29 C
Mumbai
Thursday, September 3, 2026
Home Blog Page 425

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- जनता को ये धोखा देने वाला रवैया…

लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार द्वारा बिजली की दरों में 25 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव का जनविरोध किया है और कहा है ये सरकार की संवेदनहीनता का उदाहरण है। सरकार को ये प्रस्ताव तत्काल वापस लेना चाहिए।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी पावर कॉरपोरेशन ने 2019-20 के लिए शहर से लेकर गांवों तक की घरेलू बिजली दरों में 20 से 25 फीसदी वृद्धि की तैयारी कर ली है। बिजली के दाम बढ़ाना बीपीएल परिवारों और मध्यवर्ग के साथ अन्याय है। BJP सरकार में जहां एक ओर बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है वहीं दूसरी तरफ बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि जनता पर दोहरी मार है।

वर्तमान में प्रदेश में बिजली की मांग 24,000 किलोवाट है। जबकि पिछले दो साल में 6,000 किलोवाट की अतिरिक्त मांग मे वृद्धि हुई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि BJP जब से प्रदेश की सत्ता में आई है, जनहित के फैसलों पर रोक लग गई है। गांव और शहरो में जहां समाजवादी सरकार में विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित की गई थी वही अब BJP राज में विद्युत कटौती आम बात हो गई है। असफलता छिपाने के लिए फॉल्ट के नाम पर बिजली आपूर्ति घंटो बंद कर दी जाती है। जनता को ये धोखा देने वाला रवैया है।

पति के सामने अपराधियों ने पत्नी से किया सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने दर्ज किया केस

रामपुर ।। यूपी की योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर कितने भी दावे करे, लेकिन सच्चाई यही है कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं। ताजा मामला रामपुर जनपद का है, जहां बाइक से जा रहे मियां-बीवी को कुछ लोगों ने रास्ते मे रोक लिया और महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

पति ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की और पति के सामने ही महिला से सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पति-पत्नी ने आरोपियों के विरूद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 376डी, 323, 504, 66E के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

टीम इंडिया से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार

नई दिल्ली ।। अभी तक इस विश्व कप में टीम इंडिया ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है और मौजूदा विश्वकप के प्वाइंट टेबल लिस्ट में भारत ने तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है आपको बता दें कि अब तक भारत ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और एक मैच न्यूजीलैंड के विरूद्ध रद्द हुआ था।

भारत का अगला मैच 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला है। लेकिन सबसे अहम मैच 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ होगा।

लेकिन इससे पहले अब भारत को और झटका लग चुका है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते वक्त टीम इंडिया के सबसे खतरनाक स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो चुके हैं और अगले 3 मैचों के लिए वह टीम से बाहर हो चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर धवन छोटी लोग आए थे और वह विश्वकप से बाहर हो गए थे लेकिन अब भुवनेश्वर कुमार की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।

ऐसे अपडेट करें अपने आधार कार्ड की पुरानी तस्वीर को!

मुंबई ।। आज के दौर में Aadhar Card हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है, किसी भी सरकारी सेवाओं और सब्सिडी का लाभ पाने के लिए इसकी आवश्कयता हमे पड़ती है। वैसे Aadhar Card के यूजर्स को एक बात की शिकायत हमेशा रहती है कि इसमें प्रयोग होने वाली तस्वीर की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है, क्या आपको भी ऐसी शिकायत है?

दरअसल, हम आपसे ये इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि शायद ये आपको पता नहीं होगा कि Aadhar Card जारी करने वाली संस्था UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) आपको आधार में अपनी फोटो भी अपडेट करने की सर्विस देती है।

जी हां, अगर आपको अपने Aadhar Card में लगी तस्वीर पसंद नहीं है, तो आप उसे आसानी बदल सकते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे Aadhar Card में लगी फोटो अपडेट की जा सकती है।

वहीं दूसरे तरीके के लिए आपको UIDAI की वेबसाइट से एक एनरोलमेंट फॉर्म डाउनलोड करना होगा और फिर उसे भरकर अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा। वहां वो फॉर्म के साथ आपको अपना बायोमेट्रिक विवरण भी देना होगा।

फिर नई फोटो अपडेट के लिए शुल्क के तौर पर आपको 25 रुपए देने होगें। इसके बाद आपको एक रिसिप्ट दी जाएगी, जिसमें यूआरएन नंबर होगा। जिसकी की सहायता से आप नए Aadhar Card अपडेट की स्थिति चेक कर सकेंगे।

26 साल बाद महिला ने लौटाया चोरी किया बच्चा, जानें पूरा मामला

बीजिंग। चीन में एक महिला द्वारा मालिक के यहां से चोरी किए गए बच्चे को 26 साल बाद लौटाने का मामला सामने आया है। 1992 में शियांग पिंग नामक एक महिला के दो बच्चे हुए, लेकिन दोनों की मृत्यु हो गई। उसे एक ओझा ने बताया यदि वह किसी के बच्चे को चोरी कर ले तो उसकी बिगड़ी किस्मत सही हो जाएगी और वह एक और बच्चे को जन्म दे सकेगी। इसके बाद शियांग पिंग एक घर में आया का काम करने लगी और कुछ दिन बाद मालिक के 15 माह के बच्चे को चुराकर भाग गई।

1995 में वह एक बच्ची को जन्म देती है। इसके बाद उसका ओझा की बात पर विश्वास बढ़ जाता है। उसे लगता है कि अब उसकी बिगड़ी किस्मत सही हो गई है। लिहाजा, 26 साल बीत जाने के बाद वह बच्चे को असली मां-बाप को लौटाने का फैसला करती है। वह अपने मालिक के घर जाती है और बच्चा चुराने की कहानी बताती है। वहां उसे बताया जाता है कि उनका खोया बच्चा तो 3 साल बाद ही मिल गया था। यह बात सुनकर वह आवाक रह गई। बाद में वह कोर्ट पहुंची है। कोर्ट डीएनए टेस्ट का आदेश देता और शियांग पिंग की जीत होती है।

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद दांत से गला काटकर मार डाला !

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बच्ची से दरिंदगी के बाद निर्मम हत्या की घटना सामने आई है। यहां सात वर्षीय एक बच्ची को अगवा कर अधेड़ ने दुष्कर्म कर दांत से गला काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शव को उसने झाड़ी में फेंक दिया।

घटना के बाद बच्ची की लाश संतकबीर नगर जिले में धनघटा क्षेत्र के ग्राम बेलमा में स्थित भैरव दास कुटी के पास आम के बागीचे में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पप्पू राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि शुक्रवार की शाम को किसी कार्य से वह ढखवा बाजार गये थे। घर आने पर बड़ी बेटी ने बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा निवासी पप्पू राय घर आया हुआ था। उसने कहा कि तुम्हारे पापा ने बुलाया है, लेकिन मैं उसके साथ नही गई। सात वर्षीय छोटी बहन को पप्पू राय अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर चला गया। मासूम बेटी का पिता घबरा गया। वह अपने बड़े भाई के साथ पप्पू राय के घर गया। वहां पूछने पर पप्पू राय ने गाली देकर भगा दिया, जबकि उसके गाव की महिलाओं ने पप्पू राय को बेटी को ले जाते देखा था।

उसके बाद पीड़िता के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पप्पू राय को गिरफ्तार कर लिया। उससे थाने पर पूछताछ होती रही। उधर पीड़ित पिता गांव वालों के साथ अपनी बेटी तलाश करते रहा। जब पीड़ित के पिता बेलमा स्थित भैरव दास कुटी के पास पप्पू राय के आम के बाग में पहुंचे तो वहां एक झाड़ी में बेटी की लाश मिली। लाश देखते ही पिता को चक्कर आ गया।

Maruti Suzuki की वैगन आर का BS-VI एडिशन लांच, कीमत आपके बजट में

बिजनेस डेस्क। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार वैगन आर का नया संस्करण बाजार में पेश किया है जो भारत चरण-छह उत्सर्जन मानक के अनुरूप है। नयी कार 1।2 लीटर के पेट्रोल इंजन से लैस है।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि फीचर के आधार पर इस संस्करण के विभिन्न मॉडलों की कीमत दिल्ली शोरूम में 5।10 लाख रुपये से 5।91 लाख रुपये के बीच होगी। शेष भारत में इसकी कीमत 5।15 लाख रुपये से 5।96 लाख रुपये के बीच होगी। कंपनी के मुताबिक पिछले संस्करण की तुलना में कार की कीमत में 16,000 रुपये तक की वृद्धि हुई है।

मारुति ने कहा कि उसने एक लीटर के पेट्रोल इंजन वाली कार की कीमतों में भी संशोधन किया है। इसकी कीमत दिल्ली के शोरूम में 4।34 लाख रुपये से 5।33 लाख रुपये के बीच होगी जबकि देश के बाकी हिस्से में इसकी कीमत 4।39 लाख रुपये से 5।38 लाख रुपये के बीच होगी। कंपनी ने कहा कि उसकी प्रीमियम हैचबैक कार स्विफ्ट के पेट्रोल एवं डीजल संस्करण अब ‘एआईएस-145 संरक्षा मानकों’ के अनुरूप हैं।

pics: एक्ट्रेस कियारा आडवानी का ट्रेंडी समर लुक हुआ VIRAL

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवानी इन दिनों अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कियारा फिल्म में शाहिद की जूनियर और लेडी लव का किरदार प्ले करेंगी। कियारा और शाहिद अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ प्रमोशन में इन दिनों बिजी चर रहे हैं।

इसी प्रमोशन के दौरान कियारा का व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और स्कर्ट लुक वायरल हो रहा है। निटेड डिजाइन वाले इस ड्रेस में कियारा बहुत प्रिटी लग रही हैं। वहीं कियारा का ये फ्रेश लुक समर ट्रेंड बन गया है।

बता दें कि ‘कबीर सिंह’ साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ में विजय देवरकोंडा के साथ शालिनी पांडे ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी। वहीं ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर और कियारा आडवानी लीड रोल में नजर आएंगे।

कियारा आडवाणी सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

कियारा आडवाणी जल्द ही रिलीज होने जा रही शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ को लेकर चर्चा में है, वहीं अब कियारा के हाथ फिल्म ‘इंदू की जवानी’ भी लग गई है।

डांस क्वीन सपना चौधरी का बैक टैटू वायरल, देखिए तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क। हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी का अपना अलग स्वैग है। सपना जब स्टेज पर आती हैं तो अच्छे-अच्छों की नींद चुरा ले जाती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी सपना की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

सपना चौधरी जितनी सुंदर इंडियन कपड़ों में लगती हैं, उससे कहीं ज्यादा स्टननिंग वो वेस्टर्न स्टाइल में लगती हैं। सपना ने अपने एक इवेंट की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें वो गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं और उससे भी ज्यादा उनका देसी क्वीन टैटू चर्चा में बना हुआ है।

सपना की इन फोटोज को देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। वहीं सपना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि अपने कल को इतनी छूट न दें कि वो आपका आज तय करने लगे।

बता दें कि डांस शोज से हिट सॉन्ग्स तक सपना चौधरी ने सफलता और शोहरत को पाने के लिए एक लंबा सफर तय किया है। सपना पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बनी रहती हैं।

ईद के मौके पर सपना चौधरी का एक नया गाना रिलीज कर दिया गया है। डांस करने के साथ ही सपना ने वसीम के साथ गाना भी गाया है। बता दें कि सपना का दलेर मेहंदी के साथ ‘बावली तरेड़’ सॉन्ग पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

हड़ताली डॉक्टरों के समर्थन में उतरी दंगल गर्ल जायरा वसीम !

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल पर दंगल एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अपनी बात रखी है। जायरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ चल रही हिंसा बेहद दुखद है। जो बात इससे भी ज्यादा दुखद है वो ये कि कैसे इसे राष्ट्रीय चिंता का कारण नहीं माना जा रहा है। मीडिया इस मामले को कवर क्यों नहीं कर रहा है? पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हमले की वजह से 300 डॉक्टरों ने अपनी नौकरियां छोड़ दी है, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये बात राष्ट्रीय आक्रोश के लायक क्यों नहीं है!

कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में एक मरीज के परिजनों द्वारा कथित रूप से दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के बाद पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टर पिछले मंगलवार से हड़ताल पर हैं। चिकित्सकों ने चिकित्सकीय कॉलेजों एवं अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है।

जायरा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर लीड रोल में हैं।