गाड़ी में स्क्रैच लगने पर गर्भवती महिला के पेट में मारी लात
आखिर ऐसा क्या हुआ की इस बात पर रणवीर सिंह हो गए ट्रोल – शख्स ने कह दिया बदतमीज एक्टर, वीडियो हुआ वायरल

रणवीर सिंह जितने एनर्जेटिक और मस्तमौला एक्टर है शायद ही बॉलीवुड में कोई और हो। उनके एनर्जेटिक बिहेवियर पर हर कोई फ़िदा है। फैंन्स ने हमेशा से रणवीर सिंह को हस्ते हुए ही पाया है। उन्हें कभी भी किसीने गुस्से में नहीं देखा है।
आप विधायकों के खिलाफ कोर्ट में केस नहीं टिकने से दिल्ली पुलिस है परेशान
कर्नाटक के 10 जिलों में कांग्रेस ने जमाया अपना कब्जा
अब किशनगंगा प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर सकेगा पाकिस्तान
सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
झेलम नदी पर किशनगंगा पनबिजली परियोजना का पाकिस्तान निरीक्षण कर सकेगा, क्योंकि भारत ने इसके लिए इजाजत दे दी है। इसके बदले पाकिस्तान ने भी भारत को सिंधु नदी पर बनने वाले कोटरी बराज के निरीक्षण की अनुमति दी है।
लाहौर में 29 और 30 अगस्त को दोनों देशों के बीच संपन्न सिंधु आयोग की बैठक में कहा गया कि ‘पाकिस्तान भी भारत से आग्रह करता है कि वह झेलम बेसिन सहित किशनगंगा हाईड्रोपावर प्रोजेक्ट के विशेष निरीक्षण का प्रबंध करे जो कि साल 2014 से लंबित है।
पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक, बैठक में भारत और पाकिस्तान के अधिकारी एक सुर में इस बात पर सहमत थे कि सिंधु आयोग को हर हाल में और सशक्त करना जरूरी है, इस्लामाबाद ने नई दिल्ली से इस जरूरत पर बल दिया कि जो भी परियोजनाएं हैं, उन सूचनाओं का आदान-प्रदान हो।
पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि, इस दौरान कोई एतराज (अगर पाकिस्तान की ओर से उठाया जाए) जताया जाता है, तो परियोजना के शुरुआती चरण में ही भारत के साथ इसे निपटा लिया जाए ताकि बाद में कोई परेशानी खड़ी न हो सके। किशनगंगा प्रोजेक्ट को लेकर पाकिस्तान विश्व बैंक पहुंचा था, लेकिन पाक की आपत्तियों को वर्ल्ड बैंक ने खारिज कर दिया, पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए वर्ल्ड बैंक ने इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया, प्रधानमंत्री मोदी ने 19 मई को किशनगंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था।
330 मेगावॉट क्षमता वाली किशनगंगा परियोजना नियंत्रण रेखा से महज दस किलोमीटर की दूरी पर है, जहां यह परियोजना स्थित है वह इलाका साल भर में छह महीनों के लिए राज्य के बाकी हिस्सों से कटा रहता है, नीलम नदी, जिसका एक नाम किशनगंगा भी है पर बने इस परियोजना की शुरुआत साल 2007 में हुई थी।
अगले CJI के तौर पर 3 अक्टूबर को शपथ लेंगे जस्टिस रंजन गोगोई
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने आज केंद्र सरकार को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने अगले प्रधान न्यायाधीश पद के लिए न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के नाम की सिफारिश की है, न्यायमूर्ति गोगोई को ३ अक्टूबर को अगले प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी।
प्रधान न्यायाधीश मिश्रा ने कानून एवं न्याय मंत्रालय को लिखे अपने पत्र में अगले प्रधान न्यायाधीश के लिए न्यायमूर्ति गोगोई के नाम की सिफारिश की है।
अब सीजेआई की सिफारिश को सरकार द्वारा मंजूरी देने के बाद जस्टिस गोगोई को आगामी ३ अक्टूबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे। चीफ जस्टिस मिश्रा दो अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन महात्मा गांधी की जयंती पर अवकाश होने के कारण चीफ जस्टिस मिश्रा का आखिरी कार्यदिवस एक अक्टूबर ही होगा।
अगले सीजेआई के रूप में न्यायमूर्ति गोगोई की नियुक्ति के बारे में तब अटकलें लगने लगी थीं जब न्यायमूर्ति गोगोई सहित उच्चतम न्यायालय के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों ने इस साल जनवरी में अभूतपूर्व ढंग से संवाददाता सम्मेलन बुलाकर विभिन्न मुद्दों, खासकर खास पीठों को मामलों के आवंटन के मुद्दे पर न्यायमूर्ति मिश्रा की आलोचना की थी।
उच्च न्यायापालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया पत्रक के अनुसार, भारत के प्रधान न्यायाधीश के पद के लिए शीर्ष अदालत के वरिष्ठतम न्यायाधीश को उपयुक्त माना जाना चाहिए, इसमें कहा गया है कि विधि मंत्री उचित समय पर निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश से अगले सीजेआई की नियुक्ति के बारे में सिफारिश मांगेंगे, इस प्रक्रिया के तहत सीजेआई की नियुक्ति की सिफारिश मिलने के बाद विधि मंत्री इसे प्रधानमंत्री के समक्ष रखते हैं।
गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश व बाढ़ से अब तक जा चुकी है 1400 से ज्यादा लोगों की जान
एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com
इस वर्ष मानसून के मौसम में अब तक 10 राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 1400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इनमें केरल में जान गंवाने वाले 488 लोग शामिल हैं।
मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र के मुताबिक, केरल में बारिश और बाढ़ की वजह से 488 लोगों की मौत हो गई और राज्य के 14 जिलों में करीब 54.11 लाख लोग प्रभावित हुये हैं।
इस दक्षिणी राज्य में 57,024 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर लगी फसल बर्बाद हो गई है, एनईआरसी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 254, पश्चिम बंगाल में 210, कर्नाटक में 170, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 50, उत्तराखंड में 37, ओडिशा में 29 और नगालैंड में 11 लोगों की मौत हो गई, इस दौरान इन राज्यों में 43 लोग लापता हो गये थे।
पश्चिम बंगाल में बाढ़ से 2.28 लाख लोग प्रभावित
ओडिशा में 30 जिले, महाराष्ट्र में 26 जिले, असम में 25, उत्तर प्रदेश में 23, पश्चिम बंगाल में 23, केरल में 14, उत्तराखंड में 13, कर्नाटक में 11, नगालैंड में 11 और गुजरात में 10 जिले बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुये. असम में, करीब 11.47 लाख लोग बारिश और बाढ़ की चपेट में आये, जबकि राज्य की 27,964 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल बर्बाद हो गई है।
कर्नाटक में 3.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
उत्तर प्रदेश में, बाढ़ से करीब 3.42 लाख लोग प्रभावित हुए और 50,873 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है।
Bigboss 12 के लिए गोवा रवाना हुए Salman Khan, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
सलमान खान का 10 का दम के बाद हर कोई उनकी टीवी रियलिटी शो BIGBOSS 12 के लिए काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। छोटे परदे का रियलिटी शो बिग बॉस टीवी पर जल्द ही दस्तक देने वाला है। फैंस बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस साल बिग बॉस सीजन 12 अपने निर्धारित समय से करीब एक महीना पहले शुरू हो रहा है।
What ….!!! इस राजनीति शख्स ने कर दी सलमान खान की इस फिल्म को Reject
सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे दबंग है जिनके साथ काम करने की चाहत हर किसी की होती है। चाहे वो आम आदमी हो या फिर सुपरस्टार। वेल, यह तो सभी जानते ही है की क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन तो काफी तगड़ा रहा है। वही पॉलिटिक्स और बॉलीवुड का कनेक्शन भी सुना है , लेकिन राजनेता और एक्टर.. यह सुनकर ही अजीब लगता है।
















