30 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 450

बेहद दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है यह महिला, समर्थन में उतरे हजारों लोग !

वर्ल्ड डेस्क। ब्रिटेन में दुर्लभ बीमारी से जूझ रही भारतीय महिला के पक्ष में हजारों लोग खड़े हो गए। एक ऑनलाइन याचिका पर लोगों ने हस्ताक्षर करते हुए गृह मंत्रालय से पीड़िता को ब्रिटेन में रुकने की इजाजत देने की मांग की है।

भवानी एस्पाथी दुर्लभ बीमारी ‘क्रोन्स’ से पीड़ित हैं। यह पाचन तंत्र से जुड़ा रोग है, जिसका इलाज फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। भवानी के समर्थन में याचिका पर चेंजडाटओआरजी पर तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

याचिका की शुरुआत 31 वर्षीय कलाकार के मंगेतर मार्टिन मैंगलर ने की है। वह जर्मनी के नागरिक हैं। लंदन निवासी भवानी का मामला हाल में तब प्रकाश में आया, जब ब्रिटेन में मानवाधिकार आधार पर रहने की उनकी अर्जी खारिज कर दी गई।

पहले किन्नर ने की दोस्ती, फिर किडनैप कर प्राइवेट पार्ट काट डाला !

Lucknow। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां, किन्नरों एक युवक को किडनैप कर उसके गुप्तांग काट दिए। रविवार को किसी तरह से भागकर वह घर पहुंचा। पीड़ित ने शाहजहांपुर के कांट थाने में एक किन्नर समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल टेस्ट कराया गया है।

मामला कांट थाने के गांव सरथौली का है। जहां एक युवक शादी-ब्याह में नाचने-गाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि काम के चलते ही वह फर्रुखाबाद के राजेपुर में रहने वाले किन्नरों के संपर्क में आ गया। पीड़ित का आरोप है कि दस दिन पहले वर्षा नाम का किन्नर अपने दो साथियों रामू और नन्हे के साथ सरथौली आया था। यहीं से वह उसे एक शादी समारोह में नाच-गाने के लिए अपने साथ ले गया।

पीड़ित का आरोप है कि शादी निपटने के बाद वह वापस आ रहा था। उससे पहले उसे वहां नशीली चाय पिला दी। इसके बाद उसका गुप्तांग काट दिया। होश आने पर उसे इस बारे में पता लगा। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे कमरे में बंद रखा और उसका इलाज भी कराया। किसी तरह वह रविवार को मौका पाकर वहां से भाग निकला।

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त करने की तैयारी में भाजपा !

लखनऊ। सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने वाले राजभर ने गाली तक दी। उन पर मुकदमा दर्ज हो गया है और संकेत मिल रहे कि अब भाजपा उन्हें ढोने के मूड में नहीं है। देर-सवेर बर्खास्तगी हो सकती है।

भाजपा को लोकसभा चुनाव में जितनी मुश्किल विपक्ष से नहीं हुई, उससे ज्यादा टीस सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दी है। लोकसभा चुनाव में राजभर ने पूर्वांचल की पांच सीटें मांगी लेकिन, भाजपा ने एक भी सीट नहीं दी।

भाजपा ने राजभर की पसंदीदा सीट घोसी सीट देने की पेशकश जरूर की लेकिन, शर्त यह थी कि वह भाजपा के सिंबल पर लड़ें। यह शर्त ठुकराकर राजभर ने ताल ठोंक दी और फिर पांचवें, छठे और सातवें चरण में 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। इनमें 22 सीटों पर सुभासपा उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाये गए और राजभर ने अपने हर उम्मीदवार के मंच पर भाजपा की ऐसी की तैसी की।

घोसी संसदीय क्षेत्र की एक सभा में तो वह भाजपा को गाली देते सुने गए और उन पर मुकदमा भी दर्ज हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब तो हद हो गई। हमारा नुकसान करने के लिए राजभर के पास जितनी शक्ति लगानी थी, लगा दिए तो फिर अब क्या बचा है। पर, नेताओं के बीच अभी मंथन हो रहा है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने तो हमेशा राजभर को गठबंधन धर्म की नसीहत दी है। उप मुख्यमंत्री डॉ। दिनेश शर्मा तो शीर्ष नेतृत्व तक उन्हें लेकर गए कि गठबंधन बना रहे लेकिन, बात नहीं बनी।

सनी लियोनी को आज भी खलती है सिर्फ एक चीज की कमी !

मनोरंजन डेस्क। पॉर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी सुर्खियों में हैं। सनी लियोनी को हमेशा एक बात का मलाल रहता है। वह यह है कि उनके इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ फैन फॉलोअर है मगर निजी जिंदगी में उनके दोस्त काफी कम है। उन्होंने कहा कि उनके अतीत को लेकर लोग अभी भी उन्हें जज करते हैं।

सनी लियोनी ने बताया, अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर मैंने अपने लिए एक जगह बनाई है। मैं वाकई में ज्यादा बाहर नहीं जाती और न ही मैं पार्टी करती हूं, इसलिए मेरी जिंदगी में दोस्तों की संख्या भी सीमित है। मुझे नहीं पता कि पुरानी चीजों को लेकर लोग मेरे लिए अपने मन में वही धारणा रखते हैं या नहीं, लेकिन जो भी हो मैं पहले भी खुश थी और मेरी जिंदगी का यह दौर भी अच्छा है।’

इसके आगे सनी ने कहा, ”मैंने कई माता-पिता को तालमेल बिठाते देखा है। हालांकि, यह मेरे लिए थोड़ा कठिन है क्योंकि हर दिन अलग होता है लेकिन आप जब एक बार मां-बाप बन जाते हैं, तो आप अपने आप ही कार्यक्रमों की रणनीति बनाना शुरू कर देते हैं। अपने बच्चों को देखना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर है।”’

गौरतलब है कि सनी ने जिस्म 2 फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला, कुछ-कुछ लोचा है, मस्तीजादे और वन नाइट स्टैंड जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

UP: 5 साल के बेटे के सामने महिला से गैंगरेप !

चंदौसी। पांच साल के बेटे के सामने तमंचे के बल पर महिला से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं वहशी महिला के मासूम बेटे को धमकाते रहे। रामपुर की पीड़िता ने थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

जनपद रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 मई को वह अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ कच्चे रास्ते से होते हुए पैदल ही थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर जा रही थी। वह बहन के गांव के पास जंगल से गुजर रही थी। उसी समय रास्ते में पहले से खड़े एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती। पीछे से बाइक पर दो व्यक्ति और आ धमके और तमंचे निकाल लिए।

आरोप है कि तमंचे का भय दिखा कर उसे झाड़ी में खींच कर ले गए। जहां दो व्यक्तियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक व्यक्ति उसके बेटे को लेकर बाइक पर बैठा रहा और उसे धमकाता रहा। वारदात को अंजाम देकर तीनों शिकायत करने पर जान की धमकी देते हुए बाइक से चले गए।

थानाध्यक्ष सहदेव सिंह का कहना है कि रविवार को वह अवकाश पर थे, यदि कोई तहरीर थाने में दी गई है तो जानकारी कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

यूपी बोर्ड की नाक के नीचे चल रहा था फर्जी बोर्ड, ऐसे हुआ खुलासा

Prayagraj। यूपी बोर्ड की नाक के नीचे शांतिपुरम फाफामऊ में फर्जी बोर्ड चल रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से चल रहा फर्जी बोर्ड न सिर्फ छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र बांट रहा है, बल्कि फर्जी वेबसाइट तक बना रखी है। इतना ही नहीं बोर्ड कक्षा एक से लेकर 12 तक की पढ़ाई कराने के साथ ही डीएलएड कोर्स करवाने का भी दावा कर रहा है।

कुछ दिन पहले नैन्सी जायसवाल नाम की एक छात्रा इस फर्जी बोर्ड के प्रमाणपत्र लेकर सेवा श्रम इंटर कॉलेज सुरियावां भदोही में 11वीं में दाखिलस लेपे पहुंची। कॉलेज के प्रधानाचार्य गोस्वामी विवेकानन्द ने प्रयागराज में संपर्क कर प्रमाणपत्र जारी करने वाली संस्था के बारे में पड़ताल की तो पता चला की वह प्रमाणपत्र फर्जी है। इसके बाद प्रधानाचार्य ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि हाईस्कूल और इंटर की दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) ही मान्य है।

वेबसाइट भी फर्जी, 2013 से संचालन

इस फर्जी बोर्ड की वेबसाइट पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम भी लिखा है। संचालकों का दावा है कि मुक्त एवं दूरस्थ विद्यालयी शिक्षण प्रणाली के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य में स्कूली शिक्षा की अनिवार्यता, विकास और प्रोत्साहन के लिए वर्ष 2008 में एक विधायी अधिनियमन बनाया गया तथा स्वायत्तशासी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद का संचालन 2013 से हो रहा है। इसके अध्यक्ष आरके गौड़ हैं। फर्जी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए नंबर पर संपर्क करने पर क्लर्क जीतेन्द्र कुमार ने फोन उठाया लेकिन किसी प्रश्न का सही जवाब नहीं दे सका।

यूपी बोर्ड के समकक्ष एवं मान्यता प्राप्त संस्थाओं की सूची हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद नाम की कोई संस्था अस्तित्व में नहीं है। इसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। -नीना श्रीवास्तव, सचिव यूपी बोर्ड

Exit Poll: यूपी में BJP को बड़ा झटका दे सकता है SP-BSP गठबंधन !

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सभी चरण के मतदान खत्म होने के बाद Exit Poll के नतीजे सामने आ गए हैं। यूपी में बीजेपी को नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।

Exit Poll के मुताबिक, महागठबंधन को करीब 40 सीटों का फायदा हो सकता है। यानी यूपी में बीजेपी को करीब 30-35 सीटों का नुकसान हो सकता है और उसका फायदा सपा-बसपा गठबंधन उठा सकता है। टीवी चैनलों ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक बसपा-सपा महागठबंधन बीजेपी की सीटों में सेंधमारी करती दिख रही है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के फाइनल नतीजे कैसे आएंगे इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। हालांकि, Exit Poll से एक इशारा मिल गया है और Exit Poll में उम्मीद की जा रही है कि इस बार यूपी में बसपा-सपा गठबंधन ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है।

गौरतलब है कि यूपी में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हैं और किसी भी पार्टी के लिए सरकार बनाने में यह निर्णायक साबित होती हैं। यही वजह है कि राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से ही होकर गुजरता है। यूपी में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय दिखा।

लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा ने अप्रत्याशित गठबंधन कर और कांग्रेस को अलग रख सबको चौंका दिया था। इस सपा-बसपा गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी की दो सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और बीजेपी को कड़ी टक्कर दी। वहीं कांग्रेस भी यूपी में मजबूत दावेदारी की कोशिश करती दिखी।

इस तरह से देखा जाए तो बीजेपी के सामने गठबंधन के साथ-साथ कांग्रेस से भी पार पाने की चुनौती थी। यूपी में 2014 का परिणाम दोहराने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंकी, वहीं सपा-बसपा ने केंद्र की सियासत को ध्यान में रखते हुए कड़ी चुनौती दी।

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 80 में से अप्रत्याशित 71 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। कुल मिलाकर एनडीए को 73 सीटें मिलीं थी। कांग्रेस को दो और सपा को 5 सीटें नसीब हुई। उस चुनाव में बसपा को एक भी सीट नसीब नहीं हुई थी। यही वजह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती गठबंधन को लेकर सकारात्मक दिखीं।

इस बार भी बीजेपी को कुछ ऐसे परिणाम की ही उम्मीद होगी। हालांकि, पूरी तस्वीर तो 23 मई को ही साफ होगी, मगर Exit Poll से एक तरह से एक अनुमान मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि औपचारिक नतीजों से पहले क्या कहते हैं Exit Poll के आंकड़े।

यूपी में इस बार काफी सियासी उठा-पटक देखने को मिला। कई नेताओं ने दल बदले तो कईयों को टिकट भी नहीं मिले। बीजेपी ने अपने कई उम्मीदवारों पर इस बार दांव नहीं खेला। उनकी जगह पर कई नए चेहरो को जगह दी। इसके अलावा, बीजेपी ने अखिलेश यादव के खिलाफ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को उतारकर तो गोरखपुर से अभिनेता रविकिशन को उतार कर चुनाव को और दिलचस्प बना दिया।

Exit Poll 2019: विपक्षी एकजुटता की मुहिम को लगा बड़ा झटका !

नई दिल्ली। Exit Poll 2019 के अनुमानों ने विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। आखिरी चरण के मतदान से पूर्व ही विपक्षी दल नतीजों के बाद संभावित समीकरणों को लेकर सक्रिय हो गए थे। लेकिन सातवें चरण के मतदान के तुरंत बाद आए अधिकतर Exit Poll 2019 में स्पष्ट रूप से एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। इससे विपक्ष की रणनीति को जोरदार झटका लगा है।

Exit Poll 2019 हालांकि सिर्फ अनुमान हैं और नतीजे 23 मई को आएंगे। लेकिन अनुमान एनडीए के पक्ष में हैं। इन रुझानों से तीन बातें साफ होती हैं। एक, हिंदी क्षेत्र में भाजपा को नुकसान की जितनी आशंकाएं जताई जा रही थी, वह सही नहीं निकली। सिर्फ उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में उसे खास नुकसान नहीं हो रहा है। थोड़ी-बहुत कमी के साथ भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन फिर से दोहराने जा रही है।

जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भरोसा व्यक्त किया है। तीसरे, विपक्ष ने मोदी को हटाने के लिए एकजुटता की मुहिम तो शुरू की। लेकिन मोदी का कोई ठोस विकल्प वह जनता के सामने पेश नहीं कर पाए। इसलिए विपक्ष की रणनीति कारगर नहीं हुई।

Exit Poll 2019 के नतीजे विपक्ष को निराश करने वाले हैं। कांग्रेस को जहां सिर्फ केरल और पंजाब में थोड़ी बढ़त दिख रही है। यूपीए का एक घटक तमिलनाडु में द्रमुक सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करता दिख रहा है। बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में उसका गठबंधन कारगर नहीं रहा।

विपक्षी एकता के अगुआ चंद्रबाबू नायडू अपने प्रदेश में बुरी तरह से पराजित होते दिख रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में भाजपा से जबरदस्त चुनौती मिलती दिख रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

भाजपा की घेराबंदी यूपी में थोड़ी बहुत सफल होती दिख रही है। लेकिन Exit Poll 2019 के नतीजों से साफ है यूपी में हो रही क्षति की भरपाई भाजपा बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक में करती दिख रही है।

राशिफल: 20 मई 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की तंगी से मुक्ति मिलेगी

राशिफल: 20 मई 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की तंगी से मुक्ति मिलेगी

आज का राशिफल

मेष:

आज पूरा दिन मन अशांत रहेगा। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। तनाव के चलते मन खराब रह सकता है। योग करने से तनाव में कुछ कमी ला सकते हैं। क्रोध ना करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें। भाग्य 52% तक साथ देगा।

वृषभ

लंबे समय से जिस काम को करने में आप लगे हुए थे आज वो काम पूरा हो जाएगा, आपका प्रयास रंग लाएगा। शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर मिलने से जीवन में परिवर्तन लाएंगे। परिवार सहित मित्रजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य 80% तक साथ देगा।

मिथुन

धन लाभ होगा। मनोकामना पूर्ति के लिए शुभ दिन है। यात्रा मंगलमय रहेगी। अचानक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप के द्वारा किए गए अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्य 92% तक साथ देगा।

कर्क

साझेदारी में लाभ न के बराबर होने की संकेत मिल रहे हैं। आपके अपने परायों सा व्यवहार करते नजर आ सकते हैं। आपको इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है। शारीरिक अस्वस्थता सम्भव है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। वाणी पर संयम रखें। भाग्य 45% तक साथ देगा।

सिंह

विपरीत समाचार मिलने से तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी अप्रिय घटना के घटित होने का योग नजर आ रहा है इसलिए सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद ग्रहण करें इससे मन में उर्जा का संचार हो सकता है। भाग्य 50% तक साथ देगा।

कन्या

यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किए गए कार्यों में सफल होने का योग है। आशा के अनुकूल लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी पक्ष आज आपके विपक्ष निर्बल रहेंगे, उनके द्वारा किए गए सभी प्रयास निष्फल रहेंगे। भाग्य 92% तक साथ देगा।

तुला:

रुका हुआ धन मिलेगा। प्रयास करने से सभी कार्य सफल रहेगे। धन लाभ होने से यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी रोमांटिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य 100% तक साथ देगा।

वृश्चिक

आज कार्य बनने की खुशी होगी। आपको अपने बनाए गए नए सपर्कों से लाभ होगा। सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। भाग्य 87% तक साथ देगा।

धनु:
कार्यों में बाधा का योग बनता दिख रहा है। रुकावट आने से मनोबल में कमी आ सकती है। धैर्य से काम लें और आने वाली कठिनाइयों का सामना करें। अपने हौसलों को बुलंद रखें। इरादों में मजबूती, उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने में मददगार साबित हो सकती है। भाग्य 50% तक साथ देगा।

मकर

यात्रा सुखद रहेगी। उन्नति का समाचार मिलेगा। किसी पुरस्कार अथवा भेंट मिलने से हर्ष की अनुभूति होगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज अनुकूल दिन है। लाभ मिल सकता है। भाग्य 85% तक साथ देगा।

कुंभ

कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोत्तरी होगी। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें नहीं तो कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, सावधान रहने की जरूरत है। भाग्य 68% तक साथ देगा।

मीन

ईश्वर की कृपा रहेगी, काम बनेंगे। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहार कुशल व शांत रहकर कार्य करने से अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्नति का मौका मिलेगा। भाग्य 77% तक साथ देगा।

फिर चला मोदी का जादू, एग्जिट पोल भी बोले- आएगा तो…

 

नई दिल्ली।। लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के मतदान 8 राज्यों की 59 सीटों पर रविवार शाम छह बजे समाप्त होने के साथ ही लोकसभा चुनाव के सभी फेज पर वोटिंग पूरी तरह से खत्म हो गई है। हालांकि, जो मतदाता लाइन में खड़े हो गये हैं, वे अपने मत डाल सकेंगे। अब लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 23 मई को होगा।

अब लोकसभा चुनाव के सभी चरण समाप्त होने के बाद सबकी नजरें एग्जिट पोल पर टिक गई हैं। विभिन्न TV न्यूज चैनल्स और पोल एजेंसियां Exit Polls 2019 के आंकड़े जारी कर रहे हैं। EXIT पोल विभिन्न न्यूज चैनल्स और एजेंसियों द्वारा कराये जाते हैं। इनमें जो EXIT पोल प्रमुख हैं, उनके नाम इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल (India Today- Axis Exit Poll), ABP न्यूज एग्जिट पोल (ABP News Exit Poll), न्यूज 18-IPSOS एग्जिट पोल (News 18 Exit Poll), टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल (Today’s Chanakya Exit Poll), C-वोटर एग्जिट पोल (C Voter Exit Poll)। इसके अलावा टाइम्स नाऊ-ORG एग्जिट पोल (Times Now-ORG Exit Poll), रिपब्लिक टीवी एग्जिट पोल (republic tv exit poll) आदि की घोषणा हो रही है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिये रविवार शाम जारी लगभग सभी Exit Poll के मुताबिक एक बार फिर BJP नीत NDA बहुमत से केंद्र में सरकार बनायेगी। लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में मतदान 11 अप्रैल से 19 मई तक चला। वोटों की गिनती और साथ ही परिणामों की घोषणा 23 मई को होनी है। लोकसभा में कुल 542 सीटें हैं और बहुमत के लिये किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 272 सीटें चाहिए। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक 542 सीटों में बीजेपी को 339-365 सीटें, कांग्रेस को 77-108, सपा-बसपा को 10-16 और अन्य के खाते में 69-95 सीटें मिलेंगी।