30 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 454

…तो क्या लोकसभा चुनाव के बाद कैप्‍टन अमरिंदर सिंह देंगे इस्तीफा !

नई दिल्ली. पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2019 में पंजाब में अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तो इसकी पूरी जिम्‍मेदारी उनकी होगी और वह इस्‍तीफा दे देंगे।

कैप्‍टन अमरिंदर ने न्‍यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में यदि पार्टी का राज्‍य में सफाया हुआ तो मैं इसकी पूरी जिम्‍मेदारी लूंगा और इस्‍तीफा तक दे दूंगा। सभी मंत्री और विधायक राज्‍य में पार्टी के चुनावों में प्रदर्शन के लिए जिम्‍मेदार होंगे।

पार्टी के हाईकमान ने तय किया है कि मंत्री और विधायक कांग्रेस उम्‍मीदवारों के जीत या हार होने पर उसके जिम्‍मेदार होंगे। मैं भी वही जिम्‍मेदारी लेने को तैयार हूं लेकिन मैं पूरी तरह से आश्‍वस्‍त हूं कि कांग्रेस पंजाब में सभी लोकसभा सीटें जीतेगी। बता दें कि आगामी 19 मई को पंजाब में मतदान होगा।

करीब एक दशक तक शिरोमणि अकाल दल (बादल) और बीजेपी के नेतृत्‍व वाली सरकार के पंजाब की सत्‍ता पर काबिज रहने के बाद 2017 में कांग्रेस को राज्‍य में जीत हासिल हुई, जिसके बाद अमरिंदर सिंह दोबारा प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने थे।

राशिफल: 17 मई 2019 दिन- शुक्रवार, इन राशियों के लिए दिन लाभदायक

राशिफल: 17 मई 2019, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति

आज का राशिफल

मेष

अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, सुखमय दिन रहेगा। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी। भाग्य 85% साथ देगा।

वृषभ

ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगें। उन्नति कारक दिन रहेगा। आय-संपत्ति के लिए दिन शुभ है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। भाग्य 75% साथ देगा।

मिथुन

आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर धन खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। सगे-संबंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। भाग्य 97% साथ देगा।

कर्क

क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। आंख में पीड़ा हो सकती है। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे। भाग्य 45% साथ देगा।

सिंह

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। आकस्मिक धन प्राप्ति से आपका दिन अत्यंत आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे। संतान और जीवनसाथी से लाभ होगा। भाग्य 65% साथ देगा।

कन्या

आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की आशंका कम है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

तुला

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है। शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव हो सकता है। भाग्य 80% साथ देगा।

वृश्चिक

आज खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च सामने आएगा। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें, कोई नई सूचना आ सकती है। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। भाग्य 49% साथ देगा।

धनु

आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। तीर्थ स्थल के दर्शन होंगे। दिन आनंददायक होगा। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग हैं। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

मकर:
आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में रूचि होगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन होगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। कार्य सरलतापूर्वक सफल बनेगा। परोपकार की भावना आज रहेगी। आमोद-प्रमोद के लिए आपका दिन व्यतीत होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा। भाग्य 90% साथ देगा।

कुंभ

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगें। यात्रा लाभकारी रहेगी, मंगलमय दिन रहेगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। भाग्य 88% साथ देगा।

मीन

सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। आज ध्यान देकर कार्य करें, जरा-सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा हो सके तो टाल दें, वाहन धीमी गति से चलाएं। समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक खर्च से आप परेशान हो सकते हैं।

…तो इस उम्र में लड़कियां पहली बार बनाती है शारीरिक संबंध

रिलेशनशिप. हर लड़का यही सोचता है कि उसे किस उम्र की लड़की के साथ सबसे पहले शारीरिक सम्बन्ध बनाने चाहिए. पर क्या आपको पता है कि लड़किया लड़को से ज्यादा सेक्स के प्रति सकिय होती हैं.

एक रिपोर्ट में ये पता चला है कि पहली बार सेक्स करने के मामले में लड़किया लड़कों से आगे रहती है. इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में किशोरावस्था में जहां 3 फीसदी लडकों ने सेक्स संबंध बनाएं. वहीं टीनएज में सेक्स करने वाली लड़कियों की संख्या 8 फीसदी है. सिर्फ इतना ही नहीं भारत में लगभग 20 फीसदी लड़कियों ने 18 साल से भी काम उम्र में बच्चों को जन्म दिया हैं.

जो ये दिखाता है कि भारत में किशोरियों की प्रसव दर कितनी अधिक हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हर साल 15 से 19 साल की लगभग 1 करोड 60 लाख लड़कियां बच्चों को जन्म देती हैं. इसके साथ ही विकासशील देशों में 15 से 19 साल की लड़कियों में लगभग हर चार में से एक शादीशुदा हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि लड़कियां 15 से 19 साल के बीच शारीरिक सम्बन्ध बनाने को सबसे ज्यादा लालायित रहती हैं.

हेल्थ टिप्स: कब्ज से परेशान है तो अजमाए ये 8 उपाय घरेलू नुस्खे

हेल्थ डेस्क. कब्ज की एक आम समस्या है.लेकिन कब्ज की समस्या भले ही सुनने में छोटी लगती है पर यह स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों को जन्म दे सकती है. कई बार तो कब्ज की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि आप कुछ भी कर पाने की हालत में नहीं होते.

ऐसे में हम कई बार राहत पाने के लिए दवाएं भी खा लेते हैं, जो सेहत को और नुक्सान पहुंचा सकती हैं. इसलिए हम अक्सर गैस जैसी समस्या से निपटने के लिए घरेलू नुस्खों को तलाशते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपको कब्ज से राहत दिलाएंगे.

कब्ज से बचने के घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे

1. त्रिफला को भी आप कब्ज दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. त्रिफला खाकर आप कब्ज को दूर भगा सकते हैं. त्रिफला एक हर्ब है. त्रिफला शब्द का मतलब है ‘तीन फल’. त्रिफला तीन फलों हरड, बेहड और आंवला से मिलकर बनता है. कब्ज से राहत के लिए त्रिफला का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसके लिए आपको एक चम्मच त्रिफला को एक कप गर्म पानी में 10 मिनट तक छोड़ना होगा. इसके बाद इसे पी लें. यह रात को करें

2 . कब्ज से बचने का एक अच्छा तरीका यह है कि आप वेटा पैसिफाइंग डाइट लें. ठंडे खाने और पेय से दूर रहें. गर्म खाना खाएं, हल्का गर्म पानी पीएं और खूब पकी सब्जियां खाएं.

3. ऐसे कई फल हैं जो जल्दी पच जाते हैं. तो ऐसे फल खाएं जिन्हें पचाना आसान हो. इस बात का भी ध्यान रखें के दिन के दो भोजनकालों के बीच आप फल खाएं. आप केले खा सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप पका हुआ केला खाएं, क्योंकि यह कब्ज को दूर करने में फायदेमंद होता है. कच्चा केला कब्ज को बढ़ा सकता है.

4. सेब खाएं. सेब आपको कब्ज से राहत दिला सकता है. सेब को छीलकर चबा-चबा कर खाएं.
5. सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच घी डालकर पीएं. यह कब्ज के लिए अच्छा नुस्खा माना जाता है.
6. अपने खाने में फाइबर को शामिल करें. ओट ब्रेन, वीट ब्रेन, ताजला फल और सब्जियां आहार में शामिल करें. यह आपके मल को हल्का करेगा.
7. रात के समय बिस्तर पर जाने से पहले एक कप पानी में चम्मच अलसी के बीच उबाल लें. इसे गर्म-गर्म पी लें.
8. रोने से पहले एक कप अदरक की चाय बनाएं और उसमें दो चम्मच कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल डाल कर पी लें. कैस्टर ऑयल हल्का लेक्सेटिव होता है जो कब्ज में मददगार है

नया कानून: स्कूली लड़कियों के हिजाब पहनने पर लगी रोक !

वर्ल्ड डेस्क. ऑस्ट्रिया के प्राथमिक स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित हो गया है। सत्ताधारी दक्षिणपंथी सरकार ने यह प्रस्ताव पेश किया था। मुस्लिम विरोधी होने के आरोप से बचने के लिए इस कानून में सीधे तौर पर इस्लाम या हिजाब का नाम नहीं लिया गया है।

सिख और यहूदियों को रखा गया बाहर

हालांकि सरकार में शामिल दोनों दलों के प्रतिनिधि मान रहे हैं कि यह कानून हिजाब पर प्रतिबंध के लिए बनाया गया है। कानून में सिर को ढंकने वाला कोई भी वस्त्र जो किसी विचारधारा या धार्मिकता से प्रभावित हो, उसे प्रतिबंधित करने की बात कही गई है। हालांकि सिख बच्चों द्वारा पहने जाने वाले ‘पटका’ और यहूदियों के ‘किप्पा’ को इससे बाहर रखा गया है।

हिजाब पर छिड़ी राजनीति

ऑस्ट्रिया में पीपुल्स पार्टी और फ्रीडम पार्टी ऑफ ऑस्ट्रिया के गठबंधन की सरकार है। दोनों के प्रवक्ताओं ने कानून को सीधे तौर पर राजनीतिक इस्लाम के विरुद्ध बताया है। उनका कहना है कि लड़कियों को दमन से बचाने के लिए यह जरूरी है। वहीं, मुस्लिम संगठन आइजीजीओई ने आलोचना करते हुए कानून को विभाजनकारी बताया है।

अमेरिकी संचार नेटवर्क को बचाने के लिए ट्रंप ने आपातकाल घोषित किया

वाशिंगटन. राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिकी संचार नेटवर्क को विदेशी दुश्‍मनों से बचाने के मकसद से बुधवार को देश में राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बयान में कहा कि यह आदेश सरकार को जोखिम पैदा करने वाले विदेशी आपूर्तिकर्ताओं से अमेरिकी कंपनियों की व्‍यापारिक लेन-देन को रोकने की ताकत देता है।

व्‍हाइट हाउस के बयान के मुताबिक, राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की सूचना एवं संचार प्रोद्योगिकी और सेवाओं की रक्षा करने के मकसद से यह आदेश जारी किया है। राष्‍ट्रपति ने साफ किया है कि उनका प्रशासन अमेरिका संचार प्रोद्योगिकी का दुरुपयोग करके देश नुकसान क्षति पहुंचने से रोकने और राष्‍ट्र की सुरक्षा व खुशहाली को बनाए रखने के लिए जो भी जरूरी कदम होगा उसे उठाएगा।

बयान में कहा गया है कि यह आदेश अमेरिका में सूचना और प्रोद्योगिकी एवं सेवाओं के लिए खतरे को देखते हुए देश में राष्‍ट्रीय आपात काल घोषित करता है। साथ ही वाणिज्य मंत्री को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले लेन-देन को प्रतिबंधित करने का अधिकार देता है। इन रिपोर्टों पर यकीन करें तो ट्रंप का नया आदेश चीन की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी हुआवेई के लिए जारी किया गया है।

अब घर बैठें पता करें अपना PF बैलेंस, ये 4 तरीके आएंगे काम !

बिजनेस डेस्‍क. अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके लिए यह जानना अब सिर्फ कुछ सेकेंडों का काम है कि आपके प्रोविडेंट फंड (PF) खाते में कितने पैसे है। वह जमाना लद गया जब आप अपना पीएफ बैलेंस जानने के लिए साल के अंत तक इंतजार करते थे और आपका नियोक्‍ता आपको पीएफ स्‍टेटमेंट उपलब्‍ध कराता था।

अब आप घर बैठे किसी भी समय अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। आज हम चर्चा करेंगे उन पांच तरीकों की जिससे आपका यह काम आसान हो जाता है।

Missed Call देकर पता करें PF बैलेंस

अगर आप UAN पोर्टल पर रजिस्‍टर्ड हैं तो सिर्फ एक मिस्‍ड कॉल देकर अपना पीएफ बैलेंस पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 011-22901406 पर मिस्‍ड कॉल करना होगा। इसके लिए जरूरी है कि आपके यूएएन के साथ बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर और आधार जुड़ा हुआ हो। अगर ये सारे दस्‍तावेज आपके यूएएन से नहीं जुड़े हैं तो आप अपने एचआर डिपार्टमेंट से इसके लिए रिक्‍वेस्‍ट कर सकते हैं।

SMS के जरिए पता करें पीएफ बैलेंस

अगर आपका UAN EPFO के साथ रजिस्‍टर्ड है तो आप सिर्फ एक SMS के जरिए पीएफ में अपने हालिया योगदान का लेखाजोखा ले सकते हैं। इसके लिए आपको 7738299899 पर एक SMS करना होगा। SMS का फॉर्मेट EPFOHO UAN ENG होना चाहिए। UAN की जगी आप यूएएन नंबर लिखेंगे। जिस भाषा में जवाब चाहते हैं उसके शुरुआती 3 अक्षर भी लिखें जैसे हिंदी के लिए HIN।

EPFO एप से पता करें बैलेंस

Google Play Store से आप EPFO का m-sewa एप डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार इंस्‍टॉल होने के बाद आप मेंबर पर क्लिक करें और उसके बाद बैलेंस/पासबुक पर। इसके बाद अपना यूएएन नंबर और रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर डालें। बैलेंस आपके सामने होगा।

Vodafone सिर्फ 16 रुपए में दे रहा है Filmy Recharge डाटा प्लान !

टेक डेस्क. Vodafone काफी समय से अपने यूजर्स के लिए कोई नया प्लान लेकर नहीं आई है। हालांकि, Vodafone ने अब अपने यूजर्स के लिए Filmy Recharge लेकर आया है। Vodafone का Filmy Recharge Rs 16 में 1GB डाटा बेनिफिट देगा। इसकी वैलिडिटी 24 घंटे यानि 1 दिन की होगी।

Reliance Jio के भारतीय बाजार में आने के बाद डाटा कीमतों में काफी गिरावट आई है। 2016 में टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स को 1GB डाटा के लिए औसत Rs 205 देने पड़ते थे, लेकिन अब, Vodafone प्रीपेड यूजर्स 24 घंटे के लिए Rs 16 देकर 1GB डाटा बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं। यह प्लान आइडिया सेल्युलर सब्सक्राइबर्स के लिए भी उपलब्ध है।

Rs 16 के इस रिचार्ज में यूजर्स को SMS या टॉकटाइम नहीं मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ बंडल डाटा मिलेगा। Vodafone का यह नया इंटरनेट पैक सब्सक्राइबर्स को एक दिन के लिए 1GB 2G/3G/4G डाटा उपलब्ध करवाएगा। प्लान के नाम के अनुसार, यूजर्स इस रिचार्ज के साथ लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर्स और मूवीज अपने स्मार्टफोन्स पर देख पाएंगे।

48MP कैमरा के साथ Redmi Note 7S 20 मई को होगा लांच !

टेक डेस्क. Redmi की कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट आई की कंपनी ने Redmi Note 7 सीरीज की 2 मिलियन यूनिट्स की बिक्री की। Xiaomi ने घोषणा की कि दो महीनों में ही कंपनी ने Redmi Note 7 and the Redmi Note 7 Pro को मिलकर 2 मिलियन यूनिट्स कि बिक्री कर दी है।

अपनी रिलीज में कंपनी ने एक और नए फोन के लॉन्च को लेकर हिंट दी थी। Redmi India के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कंपनी ने अपने आने वाली डिवाइस के लॉन्च को लेकर कन्फर्म किया है। यह डिवाइस Redmi Note 7S होगी।

Redmi Note 7S को 48MP के कैमरा के साथ टीज किया गया है। इस डिवाइस को लेकर आधिकारिक Mi फोरम पर भी घोषणा की है। इस पोस्ट में लिखा गया है की- हमें पता है की आपको Redmi Note सीरीज पसंद है, इसलिए हमने निर्णय लिया है की हमारी आने वाली डिवाइस Redmi Note 7S – #RedmiNote भी होगी और उसमें 48MP का कैमरा भी दिया जाएगा।

Redmi Note 7S को कुछ दिनों में ही रिलीज कर दिया जाएगा। फोन की खास बातों में यह है की फोन 48MP कैमरा के साथ आएगा। फोन की रैम, प्रोसेसर और डिजाइन आदि की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला- सिर्फ झूठ बोलने का काम किया !

कुशीनगर. लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी में लगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हर जगह पर बिना घूस के कोई काम नहीं होता है। केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद घूस लेने व देने पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत का युवा तो चीन व जापान की तर्ज पर अपना उद्योग लगना चाहता है, लेकिन यहां तो हर विभाग में घूस देने में ही उसकी पूंजी समाप्त हो जा रही है। मेरी सरकार में यह व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी।

राहुल गांधी ने इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने केवल झूठ बोलने का काम किया। हमने तो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में जो कहा वह कर दिखाया है। मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई तक का कर्ज माफ किया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा इस 56 इंच के सीने वाले चौकीदार ने पूंजीपतियों का पांच लाख 55 करोड़ कर्ज माफ किया। नोटबंदी कर आम आदमी को लाइन में खड़ा करवाया। काला धन पूंजीपति लूटकर ले गए, लेकिन मैं अब करोड़ों रुपये आम आदमी को देना चाहता हूं, चोर पूंजीपतियों को नहीं।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी की, जीएसटी लगाया आम आदमी ने माल खरीदना बंद किया, दुकानें बंद हुईं, फैक्ट्री बंद हो गई। जैसे ही न्याय योजना के तहत 12 हजार रुपये डालेंगे, अर्थ व्यवस्था चल पड़ेगी। बेरोजगारी दूर होगी। न्याय व्यवस्था के बिना देश की अर्थव्यवस्था चल ही नहीं सकती।