29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 540

वीकेंड पर अक्षय कुमार की गोल्ड जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते पर पड़ गई भारी 

वीकेंड पर अक्षय कुमार की गोल्ड जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते पर पड़ गई भारी 
वीकेंड पर अक्षय कुमार की गोल्ड जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते पर पड़ गई भारी 

15 अगस्त इंडिपेंडेंस डे के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स की पेट्रियोटिक फिल्म रिलीज़ हुई थी। दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फैंन्स से अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

वही बॉक्स ऑफिस पर गोल्ड और सत्यमेव जयते के काफी जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। वीकेंड पर अक्षय कुमार की गोल्ड ने जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते को पटकानी देकर बाज़ी मर ली है। अपने वीकेंड पर फिल्म गोल्ड ने 70.50 करोड़ का शानदार बिज़नेस किया। इस फिल्म ने 25.25 करोड़ की शानदार कलेक्शन से ओपनिंग की थी। 
 
तो वही वीकेंड पर बॉक्स ओफ़िस पर सत्यमेव जयते ने कुल 50.50 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है। लेकिन यह फिल्म गोल्ड से कही ना कही रह गई पीछे। 5 दिनों में ‘गोल्ड’ और ‘सत्यमेव जयते’ ने मिलकर 120 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर डाला है। 
 
बता दें, अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ को साल 2018 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है, जबकि ‘सत्यमेव जयते’ 5वीं पोजिशन पर है। ‘बागी-2’ को पछाड़ ‘गोल्ड’ ने लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर कब्जा किया। ‘गोल्ड’ ने पहले दिन 25.25 करोड़ जबकि ‘सत्यमेव जयते’ ने 20.52 करोड़ रुपये कमाए थे। 

सलमान खान फिल्म भारत के लिए माल्टा को कर रहे है एक्स्प्लोर

सलमान खान फिल्म भारत के लिए माल्टा को कर रहे है एक्स्प्लोर
सलमान खान फिल्म भारत के लिए माल्टा को कर रहे है एक्स्प्लोर

फिल्म भारत के शूटिंग के साथ साथ सलमान खान माल्टा को कर रहे है एक्स्प्लोर

फिल्म भारत के शूटिंग के साथ साथ सलमान खान माल्टा को कर रहे है एक्स्प्लोर
फिल्म भारत के शूटिंग के साथ साथ सलमान खान माल्टा को कर रहे है एक्स्प्लोर

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भारत को लेकर काफी सुर्खियाँ बटोर रहे है। आए दिन फिल्म के सेट से कुछ न तस्वीर वीडियोस वायरल होते ही रहते है जो की फैंन्स की एक्ससाइटमेंट लेवल को और भी बढ़ा देती है। 

वेल वैसे फैंन्स इस फिल्म को लेकर काफी एक्ससाइटेड है। सलमान खान का स्वैग अंदाज़ तो हर किसी का फेवरेट है चाहे वो बच्चा हो या फिर बूढ़े। हर कोई सलमान का स्वैग स्टाइल जरूर ही फॉलो करता है। 
हाल ही में एक सलमान खान का फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भाईजान काफी स्वैग के साथ चलते हुए नजर आ रहे है और पीछे से कोई उनका वीडियो बना रहा है। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री ने पोस्ट किया है जिसके बाद से ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
 
वही बता दे की सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत को अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे है। अली अब्बास ज़फर के साथ सलमान की यह तीसरी फिल्म है पहली फिल्म सुल्तान और दूसरी टाइगर ज़िंदा है, जो की दोनों भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। 

आमिर खान इस फिल्म से अब करेंगे हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

आमिर खान इस फिल्म से अब करेंगे हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री
आमिर खान इस फिल्म से अब करेंगे हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

प्रियंका चोप्रा और निक जोनस के सगाई के बाद प्रियंका का डांस विडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोप्रा और निक जोनस के सगाई के बाद प्रियंका का डांस विडियो हुआ वायरल
प्रियंका चोप्रा और निक जोनस के सगाई के बाद प्रियंका का डांस विडियो हुआ वायरल

‘अटल विदाई यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, हरिद्वार में विसर्जित की गयी अस्थियां

अस्थियां हरिद्वार
अस्थियां हरिद्वार

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां हरिद्वार में उनके परिजनों ने गंगा नदी में विसर्जित कीं, उनकी पुत्री नमिता, दामाद रंजन भट्टाचार्य और नातिन निहारिका हर की पैड़ी पर स्थित ब्रहमकुंड पहुंचे जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट तथा हरिद्वार से भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे।

इससे पहले अलट बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई, दो किलोमीटर की यह यात्रा हरिद्वार के भल्ला ग्राउंड से शुरू होकर हर की पौड़ी पर खत्म हुआ।

वाजपेयी की अस्थियां देश भर की कई नदियों में विसर्जित की जाएंगी और इसकी शुरुआत हरिद्वार में गंगा नदी में उनकी अस्थियों के विसर्जन के साथ की गई।

हरिद्वार के ब्रह्मकुंड में बेटी नमिता ने अपने पिता वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन किया, वाजयेपी के इस अंतिम यात्रा में हर की पौड़ी पर जनसैलाब नजर आया।

उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री अस्थि कलश यात्रा में शामिल हैं, बता दें कि वाजपेयी के पारिवारिक पुरोहित अखिलेश शास्त्री घाट पर मौजूद थे, भल्ला कॉलेज ग्राउंड से अस्थि कलश यात्रा शुरू हो गई है, ट्रक में अमित शाह, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।

हरिद्वार के भल्ला कॉलेज ग्राउंड में अस्थि कलश यात्रा के लिए दो हेलीकॉप्टर उतरे, एक में अटल बिहारी वाजपेयी के परिजन आए, दूसरे हेलीकॉप्टर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ और राजनाथ सिंह पहुंचे।

दाभोलकर हत्याकांड में गिरफ्तारी हुई, इससे खुल सकते हैं कई राज

दाभोलकर
दाभोलकर
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में गोलियां चलाने वाले 28 वर्षीय आरोपी सचिन अन्धूरे को सीबीआई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, वह औरंगाबाद के राजा बाजार में अपनी पत्नी और एक साल की बच्ची के साथ किराए के फ्लैट में रहता था।
सीबीआई की क्राइम ब्रांच टीम उसे ढूंढ़ती हुई वहां पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला, उसके घरवालों ने बताया कि वह कपड़ों की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है।
जानकारी के मुताबिक दाभोलकर हत्याकांड में सचिन के अलावा औरंगाबाद के जालना से एक और युवक को हिरासत में लिया गया है, बताया जाता है कि 20 अगस्त 2013 की सुबह अंजाम दी गई वारदात के दौरान बाइक पर पीछे बैठा सचिन पिस्टल से दाभोलकर पर गोलियां दाग रहा था, तब ये युवक ही उस बाइक को चला रहा था।
इस गिरफ्तारी पर ख़ुशी जाहिर करते हुए डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर के बेटे हमीद ने आजतक को बताया के डॉक्टर वीरेंद्र तावड़े की गिरफ्तारी के ढाई साल बाद ये गिरफ्तारी हुई है‌।
डॉ. दाभोलकर के साथ 1989 से अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति में काम करने वाले मिलिंद देशमुख ने आजतक को बताया के फॉरेंसिक लैब रिपोर्ट के मुताबिक दाभोलकर, कलबुर्गी और पानसरे इन तीनों पर एक ही पिस्तौल से गोलियां दागी गई थीं।
गौरी लंकेश के हत्या के मामले में जिन्हें गिरफ्तार किया गया, उनसे मिली जानकारी की मदद से एटीएस ने पिछले दिनों जो कार्रवाई की है, उसी से ये सुराग मिला और अब सीबीआई को इस आरोपी तक पहुंचने में कामयाबी मिली है।
मिलिंद ने बताया के दाभोलकर के हत्या के बाद से ही अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि हत्या उन्हीं लोगों ने की है, जिन्हें दाभोलकर का साइंटिफिक टेम्परामेंट का काम पसंद नहीं था, अगर जांच टीम शुरुआत से ही ऐसी विचारधारा के लोगों से पूछताछ करती तो पानसरे, कलबुर्गी और गौरी लंकेश की हत्या टल सकती थी।

नोबेल विजेता कोफी अन्‍नान का हुआ निधन

नोबेल पुरस्कार विजेता कोफ़ी अन्नान का निधन

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

यूनाइटेड नेशंस के पूर्व सेक्रेटरी जनरल (महासचिव) कोफी अन्नान का आज निधन हो गया। वह 80 साल के थे, उनके ट्विटर अकाउंट में सूचना दी गई है कि वह बीमार थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि वह अगले माह भारत आने वाले थे, उनका भारत से गहरा लगाव रहा है। उन्‍हें दुनियाभर में एड्स बीमारी की रोकथाम और युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में शांति प्रयासों के लिए जाना जाता रहा है।

कोफी अन्नान घाना में पैदा हुए थे, वह 1962 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत थे। वह 1997 से 2006 के बीच संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव रहे, उन्हें संयुक्त राष्ट्र के साथ 2001 में नोबेल शांति पुरस्कार से सह-पुरस्कृत किया गया था। वह कोफी अन्नान फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष थे, साथ ही नेल्सन मंडेला द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘द एल्डर’ के अध्यक्ष रहे। कोफी अन्नान ने ही आम आदमी पार्टी सरकार के मोहल्ला क्लीनिक योजना की तारीफ की है।

कोफी अन्नान यूएन में जाने वाले पहले अफ्रीकी मूल के महासचिव थे। उन्होंने लगातार दो बार महासचिव का पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने 2015 तक वैश्विक गरीबी को कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। कोफी अन्नान युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल करने और प्रवासियों को फिर से बसाने के लिए वैश्विक स्तर पर होने वाले कई प्रयासों की अगुआई कर चुके थे।

पाकिस्तान: POK के राष्‍ट्रपति के साथ बैठे दिखे नवजोत सिंह सिद्धू, शुरू हुआ विवाद

POK के राष्ट्रपति के साथ सिद्धू, फोटो वाइरल
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने आज पाकिस्‍तान के 22वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस्‍लामाबाद स्थित राष्‍ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में राष्‍ट्रपति ममनून हुसैन ने उन्‍हें शपथ ग्रहण करवाई।
उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत से नवजोत सिंह सिद्धू भी गए थे, वहां सिद्धू ने पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलकर मुलाकात की, समारोह में वह पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (Pok) के राष्‍ट्रपति मसूद खान के बगल में भी बैठे थे, इससे देश में नया विवाद खड़ा हो गया है।
मसूद खान जिस Pok के राष्‍ट्रपति हैं, उसे लेकर भारत और पाकिस्‍तान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, भारत के इस हिस्‍से पर पाकिस्‍तान अपना हक जताता है, साथ ही वह इस क्षेत्र से भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराता है। दरअसल, मसूद खान पीओके के 27वें राष्‍ट्रपति हैं, खान ने 1980 में पाकिस्‍तान की विदेश सेवा को ज्‍वाइन किया था। इसके बाद वह कई राजनयिक पदों पर रहे, वह 2003 से 2005 तक पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रहे।
इसके बाद उन्‍होंने 2015 से 2016 तक इंस्‍टीट्यूट ऑफ स्‍ट्रैटजिक स्‍टडीज इस्‍लामाबाद के डायरेक्‍टर जनरल के तौर पर कार्य किया, इस्‍लामाबाद का यह थिंकटैंक पाकिस्‍तान के उन क्षेत्रीय और वैश्विक रणनीतिक मामलों पर गहराई से विश्‍लेषण करके जानकारी मुहैया कराता है, जो अंतरराष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा को प्रभावित करते हैं।
क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू, प्रधानमंत्री के रूप में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने कल पाकिस्तान पहुंचे थे। लाहौर में संवाददाताओं से बातचीत में सिद्धू ने कहा, मैं अपने मित्र (इमरान) के आमंत्रण पर पाकिस्तान आया हूं, यह बहुत खास क्षण है।
उन्होंने कहा, खिलाड़ी और कलाकार दूरियां मिटा देते हैं, यहां पाकिस्तानी लोगों के लिए प्यार का संदेश लेकर आया हूं, सिद्धू ने हिंदुस्तान जीवे, पाकिस्तान जीवे! का नारा भी लगाया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का पूरा हुआ रोका सेरेमनी : LIVE UPDATES

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का पूरा हुआ रोका सेरेमनी : LIVE UPDATES
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का पूरा हुआ रोका सेरेमनी : LIVE UPDATES