लखनऊ. सुबह एक ढाई साल के मासूम की मोबाइल चार्जर की पिन मुंह में लेने के कारण मौत हो गई। मोबाइल चार्जर का स्विच ऑन रहने के कारण चार्जर की पिन में करंट उतर आया, जिससे मासूम की मौत हो गई।
जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला लोधान निवासी अहमद हुसैन की पुत्री रजिया का ढाई वर्षीय पुत्र सहवर उस समय करंट की चपेट में आ गया, जब उसने मोबाइल चार्जर की पिन मुंह में ले ली। चार्जर प्लग में लगा था। परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। पर उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
हीट लिथियम इयौन बैटरी का दुश्मन होती है। लिथियम इयौन का इस्तेमाल र्फोन में किया जाता है। ज्यादा हीट का प्रभाव पड़ने पर बैटरी फटने की संभावना रहती है।
लखनऊ. लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। आज सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही निम्न सदन की 543 में से 542 सीटों पर लोकतंत्र का यज्ञ पूरा हो जाएगा। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के पटना में सीएम नीतीश कुमार ने डाला वोट। वहीं क्रिकेटर हरभजन सिंह पंजाब के जालंधर के गढ़ी गांव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं।
मोदी की किस्मत तय करेगी काशी
इस चरण में सबसे चर्चित सीट खुद उत्तर प्रदेश की वाराणसी (काशी)है। इस सीट पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ महागठबंधन ने शालिनी यादव और कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा है। मोदी की इस सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार किया है।
बंगाल में सुरक्षा कड़ी
पश्चिम बंगाल में पिछले चरणों में हुई हिंसा और कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान आगजनी के मद्देनजर आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। नौ सीटों पर होने वाले मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 710 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। झारखंड की नक्सल प्रभावित तीनों सीटों पर भी मतदान शाम चार बजे ही खत्म समाप्त हो जाएगा।
इन सीटों पर मुकाबला :सातवें चरण में उत्तर प्रदेश में 13, पंजाब में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है।
गोरखपुर. लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान आज शुरू हो गया है। जिसमें लोकसभा की 59 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 13 सीट महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज वोट डाले जा रहे हैं।
पीएम ने की मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पूरे देश में उत्साह है।
दिग्गजों का भाग्य का फैसला
इनमें वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चंदौली सीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मिर्जापुर सीट पर केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, गाजीपुर सीट पर केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, गोरखपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी व फिल्म अभिनेता रवि किशन प्रमुख प्रत्याशी हैं।
चंदौली. लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के मतदान डाले जा रहे हैं। लेकिन मतदान से एक दिन पहले मतदाताओं की उंगुलियों पर जबरन स्याही लगाने का मामला सामने आया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली का है। जहां यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और गठबंधन से संजय चौहान चुनावी मैदान में हैं।
चंदौली लोकसभा के एक गांव में दलित बस्ती के लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वोट न देने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाया है। दलित बस्ती के कुछ लोगों ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वोट न देने के लिए उनको न सिर्फ पैसे दिए गए बल्कि उनकी उंगलियों पर चुनाव में इस्तेमाल की जानी वाली स्याही भी लगा दी गई ताकि वो वोट न दे सके। लोगों का आरोप है कि मतदाताओं को 500-500 रुपए दिए गए और वोट न देने की बात कही।
इन मतदाताओं की उंगुलियों पर लगी स्याही वाली तस्वीरें जारी की हैं। इन लोगों ने अपने हाथ में उन्हें कथित तौर पर दिए गए नोटों पकड़ रखे हैं और उनकी उंगलियों पर स्याही लगी हुई है।
मामला सामने आने के बाद चंदौली के एसडीएम कुमार हर्ष ने इस मामले पर कहा कि मामला सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अभी भी वोट डालने के योग्य हैं। क्योंकि चुनाव तब शुरू नहीं हुए थे। उन्हें अपनी एफआईआर में लिखवाना होगा कि उनके उंगलियों पर जबरन स्याही लगाई गई है।
New Delhi. बिहार में आज सातवें चरण के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज हो रहे चुनाव में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, अरवल, बक्सर,काराकाट और जहानाबाद में चुनाव है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार भी वोट डालने पहुंचे और लंबी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाया।
नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया इतनी लंबी नहीं होनी चाहिए। हर चरण के बीच काफी दिनों का अंतर रखा गया। ज्यादा चरणों में चुनाव होने का कोई मतलब नहीं है। भीषण गर्मी में भी सात चरण में चुनाव नहीं होना चाहिए। इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए।
वहीं, नीतीश कुमार को अपने पैतृक जिले नालंदा में जनता दल (युनाइटेड) के उम्मीदवार को विजयी बनाना जहां सियासी प्रतिष्ठा का सवाल है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के 4 मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।
अगर 8 सीटों की बात करें तो पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव, आरा से आऱ क़े सिंह और बक्सर से अश्विनी चौबे की सियासी किस्मत का फैसला मतदाता रविवार करेंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिष्ठा भी इस चरण में कसौटी पर होगी।
New Delhi। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम एवं सातवें चरण का मतदान जारी है। जिसमें 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारघाटी में स्थित गरुड़चट्टी की गुफा से ध्यान साधना करके रविवार सुबह बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।
PM मोदी ने पूजा के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने इस यात्रा के संबंध में चुनाव आयोग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का आभार कि मैं 2 दिन आराम कर पाया। PM यहां से बद्रीनाथ जाएंगे। वह शनिवार को केदारनाथ पहुंचे थे। वह बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद गुफा में ध्यान साधना करने गए थे। रात भर PM मोदी ने ध्यान साधना की।
PM मोदी ने कहा कि मैं भगवान से कभी कुछ नहीं मांगता। मैं मांगने की प्रवृत्ति से सहमत नहीं हूं। मेरा सौभाग्य रहा है कि आध्यात्मिक चेतना की भूमि पर जाने का मुझे कई वर्षों से अवसर मिलता रहा है। यहां का मेरा जो डेवलपमेंट मिशन है, उसमें प्रकृति, पर्यावरण और पर्यटन हैं।
PM मोदी ने कहा कि कल से मैं यहां हूं, एकांत का अवसर बहुत लंबे अरसे के बाद मिला। भगवान के चरणों में आता हूं लेकिन कुछ नहीं मांगता हूं। भगवान ने मांगने नहीं देने योग्य बनाया है। समाज और अध्यात्म देवता का मिलन है। मेरे देश में भी बहुत कुछ देखने योग्य है।
ये गुफा केदारनाथ मंदिर से लगभग दो किलोमीटर दूर मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ मौजूद है। पहाड़ी शैली में बनी इस गुफा में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। PM मोदी ने शनिवार को केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
राशिफल: 19 मई 2019, आज इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात, धन लाभ के योग
आज का राशिफल
मेष
आज परिश्रम अपेक्षाकृत अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है। यात्रा हो सके तो आज टाल दें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाग्य 45% तक साथ देगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ
आज किसी कलात्मक कार्य करने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भाग्य 82% तक साथ देगा।
मिथुन
ढेर सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने का का दिन है। सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। परिवार में दिन सुखमय गुजरेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 80% तक साथ देगा।
कर्क
बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज कई मामलों पर विजय प्राप्त करेंगे। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मानसिक राहत महसूस कर सकते हैं। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। भाग्य 92 % तक साथ देगा।
सिंह
वाणी और व्यवहार के कारण वाद-विवाद की आशंका है, संयम रखें। जोखिम से बचें और सभी काम सावधानीपूर्वक करें। फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना होगा। जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी पूर्वक कार्य करें। परिवार में तनाव की स्थिति आ सकती है। आज भाग्य 50% तक साथ देगा।
कन्या
आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी, सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सायंकाल के समय मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाग्य 100% तक साथ देगा।
तुला
आज का दिन शुभ होगा, धन लाभ के योग हैं। मेहनत करेंगे तो परिणाम को अपने पक्ष में कर सकते हैं। माता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि दिखा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धनलाभ हो सकता है। पूंजी व संपत्ति में वृद्धि होगी। आज 85% तक साथ देगा।
वृश्चिक
आज लाभ के मामले में जोखिम लेने से बचें। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे, परिवार में आनन्द और उल्लास का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे। परिजनों और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन संबंधी निवेश भविष्य मे लाभप्रद साबित होंगे। भाग्य 92% तक साथ देगा।
धनु
मन चंचल रहेगा, बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें, अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के साथ अच्छा माहौल व्यतीत करेंगे। आज किसी अपने की कोई बात बुरी लग सकती है। किसी प्रकार का तनाव लेने से बचें। भाग्य 58% तक साथ देगा।
मकर
ग्रहों की दशा बताती है कि आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। घर से लेकर कार्यालय तक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभांवित रहेंगे। प्रतियोगिता में संतोषजनक परिणाम मिलेगा। आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता हसिल होगी। विदेश संबंधी मामलों में भी लाभ संभव है। भाग्य 90% तक साथ देगा।
कुंभ
आज दिनभर कार्यालय से जु़ड़े कार्यों में व्यस्तता रहेगी। साथ लंबे समय से चले आ रहे आलस्य से मुक्ति मिलेगी। तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। आज कर्मप्रधान दिन है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय के साधनों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आज भाग्य 77% तक साथ देगा।
मीन
आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें, आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्तम योग बन रहा है। मेहनत के फलस्वरूप ही सफलता प्राप्त कर पाएंगे इसलिए प्रय़ास में कमी ना करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ख्याल रखें। आज भाग्य 69% तक साथ देगा।
टेक डेस्क. चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही Redmi 6A का अपग्रेडेड वेरिएंट Redmi 7A लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के एक नए स्मार्टफोन को Redmi ब्रांडिंग के साथ चीन की रेग्यूलेटर TENAA के डाटाबेस में देखा गया है।
इस डाटाबेस में M1903C3EE और M1903C3EC मॉडल नंबर के साथ एक फोन स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि यह फोन Redmi 7A हो सकता है। इसे जल्द ही चीन में लॉन्च किए जाने की भी संभावना है।
हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। TENAA पर इस फोन की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप Redmi K20 पर भी काम कर रहा है।
Redmi M1903C3EE और Redmi M1903C3EC के बारे में कोई डिटेल्स तो नहीं दी गई है। इनकी केवल इमेज ही फीचर की गई है। इन फोटोज से पता चलता है कि कंपनी के अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन्स में डिस्प्ले नॉच या पंच होल कैमरा नहीं दिया जाएगा। यह फोन नॉर्मल टॉप और बॉटम बेजल के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।
Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है।
टेक डेस्क. चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने नई दिल्ली में अपने मिड-रेंड स्मार्टफोन Realme C2 के लिए पॉप-अप स्टोर ओपन किया है। यह स्टोर पैसिफिक मॉल में ओपन किया गया है।
इस डिवाइस को पॉप-अप स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी ने इससे पहले Realme 3 Pro के लिए पॉप-अप स्टोर खोला था जिसे भारी सफलता मिली थी। यह स्टोर First come First serve आधारित है।
Realme C2 के लिए खुला पॉप-अप स्टोर
यहां आने वाले पहले 30 पार्टिसिपेंट्स Realme C2 को मात्र 2,000 रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करना होगा। यह फीचर फोन चालू हालत में होना चाहिए।
इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक Lucky Draw भी आयोजित करेगी। इसके टॉप 50 विजेताओं को Realme C2 को खरीदने के लिए मात्र 2,000 रुपये देने होंग। इसके लिए उन्हें अपना पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करना होगा।
इसके अलावा कंपनी R-Pass भी दे रही है। यह R-Pass यूजर्स को Realme C2 के लिए ऑनलाइन रजिस्टर कर और ई-मेल कंफर्मेशन दिखाने से मिलेगा। आपको बता दें कि यूजर्स पॉप-अप स्टोर पर जाकर Realme C2 को इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर इन्हें इस्तेमाल करने वाले आप पहले 50 यूजर्स हुए तो आप Realme C2 को 2,000 रुपये में खरीद सकते हैं।
स्पोर्टस डेस्क. इंग्लैंड के जेसन रॉय ने पाकिस्तान के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए पांचवें वनडे मैच में शतक जड़ा। उनके इस तूफानी शतक ने ना सिर्फ इंग्लैंड को जीत दिलाई बल्कि सीरीज भी 3-0 से जीत ली। रॉय के लिए शतक बेहद खास था। इसकी वजह थी उनकी बेटी।
जेसन रॉय इस साल मार्च महीने में बेटी के पिता बने थे। गुरुवार को मैच से एक रात पहले उनकी बेटी बीमार पड़ गई। 28 वर्षीय जेसन रॉय और उनकी पत्नी एली ने बेटी को रात डेढ़ बजे के करीब अस्पताल में भर्ती कराया और सुबह साढ़े 8 बजे वे तीनों अस्पताल से फ्री हुए। जेसन रॉय देर से सोए थे और फिर पूरी रात अस्पताल में बिताने के बाद वह मुश्किल से दो घंटे की नींद ले पाए और फिर मैदान पर पहुंच गए।
मैच के बाद जेसन रॉय ने कहा, ‘मेरे लिए आज की सुबह बहुत अच्छी नहीं थी, इसलिए मेरे, मेरे परिवार और मेरी बेटी के लिए ये शतक स्पेशल था। हम उसे रात को 01:30 बजे अस्पताल ले गए। 08:30 बजे हम अस्पताल से लौटे और फिर कुछ समय आराम करने के बाद वॉर्मअप के लिए मैदान पर आ गए। इसलिए मेरे लिए ये भावुक शतकीय पारी है।