30 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 446

ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

मुंबई ।। ओडिशा राज्य के कालाहांडी जनपद से बड़ी घटना सामने आई है। यहां बुधवार सुबह जेरिंग के पास NH-26 पर एक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना में मारे गए सारे लोग एक ही परिवार के हैं।

खबर के मुताबिक, हादसे का शिकार सभी लोग एक कार में सवार थे, जिसकों सामने से आ रहे एक ट्रक ने भयंकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। तभी राहगीरों ने खून से लथपथ लोगों को वाहन से बाहर निकाल कर अस्पताल तक पहुंचाया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये रोड एक्सीडेंट कालाहांडी में जूनागढ़ ब्लॉक के तहत मंगलवार देर रात खुर्सीलगुडा गांव के करीब हुआ। मृतक में दो बच्चे शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये परिवार विशाखापत्तनम से अपने गांव लौट रहे था। तभी रास्ते में तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में परिवार के सभी 5 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशुतोष बेहरा, उनके भाई जगन्नाथ, बेटे विक्की, बहू निविया व उनकी 2 पोतियों के रूप में की गई है।

 

बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया ब्वॉयफ्रेंड, हुआ ये हाल

लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले से लव अफेयर का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बहेड़ी में ससुराल वालों की गैर मौजूदगी में नई नवेली दुल्हन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। इस बीच ससुराल वाले आ गए और ब्वॉयफ्रेंड को रंगेहाथ पकड़ लिया।

ससुराल वालों ने ब्वॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई लगाई लेकिन बहू ब्वॉयफ्रेंड के साथ जाने को अड़ गई तो ससुराल वाले भी राजी हो गए और तय हुआ कि विवाह में हुआ पूरा खर्च ब्वॉयफ्रेंड चुकाएगा और वो अपनी प्रेमिका को ले जाएगा। बहेड़ी क्षेत्र के एक गाँव के रहने वाले युवक की अभी हाल में ही शादी हुई है।

शादी के बाद शख्स बाहर गया हुआ था और ससुराल वाले भी घर में नहीं थे। इस बीच दुल्हन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बुला लिया लेकिन इसी बीच दुल्हन के ससुर घर आ गए और उन्होंने अपनी बहू को ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस बीच परिवार के अन्य लोग भी आ गए और उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी।

इतना सब होने के बाद भी बहू अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ जाने पर अड़ गई तो ससुराल वाले राजी हो गए और तय हुआ कि शादी में जितना भी खर्च हुआ है वो दुल्हन का ब्वॉयफ्रेंड देगा जिसके बाद वो दुल्हन को ले जा सकता है। इस पर ब्वॉयफ्रेंड मान गया और अब जल्द ही वो सारा खर्च चुकाने के बाद अपनी प्रेमिका से अदालत में शादी करेगा।

 

मंत्री पद छिनने के बाद राजभर को लगेगा एक और तगड़ा झटका, 3 MLA भाजपा में होंगे शामिल

उत्‍तर प्रदेश ।। य़ूपी में मंत्री पद से हटने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया OP राजभर को एक और तगड़ा झटका लग सकता है। चर्चा है कि सुभासपा के 3 एमएलए (विधायक) राजभर से नाराज हैं और वे पार्टी को अलविदा कह सकते हैं।

खबर के मुताबिक, विधायक पाला बदल कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस बात का संकेत राजभर का बयान भी कर रहा है जो उन्होंने अपनी बर्खास्तगी के बाद दिया था। उन्होंने कहा था कि जिसको जहां जाना है जाए, हम किसी को नहीं रोकेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के तीनों एमएलए (विधायक) राजभर की उपेक्षा की वजह से काफी वक्त से नाराज चल रहे हैं। यही कारण है कि लोकसभा इलेक्शन प्रचार के दौरान तीनों ने राजभर के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। इसके अलावा राज्यसभा इलेक्शन के दौरान भी राजभर के एक एमएलए (विधायक) ने क्रॉस वोटिंग की थी।

सूत्रों की मानें तो भाजपा इस नाराजगी का लाभ उठाने की तैयारी में है। भारतीय जनता पार्टी ने तीनों असंतुष्ट एमएलए (विधायक) को अपने पाले में लाने का प्रयास तेज कर दिया है। तीनों एमएलए (विधायक) को अपने पाले में लाकर राजभर को बड़ा झटका देने की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है।

बम लदे ड्रोन से सऊदी अरब पर हुआ हमला, जा चुकी हैं हजारों की जान

नई दिल्ली ।। यमन देश के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर Saudi Arabia पर एक घातक हमला किया है। ईरान समर्थित विद्रोयों ने Saudi Arabia के एक हवाई अड्डे व आर्मी के एक ठिकाने पर बारूद लदे हुए ड्रोन से अटैक किया।

अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि इस अटैक में Saudi Arabia को कितना नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि इस पूरे क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते स्थितियां चिंताजनक बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि ये ताजा हमला स्थिति को और बर्बाद करेगा।

Saudi Arabia की सिटी नजरान पर ये अटैक ऐसे समय हुआ है, जब ईरान ने यूरेनियम संवर्द्धन की क्षमता बढ़ाने की घोषणा की है। ड्रोन अटैक के बारे में हूती के अल मसिराह सेटेलाइट न्यूज चैनल ने कहा है कि उसने कासेफ-2k ड्रोन से नजरान में एक हवाई अड्डे को निशाना बनाकर ‘आयुध भंडार’ पर हमला किया। नजरान रियाद से 840 किलोमीट दूर है। यह Saudi Arabia-यमन की सरहद के करीब है। हूती विद्रोही आए दिन इस शहर को निशाना बनाते हैं।

Saudi Arabia ने कहा था कि उसने मक्का को निशाना बनाकर दागी गई दो ईरानी मिसाइलों को बीच में ही मार गिराया। वहीं, हूती विद्रोहियों ने मक्का को टारगेट बनाने की बात से मना किया और कहा कि ये यमन देश के विरूद्ध जंग में सपोर्ट पाने के लिए Saudi Arabia की एक चाल है।

उन्होंने कहा कि सऊदी निरंतर यमन के लोगों पर अत्याचार कर रहा है। आपको बता दें कि यमन युद्ध में अभी तक हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं।

 

Exit poll में भाजपा की वापसी को लेकर पाकिस्तान में खुशी की लहर, जानिए वजह

लाहौर।। लोकसभा इलेक्शन-2019 के परिणाम 23 मई को हमारे सामने होंगे। यूं तो हर हिंदुस्तानी को इन परिणामों का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन कोई और भी है जो इनपर नजर गढ़ाये हुए है।

जी हां, हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हिंदुस्तान के चुनाव परिणामों को लेकर कम बेचैनी देखने को नहीं मिल रही है। कहा जा रहा है कि जहां अधिकांश पाकिस्तानी पीएम मोदी की सत्ता में वापसी नहीं चाहते, वहीं एग्जिट पोल में बलूचिस्तान में मोदी की संभावित वापसी को देखते हुए खुशी की लहर दौड़ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की जनता मोदी की वापसी नहीं चाहती है। पाकिस्तान के अधिकांश लोग इंडियन आर्मी द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले को लेकर खफा हैं। यहां के नागरिकों का कहना है कि अगर असल चुनाव परिणामों भी एग्जिट पोल की तरह हुए तो दोनों देशों के रिश्ते और भी अधिक बुरे दौर में जा सकते हैं। पाकिस्तान के समाचार चैनलों पर हो रही बहसों में मोदी की संभावित वापसी एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है।

हिंदुस्तान के लोकसभा इलेक्शनों में पाकिस्तान की दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एग्जिट पोल के दिन गूगल ट्रेंड में नरेंद्र मोदी को हिंदुस्तान से अधिक पाकिस्तान में सर्च किया गया।

हैरानी की बात ये है कि मोदी की संभावित वापसी को देखते हुए बलूचिस्तान में खुशी की लहर है। दरअसल, इस पूरे क्षेत्र में पाकिस्तान की ज्यादती की कहानियां अक्सर सुनाई देती हैं और यहां के लोग अब एक आजाद मुल्क चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदुस्तान के सहयोग से वे अपनी आजादी की मंजिल पा सकते हैं।

 

सपने में नजर आए ये चीजें, तो समझ लें कि जल्द ही घर आने वाली है ढेर सारी खुशियां

डेस्क ।। कभी कभी लोग आपस में एक-दूसरे से बात करते हैं कि कल मैंने सपने (सोते वक्त) में वो वस्तु देखी थी या मैं हवा में उड़ रहा था, इस तरह की बहुत-सी बातें होती हैं, जो हमें कभी कभी सपने में दिखायी देती हैं। लेकिन ये सपने सिर्फ एक प्रश्न बनकर जहेन में रह जाते हैं, क्योंकि हमें इनका उत्तर नहीं पता होता।

आपके उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देने के लिये हम आपको आज से सपनों के बारे में बताएंगे। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, सपने में नजर आने वाली चीज़ों से इंसान के जीवन या उसके भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। आईये जानते हैं इसके बारे में।

बताया जाता हैं कि यदि रात्रि के पहले प्रहर में सपने देखे जाये, तो उसका एक साल में शुभाशुभ फल प्राप्त होता है। अगर दूसरे प्रहर में देखा जाये, तो 9 महीनों के अंदर उसका फल मिलता है।

शास्त्र के मुताबिक, यदि आपको सपने में हरे-भरे खेत-खलिहान नजर आएं, तो ये आपके लिये बड़ा ही शुभ संकेत है। इससे जल्द ही कोई GOOD NEWS मिलने वाली है और ये खुशी का समाचार कुछ और नहीं, बल्कि संतान प्राप्ति का संकेत है।

 

बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला का बेटा कर सकता है बॉलीवुड में एंट्री!

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला के बच्चे फिल्मी दुनिया से दूर रहे हैं। वह अपनी मां के साथ किसी भी पार्टी या फंक्शन में नजर नहीं आते हैं। लेकिन अब बताया रहा है कि जूही चावला का बेटा जल्द ही बॉलीवुड जगत में कदम रख सकता है। जूही का मानना है कि उनका बेटा एक अभिनेता बन सकता है।

जूही चावला ने अपने बेटे के अच्छे अभिनेता बनने के पीछे का कारण बताते हुए कहा- अर्जुन दूसरों की नकल अच्छी तरह उतार लेता है और उसमें हंसाने के गुण भी है। जूही चावला के बच्चे लंदन के एक बोर्डिग स्कूल में पढ़ते हैं। खुद जूही इन दिनों लंदन से बाहर हैं। वह कुछ दिन मुंबई में, फिर कोलकाता में रहकर लंदन लौटेंगी। उन्होंने इंटरनेट पर अपने बच्चों की रुचि के बारे में लिखा है।

जूही ने एक बयान में कहा कि मेरे छोटे बंदर अर्जुन ने हमें साफ-साफ कहा कि MOM, इस बारे में अभी मत सोचो। जाह्नवी क्या करेगी पता नहीं। अर्जुन बहुत खुश मिजाज है और उसमें नकल उतारने के गुण हैं। वह वाकई हंसोड़ है इसलिए मुझे कभी-कभी लगता है कि उसे एक्टिंग में किस्मत आजमाने की कोशिश करनी चाहिए।

 

 

गर्मी में करें दही का सेवन, फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

हेल्थ डेस्क। गर्मी आते ही हम लोग ठंडी चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं,जैसे दही एक ऐसा उत्पाद है जिसे उत्तर भारत में लोग चाव से खाते हैं। हर भारतीय आहार में दही काफी अहम भूमिका निभाता है। दही के ढेर सारे फायदे भी हैं।

गर्मी के मौसम में हर कोई किसी न किसी रूप में दही का सेवन करता है। यह आपकी आंतों को दुरुस्त रखता है और इसे खाने से पेट को भी ठंडक मिलती है। इसलिए इस मौसम में लोग दही से लस्सी, छाछ, स्मूदी और रायते जैसी चीजें बनाकर इसको खाना पसंद करते हैं।

इनके अलावा भी दही का इस्तेमाल चाट या चिकन करी में किया जाता है। इसे साइड डिश के तौर भी सर्व किया जाता है।दही, दूध से बनने वाला उत्पाद है, जिसे हर कोई पसंद करता है। यह स्वस्थ के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी है।

दही में कैल्शियम, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। दही का एक फायदा यह है कि इससे पेट हल्का रहता है और दूध की तुलना में पचने में आसान होता है।

इसके अलावा भी दही के बहुत सारे फायदे है, जिनके बारे में आपको जानने की जरूरत है।आप में कुछ लोग ऐसे भी होंगे, जिन्हें दही खाना पसंद न हो, लेकिन दही के बेहतरीन फायदे जानने के बाद शायद आपकी राय बदल जाए।

दही पाचन अच्छा रखने में मदद करता है

रोजाना दही खाने से पाचन अच्छा रहता है और जिन लोगों को पेट की परेशानी जैसे अपच और कब्ज जैसी समस्याएं रहती हैं उनके लिए फायदेमंद साबित होता है।

वजन घटाने में भी मदद करता है

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें आपनी डाइट में दही शामिल करना चाहिए। दही में कैल्शियम की काफी मात्रा होती है। कैल्शियम कोर्टिसोल के निर्माण को रोकता है, जो शरीर को वजन बढ़ाने से रोकता है।

सरकार का बड़ा कदम, शादी से पहले करवानी होगी खून की जांच !

लाइफस्टाइल डेस्क। शादी से पहले आप जन्म कुंडली मिलवाएं या ना मिलवाएं, लेकिन अब जोड़े की रक्त कुंडली मिलवाना जरूरी हो जाएगा। एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक सरकार शादी से पहले खून की जांच जरूरी करने के लिए एक नियम लाने जा रही है।

सरकार ने थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी खून की बीमारियों को रोकने के लिए ड्राफ्ट नोट तैयार कर लिया है। पॉलिसी लागू होने के बाद सरकार हर व्यक्ति की थैलेसीमिया संबंधी जांच कराएगी।

दरअसल। इस बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चे भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए सरकार शादी से पहले जोड़ों की थैलेसीमिया जांच, स्कूलों में सभी बच्चों की जांच, गर्भवती महिलाओं और थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चे के रिश्तेदारों की जांच कराने पर नई पॉलिसी लाने जा रही है।

आखिरी क्या होता है थैलेसीमिया और ये कितना खतरनाक है जिसको लेकर सरकार इतना बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस पर हेमेटोलॉजिस्ट नीता राधाकृष्णन ने बताया कि एक ही समुदाय में शादी होना बीमारी की बड़ी वजह है।

पंजाबी, सिंधी समुदाय में इसका सबसे ज्यादा असर दिखता है। महाराष्ट्र लेकर ओडिशा तक की बेल्ट भी इससे प्रभावित है। हर 100 में 5 लोग थैलेसीमिया, सिकल सेल से प्रभावित हैं। इस बीमारी की बड़ी वजह जेनेटिक म्यूटेशन है। इससे प्रभावित बच्चों का खून बार-बार बदलना पड़ता है।

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- बड़ी संख्या में…

लखनऊ। EVM में गड़बड़ी का सवाल उठाती रही समाजवादी पार्टी को आशंका है कि अब वोटों की गिनती में धांधली हो सकती है। इसलिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह मतगणना के दौरान सजग रहें और बड़ी तादाद में मतगणना स्थल पहुंचें। उन्होंने कहा है कि मतगणना एजेंटों को बहुत सतर्कता से काम करना होगा।

अखिलेश ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को चिट्ठी भेजी है। दो पेज के इस पत्र में तमाम जरूरी निर्देश तो दिए गए हैं। साथ ही अंत में अपने हाथ से अखिलेश यादव ने लिखा है कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में मतगणना स्थल पहुंचे।

कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह सवेरे से ही जुट जाएं। अखिलेश ने कहा है कि स्ट्रांग रूम बंद होने के समय मौक़े पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ता इसके खुलने के समय भी ज़रूर मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि सभी जिला व शहर अध्यक्ष मतगणना अभिकर्ताओं के साथ 22 मई को बैठक कर लें। यह भी कहा है कि जहां रिटर्निंग आफिसर की मेज पर रखे कम्प्यूटर पर प्रत्याशियों को प्राप्त वोटों को दर्ज किया जाएगा। इस पर दर्ज आंकड़ों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जरूरत पड़ी तो विरोध प्रदर्शन की तैयारी

सूत्र बताते हैं कि बड़ी संख्या में पहुंचने के निर्देश के पीछे उद्देश्य यह है कि अगर कहीं गड़बड़ी की बात सामने आती है तो मौके पर कार्यकर्ता वहां धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करा सकें। यही नहीं इस तरह की तैयारी भी है कि कहीं कुछ गड़बड़ लगता है तो चुनाव आयोग से तुरंत शिकायत की जाए। सपा व बसपा वोटों की गिनती में किसी तरह की धांधली रोकने के लिए अपनी ओर से तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सपा-बसपा नेता आपस में संपर्क में हैं। सपा बसपा ने मतगणना स्थल पर अपने अपने नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है। सपा नेता बसपा के संपर्क में भी हैं।