30 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 447

Good News: सिर्फ मार्च के महीने में मिली 8।14 लाख नई नौकरियां !

Job Desk। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के ताजा आंकड़ों के अनुसार संगठित या औपचारिक क्षेत्र में मार्च, 2019 में शुद्ध रूप से 8।14 लाख नौकरियों का सृजन हुआ। फरवरी में 7।88 लाख नयी नौकरियां मिली थीं। वर्ष 2018-19 में 67।59 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ। नौकरी के ये आंकड़े कर्मचारियों के EPFO में अंशदान के विश्लेषण पर आधारित हैं।

इन आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान EPFO में कुल मिला कर 15।52 लाख नए सदस्य जुड़े। EPFO अप्रैल, 2018 से नौकरी के आंकड़े जारी कर रहा है। इसमें सितंबर, 2017 से शुरू हुई अवधि के आंकड़े शामिल हैं।

मार्च, 2019 में सबसे अधिक नौकिरयां 22 से 25 साल के आयुवर्ग के लोगों को मिली। इस वर्ग के लेगों के लिए 2।25 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ। इसके बाद 18 से 21 साल के आयु वर्ग में रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ।

वित्त वर्ष 2018-19 में 8।31 लाख के आंकड़े के साथ नौकरियों में बढ़ोतरी का सबसे ऊंचा आंकड़ा जनवरी, 2019 में रहा। पिछले माह जारी प्रारंभिक आंकड़ों में जनवरी,19 का यह आंकड़ा 8।94 लाख बताया गया था।

अप्रैल, 2019 में जारी नौकरियों के आंकड़ों में मार्च, 2018 के आंकड़ों में बड़ा संशोधन किया गया है। इसमें नौकरियों के अवसरों में 55,934 की कमी दिखाई गई है। इस कमी के बारे में EPFO ने कहा कि मार्च के आंकड़े नकारात्मक इसलिए हैं कि माह के दौरान काफी सदस्य इससे बाहर हुए हैं। EPFO ने कहा कि ये आंकड़े अस्थायी हैं और कर्मचारियों के आंकड़ों का अद्यतन एक सतत प्रक्रिया है।

इन अनुमानों में अस्थायी कर्मचारी भी शामिल हैं जिनका योगदान संभवत: पूरे साल के लिए नहीं होता है। सदस्यों के आंकड़ों को आधार पहचान से जोड़ा गया है। EPFO संगठित या अर्द्धसंगठित क्षेत्र में श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा कोष का प्रबंधन करता है। इसके सक्रिय सदस्यों की संख्या छह करोड़ है।

VIDEO: दमदार डायलॉग के साथ Pm Narendra Modi का नया ट्रेलर रिलीज !

मनोरंजन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार ट्रेलर में कई नई चीजें देखने को मिली हैं।

इस बार फिल्म से सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के लुक को भी दिखाया गया है। कुछ नए डायलॉग्स भी हैं जैसे ‘आखों में देश के लिए इतने सपने हैं की नींद के लिए कोई जगह ही नहीं है’, ‘गुजरात में धंधा होने दूंगा, गुजरात का धंधा नहीं होने दूंगा’।

देखें ट्रेलर-

ट्रेलर की शुरुआत विवेक ओबेरॉय के एक डायलॉग के साथ होती है, ‘भैया हम तो सिर्फ मेहनत करते हैं जादू तो केंद्रीय सरकार करती है, देश की तिजोरी गायब।।। नौजवान के रोज़गार गायब।। कोयला गायब।।। बिजली गायब।।यहां तक की प्रधानमंत्री जी की आवाज़ भी गायब’।

फिल्म लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद यानी 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले ये फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव तक के लिए इसकी रिलीज पर बैन लगा दिया था। 23 मई को नतीजे आने वाले हैं। 24 मई को फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

PM मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी NDA की सरकार : नीतीश

Patna। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों को शुरू से उम्मीद है कि केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। केंद्र में बनने वाली एनडीए की सरकार में घटकदल भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को बिहार संग्रहालय के भ्रमण के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसके बाद वह दिल्ली में एनडीए के घटक दलों बैठक के लिए रवाना हो गए।

विपक्ष हारता है तो EVM पर सवाल उठाता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि EVM में गड़बड़ी की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है। EVM एक तकनीक है, जिससे चुनाव में पारदर्शिता आयी है। जब विपक्ष हारने लगता है तो कई प्रकार की मनगढ़ंत बातें करता है और EVM पर भी सवाल उठाने लगता है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा वोट नहीं किये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट तो जरूर करना चाहिए। वह वोट नहीं दिये तो फिर चुनाव प्रचार किस लिए किये थे। हमने तो स्वयं सुबह में मतदान किया, फिर जलपान किया।

बिहार को मिलना चाहिए विशेष दर्जा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार जैसे राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। विशेष दर्जे की मांग सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा और विधान परिषद में पारित हुआ था। इसलिए इसके लिए निरंतर प्रयास करने की जिम्मेवारी हमलोगों की ही है। इसके पक्ष में एक करोड़ लोगों ने हस्ताक्षर किया और उसे तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ। मनमोहन सिंह को सौंपा गया।

चौदहवें वित्त आयोग की अनुशंसा को आधार बनाकर केंद्र द्वारा यह बात कही गयी कि विशेष राज्य के दर्जे की बात नहीं हो सकती। ऐसी स्थिति में पंद्रहवें वित्त आयोग के सामने हमलोगों ने पूरी मजबूती और तर्कसंगत तरीके से अपनी बात रखी। आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह वोट देने पटना आये थे तो व्यक्तिगत संबंध के तौर पर हमने उस दिन भी उन्हें यह बात याद दिलायी।

22 विपक्षी दलों ने EVM पर चुनाव आयोग को दिए ये दो सुझाव !

New Delhi। विपक्ष की 22 पार्टियों ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाकात कर वोटों की गिनती को लेकर अपनी मांग दोहराई। लेकिन, इसके पहले इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल खड़े करने वाले विपक्षी दलों ने गुरूवार को होने जा रही वोटों की गिनती से पहले दो सुझाव भी दिए। विपक्षी दलों ने आयोग से कहा कि इन वोटों की गिनती शुरू होने से पहले उन्हें अमल में लाया जाना चाहिए।

चुनाव आयोग ने करीब एक घंटे तक उन सभी की बातों और आशंकाओं को सुना़, परंतु किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया। लेकिन, उन्हें इस बात का भरोसा दिया गया कि चुनाव आयोग के तीन सदस्य बुधवार की सुबह मिलेंगे ताकि वीवीपैट पर्ची से वोटों की गिनती को लेकर उनकी तरफ से दिए गए सुझावों पर चर्चा कर सकें।

अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह आदेश दिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथ का आकस्मिक तरीके से चुनाव कर EVM वोट की वीवीपैट की पर्ची से मिलान करें।

निर्वाचन पैनल की तरफ से जो निर्देश दिए गए हैं उसमें यह कहा गया है कि आखिरी चरण का वोटों की गिनती के दौरान वीवीपैट पर्ची की गिनती की जाएगी।

विपक्षी दलों की तरफ से यह मांग की जा रही है कि हर विधानसभा क्षेत्र के चुने हुए पांच बूथों पर वीवीपैट की पर्ची से पहले मिलान करें। उनकी दूसरी मांग ये है कि अगर इन पांच बूथों के वीवीपैट से मिलान में किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो उस खास विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों में चुनाव आयोग को वीवीपैट की पर्ची से वोटों गिनती करनी चाहिए।

अरुणाचल में विधायक समेत 11 लोगों को गोलियों से भूना !

New Delhi। अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में उग्रवादी संगठन NSCN के संदिग्ध सदस्यों ने मंगलवार को वर्तमान विधायक और एनपीपी के एक विधानसभा प्रत्याशी तिरोंग अबो और 10 अन्य लोगों की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में विधायक का बेटा और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिले की खोंसा पश्चिम विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक अबो (41) इस सीट से फिर से चुनावी मैदान में थे। शुरुआती खबरों में कहा गया था कि हमले में सात लोगों की मौत हुई है, लेकिन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस बी के सिंह ने बाद में बताया कि मृतकों की संख्या 11 है।

सिंह ने बताया कि NSCN के उग्रवादियों ने सुबह करीब साढे ग्यारह बजे जिले के 12 मील क्षेत्र के पास विधायक के वाहनों पर गोलियां उस समय चलाईं जब वह अपने परिजनों, तीन पुलिसकर्मियों तथा एक चुनावी एजेंट के साथ असम से अपने चुनावी क्षेत्र लौट रहे थे। डीजीपी ने कहा कि घटना में घायल एक सुरक्षाकर्मी को असम के डिब्रूगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक और दस अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।

अमित शाह के डिनर में नीतीश-उद्धव समेत NDA के कई दिग्गज शामिल !

नई दिल्ली। लोकसभा के चुनाव नतीजे आने से ठीक दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह केन्द्रीय मंत्रियों से नई दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर पिछले पांच वर्षों के दौरान राष्ट्र के प्रति दी गई उनकी सेवा को लेकर उन्हें ‘धन्यवाद’ दिया।

इसके बाद अमित शाह इस रात्रिभोज के दौरान बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और लोक जनशक्ति पार्टी नेता राम विलास पासवान समेत कई एनडीए के प्रमुख नेता मौजूद रह सकते हैं।

बीजेपी की यह बैठक ऐसे वक्त पर हुई है जब विपक्षी दलों ने इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में छेड़छाड़ की रिपोर्ट्स को लेकर हमला बोला है। 22 विपक्षी दलों के नेताओं ने मंगलवार को चुनाव आयोग अधिकारियों के साथ मुलाकात कर इस बात की मांग की है कि 23 मई को वीवीपैट से मिलान के वक्त किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो हर विधानसभा क्षेत्र के बूथ की पर्ची की गिनती होनी चाहिए और उसका EVM के नतीजे से तुलना की जानी चाहिए।

UP में अवैध खनन पर स्पेशल रिपोर्ट: लाल सोने की बेइंतहा चोरी के बीच चांदी घाट में काम करने वाले नाबालिग किशोर की मौत

लखनऊ।। एक तरफ आला प्रशासन आम चुनावों की तैयारियों में व्यस्त था तो वहीं दूसरी ओर खनन माफिया नदियों का सीना चीरकर बेइंतहा पैसा कमा रहे थे जिससे प्रकृति को तो नुकसान हुआ ही साथ ही सरकार को भी लाखों करोड़ों के राजस्व की चपत लगती रही । वहीं इन खनन माफियाओ के हौसले इतने बुलंद हैं कि योगी सरकार के मंशूबों में दिनदहाड़े पानी फेरा जा रहा है । हमीरपुर ,जालौन और बाँदा में अवैध खनन की ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग करने के बाद हमारी टीम पहुंची चित्रकूट और कौशाम्बी । हमारे संवाददाता अनुज हनुमत ने अपनी जान जोखिम में डालकर धरती का सीना चीरकर खनन कर रहे माफियाओ के सच को उजागर किया । फिलहाल कौशाम्बी के महेवाघाट और चित्रकूट के चांदी घाट में जोरो से अवैध बालू खनन हो रहा है।

चांदी घाट (चित्रकूट) और महेवाघाट (कौशाम्बी) बालूघाट में हो रहा मानक से विपरीत अवैध खनन-

कौशाम्बी और चित्रकूट में अवैध खनन जोरों पर – महेवाघाट और चांदी घाट इलाके में ठेकेदार एक खण्ड का टेण्डर लेकर कर रहे कई खण्डों में खनन, प्रशासन मौन है। एक तरफ जहां बालू से लदी अंडरलोड गाड़ियाँ चलाने का फरमान योगी सरकार का था, तो वहीं मौजूदा दौर में ओवरलोड से भी ज्यादा लोड वाहनों ने सड़कों का हाल सबसे ज्यादा खराब है।

यमुना की धारा मोड़कर अवैध खनन किया जा रहा है, जिम्मेदार बेपरवाह हैं। घाट में लेबर लोडिंग की जगह पोकलैंड मशीनों से लोडिंग की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक घाट में माननीय के नाम के चलते जिला प्रशासन कार्यवाही से कतरा रहा है। वहीँ ये बालू घाट नाबालिग बच्चो की कब्रगाह बनते जा रहे हैं।

यमुना बालू घाट में बच्चे की डूबकर हुई मौत

पहाड़ी चित्रकूट यमुना नदी को बालू माफियाओं द्वारा अत्याधिक गहरी करण करने के बाद बच्चे के नहाते समय डूबकर मौत हो गई! गुस्साए ग्रामीणों ने लाश को रोड में रखकर कई घंटे किया जाम! प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदी के यमुना नदी में बालू माफियाओं द्वारा नदी के बीच धारा से अत्याधिक बड़े पैमाने पर पोकलैंड मशीनों के माध्यम से सीमा से कई गुना गहरा कर दिया! चांदी निवासी विधवा महिला ननकी अपने पुत्र चंदी निषाद पुत्र विजय उम्र 12 वर्ष बालू घाट में रहकर कार्य करता था ! सुबह नदी में नहाने गया नाबालिग बच्चा यमुना नदी के गहराई तरफ जाकर डूब गया! काफी देर होने के बाद परिजनों ने बच्चे को ढूंढने घाट तरफ गए तो मृत हालत में नाबालिग बच्चा घाट किनारे पड़ा मिला! बच्चे की मौत देखकर परिवार में कोहराम मच गया तथा बालू माफियाओं की लापरवाही के बच्चे की हुई मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोष व्यक्त करते हुए मृतक के शव को लेकर बीच रोड में रखकर जाम कर दिया! आनन फानन में राजापुर थाना एवं तमाम थानों की पुलिस को सूचना मिलते ही घाट में पहुंचकर परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देकर मृत बच्चे की लाश को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया! ग्रामीणों ने बताया बालू ठेकेदार द्वारा चांदी घाट में जमकर लापरवाही की जा रही है !

बड़े पैमाने में आए दिन 15 से 20 नाबालिग बच्चों से ₹100 प्रति बच्चे को मजदूरी के हिसाब से बालू घाटों में कार्य कराया जा रहा है! बालू घाटों में 4 पोकलैंड मशीन से दिन रात ट्रक एवं ट्रैक्टरों में और लोडिंग करके बालू को लोड किया जा रहा है! गांव की गरीब मजदूरों को ठेकेदारों द्वारा कार्य नहीं दिया जाता जिससे बेरोजगारी का फायदा उठाकर नाबालिगों से कम दामों में बालू घाटों में मजदूरी का कार्य कराया जाता है! परंतु जिम्मेदार अफसरों को बड़ी घटना के बाद भी घटनास्थल पहुंचना वाजिब नहीं समझा! तथा बालू माफियाओं के विरुद्ध बच्चे की मौत की लापरवाही पर किसी तरह की कोई कार्यवाही जिम्मेदार अफसरों द्वारा नहीं की गई!

बताते चलें कि बालू खनन के कारोबार के लिए चर्चित जनपदों में इलाहाबाद से संटा हुआ कौशाम्बी जनपद भी मशहूर है। यहाँ पर इस समय बालू माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं। जो न सिर्फ अपने ही खण्ड में खनन करते हैं बल्कि एक खण्ड का टेण्डर लेकर समूचे खाली पड़े खण्डों में अवैध खनन करवाते हैं, जिससे प्रदेश के राजस्व के एक लंबी धनराशि की क्षति भी होती है। सूत्रों की मानें तो इन खनन माफिया का जाल इतना बड़ा है कि जिले के अधिकारी भी इनके सामने घुटने टेके हुए हैं। एक तरफ जहां प्रशासन ने लेबर लोडिंग के लिए आदेशित किया था तो वहीं ये खनन माफिया सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पोकलैंड मशीनें लगाकर यमुना की धारा मोड़कर खनन कर रहे हैं साथ ही पूरीरात यमुना की धारा में पनचक्की लगाकर यमुना नदी को गर्त में मिलाने का काम कर रहे हैं। जिससे आने वाले समय में प्राकृतिक आपदाएं आने का भी खतरा मँडराता दिखाई दे रहा है।

माननीय के नाम का भी कर रहे पूरा दुरुपयोग, माननीय का नाम भी अवैध खनन में बदनाम

विश्वस्त सूत्रों/घाट में मौजूद पट्टेधारक के लोगों की मानें तो बताया जा रहा कि इस अवैध खनन के पीछे एक माननीय का भी हाँथ है। महेवाघाट क्षेत्र में सक्रिय खनन माफिया के घाट में माननीय का भी अपना अलग परसेंटेज है। खबर की कवरेज के दौरान घाट में मौजूद माफिया के लोगों का कहना था कि आपके वीडियो बनाने से कुछ भी होने वाला नहीं है, यहाँ माननीय जी का भी शेयर है। वीडियो बनाने मात्र से कुछ होने वाला नहीं है।

योगी सरकार के फरमान के बावजूद ओवरलोड देना भी नहीं बन्द कर रहे पट्टाधारक

अगर अंत में बात करें यहां के ओवरलोड की तो उसका भी जनपद कौशाम्बी में कोई जवाब नहीं। क्योंकि यहाँ पर तो दरोगा जी और कप्तान साहब की मेहरबानी पर ही गाड़ियाँ चल सकती हैं या फिर आपकी गाड़ी की इंट्री हो, वो भी पूरी नई नोटों के साथ। और साथ मे बात करें यहाँ के लोकल पुलिस की तो उनका तो ये आलम है कि उन्हें किसी का भी डर नहीं है। खुल्लमखुल्ला चौबीसों घंटे वसूली होती है।।

एनजीटी के नियमों की भी खुलेआम हो रही अवहेलना

आपको बता दें कि किसी भी घाट का टेण्डर होने के बाद उसे एनजीटी से एनओसी लेनी पड़ती है। एनजीटी उस घाट मालिक को कुछ शर्तों के बाद ही घाट चलाने के लिए “नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट” देता है। लेकिन उसमें घाटमालिक को बाध्य भी रखता है कि अगर इन शर्तों के विपरीत खनन हुआ तो आपका टेण्डर जुर्माने सहित निरस्त किया जा सकता है। लेकिन कौशाम्बी में एनजीटी के नियम और शर्त कोई मायने नहीं रखते हैं।। क्योंकि यहाँ घाटमालिक के लोगों का ही कहना है कि सारे नियम बने ही तोड़ने के लिए हैं।।

दो जिलों की सीमा का फायदा उठाते हैं खनन माफिया –
जी हां चित्रकूट और कौशाम्बी से सटे घाटो में चल रहे बालू खनन में खनन माफिया अवैध तरीके से जमकर खनन करा रहे हैं । राजापुर के उस पार आने वाले महेवाघाट में जमकर अवैध रूप से बालू खनन कराया जा रहा है जबकि ये घाट चित्रकूट जिले के समीप पड़ता है लेकिन आंखों में पर्दा डालकर दोनों जिले के खनिज विभाग बैठे रहते हैं । वहीं चित्रकूट में जिन घाटों में खनन हो रहा है वहां भी सीमा का फायदा उठाकर जमकर ओवरलोड ट्रक दौड़ाये जा रहे हैं ।

सबसे बड़ा मुख्य बिंदु ये भी है कि ओवरलोड ट्रकों के कारण जमकर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हर दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना जरूर इन बेलगाम वाहनों के कारण होती है, जिसमें कोई न कोई बेकसूर हमेशा के लिए मौत की नींद सो जाता है ।

ग्राउंड जीरो से स्पेशल रिपोर्ट- अनुज हनुमत

मायावती के बाद अखिलेश यादव ने की मुलायम के साथ अहम बैठक !

लखनऊ: लोकसभा चुनाव परिणाम के पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कल बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात के बाद सपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। समझा जाता है कि बैठक में लोकसभा चुनाव और चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति पर चर्चा हुई।

एग्जिट पोल के रुझानों के बाद सपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। इसी क्रम मे अखिलेश दोपहर बाद लगभग एक बजे सपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ लगभग ढाई घंटे चर्चा की। इस बैठक में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पार्टी सांसद और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव, विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप और सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी शामिल थे।

बैठक में किस मुद्दे पर क्या चर्चा हुई, इस बारे में पार्टी की तरफ से कुछ जाहिर नहीं किया गया है। बैठक से बाहर आए कश्यप ने बस इतना कहा कि उनकी पार्टी का एग्जिट पोल से कोई लेना-देना नहीं है, और 23 को परिणाम आने पर गठबन्धन आगे रहे

उन्होंने कहा कि कुछ रुझानों में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को 50 से ज्यादा सीटें दी गई हैं। हमारे लिए यह उत्साहजनक है, मगर हम 23 मई को नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं। राजपाल कश्यप ने कहा कि उन्हें गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन का पूरा भरोसा है, मगर इस वक्त वह आंकड़ों के खेल में नहीं फंसना चाहते।

pics: कांस के सेकेंड डे ऐश्वर्या राय ने बरपाया कहर, व्हाइट गाउन में दिखा रॉयल अंदाज

मनोरंजन डेस्क. कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का दुसरा लुस सामने आ गया है। पहले दिन गोल्डन गाउन से हर किसी का दिल जीत वाली ऐश्वर्या राय अब व्हाइट कलर का ट्यूब पेटर्न वाला फ्रिल गाउन में कहर बरपा रही हैं। अपने दुसरे लुक में ऐश्वर्या राय किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। ऐश्वर्या का दूसरी अपीयरेंस सभी पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहा है।

ऐश्वर्या अपने दूसरी अपीयरेंस में फर से डिजाइन की गई ऑफ शोल्डर व्हाइट कलर में काफी खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को और भी स्टाइलिश लुक देने के लिए ऐश्वर्या ने अलग से फर शॉल भी कैरी किया है।

आपको बता दें कि ऐश का ये गाउन Ashi Studio के कलेक्शन में से एक है। ऐश्वर्या की इस ड्रेस में आगे फर से हार्ट शेप भी बना है। ड्रेस के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने बन हेयरस्टाइल बनाया। इसके साथ उन्होंने सी ईयररिंग्स पहने हैं और लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई है। खास बात ये है कि आई मेकअप को भी ड्रेस से मेच करने के लिए उन्होंने व्हाइट ग्लिटर आईशेडो भी लगाया है।

कानपुर: गैंगरेप पीड़ित बच्ची को 6 महीने से दौड़ा रहे हैं डॉक्टर !

Kanpur. गैंगरेप पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची को हैलट के डॉक्टर छह महीने से दौड़ा रहे हैं। परेशान होकर परिजनों ने डीएम बांदा और सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो डीएम बांदा ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को कड़ा पत्र दिया है। साथ ही बच्ची का इलाज सुनिश्चित करने की बात कही है।

गैंगरेप पीड़िता बच्ची को जुलाई 2018 में हैलट अस्पताल भर्ती कराया गया था। बच्ची की सर्जरी करके जान बचाई गई थी। चार बार सर्जरी करने की बात कही गई थी। एक सर्जरी कर दी गई। सर्जरी करके पेटचाक करके एक पाइप के जरिए यूरिन के रास्ते को बाईपास किया गया था बाहर एक थैली लटका दी गई थी। और 15 दिन बाद बुलाया गया था।

पीडि़त परिवार 15 दिन के बाद से लेकर अब तक चक्कर लगा रहा है। हैलट में डॉ. श्रद्धा वर्मा की टीम ने ऑपरेशन किया था। उसके बाद फालोअप में डॉ. आरके त्रिपाठी ने देखा। डॉ. श्रद्धा वर्मा और डॉ. आरके त्रिपाठी बार-बार बच्ची को टाल रहे हैं।