बीजेपी के लिए बड़ी खबर, यहां कांग्रेस और गठबंधन को बड़ा झटका

उत्तर प्रदेश ।। लोकसभा इलेक्शन 2019 का आज निर्णायक दिन है। लोकसभा इलेक्शन-2019 के 7 चरणों में हुए चुनाव के वोटों की गुरुवार को गिनती हो रही है और शाम तक ये तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी कि केन्द्र में सरकार बनने की उत्तर प्रदेश की क्या भूमिका है।

केंद्र में सरकार बनाने के नजरिए से यूपी की बड़ी सियासी भूमिका होती है। कारण यहा है कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 80 सीटें हैं। बात अगर कैसरगंज की किया जाए तो भाजपा बृजभूषण सिंह 114874, बसपा चंद्र राम यादव 68980, कांग्रेस विनय पांडेय 8003 वोट पाए हैं।

आपको बता दें कि कैसरगंज लोकसभा सीट से 2014 में बीजेपी के बृजभूषण शरण सिंह ने 3,81,500 वोट लेकर जीत दर्ज की थी। दूसरे स्थान पर सपा के प्रत्याशी विनोद कुमार 3,03,282 वोट पाकर पीछे रह गए। यूपी के बहराइच जनपद के भीतर आने वाला तहसील कैसरगंज एक लोकसभा सीट है, जिसके अंतर्गत आने वाली 5 विधानसभा सीटें पयागपुर, कैसरगंज, कर्नलगंज, तरबगंज और कतरा बाजार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.