28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 456

संसद में घुस रहे 2 आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

वर्ल्ड डेस्क. तुर्की के संसद में विस्फोटक उपकरण के साथ घुस रहे दो संदिग्ध वामपंथी उग्रवादियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रपति के कम्युनिकेशन डायरेक्टर फहार्टिन अल्टुन ने एक ट्वीट में कहा कि संदिग्धों की पहचान प्रतिबंधित रिवोल्यूशनरी पीपुल्स लिबरेशन पार्टी-फ्रंट के सदस्यों के रूप में की गई है, जिन्हें डीएचकेपी-सी के रूप में भी जाना जाता है।

कम्युनिकेशन डायरेक्टर ने कहा कि यह राष्ट्र की शांति भंग करने की एक कोशिश थी। हिरासत में लिए गए महिला और पुरुष ने मंगलवार को संसद भवन में आने से पहले सुरक्षा अधिकारी को बंधक बनाने की कोशिश की। दोनों संदिग्ध नुकीली वस्तुएं ले जा रहे थे और एक वस्तु ऐसी भी थी जो बम की तरह नजर आ रहा था।

रमजान के पवित्र महीने पर देशभर में गश्त लगाता है ये फाइटर प्लेन !

वर्ल्ड डेस्क. मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान के मौके पर इंडोनेशिया के आसमान में फाइटर जेट्स उड़ान भर रहे हैं। दरअसल, वहां कोई युद्ध का खतरा नहीं है, बल्कि ऐसा आम लोगों की मदद करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

दरअसल, रमजान में मुस्लिम सुबह सूरज निकलने से पहले सेहरी करते हैं और फिर सुबह की नमाज पढ़ते हैं। मगर, उन्हें उठने में देरी नहीं हो इसलिए फाइटर जेट्स अल सुबह उड़ान भरते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वायुसेना के जेट विमान जावा द्वीप के कई शहरों में उड़ान भरेंगे। इनमें पूर्वी जावा में सुराबाया, मध्य जावा और योगयाकार्ता में सुराकार्टा, क्लातेन और सर्जेन शामिल होंगे।

अल्लाह की मर्जी से हम लड़ाकू विमान का उपयोग कर लोगों को सुहूर के लिए जगाने की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। लोगों को जगाने के लिए पायलट को तेज आवाज करने के लिए आफ्टरबर्नर्स का इस्तेमाल करना होगा। इस काम के लिए वायुसेना अपने जेट फाइटर्स प्लेन्स F-16 और T50i का इस्तेमाल कर रही है।

हो जाएं सावधान, आपकी एक WhatsApp कॉल उड़ा देगी सारा डेटा !

टेक डेस्क. Whatsapp को अपने स्मार्टफोन में आखिरी बार आपने कब अपडेट किया था? अगर आपने अपने iOS या Android स्मार्टफोन पर एक लम्बे समय से Whatsapp को अपडेट नहीं किया है और सॉफ्टवेयर अपडेट को आप इग्नोर करते आ रहे हैं, तो शायद अब अपने स्मार्टफोन में Whatsapp को अपडेट करने का यह सही समय है।

हम आपको एकदम से Whatsapp अपडेट करने के लिए क्यों कह रहे हैं? कारण यह है की Whatsapp ने अपने प्लेटफार्म में एक बग देखा है। अब इससे आपको क्या खतरा? यह बग आपके फोन में एक Whatsapp कॉल के जरिये स्पायवेयर इनस्टॉल करने की इजाजत देता है।

इसका मतलब यह है की आपके स्मार्टफोन से हुई एक Whatsapp कॉल, भले ही आप उस कॉल को रिसीव ना करें, आपके फोन सारे डाटा, कॉल-लॉग्स, ईमेल,मैसेजेज, फोटोज आदि को इसरायली साइबर इंटेलिजेंस कंपनी, NSO की चपेट में दे सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, NSO द्वारा डेवलप किए गए कोड को आपके स्मार्टफोन पर ट्रांसमिट किया जा सकता है। ऐसा तब भी किया जा सकता है, जब आप कॉल रिसीव भी ना करें। हो सकता है यह कॉल आपके Whatsapp के कॉल-लोग में दिखे भी ना। इसका मतलब है की ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे आपको पता लगे की आपको कोई ऐसी कॉल आई भी है या नहीं।

साउथ एक्ट्रेस ने शेयर की ऐसी फोटो, फैंस ने किया TROLL

मनोरंजन डेस्क. ट्रोलिंग सोशल मीडिया का सबसे पसंदीदा काम बनता जा रहा है। खासतौर पर एक्ट्रेसेज को उनके लुक और कपड़ों के लिए आए दिन भद्दे और ओछे कमेंट्स सुनने को मिल जाते हैं।

ऐसा ही कुछ साउथ फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस मालविका मोहनन के साथ हुआ। मालविका की कुछ फोटोज के लिए उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था।

ऐसे में मालविका ने दो और फोटोज पोस्ट करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। मालविका ने पोस्ट पर लिखा कि एक इज्जतदार लड़की को कैसे रहना चाहिए वो मुझे किसी से पूछने की जरूरत नहीं है।

मालविका ने शॉर्ट्स पहने हुए दो फोटोज शेयर की हैं और ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि बहुत सारे कमेंट्स और विचार आ रहे हैं कि एक इज्जतदार लड़की को कैसे कपड़े पहनने चाहिए। इस पर मैं कहना चाहूंगी कि मैं वो चाहूंगी वो पहनूंगी।

BJP की महिला नेता की फोटो लगाकर फेसबुक पर बनाया एडल्ट एकाउंट !

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से बीजेपी नेत्री और समाज सेविका की फोटो एडल्ट साइट पर पोस्ट करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

आरोप है कि महिला के नाम से फेसबुक पर फर्जी ऑनलाइन एडल्ट अकाउंट बनाया गया और अकाउंट पर नोएडा पता और मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीजेपी महिला का आरोप है कि फेसबुक पर उनका फोटो लगाकर उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया है। समाज सेविका ने जब इसके बारे में पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने अकाउंट पर एक और फोटो पोस्ट कर दी।

महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ गुहार लगाई है। साथ ही त्वरित ही कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, एसपी क्राइम बीपी अशोक ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

AMU हॉस्टल में शराब पीते मिले 5 मेडिकल छात्र निलंबित !

अलीगढ़. अक्सर विवादों के घेरे में रहने वाली अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है। यहां अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (AMU) के हादी हसन हॉल में शराब पीने पर इंतजामिया ने 5 मेडिकल छात्रों को निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हादी हसन हॉल में बैठकर 5 मेडिकल छात्र शराब पी रहे थे। इस दौरान कमरे में बैठकर शराब पी रहे छात्रों का वीडियो बनाया गया था, जो प्रॉक्टर से लेकर कुलपति को मुहैया कराया गया। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। तलाशी में कमरे से खाली बोतल व चिप्स के पैकेट मिले थे। इस कार्रवाई से मेडिकल में खलबली मची हुई है। पिछले कुछ सालों में इस तरह का ये पहला मामला सामने आया है।

यह मामला बीती 13 मई की रात का बताया जा रहा है। हादी हसन हॉल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र रहते हैं। इन्हीं में से एमबीबीएस कर रहे चार छात्र कमरा नंबर 476 में मौजूद थे, जिनका शराब पीते हुए किसी ने वीडियो बना लिया।

AMU प्रवक्ता प्रो। शाफे किदवई के मुताबिक इन छात्रों में रजत चौधरी, सूर्य प्रताप सिंह, अमित कुमार राजपूत, प्रयास जिंदल व एक अन्य है। इन्हें टोका भी गया था, मगर वे माने नहीं। इसकी शिकायत प्रिंसिपल, प्रॉक्टर व वीसी से की गई थी। शराब पीते हुए वीडियो भी उपलब्ध कराया। कमरे की तलाशी ली तो शराब की खाली बोतल और चिप्स के पैकेट मिले। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पायी गई। पांचों छात्रों को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है।

यूपी: डकैती डालने वाले जीआरपी इंस्पेक्टर सहित 3 गिरफ्तार !

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां गेहूं व्यापारियों से हुई 9 लाख की डकैती मामले में आगरा जीआरपी इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है।

जानकारी के मुताबिक, गेहूं व्यापारियों से हुई 9 लाख की डकैती का पुलिस ने राजफाश कर दिया। आगरा से जीआरपी इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी सहित तीन को डकैती डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये बरामद किए हैं। डकैती डालने वालों में जीआरपी आगरा के दो सिपाही तथा टैक्सी चालक भी शामिल थे।

SSP दिनेश कुमार पी ने बताया कि उमाही गांव के निकट गेहूं व्यापारी किराए पर रह रहे थे। सोमवार तड़के पुलिस की वर्दी में बदमाश आ धमके और कई व्यापारियों से 9 लाख रुपये की लूट की गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो सहारनपुर-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर रोहाना टोल प्लाजा के सीसीटीवी में आरोपितों की गाड़ी कैद हो गई। यह गाड़ी तड़के 3:18 बजे गुजरी थी। पीडि़त गेहूं व्यापारी अख्तर ने आगरा के बशीर पर डकैती में शामिल होने का शक जताया था।

SO नागल के नेतृत्व में स्वाट व सर्विलांस टीम रात को आगरा पहुंच गई। यहां बशीर हाथ लग गया। आगरा में ही उससे पूछताछ हुई तो उसने राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर तैनात इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी (जीआरपी कंट्रोल रूम इंचार्ज) व इंस्पेक्टर के साथी सुभाष शर्मा निवासी गौधला थाना जगदीशपुर आगरा को पकड़वा दिया। इंस्पेक्टर के कब्जे से चार लाख 94 हजार 500 रुपये बरामद हुए।

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला- सत्ता मिलते ही किसानों को भूल गए !

गोरखपुर। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की देवरिया के सलेमपुर में सभा से पहले आंधी पानी से अफरातफरी मच गई। आंधी-पानी के कारण प्रियंका का मंच ढ़ह गया और सभा के लिए लगाई गईं कुर्सियां तहस-नहस हो गईं। प्रियंका गांधी को कांग्रेस प्रत्याशी डा. राजेश कुमार मिश्र के पक्ष में जनसभा को संबोधित करना था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने इतना लंबा इंतजार किया। मैंने सुना कि मंच ढह गया, फिर भी आप टिके रहे मेरी बातों को सुनने के लिए। इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं।

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा जब मैं वाराणसी पहुंची तो हमें लगा कि यहां बहुत विकास हुआ होगा। मैंने अपने पिता का क्षेत्र अमेठी देखा था। मैं उस समय दस साल की थी। मैंने 5 साल में अमेठी में जो बदलाव देखा उस तरह का विकास आज तक नहीं देखा। उस समय वह प्रधानमंत्री थे देश में भी कांग्रेस की सरकार थी और प्रदेश में मेरी सरकार थी। उस तरह का विकास वाराणसी में नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने 15 किमी सड़क बनाई है जो हवाई अड्डे तक जाती है। मैंने पूछा तो पता चला कि इसके आगे गडढ़े ही गड़ढे हैं। मैंने पूछा कि प्रधानमंत्री क्षेत्र में आते तो हैं लेकिन सिर्फ बड़ी-बड़ी मीटिंग के लिए आते हैं जिससे प्रचार-प्रसार होता है। मीटिंग कर चले जाते हैं। आज तक एक भी गरीब व किसान परिवार में नहीं गए।

किसानों को भूल गए पीएम

प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी ने वाराणसी में एक बार भी लोगों से हालचाल नहीं पूछा। हम अमेठी गांव में जाते हैं वहां पता चलता है कि हमारे पिताजी उस गांव में जा चुके हैं। हमारी बात में गहराई है। प्रधानमंत्री समझते हैं कि उनकी मजबूती उनकी सत्ता है। वह भूल गए हैं कि यह सत्ता देने वाला कौन था। पांच साल में जिस प्रधानमंत्री को जनता से मिलने से फुर्सत नहीं है, वह जनता का क्या भला करेगा। आपने उनको चीन में देखा होगा, जापान में देखा होगा, पाकिस्तान में बिरयानी खाते देखा होगा। कभी भी आपने यह नहीं देखा होगा कि प्रधानमंत्री ने किसी गरीब के घर गए होंगे जो मुसीबत है। वह सत्ता के मोह व माया मे हैं। जनता से उनका संबंध टूट चुका है। यदि आपने 56 इंच का सीना ताना है तो किसानों की यह स्थिति क्यों है। आज किसान पीड़ित है। किसान कहता है कि वह दिन-रात खेतों में जाते हैं, लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नहीं है।

रायबरेली: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी !

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को विधायक अदिति सिंह से मिलने के लिए रायबरेली पहुंची। प्रियंका विमान से फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंची और यहां से वह सड़क मार्ग से रायबरेली आईं। यहां तिलक भवन पहुंचकर प्रियंका गांधी कार्यालय के अंदर चली गईं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि यह गुंडों की रायबरेली नहीं है। जिला पंचायत सदस्यों को गाड़ी से खींच कर मारा गया। यह कैसा लोकतंत्र है। हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। इलेक्शन कमिशन से लेकर हर जगह अपनी बात रखेंगे। वहीं, कांग्रेस से 2002 में निष्काषित होने के 17 वर्ष बाद पूर्व विधायक अखिलेश सिंह भी प्रिंयका वाड्रा से मिलने के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। बेटी को कांग्रेस ज्वाइन कराने के बाद से अखि‍लेश सिंह सक्रिय राजनीति से हट गए थे।

गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। मारपीट, फायरिंग और अपहरण की घटनाओं से रायबरेली कांप उठी। दहशतगर्दों ने जिले के हर प्रवेश द्वार पर नाकेबंदी कर दी और वहां से निकलने वाले जिला पंचायत सदस्यों के वाहनों को निशाना बनाया, उन्हें पीटा और कई का अपहरण कर लिया। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव की अगुआई करने वाले जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर भी जानलेवा हमला किया गया, उन्हें भी चोटें आई।

BSP सुप्रीमो मायावती बोलीं- PM मोदी फर्जी अखिलेश यादव असली पिछड़े हैं !

मऊ. लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती घोसी पहुंचे हैं। यहां गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय के समर्थन में बुधवार दोपहर सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा हुई।

जनसभा को सबसे पहले गठबंधन की प्रत्याशी अतुल राय की पत्नी प्रियंका राय ने संबोधित कर जनता की अदालत से न्याय मांगा। इस दौरान प्रियंका ने कहा इस मुश्किल घड़ी में आपका जो आशीर्वाद मिल रहा है, उसके लिए हम हमारा परिवार आजीवन आभारी रहेगा। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मेरे पति को रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी की केंद्र व राज्य सरकार पर वार किया। इस दौरान मायावती ने समाज के विभिन्न वर्गों को अच्छे दिन के वादों को लेकर भी सवाल उठाते हुए पूंजीपतियों को और ज्यादा धनवान बनाने की चौकीदारी करने का आरोप लगाया।

मायावती ने कहा कि अब पीएम अपनी जाति हर तीसरे दिन बदल देते हैं कभी गरीब कभी फकीर भी बताते हैं। सच्‍चार्इ है कि यह अति पिछडे नहीं है और यह अगडी जाति के हैं। राजनीतिक स्‍वार्थ में पीएम ने अपनी जाति बदली है। यह नकली नहीं फर्जी पिछडे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव असली हैं। भाजपा ने गठबंधन तोडने के लिए भ्रम भी पैदा किया है लेकिन सफलता नहीं मिली है। जिससे वह दुखी हैं।