29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 438

साउथ अफ्रीका को विश्व कप में लगा बड़ा झटका

मुंबई।। बांग्लादेश ने बीती कल को खेले गए वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 21 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की।

हालांकि, साउथ अफ्रीकी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चोट के चलते वर्ल्ड कप में पहले दो मैच से बाहर रहने वाले डेल स्टेन अभी पूरी तरह फिट भी नहीं हो पाए थे कि बांग्लादेश के विरूद्ध मैच में युवा तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी भी चोटिल हो गए हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम के लिए लुंगी नगिडी केवल 4 ओवर ही गेंदबाजी कर सके। शुरुआत के 4 ओवर में 34 रन देने के बाद वो मैदान से बाहर चले गए। गेंदबाजी करते हुए उनके बाएं पैर की जांघ की मासपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके बाद वो दोबारा मैदान पर नहीं उतरे।

नगिडी के चोटिल होने का टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। नगिडि के चोटिल होने की पुष्टि एंड्रयू मिलर ने की और बताया कि नगिडि मैच के दौरान दोबारा गेंदबाजी नहीं करेंगे। इसके बाद उनके कोटे के बाकी 6 ओवर एडन मर्करम और जेपी डुमिनी ने पूरे किए।

शाकिब अल हसन ने बताया किस तरह से दक्षिण अफ्रीका से छीनी जीत

नई दिल्ली ।। International Cricket Council क्रिकेट विश्वकप के अपने पहले मैच में Bangladesh की जीत में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बताया कि टूर्नामेंट में इससे अच्छी शुरुआत और कुछ नहीं हो सकती थी।

बांग्लादेश ने यहां दी ओवल मैदान पर खेले गए International Cricket Council क्रिकेट विश्वकप के अपने पहले मैच में बीते कले को साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को 21 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। मैच में 75 रन बनाने के अलावा एक विकेट लेने वाले ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को मैन ऑफ द मैच का इनाम दिया गया।

शाकिब अल हसन ने मैच के बाद कहा कि ये हमारी सबसे अच्छी जीतों में से एक जीत होगी। ये मेरा चौथा वर्ल्ड कप है, जहां हम खुद को साबित करना चाहते हैं। टूर्नामेंट में इससे अच्छी शुरुआत और कुछ नहीं हो सकती थी। हमें ऐसी ही शुरुआत की आवश्यकता थी।

शाकिब ने बताया कि हम जब इंग्लैंड आए थे तो हमें खुद पर यकीन था। इस जीत से ड्रेसिंग रूम में बहुत खुशी का माहौल होगा, लेकिन हमें पता है हमारा काम अभी शुरू ही हुआ है। मैंने वॉर्कशायर के साथ 2 वर्ष खेले हैं, जिसका मुझे बहुत फायदा मिला है। इस जीत से हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और अब हमें न्यूजीलैंड के विरूद्ध भी अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

फोटो- फाइल

राक्षस हिरण्यकश्यप की वंशज हैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी- सांसद साक्षी महाराज

उत्तर प्रदेश ।। भारतीय जनत पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने एक और विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राक्षस राज हिरण्यकश्यप के खानदान की हैं।

उन्होंने कहा कि जब भी वेस्ट बंगाल (कोलकाता) की बात होती है तो मुझे राक्षस राज हिरण्यकश्यप की याद आती है जिसने अपने बेटे प्रहलाद को ‘जय श्री राम’ कहने पर जेल में डाल दिया था। बता दें कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने इस बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

मां नशीली दवा खिलाकर करवाती है देह व्यापार, पुलिस से रोकर छात्रा ने बयां किया दर्द

मेरठ ।। यूपी के मेरठ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा ने परिजनों पर नींद की गोली खिलाकर जिस्म फिरोशी का धंधा करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा बोली बड़ा भाई भी नशे की गोलियां देकर उसके साथ बलात्कार करता है।

बीते शुक्रवार को पीड़िता SSP के सामने पहुंची और वीडियो सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई। गंगानगर क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह 12वीं क्लास में पढ़ती है। उसकी मां जिस्म फिरोशी का धंधा करती है। लगभग डेढ़ साल से मां ने उसे भी इस दलदल में धकेल रखा है।

छात्रा दर्द बयां करते हुए बताया कि वह घर की चारदीवारी के बीच लगभग डेढ़ साल से दरिंदगी का शिकार हो रही है। उसने पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी चुप रहने का कहा। छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह परिजनों के चंगुल से छूटकर घर से भाग निकली। तीन दिन से वह कमिश्नरी पार्क में सो रही थी।

शुक्रवार को हिम्मत दिखाकर वह SSP कार्यालय पहुंची। मामले की गंभीरता देख कप्तान ने पीड़िता को महिला थाना भेज जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए। SSP नितिन तिवारी ने बताया छात्रा ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, मां आरोपों को झूठा बता रही है। गंभीरता से मामले की जांच कराई जा रही है।

 

सत्ता में आते ही व्यापारियों को दी पेंशन की सौगात, कर दिया ये बड़ा एलान

नई दिल्ली ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्शन से पहले देश के व्यापारियों से पेंशन देने का वादा किया था, जिसको सरकार ने सत्ता में आते ही पूरा कर दिया है।

सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में देश के व्यापारियों को पेंशन देने की घोषणा की है। बता दें कि स्कीम का लाभ उन सभी व्यापारियों को मिलेगा जिनका GST के अंतर्गत सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपए से कम है।

आपको बता दें कि मोदी 2.0 की इस स्कीम का लाभ देश के 3 करोड़ से ज्यादा खुदरा व्यापारी और दुकानदारों को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले 3 वर्ष के दौरान लगभग 5 करोड़ दुकानदारों के इस स्कीम से जुड़ने की उम्मीद है।

सरकार की तरफ से जारी किए गए एक बयान में जानकारी देते हुए बताया कि डेढ करोड़ रुपए सालाना से कम रकम का कारोबार करने वाले सभी दुकानदार, स्वरोजगार करने वाले लोग और खुदरा कारोबारी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, वह सभी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि पेंशन स्कीम में शामिल होने वाले लोग पूरे देश में फैले 3.25 लाख सेवा केंद्रों पर इस स्कीम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

आपको बता दें कि इस स्कीम में जितना योगदान कारोबारी करेंगे, उतना ही मोदी सरकार के द्वारा योगदान दिया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यापारी 30 साल की उम्र में दौ सौ रुपए प्रति माह का योगदान करता है तो मोदी सरकार भी उसके पेंशन खाते में हर महीने दौ सौ रुपए का अंशदान देगी।

 

एक ही रास्ते पर अखिलेश, मुलायम और शिवपाल!

उत्तर प्रदेश ।। सपा वर्तमान में लोकसभा इलेक्शन (Lok Sabha Elections) में मिली सिर्फ 5 सीटें से असंतुष्ट होकर नए रणनीति पर विचार विमर्श कर रही है। इलेक्शन के बाद से अखिलेश यादव राजनीतिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय नहीं नजर आ रहे हैं।

MULAYAM SINGH YADAV भी पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से नाराज चल रहे हैं। वहीं SHIVPAL SINGH YADAV भी प्रसपा लोहिया के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। लेकिन इस बीच ये सभी अप्रत्यक्ष रूप से ही सही लेकिन करीब जरूर आ गए हैं।

दरअसल अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव के आवास आस पास ही हो गए हैं। विक्रमादित्य मार्ग इन सभी के आशियाने हैं। बीते दिनों अखिलेश यादव पत्नी डिंपल व बच्चों के साथ एक- विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए।

तो वहीं मई के मध्य में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी आठ विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित अपने नवनिर्मित आवास में शिफ्ट हुए है। गृह प्रवेश कार्यक्रम में उनकी बहुएं डिंपल यादव, अपर्णा यादव, भाई शिवपाल सिंह की पत्नी सरला सिंह, बेटी अनुभा व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि विक्रमादित्य मार्ग पर ही सपा संस्थापक मुलायम के आवास के पीछे उनके छोटे भाई शिवपाल का सरकारी आवास है, जो योगी सरकार ने उन्हें बीते साल 2018 में अलॉट किया था। पहले ये घर मायावती को मिला हुआ था। उस समय चर्चा थी कि सपा छोड़ने के बाद शिवपाल की मुख्यमंत्री योगी से नजदिकियां बढ़ रही है।

हालांकि, लोकसभा इलेक्शन में इसके कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले। बहरहाल अखिलेश, मुलायम व शिवपाल में भले ही विचारों में मतभेद हों, लेकिन इनके घर करीब होने से सपाईयों में खुशी की लहर है।

 

विश्व कप का पहला मैच जीतने के बाद वेस्टइंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने दिया बड़ा बयान

मुंबई ।। वर्ल्ड कप 2019 के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर आगाज करने वाली दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि उनकी अपने प्रशंसकों की खातिर निडर होकर खेलना चाहती है।

मैच के बाद वेस्टइंडीज कप्तान ने कहा कि हम निडर होकर खेलना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे देशवासी हम पर गर्व करें। जेसन होल्डर ने कहा कि वह अपने साथियों के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं और अब आगे की चुनौती के लिए कमर कस रहे हैं। वेस्टइंडीज को इसी मैदान पर 6 जून को 5 बार के चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है।

वेस्टइंडीज कप्तान होल्डर ने बताया कि हम जीत के साथ शुरुआत चाहते थे और मैं इस बात से खुश हूं कि हमने ऐसा कर दिखाया। हम अगर फिट हैं तो हम किसी भी टीम को टक्कर दे सकते हैं। हम आकांक्षाएं पालकर नहीं चल रहे हैं। हम धरालत पर रहना चाहते हैं। हम खुद से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते।

आफको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबादी का फैसला लिया। पाक ने पहले बैटिंग करते हुए 21.4 ओवरों में 105 रन बनाए और West indies ने 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। West indies के लिए क्रिस गेल ने 50 रन बनाए जबकि ओसाने थॉमस ने 4 विकेट लिए।

 

हिंदुस्तान अपने हवाई क्षेत्रों से बैन हटाए, पाक ने जारी रखा प्रतिबंध

नई दिल्ली ।। बालाकोट हवाई हमले के बाद हिंदुस्तान के हवाई क्षेत्र में एयर रूट्स पर लगाए गए सभी अस्थायी प्रतिबंध इंडियन एयर फोर्स ने हटा लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्‍तान ने हिंदुस्तान के साथ लगने वाली अपनी पूर्वी सीमा के आस-पास के हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि 15 जून तक बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलवामा टेररिस्ट अटैक के बाद इंडियन एयर फोर्स ने पाकिस्‍तान के बालाकोट में बीते 26 फरवरी को हवाई हमला किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। इंडियन एयर फोर्स ने हवाई क्षेत्र में एयर रूटों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए थे, वहीं पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार ने अपने वायुक्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया था।

पाकिस्तान ने नई दिल्ली, बैंकाक और कुआलालंपुर को छोड़ अन्य सभी जगहों तक जाने वाली उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र 27 मार्च को खोल दिया था। बता दें कि इंडियन विमानों के लिए पाकिस्‍तान का वायुक्षेत्र बंद होने के कारण हिंदुस्तानी एयरलाइंस को हर रोज 6 से 10 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से रेप, हुई 7 महीने की प्रेग्नेंट

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के गाजियाबाद जिले से अजब-गजब मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी के परिजन उसके पेट दर्द की जांच कराने पहुंचे तो उसके 7 महीने की प्रेग्नेंट होने का पता चला।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया 8 महीने पहले अज्ञात युवक ने बेहोशी वाला पदार्थ खिलाया उसके साथ रेप किया था। लोक-लाज के डर से उसने परिजनों से भी ये बात छिपाई। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी कुछ दिन से पेट से बीमार थी। उसका पेट भी बहुत बढ़ गया था। शुक्रवार को परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जांच की तो सामने आया कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट है। डॉक्टरों ने दिल्ली पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों को किशोरी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी।

किशोरी का कहना है कि उसे डर था कि यदि ये बात किसी को पता चली तो उसकी बदनामी हो जाएगी। साथ ही उसका समाज में रहना मुश्किल हो जाएगा। घटना के बाद से उसके पेट में दर्द होता था लेकिन वह छिपा लेती थी।

मामले में पुलिस अफसर ने बताया कि केस दर्ज कर अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश जारी है।

 

केजरीवाल लागू करेंगे बिजली हाफ और पानी माफ योजना, जानिए इसके बारे में

कल से फिर दौड़ने लगेगी दिल्ली
कल से फिर दौड़ने लगेगी दिल्ली

नई दिल्ली ।। “बिजली हाफ और पानी माफ योजना” को सफलतापूर्वक संचालित करने के बाद अब केजरीवाल सरकार महिलाओं को मेट्रो और सरकारी बसों में Free यात्रा कराने जा रही है। यानी आने वाले वक्त में दिल्ली में मेट्रो व बसों में यात्र करने के लिए महिलाओं को टिकट नहीं लेना पड़ेगा।

कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो 6 महीने में स्कीम लागू हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने इसके लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से जल्द प्रस्ताव लाने को कहा है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से पूछा है कि वह इस स्कीम को कैसे लागू करेगा? Free पास की व्यवस्था होगी या कोई अन्य विकल्प होगा?

अनुमान है कि योजना को लागू करने पर सरकार पर हर साल लगभग 1200 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। दिल्ली विधानसभा इलेक्शन-2020 के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल का ये मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।