29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 424

सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज के 10 ग्राम गोल्ड के दाम

बिजनेस डेस्क. ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, विदेशों में मंदी और स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में कमी आने से राष्ट्रीय राजधानी में आज सोमवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में आज 100 रुपये की गिरावट आई और इसके भाव 33,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

वहीं चांदी की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी गई है। चांदी आज 10 रुपये की गिरावट के साथ 38,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली घटने के कारण चांदी के भाव में यह गिरावट हुई है।

वहीं वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव 1,333.90 डॉलर प्रति औंस पर रहे। वहीं चांदी के भाव 14.80 डॉलर प्रति औंस पर रहे। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार की अनिश्चितता के कारण वैश्विक स्तर पर बाजार में ज्यादा हलचल नहीं देखी गई।

राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 33,620 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 33,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं गिन्नी सोने की कीमत 26,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बनी रहीं।

BSNL ने लांच किया अभिनंदन प्लान, जानें क्या है इसमें खास

टेक डेस्क. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 151 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान के नाम पर, ‘Abhinandan 151’ रखा गया है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है।

इसमें यूजर्स को रोजाना 1जीबी डेटा और 100SMS मिलते हैं। 24 दिनों तक लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मुफ्त है। ‘Abhinandan 151’ प्लान की वैलिडिटी वैसे 180 दिनों की है। लेकिन, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मात्र 24 दिनों के लिए है। 24 दिनों के बाद 180 दिनों के लिए इनकमिंग की सुविधा फ्री है।

बता दें, बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स की तरफ एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के सैनिक F-16 लेकर भारतीय सीमा में घुस गए थे। इंडियन एयर फोर्स की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान विंग कमांडकर अभिनंदन ने F-16 को मार गिराया।

हालांकि, उनका एयरक्रॉफ्ट भी हादसे का शिकार हो गया, लेकिन वे पैराशूट की मदद से समय रहते विमान से निकल गए। तेज हवा की वजह उनका पैराशूट पाकिस्तान में लैंड किया। हालांकि, 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने उन्हें छोड़ दिया था।

कैसे Subscribe करें प्लान?

इस प्लान को Subscribe करने के लिए BSNL यूजर्स अपने फोन से टाइप करें PLAN 151 और 123 पर सेंड कर दें। वैसे तो इस प्लान को चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के लिए लॉन्च किया गया है। लेकिन, दिल्ली और मुंबई के यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

200 साल में पहली बार बदला गया यहां की जेल का जलपान का मेन्यू !

वर्ल्ड डेस्क। बांग्लादेश के अधिकारियों ने अपने यहां की जेलों के, 200 साल पुराने औपनिवेशिक काल के जलपान मेन्‍यू में बदलाव किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देश की कारागार एवं दंड प्रणाली में सुधार के तहत जेलों के जलपान मेन्‍यू में यह सुधार किया गया है।

जेल निदेशालय के उप प्रमुख बजलुर राशिद ने बताया कि रविवार से देश के 81,000 से अधिक कैदियों को ब्रेड एवं गुड़ की जगह अलग तरह का जलपान दिया जा रहा है। 18वीं सदी में ब्रिटिश उपनिवेशिक शासकों ने कैदियों को ब्रेड एवं गुड़ जलपान में देने की शुरुआत की थी और यह सिलसिला अब तक चलता आ रहा था।

नई व्‍यवस्‍था

राशिद ने बताया कि नए मेन्‍यू के अनुसार कैदियों को अब जलपान में ब्रेड, सब्जियां, मिठाइयां, खिचड़ी आदि दिया जा रहा है। बांग्लादेश की 60 जेलों में क्षमता 35,000 कैदियों की हैं लेकिन यहां क्षमता से कहीं ज्यादा कैदी रखे जाते हैं जिसकी मानवाधिकार संगठन अक्सर इसकी आलोचना करते हैं। कैदी जेल में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर आए दिन शिकायत करते हैं।

राशिद ने बताया कि कैदियों को मुख्यधारा से जोड़ने, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने और पुनर्वास के उद्देश्य से जेलों में सुधार किए जा रहे हैं और जलपान के मेन्‍यू में बदलाव इसी सुधार का हिस्सा है।

फोन कॉल की व्‍यवस्‍था

नए मेन्‍यू का कैदियों ने उत्साह से स्वागत किया है। सरकार ने कैदियों के लिए कम दर में फोन कॉल की व्यवस्था भी की है। राशिद के अनुसार, अब कैदी जब चाहें, अपने परिवार वालों से स्क्रीन वाले फोन के जरिये बात कर सकते हैं।

महिलाओं को अब पुरुषों की जरुरत नहीं: हुमा कुरैशी

मनोरंजन डेस्क. जल्द ही रिलीज हुई वेब सीरिज ‘लैला’ के लिए लोकप्रियता बटोर रहीं हुमा कुरैशी का कहना है कि महिला किरदार अब पुरुषों के मोहताज नहीं रह गए हैं। दरअसल, हुमा ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता। कब तक यह सवाल पूछा जाएगा..लेकिन मेरे लिए यह बिल्कुल समृद्ध था। मुझे लगता है कि अब बहुत हो गया, कब तक चमकता हुआ कवच पहने एक योद्धा हमें बचाने के लिए आता रहेगा? कब आप अपनी जिंदगी के हीरो बनेंगे?’

बता दें कि इस सीरिज ‘लैला’ में हुमा, शालिनी का किरदार निभा रही हैं जो अपनी बेटी लैला की तलाश कर रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस सीरीज में मां का किरदार निभाने पर हुमा ने कहा, ऑन स्क्रीन मां का किरदार निभाना बहुत मुश्किल था। इतना ही नहीं, मेरा किरदार शालिनी जो अपनी बेटी को बचाने के लिए लड़ती है वो काफी मुश्किल था। शालिनी बहुत ही स्ट्रॉंग और इमोशन्स से भरा किरदार है। मुझे इस किरदार के लिए बहुत तैयारी करनी पड़ी।

‘लैला’ प्रयाग अकबर की किताब पर आधारित है। बता दें कि इस सीरीज से पहले हुमा लास्ट बॉलीवुड फिल्म दोबारा में दिखी थीं जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से वो बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं।

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को दी ये नसीहत

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का ठीक से निराकरण करें। सरकार की मंशा को समझें। सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा करने में निष्ठापूर्वक कार्य करें।

उप मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्या का समाधान ऐसे होना चाहिए ताकि दोबारा उसी समस्या के लिए उसे नहीं आना पड़े। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से उपमुख्यमंत्री ने एक-एक कर मुलाकात की। सबकी समस्याएं सुनीं। मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के निस्तारण का आदेश दिया। यह भी कहा कि जनता की समस्याओं निस्तारण तेजी से किया जाना चाहिए, यह सरकार की प्राथमिकता भी है।

अधिकारी शासन की मंशा को समझें और जनआकांक्षाओं के अनुरूप सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा करने में अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। जन समस्याओं के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार में बैठे अधिकारियों से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने का निर्देश दिया।

पाकिस्तानी फैन के ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने दिया ऐसा जवाब, सभी हो गए हैरान

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में भारत-पाकिस्तान मैच पर स्वरा ने कई मजेदार ट्वीट्स किए। लेकिन उनका एक ट्वीट तो सोशल मीडिया पर छा गया है।

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर एक पाकिस्तानी यूजर ने ट्वीट किया, ‘ना बंटवारा हुआ होता और ना हम जलील हो रहे होते।

इस यूजर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए स्वरा ने लिखा, ‘भाईसाहब, कहना पड़ेगा पाकिस्तानियों के जैसी कोई दुहाइयां नहीं देता। इतनी इज्जत से ऐतिहासिक तंज। भले ही आज तुम लोग मैच हार गए हो लेकिन तुमने ट्विटर जीत लिया है और साथ ही तुमने आज सभी भारतीयों का दिल भी जीत लिया।

भारत-पाक मैच पर स्वरा ने लगाई थी ये शर्त

दरअसल, रविवार को मैच शुरू होते ही स्वरा ने अपने पाकिस्तानी दोस्तों से शर्त लगाई थी। उन्होंने मैच के शुरू होते ही ट्वीट किया था, ‘तो मेरे सभी पाकिस्तानी दोस्तों? आज कितने की शर्त है? हम क्या शर्त लगा सकते हैं. मुझे क्या मिलेगा जब टीम इंडिया जीत जाएगी? मैं लिबर्टी में खरीदारी, अनारकली और लॉन का सूट पीस खरीदना चाहती हूं। तुम्हारी इच्छा क्या है?’

J&K: पुलवामा में सेना के काफिले को आतंकियों ने बनाया निशाना किया IED ब्लास्ट !

New Delhi. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाकर विस्फोट किया। सूत्रों ने बताया कि 44 राष्ट्रीय राइफल्स का बख्तरबंद वाहन हमले की चपेट में आया है।

रिपोर्ट की मानें तो हमले में सेना के कैस्पर वाहर को नुकसान पहुंचा है। हमला पुलवामा के अरिहल गांव में अरिहल-लस्सीपुरा रोड पर हुआ है। जम्मू-कश्मीर में एक दिन पहले ही आईईडी हमला होने की धमकी दी गई थी। इसके बाद से ही सुरक्षा में भी इजाफा कर दिया गया था।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान ने पुलवामा में हमले की धमकी की जानकारी भारत और अमेरिका से साझा की है। सूत्रों का कहना है कि आतंकी जाकिर मूसा की हत्या का बदला लेना चाहते हैं। इनपुट अलर्ट मिलने के बाद जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों को चौकसी बढ़ाने के लिए कहा गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान विशेष रूप से राजमार्ग पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

CRPF काफिले पर किया था हमला

बीते बुधवार को अनंतनाग जिले में आतंकियों ने CRPF के गश्ती दल पर हमला किया था। इसमें CRPF के पांच जवान शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी भी मारा गया था। मालूम हो कि बीते फरवरी महीने में पुलवामा में ही CRPF के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।

डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, ममता बनर्जी ने सुरक्षा का दिया भरोसा

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म कर दी है। इससे पहले ममता बनर्जी ने सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने के पुलिस को निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सप्ताहभर से चले आ रहे गतिरोध को समाप्त करने के प्रयास में सोमवार को हड़ताली चिकित्सकों के साथ बैठक की। केवल दो क्षेत्रीय न्यूज चैनलों को राज्य सचिवालय में बनर्जी और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई बैठक को कवर करने की अनुमति दी गई।

ममता ने आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक में कहा कि राज्य सरकार ने किसी भी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमने पर्याप्त कदम उठाए हैं, एनआरएस अस्पताल में हुई घटना में कथित तौर पर लिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में जूनियर डॉक्टरों के ज्वाइंट फोरम ने कहा कि काम करते हुए हमें डर लगता है, एनआरएस के डॉक्टरों से मारपीट करने वालों को ऐसी सजा दी जाए जो दूसरों के लिए उदाहरण हो।

इससे पहले ममता बनर्जी आंदोलनरत चिकित्सकों के साथ बातचीत की लाइव कवरेज के लिए राजी हो गई हैं। इस बैठक के लिए डॉक्टरों को आमंत्रण स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजा गया था। इसमें कहा गया कि बैठक के दौरान होने वाली चर्चा और संकल्प का रिकॉर्डेड संस्करण बाद में उन्हें सौंप दिया जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक प्रदीप मित्रा ने कहा, ”नहीं, मीडिया को अंदर आने की इजाजत नहीं होगी। उनके पत्र में ऐसा कोई जिक्र नहीं किया गया है। प्रदर्शनरत डॉक्टरों को आज सुबह आमंत्रण भेजा गया है। हालांकि डॉक्टरों ने कहा कि बैठक के संबंध में उन्हें ऐसा कोई आमंत्रण नहीं मिला है। डॉक्टरों के संयुक्त मोर्चे के प्रवक्ता ने पत्रकारों से कहा, ”सचिवालय पर दिन में बैठक के संबंध में हमलोगों को ऐसा कोई आमंत्रण नहीं मिला है। यह भ्रम पैदा करने की चाल है और हमने स्पष्ट तौर पर कहा है कि बैठक मीडिया की मौजूदगी में ही होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को यह जानने का हक है कि बैठक में क्या चर्चा हुई क्योंकि वही सबसे अधिक नुकसान उठा रही है।

अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर कॉलोनी बनाएगा इजराइल

न्यूयॉर्क ।। बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर गोलन हाइट्स में एक नई बस्ती का शुभारंभ किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने साइट का नाम ‘ट्रंप हाइट्स’ रखा है। इसके साथ एक चिन्ह का अनावरण किया है। नई बस्ती के स्थल को चिह्नित करने के लिए इजराइली और अमरीकी ध्वज को दर्शाया गया है। नेतन्याहू ने ट्वीट कर कहा कि ये इजरायल के लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा।

पीएम नेतन्याहू ने ट्वीट करके इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया तो वहीं अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने भी सम्मान देने के लिए इजरायली पीएम को धन्यवाद दिया। बता दें कि नेतन्याहू ने अप्रैल में जानकारी दी थी कि गोलन हाइट्स को जल्दी ही नया नाम दिया जाएगा।

आपको बता दें कि इस साल मार्च में अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित गोलन हाइट्स पर इजरायल की संप्रभुता को मान्यता दे दी थी। प्रेसिडेंट ट्रंप ने इस घोषणा पर हस्ताक्षर किए। इजरायल ने 1967 में इस क्षेत्र को सीरिया से छीन लिया था। तो वहीं सीरिया ने इस मामले को लेकर अमेरिका को तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीरिया ने बताया कि ये कदम उसकी संप्रभुता पर तीखा हमला है।

 

पत्नी ने तांत्रिक के साथ ये काम करने के लिए किया मना तो पति ने कर दी हत्या

अलीगढ़ ।। तांत्रिक के कर्ज तले दबे पति ने भूत भगाने वाले बाबा के साथ यौन संबंध बनाने से इंकार करने वाली बीवी को कथित तौर पर नदी में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बीते गुरुवार की है।

पुलिस ने हत्यारे पति और तांत्रिक को अरेस्ट कर लिया है। मृतक महिला के भाई ने बताया कि जब पति अपनी पत्नी को नदी में डुबो रहा था, तो उनका बेटा ये सब देख रहा था और चीख चीखकर सहायता मांग रहा था।

पुलिस अफसर के मुताबिक, पीडि़ता के भाई राजेश कुमार ने ददों थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसकी बहन ने दो दिन पहले फोन किया था और हस्तक्षेप का आग्रह किया था।

भाई ने बताया कि शुरू में लगा कि मामला सहमतिपूर्ण तरीके से हल हो गया लेकिन कल महिला के पति मानपाल किसी तरह बहला फुसलाकर उसे निकट नदी के पास ले गया और उसे कथित तौर पर गहरे पानी में डुबो दिया।

इसके बाद पति और तांत्रिक संतदास दुर्गादास तैरकर नदी पार कर बदायूं जिले में भाग गये। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है। महिला (32) का शव बरामद हो गया है। कुलहरि ने बताया कि दुर्गादास का आपराधिक रिकार्ड है। पिछले साल उसके पास से ज्यादा मात्रा में हेरोइन बरामद हुई थी।