28 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 455

शिवपाल यादव बोले- अखिलेश ने मायावती के पैरों पर डाला समाजवाद

गोरखपुर. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोला है। शिवपाल यादव ने अखिलेश-मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हो गई है। जिसका समाजवाद से कोई लेना देना नहीं है। दोनों दल अपने स्वार्थ के लिए एकजुट हैं।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश ने समाजवाद को मायावती के पैरों पर डाल दिया है। कभी मायावती ने सपा कार्यकर्ताओं को गुंडा और मुलायम सिंह यादव को गुंडों का सरदार कहा था। यह गठबंधन नहीं बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हो गई है जिसका समाजवाद से कोई लेना देना नहीं है। दोनों दल अपने स्वार्थ के लिए एकजुट हैं।

गुरुवार को प्रसपा प्रत्याशी श्याम नारायण यादव के पक्ष में रोड शो करने करने आए शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन माह पहले बनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को पूरे प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशी जीतने की स्थिति में है। यादव ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी से कभी अलग नहीं होना चाहते थे, लेकिन अपनों ने उन्हें मजबूर किया। इसलिए दूसरा रास्ता अख्तियार करना पड़ा। अब पूरे प्रदेश में प्रसपा अपनी जमीन तैयार कर चुकी है।

अखिलेश और मायावती की जो प्राइवेट कंपनी बनी है, जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इसी चुनाव में प्राइवेट कंपनी को पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर भाजपा का हराना मकसद होता तो सपा-बसपा या काग्रेस उन्हें अपने गठबंधन में शामिल करती। शिवपाल ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2014 में कालाधन वापस लाने, 100 दिन में भ्रष्टाचार खत्म कर देने, जीएसटी में एक कर व्यवस्था लगाने का वादा किया था पर एक भी वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी जैसे निर्णय का कोई फायदा नहीं मिला। अबकी केंद्र में जो सरकार बनेगी वह बिना प्रसपा के सहयोग से नहीं बनेगी।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या का आरोपी गिरफ्तार !

प्रयागराज. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15 अप्रैल को PCB छात्रावास में पूर्व छात्र राहुल शुक्ला की हत्या हुई थी। इस मामले में हत्या के आरोपी अभिषेक यादव को तमंचे और कारतूस के साथ STF ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के PCB हॉस्टल में पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या की घटना पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेत हुए इस पर आपराधिक जनहित याचिका दायर कर ली थी। कोर्ट ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी को नोटिस जारी कर तलब किया था। इन सभी से घटना के बाबत उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी।

SSP प्रयागराज अतुल शर्मा को भी खरी-खरी सुनाई थी और कानून-व्यवस्था पर आड़े हाथों लिया था। मुख्य न्यायमूर्ति और न्यायमूर्ति एसएस शमशेरी की पीठ ने अखबारों में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए कहा था कि इससे पता चलता है कि विश्वविद्यालय परिसर में अराजकता का माहौल है। इसके छात्रावास अपराधियों की पनाहगाह बन गए हैं और पूरा परिसर उनकी आपराधिक गतिविधियों का मैदान बन चुका है। कभी देश का सबसे प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान रहे इस विश्वविद्यालय का प्रशासन सबकुछ मूकदर्शक बनकर देख रहा है।

मथुरा में 8 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला !

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां 8 साल की बच्ची को जंगली कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। बच्ची की मौत के बाद पुलिस प्रशासन की नींद टूटी।

SP क्राइम अशोक कुमार मीणा का कहना है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी प्रधान और ग्रामीणों से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को अकेला ना छोड़ें।

जानकारी के मुताबिक, भूप सिंह की पुत्री देवकी (8) को खूंखार कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया था। सोमवार सुबह 7.30 बजे अपने पिता को कलेवा देने खेत पर गई थी। रास्ते में उस पर जंगली कुत्तों ने हमला बोल दिया था।

इस मामले को लेकर विगत बुधवार को उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी छाता मनोज कुमार, पशु चिकित्साधिकारी लाडपुर धर्मेंद्र कठेरिया, नंदगांव कानूनगो राजेश गुप्ता, लेखपाल कन्हैया चौधरी घटना की जांच को पिसावा पहुंचे।

ग्रामीणों से खूंखार कुत्तों के बारे में जानकारी ली। पीड़ित पिता घर पहुंच कर देवकी के साथ हुई घटना की जानकारी की। इस दौरान बिटिया का पिता फफक-फफक कर रो पड़ा। टीम के सदस्यों ने पीड़ित पिता को हर संभव मदद का भरोसा दिया। नंदगांव ब्लाक के कानूनगो राकेश गुप्ता ने कहा है कि एसडीएम के आदेश पर जांच की जा रही है। जांच के बाद पीड़ित पिता को मदद दी जाएगी।

23 मई के बाद बीजेपी से हाथ मिलाएंगी मायावती: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

बलिया. उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दावा किया कि 23 मई के बाद बसपा प्रमुख मायावती भाजपा से मिल जाएंगी। कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर कहा कि बसपा के सहयोगी दल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल ने कभी भी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा कि वह मायावती के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी का समर्थन करते हैं।

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश यादव ने सिर्फ यह कहा है कि अगला प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से ही बनेगा, तब ऐसे में मायावती के प्रधानमंत्री बनने का सवाल ही कहां उठता है। उन्होंने दावा किया कि 23 मई के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती भाजपा से मिल जाएंगी।

सिद्दीकी ने कहा कि मायावती पहले भी भाजपा से मिल चुकी हैं तथा भाजपा को अपना वोट ट्रांसफर करा चुकी हैं। मायावती पर इस तरह का दबाव बनेगा कि वह भाजपा का हिस्सा बन जाएंगी। जब मायावती भाजपा के साथ चली जाएंगी तो सपा के सामने देश एवं प्रदेश हित में कांग्रेस के साथ आने के सिवाय कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।

सिद्दीकी ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता है। वे पिछले 33 वर्ष से मायावती को जानते हैं। जितना वह उनको जानते हैं, उतना मायावती भी स्वयं को नहीं जानती। वे आज भी मायावती का बहुत सम्मान करते हैं।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के पीछे भाजपा-RSS जिम्मेदार: मायावती

लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2019 में अंतिम चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों में खींचतान काफी बढ़ रही है। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ चुनाव आयोग पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार अराजकता बढ़ती ही जा रही है। वहां पर हिंसा के पीछे भाजपा और RSS हैं। इसके साथ ही बसपा मुखिया ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि चुनाव आयोग केंद्र के इशारों पर काम कर रहा है।

मायावती ने पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। मायावती ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग केंद्र के इशारे पर काम कर रहा है। बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक लगानी ही थी तो मोदी की प्रस्तावित दो रैलियों के बाद रोक क्यों लगाई। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनावी हिंसा और बवाल का सवाल है तो वहां ऐसा साफ तौर पर ऐसा लगता है कि हिंसा जानबूझकर RSS और भाजपा की ओर से करवाई गई है।

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी और उनके चेले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में सोची समझी रणनीति के तहत ममता को लंबे समय से टारगेट किया जा रहा है। अब लोकसभा चुनाव में भी ममता बनर्जी को षणयंत्र के तहत टारगेट कर रहे हैं ताकि भाजपा अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटा सकें। उन्होंने कहा कि गुरु (मोदी) और चेले (अमित शाह) हाथ धोकर ममता के पीछे पड़े हैं जो न्याय संगत नहीं है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जिस तरह टारगेट करके उनकी सरकार और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह सब पीएम को शोभा नहीं देता है।

मोदी हटाओ सिर्फ बहाना है, असल में अपने भ्रष्टाचार को छुपाना है: PM

मऊ. लोकसभा चुनाव 2019 में आखिरी चरण में भाजपा के माहौल को और मजबूत करने भाजपा के स्टार प्रचारक एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मऊ पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने सांसद हरि नारायण राजभर के समर्थन में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महागठबंधन के साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने जाति के आधार पर एक अवसरवादी गठबंधन करने की कोशिश की। इनके बीच लखनऊ में एसी कमरे में बैठकर ऊपर-ऊपर से तो डील हो गई, लेकिन जमीन से कटे हुए नेता यहां पर अपने कार्यकर्ताओं को ही भूल गए। देश इन महामिलावटी दलों की सच्चाई पहले दिन से जानता है। पीएम मोदी ने कहां कि देश को पता है कि मोदी हटाओ का नारा तो बहाना था। असल में इन्हें अपने भ्रष्टाचार के पाप को छुपाना था। यह लोग जैसे तैसे कोशिश कर रहे थे कि देश में खिचड़ी सरकार बन जाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बहन जी ने पश्चिम बंगाल को लेकर मुझ पर निशाना साधा है। चुनाव आयोग को आडे हाथों लिया है। ममता दीदी वहां यूपी बिहार के लोगों पर निशाना साध रही है। बहन मायावती इस पर ममता को कुछ कहने के बजाय कुर्सी का खेल खेलना है। यूपी में सभा के बाद बंगाल जाने वाला हूं। बंगाल की मुख्यमंत्री मुझे पीएम नहीं मानती हैं। वो पाकिस्तान के पीएम को पीएम मानती हैं। आज मैं बंगाल जा रहा हूं तो देश को बताता हूं कि मिदनापुर में मेरी रैली थी तो वहां किस तरह की अराजकता फैलाई गई। मुझे अपना संबोधन बीच में छोडकर मंच से हट जाना पडा था।

कूच बिहार में जहां मंच बन रहा था वहीं दीदी ने अपनी पार्टी का मंच बना दिया। यह लोकतंत्र विरोधी कार्य है। मैं बहुत दिन से देख रहा हूं देश भी देख रहा है। देखते हैं दीदी रैली होने देती हैं या नहीं। बस चले तो हेलिकाप्टर न उतरने दे। परसों कोलकाता में अमित शाह की रैली में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी। ईश्वर चंद्र भारत की महान विभूति हैं। वह गरीबों और दलितों के संरक्षक भी थे। उन्होंने मानवता की सेवा के लिए जो किया उसके हम कर्जदार हैं।

पीएम ने कहा कि मोदी हटाओ का जो राग अलाप रहे थे वो आज बौखला गए हैं। हर दिन विरोधियों की गालियां बढती जा रही हैं। देश महामिलावटी दलों की सच्चाई जानता है। देश को पता है कि मोदी हटाओ का नारा बहाना था। असल में उनको अपने भ्रष्टाचार का पाप हटाना था इसलिए वो चाह रहे हैं देश में खिचडी सरकार बन जाए। लेकिन नया भारत आतंकियों को घर में घुस कर मारता है। जो अपने घर को अपने समाज को अपने देश को कमजोर करना चाहता है उसे पहचान लीजिए। सपा बसपा जाति के आधार पर प्रचार कर रहे हैं। लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को भूल गए।

अंतिम चरण के पहले कांग्रेस ने खेला दांव, कहा गठबंधन के लिये कुछ भी करने को तैयार

नई दिल्ली।। लोकसभा के आम चुनाव अभी एक चरण का मतदान बाकी है। वहीँ चुनाव परिणाम से पहले ही कांग्रेस ने बहुमत न मिलने की स्थिति में गठबंधन के संकेत दिये हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस का यह भी कहना है कि यदि उसे गठबंधन में PM का पद नहीं मिलता है, तो भी उसे कोई समस्या नहीं होगी। कांग्रेस के सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पार्टी का एकमात्र उद्देश्य NDA को केंद्र में फिर से सरकार गठन से रोकना है।

आजाद ने कहा, “हम पहले ही अपना स्टैंड क्लियर कर चुके हैं। यदि कांग्रेस के पक्ष में सहमति बनती है तो हम नेतृत्व स्वीकार करेंगे। लेकिन, हमारा लक्ष्य हमेशा यह रहा है कि NDA की सरकार सत्ता में वापस नहीं लौटनी चाहिए। हम सर्वसम्मति से लिये गये फैसले के साथ जायेंगे।’ कांग्रेस नेता का यह कहना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस आम चुनाव के नतीजों को लेकर बहुत उत्साहित नहीं दिख रही है और भाजपा को रोकने की कीमत पर गठबंधन में बड़े त्याग के लिए भी तैयार है।

 

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “जब तक हमें PM पद ऑफर नहीं किया जाता है, हम इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे और किसी के भी जिम्मेदारी संभालने पर ऐतराज नहीं होगा।” गौरतलब है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते मंगलवार को विपक्ष को चुनौती देते हुये कहा था कि यदि उसे आम चुनाव में जीत का भरोसा है तो PM पद के अपने उम्मीदवार का ऐलान करे।

हाल ही के दिनों कांग्रेस के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने कहा था कि उनकी पार्टी को बहुमत मिलने का चांस नहीं है। एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता ने कहा था कि कांग्रेस को अपने दम पर बहुमत मिलने का चांस नहीं है, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA गठबंधन की सरकार बन सकती है। यही नहीं कपिल सिब्बल ने कहा कि यदि कांग्रेस को आम चुनाव में 272 सीटें मिलती हैं तो फिर राहुल गांधी को PM पद के लिए नामित करना चाहिए।

विराट कोहली ने की एमएस धोनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात

स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट के आईसीसी विश्व कप में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि दो बार के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ‘अमूल्य’ हैं, खासकर विकेट के पीछे। कोहली ने कहा कि धौनी जिस निस्वार्थ भावना से खेलते हैं, वह उन्हें खास बनाती है।

कोहली ने कहा, “हकीकत यह है कि धौनी इस खेल को खेलने वाले सबसे स्मार्ट लोगों में से एक हैं। विकेट के पीछे वह अमूल्य हैं। इससे मुझे अपना खेल खेलने की स्वतंत्रता मिलती है। धौनी जैसा इंसान अनुभव का खजाना है।”

विराट कोहली ने कहा, “मैं उनके बारे में क्या कह सकता हूं। मेरा करियर उनके मार्गदर्शन में शुरू हुआ। कम ही लोगों ने उन्हें इतने करीब से देखा होगा जितना मैंने देखा है। एक बात धौनी के बारे में सबसे ज्यादा मायने रखती है और वह उसे पूरी तरह से मानते हैं….वह यह कि उनके लिए टीम सबसे पहले है। चाहे कुछ भी हो, वह टीम को पहले रखते हैं। सबसे अहम, आप उनके अनुभव को देखें जो वो टीम में लेकर आते हैं। हम उस अनुभव से अमीर ही बनते हैं।

कोहली ने कहा, “विकेट के पीछे से उनके कुछ शिकार, आप हाल में हुए आईपीएल में भी देख लीजिए, वह मैच जिताने वाले होते हैं।” कोहली ने कहा कि 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में धौनी और उप-कप्तान रोहित शर्मा से नेतृत्वकारी भूमिका को लेकर काफी उम्मीदें होंगी।

उन्होंने कहा, “जिस तरह से इन दोनों ने आईपीएल में कप्तान के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं, वह यह बताता है कि यह दोनों टीम को क्या दे सकते हैं। धौनी के पास तो खासतौर पर विरासत है। इसलिए इन दोनों का लीडरशीप रोल में होना टीम के लिए अच्छा है।

पिछले दिनों महेंद्र सिंह धौनी की आलोचना को लेकर कोहली ने कहा, ”यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ईमानदारी से कहूं तो लोगों में धैर्य नहीं है। सच यह है कि धौनी इस खेल के सबसे स्मार्ट खिलाड़ी हैं। विकेट के पीछे भी उनका कोई जवाब नहीं है। धौनी जैसे खिलाड़ी का टीम में होना, अनुभव का खजाना होना है।

असम: मॉल के बाहर बम धमाका, 6 लोग घायल

नई दिल्ली. असम के गुवाहाटी में बुधवार को एक मॉल के बाहर बम धमाका हुआ। इस विस्फोट में छह लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि यह एक ग्रेनेड धमाका था, जो रात करीब 8 बजे के आसपास हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी में जू रोड यह धमाका हुआ। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस बम विस्फोट में अभी तक किसी व्यक्ति की मौत की पुष्टि नही की गई है।

घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने ग्रेनेड हमले की पुष्टि की और साथ ही कहा कि पुलिस छानबीन में लग गई है।

चुनाव आयोग के फैसले पर भड़कीं ममता, कहा- गुस्से में हैं बंगाल के लोग

नई दिल्ली. चुनाव आयोग की तरफ से पश्चिम बंगाल में प्रचार पर एक दिन पहले रोक लगाने और राज्य के गृह सचिव को हटाने के आदेश के बाद राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी भड़क उठीं। उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए ममता ने जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को अनैतिक, अनुचित और राजनीतिक से प्रेरित बताया।

ममता बनर्जी कहा कि पीएम मोदी को समय दिया गया है, ताकि वे कल अपनी दो रैलियां पूरी कर पाएं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा- “चुनाव आयोग बीजेपी के निर्देश पर काम कर रहा है। यह अप्रत्याशित फैसला है। कल की हिंसा अमित शाह के चलते हुई थी। क्यों नहीं चुनाव आयोग उन्हें कारण बताओ नोटिया भेजा या फिर उन्हें बर्खास्त किया?”

ममता ने आगे कहा- “अमित शाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, चुनाव आयोग को धमकाया, क्या यह उसी का नतीजा है? बंगाल डरा नहीं है। बंगाल को इसलिए निशाना बनाया गया है क्योंकि मैं मोदी के खिलाफ बोलती हूं।” उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर गुंडे बाहर से लाए गए थे, जिन्होंने भगवा पहनकर हिंसा को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। लेकिन, चुनाव आयोग की तरफ से एक दिन पहले ही यानि गुरूवार को 10 ही चुनाव प्रचार पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही, राज्य के गृह सचिव को हटाकर उनका कामकाज की जिम्मेदारी मुख्य सचिव को दी गई है।