30 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 452

गर्भवती लड़की की हत्या कर गर्भ से निकाला बच्चा, ऐसे हुआ खुलासा

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिका के शिकागो में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों पर एक गर्भवती किशोरी की हत्या का आरोप लगाया है और उन्होंने मौत के बाद उसके गर्भ से अजन्मा बच्चा भी निकाल लिया था।

पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय मार्लेना ओचाओ लोपेज को 23 अप्रैल को एक परिचित के घर इस वादे से बुलाया गया कि उसे बच्चे के काम आने वाला सामान मुफ्त में दिए जाएगा लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके बच्चे को गर्भ से निकाल लिया गया। 46 वर्षीय क्लारिसा फिग्युरोआ और उसकी बेटी 24 डेसीरी पर फर्स्ट डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है।

फिग्युरोआ के प्रेमी 40 वर्षीय पिओट्र बोबाक पर पुलिस ने हत्या की बात छिपाने का आरोप लगाया है। शिकागो पुलिस प्रमुख एडी जॉनसन ने एक संवाददाता सम्मेलन में अपराध को ‘जघन्य और बेहद व्यथित’ करने वाला बताया।

जॉनसन ने कहा, ‘मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि इस समय परिवार पर क्या बीत रही होगी । इस समय उनके घर में खुशियां मनायी जानी चाहिए थीं लेकिन इसके बजाय वे मां और संभवत: बच्चे के जाने का शोक मना रहे हैं।

पाकिस्तान में एक ही इलाके के 400 से ज्यादा बच्चे HIV पॉज़िटिव !

नई दिल्ली. पाकिस्तान में इन दिनों HIV के टेस्ट के लिए इंतज़ार कर रहे माता-पिता डरे हुए हैं। दक्षिणी पाकिस्तान के एक गांव में एक डॉक्टर के दूषित सिरिंज के इस्तेमाल से सैकड़ों लोग HIV पॉज़िटिव हो गए हैं।

सिंध प्रांत के लरकाना के बाहरी इलाके में वासेओ गांव में पिछले महीने स्थापित पांच अलग-अलग स्क्रीनिंग रूमों में जाने में परिवार के लोग घबरा जाते हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 400 से ज़्यादा लोग जिनमें ज़्यादातर बच्चे हैं, उन्हें HIV पॉज़िटिव पाया गया है। उन्होंने कहा पूरे पाकिस्तान में डॉक्टर धड़ल्ले से दूषित उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में ये आंकड़े बढ़ सकते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय बाल रोग विशेषज्ञ की घोर लापरवाही की वजह से ऐसा हो रहा है। उपकरण और सहायकों की कमी से घिरे क्लिनिक के एक डॉक्टर का कहना है कि वे दर्जनों की संख्या में आ रहे हैं, मरीजों की बढ़ती संख्या का इलाज करने के लिए हमारे पास लोग नहीं है।

पाकिस्तान लंबे समय से HIV के लिए कम प्रसार वाला देश माना जाता था, लेकिन अब ये बीमारी खतरनाक दर से बढ़ रही है, खासकर सिरिंज से ड्रग लेने वालों और सेक्स वर्कर्स के बीच।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2017 में लगभग 20,000 नए HIV संक्रमणों के मामलों के साथ पाकिस्तान वर्तमान में HIV दर मामले में एशिया में दूसरे सबसे तेजी से बढ़ने वाले देशों में शामिल है।

प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा, उनकी इस खास दोस्त ने किया खुलासा !

मनोरंजन डेस्क. फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फ्रांस में चल रहे Cannes Fi।m Festiva। 2019 में डेब्यू किया है। वहां से आ रही उनके फोटो को देखकर कई लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा पेट से हैं और वह जल्द माँ बनने वाली है।

जिसके चलते उनके प्रशंसक उनके फोटो पर लगातार इस बात के बारे में उनसे पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन हॉलीवुड की एक अभिनेत्री Octavia Spencer के द्वारा किए गए कमेंट से इन कयासों को और बल मिल रहा है।

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अमेरिकन अभिनेत्री Octavia Spencer ने लिखा है,’ ‘Stunning Mamacita’जिसका इंग्लिश में मतलब होता है ‘hot momma’।

गौरतलब है कि ऑक्टेविया स्पेंसर प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘A Kid ।ike Jake’ के प्रमोशनल इवेंट पर भी साथ नजर आई थी और दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। Octavia Spencer के द्वारा प्रियंका चोपड़ा के फोटो पर किया गया कमेंट इस बात को और हवा देता है कि क्या इस बात में कोई भी सच्चाई है।

अब इस बात की पुष्टि मात्र प्रियंका चोपड़ा और Nick Jonas ही कर सकते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास में Cannes Fi।m Festiva। 2019 में एक साथ एंट्री की है। दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे थे।

राष्ट्रकवि दिनकर की नातिन पर केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल का आरोप, गिरफ्तार

New Delhi. केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने के प्रयास के मामले में शुक्रवार को नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन ऊषा ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

SSP वैभव कृष्ण ने बताया कि 22 अप्रैल को सेक्टर-27 स्थित केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के अस्पताल में आलोक, कुमारी निशु, निशा और ऊषा ठाकुर पहुंचे थे। इन लोगों ने डॉ शर्मा की ऑडियो और वीडियो के आधार पर 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।

SSP ने बताया कि 22 अप्रैल को पुलिस ने निशु को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि निजी चैनल के संपादक आलोक और उसकी सहयोगी निशा मौके से फरार हो गए थे। आलोक और निशा को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था। आलोक और निशा ने बताया कि ब्लैकमेलिंग में ऊषा ठाकुर भी संलिप्त हैं।

उन्होंने बताया कि आलोक और निशा को चार दिन की पुलिस हिरासत पर लेकर पूछताछ की गई तो, उन्होंने बताया कि ब्लैकमेलिंग कांड में नोएडा के सेक्टर 31 में रहने वाली उषा ठाकुर भी संलिप्त हैं। एसएसपी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 20 पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर शुक्रवार को उषा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि जिस दिन केंद्रीय मंत्री से ब्लैकमेल करके रकम वसूलने आई युवती की गिरफ्तारी हुई थी, उस दिन समाज सेविका और राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन उषा ठाकुर भी उनके साथ आई थीं। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की थी। लेकिन केंद्रीय मंत्री डॉ। शर्मा ने अपने 30 वर्षों के रिश्ते का हवाला देते हुए उन्हें अपनी बड़ी बहन बताया था। उसके बाद पुलिस ने उषा ठाकुर को छोड़ दिया था।

कौन हैं उषा ठाकुर?

राष्ट्रकवी रामधारी सिंह दिनकर के भाई की नातिन ऊषा ठाकुर शहर की प्रसिद्द समाजसेवी हैं। वह सेक्टर-36 में रहती हैं और नोएडा में कई एनजीओ के साथ जुड़ी हुई हैं। वह तब चर्चा में आई थीं जब निठारी कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया।

BSP के पूर्व मंत्री को धमकी भरा खत, 22 करोड़ दो नहीं तो बच्चे को उठा ले जाएंगे !

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में धमकी दी गई है कि बताई गई महिला को 22 करोड़ रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारे घर के किसी बच्चे को उठाकर ले जाएंगे। पूर्व मंत्री ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। धमकी देने वाले ने कहा है कि जो मोबाइल नम्बर पत्र में लिखे हैं उस पर फोन करो महिला का पता बता दिया जाएगा।

रामवीर उपाध्याय बसपा सरकार में मंत्री रहे हैं। रामवीर की पत्नी सीमा उपाध्याय आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद रह चुकी हैं। हाथरस, यूपी में पुलिस को दी गई तहरीर में पूर्व मंत्री के सचिव ने कहा है कि स्पीड पोस्ट से उन्हें एक पत्र मिला है। पत्र में श्री 420 और सुनील लिखा है। वहीं पत्र में करीब 18 मोबाइल नम्बर भी लिखे हुए हैं।

पत्र भेजने वाले ने लिखा है कि दिए गए नंबर पर फोन लगाओ। उसके बाद तुम्हें बता दिया जाएगा कि पैसे किसी महिला को देने हैं या आदमी को। अगर चाहो तो 22 करोड़ रुपये खाते में भी डलवा सकते हो। साथ ही धमकी देते हुए कहा है कि अगर रुपये नहीं दिए तो मैं और मेरे आदमी किसी भी वक्त तुम्हारे घर के किसी बच्चे को उठा ले जाएंगे।

नाथूराम गोडसे को लेकर अब आजम खां ने दिया ये बड़ा बयान !

रामपुर. कमल हासन के नाथूराम गोडसे को पहला हिंदू आतंकवादी बताने और बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर को देशभक्त कहने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने बड़ा बयान दिया है। आजम खां ने कहा है कि उनका नाम कमल हसन नहीं है कमल हासन है और वह मुसलमान नहीं हैं। आजम ने कहा कि कमल हासन ने कहा है कि नाथूराम गोडसे बापू के हत्यारे हैं और पहले आतंकवादी हैं यह उनका विचार है। लेकिन प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है नाथूराम गोडसे राष्ट्रभक्त थे हैं और रहेंगे।

आजम खां ने शुक्रवार को कहा कि एक ऐसे व्यक्ति जो राष्ट्रपिता का हत्यारा है 302 का मुल्जिम है और फांसी चढ़ाया गया था। ऐसे व्यक्ति को देशभक्त कहना क्योंकि नाथूराम गोडसे RSS की पहचान है ठीक उसी तरह जिस तरह खाकी नेकर पहचान है। आजम खां ने कहा कि RSS वालों को बुरा नहीं मानना चाहिए था खाकी नेकर उनका सिंबल है। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का यह कह कर पल्ला झाड़ लेना कि हमारा उस बयान से कोई लेना देना नहीं है और वो इसकी निन्दा करें काफी नहीं है।

सातवें चरण का आखरी चुनाव बाकी है ताबूत की आखरी कील बाकी है, देशवासी तय करें देश नाथूराम गोडसे से पहचाना जाएगा या बापू से। खाकी नेकर से पहचाना जाएगा या इंसानियत से। मेरी किस बात का बुरा लगा था खाकी नेकर सिंबल है। RSS की विचारधारा का मैंने उस विचारधारा का जिक्र किया था। ठीक उसी तरह जिस तरह प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे के बारे में कहा है। हम और देश मे जो अमन चाहते हैं जो हत्याओं और हत्यारों को वाजिब नहीं ठहराना चाहते वो इस बात की उम्मीद करते हैं प्रज्ञा ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी से बाहर निकालेगी और माफी मांगेगी राष्ट्र से कि उन्होंने एक ऐसी महिला को टिकट दिया जो बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की समर्थक है, वो RSS जिस पर बापू की हत्या के बाद बैन लगाया गया था। भाजपा बाहर निकाले। जनता यह तय करे देश किस रास्ते पर जा रहा है।

इंदिरा गांधी की तरह करवा दी जाएगी मेरी भी हत्या: केजरीवाल

New Delhi. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को BJP पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह ही उनकी भी हत्या करवा दी जाएगी। केजरीवाल ने इस दावे के साथ ही भाजपा पर कई आरोप भी लगाए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उनकी जान के पीछे पड़ी है और एक दिन उनकी हत्या भी करवा देगी। एक दिन मेरी भी हत्या मेरे निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) द्वारा करवा दी जाएगी। भाजपा मेरे पीछे पड़ी है और एक दिन मेरी हत्या करवा देगी।

सीएम केजरीवाल दावा किया कि मेरा पीएसओ भाजपा को रिपोर्ट करता है और वो मेरी हत्या इंदिरा गांधी की तरह ही पीएसओ से करवा देंगे। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल को एक शख्स ने उनके रोड शो में थप्पड़ मार दिया था। वह केजरीवाल की जीप पर चढ़ गया था और फिर उन्हें थप्पड़ मारा था। बाद में उसे जीप से उतार दिया गया।

अखिलेश यादव से मिले CM चंद्रबाबू नायडू, अब माया से करेंगे मुलाकात !

लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातवें व अंतिम चरण का चुनाव कल यानी 19 मई को होना है लेकिन इसी बीच तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है।

इस कोशिश में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने आज लखनऊ में SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। वह BSP सुप्रीमो मायावती से भी मिलेंगे।

चंद्रबाबू नायडू ने कल दिल्ली में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की थी।

यूपी में SP-BSP गठबंधन बड़ी संख्या में सीटें जीतने का दावा कर रहा है जबकि कल शुक्रवार को दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से केंद्र में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है।

किसके दावे कितने सच हैं ये तो 23 मई को ही पता चलेगा लेकिन इस दौरान सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विशेषज्ञ भी इस बार एनडीए को पूर्ण बहुमत न मिलने की बात कह रहे हैं।

यूपी: सरेबाजार महिला की हत्या कर फायरिंग करते रहे बदमाश !

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो योगी सरकार की कानून व्यवस्था सवालिया निशान खड़े करती है। बरेली के आंवला में स्टेट बैंक चौराहे पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे महिला की सरेबाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका और हत्यारे दोनों अनुसूचित जाति के हैं।

बताया जा रहा है कि बच्चों के झगड़े में हुए मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। दिनदहाड़े हत्या से बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर एसपी देहात समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

आंवला कस्बा के मुहल्ला जाटवपुरा निवासी ऊषा देवी संविदा सफाईकर्मी थी। पिछले दिनों बच्चों के झगड़े को लेकर उनका कस्बा के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसमें मुकदमा भी दर्ज है। उनके बेटे शिवम की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे उनकी मां ऊषा देवी दवाई लेने के लिए जा रही थी। तभी स्टेट बैंक चौराहा के पास पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के आकाश पुत्र जवाहर लाल, अरुण, सोनू, शेखर, छोटे व विजेंद्र निवासी स्टेट बैंक, छोटी बाजार ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। सभी के हाथों में असलहे थे। इस दौरान आकाश ने तमंचे से गोली मार दी जो ऊषा देवी के पेट में जा लगी। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ताबड़तोड़ फायरिंग और कत्ल के बाद मची भगदड़

आरोपित महिला को मौत के घाट उतारने के बाद लाश के पास खड़े होकर फायरिंग कर दहशत फैलाते रहे। सरेबाजार कत्ल और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग से आसपास मौजूद राहगीर और दुकानदार भयभीत हो गए। सड़क पर भगदड़ सी मच गई। वहीं, दुकानदार भी दुकानें बंद कर भागने लगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले दिनों बच्चों के विवाद में मुकदमेबाजी के बाद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस ने मुकदमे में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे दोनों पक्षों में बदले की भावना भड़क रही थी। शनिवार सुबह जब दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ तो उसने खूनी रूप ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते दोनों को समझाकर समझौता करा दिया होता तो शायद वारदात नहीं होती।

राजभर का विवादित बयान, जहां मिले बीजेपी नेताओं को गाली और 10-10 जूता मारो !

मऊ. अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अब सीमा लांघ दी है। लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी पार्टी भारतीय सुहेलदेव समाज पाटी के प्रत्याशी के लिए ओमप्रकाश राजभर ने कल प्रचार के दौरान मऊ में मंच से भाजपा के नेताओं को गाली देने के साथ ही उनको 10-10 जूता मारने को कहा है।

भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के मुखिया ने एक रैली के दौरान मंच से ही भाजपा नेताओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भाजपा नेताओं दस-दस जूता मारने का फरमान भी जारी किया है। राजभर ने आगे कहा कि गाली निकलती है जबान से। इन बेईमान (भाजपा नेताओं) को शर्म नहीं लगती है।

ओमप्रकाश राजभर का आरोप है कि भाजपा नेता यह कहकर प्रचार कर रहे हैं कि एसबीएसपी और भाजपा का गठबंधन है और राजभर की पार्टी का प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है। राजभर के इस भाषण का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ओमप्रकाश राजभर का आरोप है कि भाजपा नेता मऊ में उनकी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ मतदाताओं में भ्रम फैला रहे हैं।

राजभर घोसी लोकसभा क्षेत्र के रतनपुरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा अभी एक चर्चा बड़ी तेजी से भारतीय जनता पार्टी के लोग फैला रहे हैं हमारा (बीजेपी-एसबीएसपी ) घोसी में गठबंधन है और हमारे प्रत्याशी महेंद्र चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि यहां जितने लोग हैं बताओ कि महेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं कि नहीं लड़ रहे हैं।

राजभर के इस सवाल का जवाब मिलता है कि लड़ रहे हैं। वीडियो में इसके बाद राजभर उग्र हो गए और कहा कि अगर भाजपा का नेता यह बोलते हुए मिल जाए तो जूता निकालकर उसको दस जूता मारो कि तुम नहीं लड़ रहे हो…। इस दौरान राजभर भाजपा नेताओं के लिए गाली का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हाल ही में राजभर ने प्रदेश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। उनकी पार्टी ने भी प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया है। लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर बात न बनने पर मंत्री पद से इस्तीफा देने का दावा करने वाले मंत्री अब काफी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर लड़ी सुभासपा ने पूर्वांचल सहित प्रदेश की करीब तीन दर्जन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।