नेशनल डेस्क ।। बेशक राजग लोकसभा इलेक्शन में बहुमत मिलने की खुशी का जश्न मना रहा है लेकिन इस बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए बुरी खबर है। पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद रिक्त हुई पणजी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी गुरुवार को पराजित हो गए हैं।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का इस सीट पर सन् 1994 से कब्जा था। भाजपा के सिद्धार्थ कुंकोलेंकर को कांग्रेस के एंटानोसियो मोंसेरेट ने 1,758 वोटों से हरा दिया है। मोंसेरेट को 8,748 वोट मिले, जबकि कुंकोलेंकर को 6,990 वोट मिले। बताया जा रहा है कि ये सीट भाजपा के लिए बहुत अहम थी।
नई दिल्ली ।। लोकसभा इलेक्शन-2019 यानी 17वीं लोकसभा के परिणामों के रुझान निरंतर जारी है। जिसमें भाजपा पूर्ण बहुमत के रुझानों के साथ बंपर बढ़त बनाई हुई है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुत्रों के अनुसार, तेदेपा प्रमुख एन.चंद्रबाबू नायडू शाम 5 बजे दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा।
वहीं यूपी में पीएम मोदी के साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की तकदीर का आज फैसला हो जाएगा।
पीएम मोदी वाराणसी से, लखनऊ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी, बरेली से संतोष गंगवार, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश, गोरखपुर से रवि किशन, अमेठी से कांग्रेस के राहुल गांधी, बरेली लोकसभा से अभी तक के रुझान में बीजेपी उम्मीदवार संतोष गंगवार आगे हैं।
उत्तर प्रदेश ।। सपा संरक्षक एवं पिता मुलायम सिंह यादव की सीट आजमगढ़ पर अखिलेश यादव निरंतर जीत की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। अखिलेश यादव 12 बजे तक 78547 वोट पाकर भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से 45023 वोटों आगे चल रहे हैं।
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को अखिलेश के मुकाबले 12 बजे तक 33524 वोट मिले हैं। अखिलेश यादव को जहां 67।29% जबकि निरहुआ को 28।27% वोट अब तक की मतगणना में मिले हैं।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। इसके बाद EVM के वोटों की गिनती की जाएगी।
उत्तर प्रदेश ।। बार बार घड़ी देखने की रस्म अब खत्म हो गई हैं। वोटो की गिनती अब शुरु हो गई हैं। फाइनल परिणाम आने में थोड़ा विलंब संभव है। केंद्रीय इलेक्शन कमीशन ने उम्मीद जताई है कि मतगणना के फाइनल नतीजे आने में रात 10 बजे तक का वक्त लगेगा। अलबत्ता रुझान आने शुरू हो गए हैं।
पहला राउंड
कांग्रेस – सोनिया गांधी – 30312
भाजपा – दिनेश सिंह – 22889
सोनिया गांधी 7422 वोट से अभी तक आगे
दूसरा राउंड
कांग्रेस – सोनिया गांधी – 35369
भाजपा – दिनेश प्रताप सिंह – 25214
सोनिया गांधी 10155 वोटों से आगे
तीसरा राउंड
कांग्रेस – सोनिया गांधी – 46038
भाजपा – दिनेश प्रताप सिंह – 33813
सोनिया गांधी 12225 वोट से अभी तक आगे
चौथा राउंड
कांग्रेस – सोनिया गांधी – 54544
भाजपा – दिनेश सिंह – 38596 वोट
सोनिया गांधी 15958 वोट से अभी तक आगे
पांचवा राउंड
कांग्रेस – सोनिया गांधी – 65498
भाजपा दिनेश सिंह – 46063
सोनिया गांधी 19435 वोट से अभी तक आगे
उत्तर प्रदेश ।। लोकसभा इलेक्शन 2019 का आज निर्णायक दिन है। लोकसभा इलेक्शन-2019 के 7 चरणों में हुए चुनाव के वोटों की गुरुवार को गिनती हो रही है और शाम तक ये तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी कि केन्द्र में सरकार बनने की उत्तर प्रदेश की क्या भूमिका है।
केंद्र में सरकार बनाने के नजरिए से यूपी की बड़ी सियासी भूमिका होती है। कारण यहा है कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 80 सीटें हैं। बात अगर कैसरगंज की किया जाए तो भाजपा बृजभूषण सिंह 114874, बसपा चंद्र राम यादव 68980, कांग्रेस विनय पांडेय 8003 वोट पाए हैं।
आपको बता दें कि कैसरगंज लोकसभा सीट से 2014 में बीजेपी के बृजभूषण शरण सिंह ने 3,81,500 वोट लेकर जीत दर्ज की थी। दूसरे स्थान पर सपा के प्रत्याशी विनोद कुमार 3,03,282 वोट पाकर पीछे रह गए। यूपी के बहराइच जनपद के भीतर आने वाला तहसील कैसरगंज एक लोकसभा सीट है, जिसके अंतर्गत आने वाली 5 विधानसभा सीटें पयागपुर, कैसरगंज, कर्नलगंज, तरबगंज और कतरा बाजार हैं।
नई दिल्ली ।। साल 2014 के लोकसभा इलेक्शन में जीत परचम लहराने के बाद जब 26 मई को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेने जा रहे थे तो सार्क देशों के प्रमुख भी इस मौके के गवाह बने थे। पीएम मोदी की पहल पर देश के इतिहास में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के राष्ट्रप्रमुख शामिल हुए थे।
अब 2019 के लोकसभा इलेक्शन के Exit poll में फिर से मोदी लहर दौड़ने की भविष्यवाणी की गई है। ऐसे में अटकलें लगने लगीं हैं कि क्या अपने शपथ ग्रहण समारोह में एक बार फिर मोदी सार्क देशों के प्रमुखों को आमंत्रित करेंगे।
26 मई साल 2014 को शाम 6 बजे से राष्ट्रपति भवन परिसर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ था। इस क्रम में पीएम मोदी के न्योते पर पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ की मौजूदगी खास तौर से चर्चा में थी। सार्क देशों के अन्य राष्ट्राध्यक्ष भी मौजूदगी दर्ज कराए थे।
इनमें श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे, अफगानिस्तान के हामिद करजई, नेपाल के पीएम सुशील कोईराला, मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम, भूटान के पीएम और बांग्लादेश के स्पीकर शिरीन शरमीन चौधरी शामिल हुए थे। सार्क से बाहर मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम भी हिस्सा लिए थे।
यदि Exit poll के परिणाम सच साबित हुए तो प्रश्न उठता है कि क्या फिर से पीएम मोदी पड़ोसी देशों के प्रमुखों को 2014 की तरह आमंत्रित करेंगे। यदि आमंत्रित करेंगे तो क्या इसमें पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का भी नाम होगा। वो भी तब, जब पुलवामा में हुए टेररिस्ट अटैक में 40 CRPF जवानों के शहीद होने के बाद से हालात बिगड़ चुके हैं।
नई दिल्ली ।। 22 मई 2019 को इंडिया वर्ल्ड कप टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। 15 अप्रैल को बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों की भारतीय वर्ल्ड कप टीम घोषित की थी। जिसमें हमें बहुत बड़े बदलाव देखने को मिले थे इस बार भारतीय टीम में बहुत सारे खतरनाक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज मौजूद है जिससे भारत की जीत की उम्मीदें बहुत बढ़ जाती है।
कल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली से पूछा गया कि World Cup 2019 में भारत की तरफ से खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी का क्या रोल होने वाला है। तब इसका जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा कि विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी है।
महेंद्र सिंह धोनी की वजह से भारतीय टीम इतनी मजबूत है और धोनी की वजह से भारतीय टीम किसी भी परिस्थिति में जीत सकती है और विराट कोहली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग से भारत को World Cup में बहुत बड़ा फायदा होने वाला है।
विराट कोहली के अलावा रवि शास्त्री ने भी कहा कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच अच्छे रिश्ते हैं और वह दोनों को अच्छी तरह से एक दूसरे को समझते हैं और इस वजह से भारतीय टीम को विराट और धोनी से बहुत बड़ा फायदा होता है।
आपको बता दें कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी विश्वकप हो सकता है इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी कभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। इस वजह से विराट कोहली World Cup 2019 का खिताब जीतकर महेंद्र सिंह धोनी को विदा कर सकते हैं।
नई दिल्ली ।। लोकसभा इलेक्शन-2019 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा की अगुवाई में एनडीए को बहुमत के संकेत मिल रहे है। इस बीच भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली है।
सेंसेक्स 40 हजार के आंकड़े को पार कर गया तो वहीं निफ्टी 12,000 के करीब है। कारोबार के 1 घंटे बाद सेंसेक्स में 1 हजार अंकों से अधिक की तेजी रही। सेंसेक्स सुबह 10.45 बजे 40 हजार 100 अंक से अधिक के स्तर पर पहुंच गया। आज के कारोबार में बाजार में चौतरफा खरीददारी दिख रही है। बैंक, फाइनेंशियल और मेटल के अलावा सभी इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
बाजार के जानकारों का कहना है कि मोदी सरकार की वापसी के संकेतों से निवेशकों में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना है। मोदी सरकार की वापसी की वजह से निवेशकों को आर्थिक सुधार में तेजी की उम्मीद लग रही है। हालांकि, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद बिकवाली का भी डर है। कहने का मतलब यह है कि निवेशक बढ़त को भुनाने के लिए शेयर बेच सकते हैं। ऐसे में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि सेंसेक्स अंतिम घंटों में टूट सकता है।
नई दिल्ली ।। भाजपा ने 23 मई को होने वाली काउंटिंग प्रक्रिया के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही भाजपा की तरफ से काउंटिंग स्थल में मौजूद रहने वाले अपने कार्यकर्ता/एजेंट की लिस्ट भी इलेक्शन कमीशन को सौंप दी गई है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा में भी दूसरी सीटों की ही तरह राजनीतिक दलों ने वोटों की गिनती के लिए अपने कार्यकर्ताओं की तैनाती की तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा और कांग्रेस की तरफ से पूरी सतर्कता दिखाई जा रही है, ताकि काउंटिंग के दिन उनकी तरफ से कोई चूक न हो।
भाजपा की तरफ से चुनाव एजेंट का काम संभाल रहे अजय महावर ने बताया कि काउंटिंग स्थल में मौजूद रहने वाले कार्यकर्ताओं की लिस्ट इलेक्शन कमीशन को भेज दी गई थी, ताकि काउंटिंग स्थल में आने-जाने के लिए परमिशन कार्ड जल्द बन जाएं।
उन्होंने बताया कि काउंटिंग के लिए संगठन से ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है जो काउंटिंग स्थल में होने वाली प्रक्रिया वाकिफ हों और पूरी तरह से प्रशिक्षित भी हो। अनुभवी होने के साथ वे गणित में भी तेज हों।
जानकारी के मुताबिक काउंटिंग सेंटर में विधानभा के अनुसार टेबल लगाई गई है। पांच विधानसभा के लिए दस टेबल जबकि पोस्टल बैलेट के लिए आठ टेबल मतगणना स्थल पर लगाये गए हैं। जिसके लिए पार्टी ने अपने काउंटिंग एजेंट की ड्यूटी लगा दी है। राउंड के हिसाब से प्रत्येक टेबल की शीट भी तैयार की गई है।
भाजपा नेता ने बड़ी हैरानी जताते हुए कहा कि EVM मशीन स्ट्रांग रूम में सील करते समय भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि मौजूद थे। दोनों ने सील भी लगाई, जबकि आम आदमी पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि इस प्रक्रिया के दौरान वहां मौजूद नहीं था। इससे यह बात साफ हो जाती है कि ‘आप’ अपनी हार मानकर मैदान छोड़ चुकी है।
मुंबई ।। छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला का विवाद उसके पति से हो गया था। पति जब आंगन में सोने चला गया तो गुस्सा होकर पत्नी ने देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला गांधीनगर थाने का है। ग्राम चितरपुर निवासी उत्तम राम ने एक वर्ष पूर्व गांव की युवती राजपति से प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी शहर के नमनाकला स्थित रेंट के मकान में रह रहे थे। बीती रात मियां-बीवी के बीच आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद पति आंगन में सोने चला गया।
मृतक अपने कमरे में सो रही थी। रात लगभग एक बजे जब पति की नींद खुली और वह कमरे में आया तो उसके होश उड़ गए। पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है। पति शक के घेरे में है।