प्रियंका को मिला श्रीदेवी एक्सलेंस अवॉर्ड

प्रियंका
प्रियंका को मिला श्रीदेवी एक्सलेंस अवॉर्ड
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
बॉलिवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को झारखंड फिल्म फेस्टिवल में श्रीदेवी एक्सलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। प्रियंका चोपड़ा की तरफ से उनकी मां ने इस अवॉर्ड को स्वीकार किया। वहीं, इम्तियाज अली को झारखंड रत्न ऑफ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा माइलस्टोन ऑफ झारखंड फिल्म पॉलिसी का पुरस्कार दिया गया। हरियाणा की मशहूर लोक गायिक सपना चौधरी को डॉ. अशोक चोपड़ा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि रविवार को झारखंड इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2018 का समापन रांची के खेलगांव परिसर में हुआ।
प्रियंका चोपड़ा ने एक विडियो मेसेज के द्वारा सभी का धन्यवाद किया। प्रियंका ने कहा कि वह फेस्टिवल में श्रीदेवी मेमोरियल एक्सलेंस अवॉर्ड मिलने पर काफी सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि श्रीदेवी हमेशा से उनकी फेवरिट रही हैं और उनके नाम पर सम्मान मिलना वाकई गर्व की बात है। आगे कहा  उन्हें रांची आना था।
लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच पायीं लेकिन उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह आयोजन हर वर्ष होगा और कभी न कभी वह उसमें जरूर शरीक होंगी। वही महेश भट्ट को भी माइलस्टोन ऑफ झारखंड फिल्म पॉलिसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महेश भट्ट को यह अवॉर्ड फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने दिया। बता दें कि प्रियंका अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ बॉलिवुड के दबंग सलमान खान के साथ नजर आएंगी। भारत अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.