रस मधुमेह को नियंत्रित रखता है।

हिना खान के फैंस के लिए सरप्राइज, जानिए क्या है 

हिना खान
हिना खान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिग बॅास-11 की रनर अप हिना खान के फैंस के लिए ये खबर बिग सरप्राइज साबित हो सकती है। हिना खान एक बार फिर ब्लॅाकबस्टर शो से वापसी करने के लिए तैयार है। हाल ही में हिना खान ने फेसबुक लाइव बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी है कि खतरों के खिलाड़ी और बिग बॅास 11 के बाद हिना खान जल्द ही नच बलिए का हिस्सा बन सकती हैं।

फैंस से लाइव बातचीत के दौरान हिना ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह रॅाकी के साथ जल्द ही इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। हाल ही में  हिना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी का एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

लेकिन इस बातचीत के दौरान हाल ही में लोगों ने हिना खान को ब्वॉयफ्रेंड बदलने की सलाह तक दे दी थी। इस बात पर हिना खान ने ऐसे लोगों को करारा जवाब देते हुए उदहारण भी दिया है। बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि ऐसे टीवी स्टार जो कि बॅालीवुड में फ्लॅाप होने के बाद आज टीवी के सुपरस्टार हैं…यहां देखिए।

नंबर 1
करण पटेल ने अपने करियर की शुरुआत कहानी घर घर की से की थी। इसके बाद उन्होंने मराठी फिल्म इंडस्ट्री से नाता जोड़ा। लेकिन वहां पर फेल होने के बाद उन्होंने दोबारा एकता के कैंप में एंट्री की।ये हैं मोहब्बतें के बाद वह टीवी के शाहरूख खान कहे जाते हैं।

नंबर 2
अनिता ने हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़, तमिल, पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें लोकप्रियता केवल एकता कपूर के शो काव्यांजलिसे मिली। वह टीवी की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं।

नंबर 3
राम कपूर ने अपने शुरुआती दिनों में मानसून वेडिग जैसी फिल्में की।लेकिन उन्हें लोकप्रियता बड़े अच्छे लगते हैं से मिली। बीच में उन्होंने फिर से फिल्मों का रूख किया था। लेकिन वह दोबार टीवी और वेब की दुनिया में साक्षी तंवर के साथ बड़े अच्छे लगते हैं का फ्लेवर लेकर आए हैं। इस शो का नाम कर ले तू भी मोहब्बत।

बिग बी को आज भी ये डर सताता है ! जानिए क्या है 

बिग बी
बिग बी

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा किया है। एक्टिंग से लेकर प्रोडक्शन कंपनी खोलने और गाने लिखने से लेकर गाने तक जैसी कई विधाओं में हाथ आजमा चुके। लेकिन बिग-बी ने कहा वो कभी भी किसी फिल्म को निर्देशित नहीं कर सकते।

हाल ही में अपनी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ की सफलता के बाद एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म निर्देशित करेंगे तो उन्होंने कहा, मुझे निर्देशन के बारे में कुछ नहीं पता और मैं कभी भी ऐसा नहीं कर पाऊंगा। असल में यह एक सवाल है। जिसे मैं हमेशा से जानना चाहता था कि किसी विशेष एंगल या स्थिति में कैमरा रखने पर एक निर्देशक के दिमाग में क्या चल रहा होता है।

वही यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म रिलीज से पहले उन्हें अब भी उसके नाकाम होने का डर लगता है। अमिताभ ने कहा – ऐसा हमेशा होता है। रिलीज से काफी पहले हम यही बात करते हैं कि क्या होगा। कितने सिनेमाघर में दिखायी जायेगी। हम क्या उम्मीद करते हैं, यह लोगों को पसंद आयेगी या नहीं।

आप को बता दें, सौम्या जोशी के नाटक पर आधारित ये फिल्म न सिर्फ़ हर तरह के इमोशन को परिभाषित करती है बल्कि ये एक फन स्टोरी भी है। फिल्म में 75 साल के बेटे की भूमिका निभा रहे ऋषि कपूर अमिताभ के साथ फिर से स्क्रीन शेयर कर बेहद खुश हैं।

इससे पहले ‘कपूर एंड संस’ में ऋषि 90 साल के बुजुर्ग का रोल निभा चुके हैं जबकि सालों से बिग बी पर्दे पर बुजुर्ग वाले रोल निभाते रहे हैं लेकिन इस बार परदे पर उनकी उम्र का ग्राफ और चढ़ा है। हाल के वर्षों में अमिताभ ने ‘पीकू’, ‘शमिताभ’ और ‘तीन’ जैसी फिल्मों में उम्रदराजी दिखाई है।

अगले साल रिलीज़ होगी अर्जुन कपूर की फ़िल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’

arjun kapoor
arjun kapoor

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

रेड’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म का नाम ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ और इसमें मुख्य भूमिका में अर्जुन कपूर नज़र आएंगे। अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके फैंस को बताया है कि वो इस साल अगस्त महीने से राजकुमार गुप्ता के साथ शूटिंग शुरू कर देंगे।

अर्जुन कपूर ने ट्वीट में लिखा है, मुझे खुशी है कि मैं ऐसी अनकही कहानियों को कहने जा रहा हूं। जो पूरे भारत को प्रेरित करेंगी।#IndiasMostWanted भारत के उन जांबाजों की कहानी पेश करेगी। जिन्होंने हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल दी। हमारी यह फिल्म 24 मई 2019 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसको डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता और फॉक्स स्टार स्टूडियो मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

बात करें राजकुमार गुप्ता की फिल्म की तो वे इससे पहले रेड, आमिर, घनचक्कर और नो वन किल्ड जेसिका जैसी फिल्में बना चुके हैं। अर्जुन कपूर पिछली बार फिल्म मुबारकां में डबल रोल करते नजर आए थे। फिलहाल ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के साथ-साथ अर्जुन कपूर ‘संदीप और पिंकी फरार, नमस्ते इंग्लैंड’ और ‘पानीपत’ जैसी फिल्मों का हिस्सा भी हैं।

OMG !  सोनम की रिसेप्शन पार्टी में ऐसा क्या हुआ जिससे सलमान तिलमिला उठे

सलमान तिलमिला उठे
सलमान तिलमिला उठे

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी इस हफ्ते की सबसे चर्चित बॉलीवुड खबरों में से एक रही।  और हमें तो शादी के फोटोज और वीडियोज में अभी तक तो हंसी-ख़ुशी,डांस और मस्ती ही दिखाई दी थी। लेकिन अब इस फंक्शन से एक चटपटी खबर सुनने को मिली है।

सूत्रों की माने तो, सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में ऋषि कपूर और सलमान खान की भाभी सीमा खान के बीच जमकर झगड़ा हुआ। अब बहस की वजह भी सलमान खुद ही थे। दरअसल, बॉलीवुड पार्टीज और फंक्शन्स में अपने आप को लेकर सलमान के रवैये से ऋषि बेहद नाराज था। उनकी शिकायत थी कि सलमान किसी भी फंक्शन में उनसे ठीक तरह से नहीं मिलते हैं और ना ही सम्मान देते हैं।

अब यही बात बोलने के लिए ऋषि कपूर, सलमान की भाभी सीमा खान के पास जा पहुंचे । इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया । इसके बाद सीमा, सलमान को ढूंढती हुई उनसे ये बात बताने गईं । लेकिन तब तक ऋषि निकल चुके थे ।

आप को बता दें, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप के चलते सलमान वैसे भी रणबीर को पसंद नहीं करते हैं और अब उन्हें इस कपूर फैमिली से नाराज होने का एक और मौका मिल गया है।

तेज प्रताप को आशीर्वाद देने उनके आवास पहुंचे योगगुरु रामदेव

तेज प्रताप को आशीर्वाद देने योगगुरु रामदेव
तेज प्रताप को आशीर्वाद देने योगगुरु रामदेव

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी कल है। अपने बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी में शामिल होने पेरोल पर लालू यादव के पटना पहुंचने के बाद परिवार में दोगुनी खुशी हो गई है।

इसके साथ ही सबसे बड़ी राहत यह भी कि लालू यादव को 6 हफ्तों की प्रोविजनल बेल भी मिल गई है। लालू यादव से मिलने के लिए और तेज प्रताप को शादी की शुभकामना देने के लिए वरिष्ठ नेताओं और अन्य गणमान्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

योगगुरु रामदेव भी लालू यादव से मिलने के लिए उनके पटना आवास पर पहुंचे, उन्होंने तेज प्रताप यादव से भी मुलाकात की और उन्हें शादी की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया।

तेज प्रताप यादव ने बाबा रामदेव से मुलाकात और आर्शीवाद देने की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है। ट्वीट में तेज प्रताप ने लिखा कि, जीवन के अगले पड़ाव से पहले योग गुरु बाबा रामदेव जी का आर्शीवाद प्राप्त हुआ। अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ एक क्षण हमारे लिए निकाला।

ट्विटर पर तेज प्रताप ने जो तस्वीर शेयर की है जिसमें बाबा रामदेव उनसे गले मिल रहे हैं। साथ ही उन्हें शादी की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सोने की चेन भी उपहार में दी है।

‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम 4 साल से डिप्रेशन से जूंझ रही है

जायरा वसीम
जायरा वसीम

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दंगल’ गर्ल जायरा वसीम पिछले कुछ सालों से अपने डिप्रेशन से जूंझ रही है। ये बात उन्होंने ट्वीट पर एक लंबा नोट लिखकर अपनी दर्दभरी कहानी बयां की है।

आखिरकार मैं यह जगजाहिर कर रही हूं कि मैं लंबे समय से ‘डिप्रेशन और एनजाइटी’ का शिकार हूं।’ जायरा ने लिखा है कि वह 4 साल से इसका शिकार हैं और इसके चलते उन्‍हें कई बार अस्‍पताल में एडमिट भी होना पड़ा है। वह डिप्रेशन के चलते हर दिन एक-दो नहीं बल्कि 5 गोलियां खा रही हैं।

जायरा ने ड्रिप्रेशन के बारें बताते हुए आगे लिखा ‘मैं महसूस कर सकती थी कि यह ड्रिप्रेशन है। मुझे याद है कि 12 साल की उम्र में मुझे पहला पैनिक अटैक आया था और दूसरा जब मैं 14 साल की थी। अब मुझे याद भी नहीं है कि ऐसा कितनी बार हुआ, लेकिन हमेशा यही कहा गया कि इतनी सी उम्र में तुम्हें डिप्रेशन नहीं हो सकता है।’

जायरा ने लिखा, मैं सोशल लाइफ, काम, स्कूल और मीडिया इन सभी से कुछ समय के लिए दूरी बनाना चाहती हूं, मेरा इस वक्त पूरा फोकस ‘रमजान’ के महीने पर है, मुझे दुआओं में याद रखें, मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं, जो मेरे साथ हमेशा खड़े रहते हैं, मैं अपने परिवार को भी बड़ा सा थैंक्यू कहना चाहती हूं।

आमिर खान के साथ फिल्‍म ‘दंगल’ में छोटी गीता फोगाट का किरदार निभाने के बाद जायरा, आमिर के ही साथ फिल्‍म ‘सीक्रेट सुपरस्‍टार’ में भी नजर आ चुकी हैं। जायरा वसीम को फिल्‍म ‘दंगल’ के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस के राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से भी नवाजा जा चुका है।

साक्षी-जीवा पहुंची अजमेर शरीफ, भगवान ब्रह्मा से माँगी जीत की दुआ

साक्षी-जीवा
साक्षी-जीवा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

राजस्थान आज सवाई मान सिंह स्टेडियम में आईपीएल 2018 के अहम मैच में चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, यह मैच राजस्थान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

इस मैच में हार या जीत उसके प्लेऑफ के भविष्य पर फैसला करेगी। अगर राजस्थान जीत जाती है तो उसकी अंतिम चार में जाने की संभावनाएं बनीं रहेंगी लेकिन हार उसे इस रेस से बाहर कर देगी।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किए हैं। शेन वाटसन का स्थान हालांकि तय है। उनके साथ कभी अंबाती रायुडू तो कभी फाफ डु प्लेसिस पारी की शुरुआत करने आते हैं।

आईपीएल में चेन्नई की जीत के लिए महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी और बेटी पुष्कर में बह्माजी के मंदिर और अजमेर की दरगाह आज दुआ मांगने पहुंची।

आईपीएल 2018 में चेन्नई को महेंद्र सिंह धोनी की रूप में एक नायक मिल गया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले धोनी के आलोचक कह रहे थे कि धोनी की अब उम्र हो चुकी है।

कई क्रिकेट दिग्गजों ने तो उन्हें टी-20 से संन्यास तक लेने की सलाह दे डाली थी। लेकिन धोनी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज और शानदार विकेटकीपिंग से आलोचकों को मुंह बंद कर दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ पुष्कर और अजमेर पहुंची थी। पुष्कर में साक्षी ने ब्रह्मा जी के मंदिर में पूजा अर्चना की और चेन्नई की जीत के लिए दुआ भी मांगी।

साक्षी धोनी ने टीम की विजय की प्रार्थना की और एक फैन्स के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। धोनी इस टूर्नामेंट में अब तक दस मैचों में 360 रन बना चुके हैं, उनका स्ट्राइक रेट 165 का है।

गूगल ने किया इस बेहतरीन फ़ीचर का ऐलान

खुश कर देने वाला फीचर का किया ऐलान
खुश कर देने वाला फीचर का किया ऐलान

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

गूगल के सालाना सबसे बड़े इवेंट Google I/O 2018 में कई ऐसे ऐलान किए गए। जो गूगल या जीमेल और इससे जुड़े प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने वालों को खुश कर सकते हैं।

गूगल ने आने वाले महीने में कई नए प्रोडक्ट और फीचर्स लॉन्च करने की घोषणा की है। कॉन्फ्रेंस में एंड्रॉएड P से लेकर डिजिटल वैलबीइंग और नेविगेशन विद कैमरा जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

पिचाई ने इस इवेंट में कहा कि हर दिन गूगल फोटोज पर 5 अरब फोटो देखी जाती हैं। उन्होंने कहा कि Google फोटोज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करते हुए डॉक्यूमेंट को PDF में कंवर्ट कर सकता है।

इसके अलावा, गूगल फोटोज कलर के साथ मोनोक्रोम पिक्चर्स क्रिएट कर सकता है। पिचाई ने कहा कि यह मशीन कंप्यूटिंग का एक सशक्त उदाहरण है। इवेंट में गूगल ने टेंसर प्रोसेसर यूनिट (TPU) वर्जन 3.0 लॉन्च किया है।

सुंदर पिचाई ने हेल्थकेयर समेत अलग-अलग कैटेगरीज में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते इस्तेमाल का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि Google AI कार्डिक प्रॉब्लम को पहचानने में मदद कर रहा है।

पिचाई ने कहा कि गूगल अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए हेल्थ इंस्टीट्यूशंस और हॉस्पिटल्स के साथ साझेदारी करेगा। Google के Gboard की-बोर्ड को जल्द ही मोर्स कोड का सपोर्ट भी मिलेगा।