29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 539

शाहरुख़ खान और सलमान खान से आगे निकल गए अक्षय कुमार, कर दिया यह काम 

शाहरुख़ खान और सलमान खान से आगे निकल गए अक्षय कुमार, कर दिया यह काम 
शाहरुख़ खान और सलमान खान से आगे निकल गए अक्षय कुमार, कर दिया यह काम 

बॉलीवुड पर शाहरुख़ खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों अपना सिक्का जमा लिया है। इनकी स्टारडम के बारे में तो क्या ही कहा जाए। दुनिया के हर कोने में इनकी करोड़ों में फैन फॉलोविंग है। 

लेकिन आखिर अक्षय कुमार ने ऐसा क्या कर दिया की शाहरुख़ खान और सलमान खान भी रह गए पीछे। इन दिनों अक्षय अपनी फिल्म गोल्ड का सक्सेस मना रहे है। इस फिल्‍म में बंगाली बने अक्षय कुमार की काफी तारीफें हो रही हैं और अब अक्षय के लिए एक और खुशखबरी आ गई है। 
 
अक्षय बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्‍टर बन गये हैं जिनके फैंस की संख्‍या इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। वेल इस लिस्ट में एक्ट्रेस के तो कई नाम है लेकिन एक्टर्स में  सिर्फ अक्षय कुमार को यह ख़िताब मिला। 

 

 

अक्षय ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘इंस्टाग्राम से एक और गोल्ड मिला। बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं बॉलीवुड का पहला मेल एक्टर बन गया हूं, जिसके 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। प्यार के लिए सबको शुक्रिया।’ 
 
अक्षय की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘गोल्ड’ बाक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा उनकी ‘केसरी’, ‘हाउसफुल 4’ व ‘गुड न्यूज’ जैसी फिल्में आने वाली हैं। अक्षय कुमार के साथ गोल्‍ड में टीवी की जानी मानी बहू यानि मौनी रॉय भी हैं, जिन्‍होंने इस फिल्‍म से बड़े पर्दे पर कदम रखा है।

एमपी: 14 साल के आरोपी ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश: उज्जैन में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

मध्यप्रदेश के उज्जैन के घटिया में एक 14 साल के नाबालिग बालक ने 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है, जिसमें आरोपी को चालान पेश होने के सिर्फ 6 घंटे में ही दोषी करार देते हुए किशोर न्याय बोर्ड ने फैसला सुना दिया है।

यह देश का ऐसा पहला मामला है जब किसी मामले में चालान पेश होने के केवल 6 घंटे में ही फैसला सुना दिया गया हो, ऐसे में यह फैसला कहीं न कहीं देश की न्याय व्यवस्था और उन लाखों रूके हुए केस के लिए मिसाल बन सकता है जिन पर सालों से फैसला नहीं आया है।

यह मामला 15 अगस्त का है, जब 4 साल की एक बच्ची को उसी के गांव के एक किशोर ने पहले तो अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया‌

जिसके बाद बालिका के परिजनों ने घटिया थाने में किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया, ऐसे में मामले की सूचना मिलते ही आरोपी गांव से भागकर राजस्थान चला गया।

किशोर को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने बच्ची और किशोर का मेडिकल कराया और डीएनए जांच के लिए ब्लड सेंपल सागर स्थित एफएसएल भेजा दिया, जांच के बाद बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

इसके बाद कल मालनवासा स्थित किशोर न्याय बोर्ड में चालान प्रस्तुत किया, न्यायाधीश तृप्ति पांडे ने तत्काल सुनवाई शुरू करते हुए गवाहों, अन्य सबूतों,मेडिकल तथा डीएनए रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने किशोर को दोषी पाया और किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेजने का फैसला सुनाया।

बिहार: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस

बिहार में हैवानियत: महिला को निर्वस्त्र कर सरेआम पीटा

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

बिहार के भोजपुर जिले में एक महिला को दिनदहाड़े निर्वस्त्र कर पिटाई करने और सरे बाज़ार घुमाने के मामले में पुलिस ने 360 लोगों के खिलाफ 3 मुकदमें दर्ज किए हैं। जिनमें नामजद 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में देर रात भोजपुर पुलिस ने इलाके में छापेमारी की और 15 लोगों को हिरासत में लिया।

इन सभी लोगों से पूछताछ चल रही है और पुलिस उन लोगों को पहचानने की कोशिश कर रही है जो महिला को निर्वस्त्र कर उसे पीटने और बाजार घुमाने के लिए शामिल थे। ये पूरी वारदात कल की है, जब बिहिया रेलवे स्टेशन के पास 20 वर्षीय विमलेश शाह का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ था, लाश मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने वहां जमकर उत्पात मचाया और दुकानों में लूटपाट भी की।

इस हंगामे के थोड़ी देर बाद आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या के पीछे बिहिया बाजार के रेड लाइट इलाके में रहने वाला एक परिवार जिम्मेदार है, इसके बाद भीड़ ने इस रेड लाइट इलाके पर हमला बोल दिया और 5 घरों में आगजनी की।

इतने पर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ, उन्होंने उस परिवार की एक महिला को खींचकर बाहर निकाला जिसके ऊपर युवक की हत्या का आरोप है और फिर उसे निर्वस्त्र कर उसकी जमकर पिटाई की।

हद तो तब हो गई जब मौके पर मौजूद बिहिया थाने के अधिकारी और पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बने रहे और उपद्रवियों को जमकर उत्पात मचाने की छूट दे दी, इसके बाद देर शाम गुस्साए लोगों ने बिहिया रेलवे स्टेशन से गुजर रहे तीन ट्रेनों पर भी हमला बोल दिया।

आज सुबह भोजपुर के डीएम और एएसपी ने पीड़ित महिला से बिहिया पुलिस स्टेशन में मुलाकात की, दोनों अधिकारियों ने महिला से मिलकर देर तक पूछताछ भी की, उधर, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने वाले किशोरी यादव को भी पहचान के लिए पीड़िता के सामने पेश किया गया।

पीड़िता के बेटे ने इस मामले में जहां न्याय की गुहार लगाई है, वहीं मृतक विमलेश शाह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसकी गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी, जिससे ये साफ हो गया है कि उसकी हत्या करने के बाद शव वहां फेंका गया था।

टाइगर श्रॉफ अक्षय कुमार से नहीं लेंगे पन्गा फिल्म की रिलीज़ डेट को बढ़ाया आगे

टाइगर श्रॉफ अक्षय कुमार से नहीं लेंगे पन्गा फिल्म की रिलीज़ डेट को बढ़ाया आगे
टाइगर श्रॉफ अक्षय कुमार से नहीं लेंगे पन्गा फिल्म की रिलीज़ डेट को बढ़ाया आगे

 

भारत फिल्म की शूटिंग के बाद सलमान खान अपनी माँ को घुमा रहे है माल्टा

भारत फिल्म की शूटिंग के बाद सलमान खान अपनी माँ को घुमा रहे है माल्टा
भारत फिल्म की शूटिंग के बाद सलमान खान अपनी माँ को घुमा रहे है माल्टा

एशियाई खेल 2018: 16 साल के सौरभ चौधरी ने शूटिंग में दिलाया पहला गोल्ड

एशियाई गेम्स २०१८ : शूटिंग में सौरभ ने दिलाया भारत को गोल्ड

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

भारतीय पुरुष निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए आज 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में जीत हासिल कर गोल्ड पर अपना कब्जा जमा लिया है।

वहीं, भारत के एक अन्य निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है, भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ ने पदार्पण करने के साथ ही स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है, यह भारत की झोली में तीसरे दिन गिरा पहला और कुल तीसरा स्वर्ण पदक है।

सौरभ ने एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुल 240.7 अंक हासिल किए और सोना जीता, अभिषेक ने फाइनल में शीर्ष-3 में जगह बनाई और अंत में कुल 219-3 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता है।

चौधरी क्वालीफाइंग दौर में शीर्ष पर रहे थे, उन्होंने खेलों का रिकॉर्ड स्कोर 240.7 बनाते हुए जापान के तोमोयुकी मत्सुदा (239 .7) को पछाड़ा, भारत के निशानेबाजी में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं।

वहीं, पहली बार एशियाई खेलों में उतरे पेशे से वकील अभिषेक वर्मा ने 219.3 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज जीता है, चौधरी और मत्सुदा के बीच करीबी मुकाबला चल रहा था, लेकिन आखिरी से पहले शॉट पर मत्सुदा का स्कोर 8.9 रहा जबकि चौधरी ने 10.2 स्कोर किया। 

भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने अपनी लय को बनाए रखते हुए पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, संजीव ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में सातवां स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई है।

राम मंदिर के लिए हम कानून भी ला सकते हैं – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो हम राम मंदिर के लिए संसद से कानून पास कर सकते हैं, भाजपा की यूपी में राजनीति राममंदिर के इर्द गिर्द घूमती है, ऐसे में उपमुख्यमंत्री का ये बयान कई मायनों में अहम है।

अभी भाजपा के दूसरे बड़े नेताओं ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, उधर भाजपा के बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार जिस तरह एससी एसटी एक्ट के लिए विधेयक लाई है, उसे राम मंदिर के लिए भी ऐसा ही विधेयक लाना चाहिए।

केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, हमें पूरा भरोसा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आएगा, राम मंदिर के निर्माण में जो भी बाधाएं हैं, वह पूरी तरह समाप्त होंगीं या तो इस मामले में फैसला जल्द आ जाएगा या फिर हम बातचीत से मामला सुलझा लेंगे‌।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, इस मामले में दो विकल्प हैं, दोनों समाप्त होने के बाद हम तीसरे विकल्प पर हम जाएंगे, अगर उसके पहले हम तीसरे विकल्प पहुंचते हैं तो कांग्रेस का विरोध करेगी, क्योंकि वह कोर्ट में भी हमारा विरोध कर रही है।

यूपी के बलिया में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने राम मंदिर निर्माण  पर पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि  राम के नाम पर भारतीय जनता पार्टी और RSS के संस्कारों से लोग आज भारतीय राजनीति के शीर्ष पर पहुंचे हैं, लोगो को हरिजन एक्ट लाने से पहले राम जन्मभूमि एक्ट लाना चाहिए कम से कम भगवान राम पर भी विधेयक ला कर के राम मंदिर बनाया जाना चाहिए।

केरल की बाढ़ को लेकर फेसबुक पर एक शख्स ने उड़ाया मजाक, कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया

शख्स को महंगा पड़ गया
शख्स को महंगा पड़ गया


एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केरल बाढ़ पीड़ितों का मजाक उड़ाना एक भारतीय शख्स को महंगा पड़ गया, फेसबुक पर लिखे उसके कमेंट से उसकी कंपनी इतनी आहत हुई कि उसने उसे नौकरी से निकाल दिया है।

राहुल नाम का ये शख्स कंपनी में कैशियर के पद पर था, लेकिन उसने कुछ दिन पहले केरल बाढ़ पीड़ितों का फेसबुक के माध्यम से मजाक उड़ाया, इसके बाद ओमान में उसकी कंपनी ने उसे नौकरी से ही निकाल दिया।

खलीज टाइम्स के अनुसार, उनकी कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट ने इसके बाद उन्हें टर्मिनेट कर दिया, एचआर मैनेजर नसर मुबारक सलेम अल मावली ने उन्हें लिखा, आपकी सेवाएं कंपनी से तुरंत प्रभाव से खत्म की जाती हैं, क्योंकि आपने केरल में आई बाढ़ पर बहुत ही असंवेदनशील कमेंट्स किया है, आप अपनी सभी जिम्मेदारी अपने रिपोर्टिंग मैनेजर को सौंप दें।

इसके बाद राहुल ने अपने कमेंट के लिए कंपनी से तुरंत माफी मांगी, इसके लिए उन्होंने कल ही फेसबुक पर ही एक वीडियो जारी किया, इसमें उन्होंने कहा, मैं अपने किए के लिए माफी चाहता हूं, जब मैं ये लिख रहा था, मुझे नहीं पता था कि मैं क्या गलती कर रहा हूं।

ओमान में लुलु समूह भारतीय मूल के कारोबारी अरबपति एमए युसुफ ही चलाते हैं, वह खुद केरल के रहने वाले हैं, उन्होंने इस भीषण आपदा के समय केरल के लिए 92 लाख दिरहम की सहायता राशि केरल के लिए भेजी है, इसके अलावा यूनाइटेड अरब अमीरात की सरकार ने इस मामले में केरल को सहायता देने के लिए खुद एक समिति बनाई है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी ने शुरू की अपने शो केबीसी 10 शूटिंग, कही यह बात 

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी ने शुरू की अपने शो केबीसी 10 शूटिंग, कही यह बात 
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी ने शुरू की अपने शो केबीसी 10 शूटिंग, कही यह बात 

सोनी एंटरटेनमेंट पर टीआरपी लिस्ट में अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज करनेवाला शो ‘ कौन बनेगा करोड़पति ‘ एक बार फिर अपने नेक्स्ट सीजन के साथ आने के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ का कहना है कि इस शो से उनका पुराना नाता रहा है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर’ का अडेप्टेशन है। 

उन्होंने लिखा, ‘पहले दिन केबीसी की शूटिंग के दौरान आशंकाओं और घबराहट से भरा था। केबीसी को भारत में 18 वर्ष हो गये हैं और यह 10वां सीजन है…जिसमें से अधिकांश मेरे साथ जुड़ा है…अजीब है पर सच है…’ उन्होंने लिखा, ‘यह स्थान…यहां काम करने वाले लोग..बैठकें…उद्धरण और ब्रीफिंग…रचनात्मक सुझावों की इतनी विविधता है कि यहां छोटे से छोटे सुझावों की भी अनदेखी नहीं की जा सकती। ’
 
बच्चन ने लिखा की यह एक गर्व की बात है कि हम लोगों के लाभ के क्या करते हैं, लेकिन उससे भी बड़ा गौरव यहां आने वाले लोगों की उपलब्धियां हैं… और वह खुशी जो कुछ ही घंटों में उस हॉट सीट पर बैठकर लोगों को मिलती है।
 
अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-10’ सोनी टीवी पर सलमान खान के शो की जगह लेगा। बिग बी के इस गेमशो का पहला एपिसोड 3 सितंबर रात 8:30 बजे से ऑन-एयर किया जाएगा। 

अक्षय कुमार के बाद केरल की मदद को आगे आये है ये स्टार्स

अक्षय कुमार के बाद केरल की मदद को आगे आये है ये स्टार्स
अक्षय कुमार के बाद केरल की मदद को आगे आये है ये स्टार्स