टेक डेस्क. चाइनीज स्मार्टफोन मेकर हुआवे (Huawei) 11 जून को भारतीय बाजार में मोस्ट अवेटेड Honor 20 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Honor 20, Honor 20 Pro, Honor 20i लॉन्च किए गए.
Honor 20i एक मिड रेंज स्मार्टफोन है. इसकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लग रही है. ऑफलाइन स्टोर में यह स्मार्टफोन 16999 रुपये में बिकता है, जबकि सेल में इस पर 2000 रुपये की छूट मिल रही है.
24MP+8MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. इसकी रैम 4जीबी और इंटर्नल मेमोरी 128जीबी है. 6.21 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है. इसमें Kirin 710 chipset प्रोसेसर लगा हुआ है. इसकी बैटरी 3400 mAh है. यह सफायर ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और आइसलैंडिक व्हाइट कलर में उपलब्ध है.
बता दें, इसके साथ लॉन्च हुए दो अन्य स्मार्टफोन Honor 20 Pro और Honor 20 में चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. Honor 20 Pro की कीमत 39999 रुपये है. इसका डिस्प्ले 6.26 इंच का फुल एचडी है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है. पंच होल सेल्फी कैमरा दिया गया है. Honor 20 Pro में 48MP+16MP+8MP+2MP का चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
लखनऊ. एक गांव में शौच के लिये निकली युवती के साथ गांव के ही चार युवकों ने दरिंदगी की। खेत में ले जाकर चारों ने दुराचार किया। युवकों के भागने पर किसी तरह युवती घर पहुंची अौर मां को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात शौच के लिये 18 वर्षीय युवती बाहर गई थी। पहले से गांव के ही चार युवक घात लगाये बैठे थे। युवती को अकेला देखकर उसे पकड़ लिया। पास के खेत में ले जाकर चारों युवकों ने दुराचार किया। घटना को अंजाम देेने के बाद युवक भाग निकले। किसी तरह से युवती अपने घर पहुंची अौर पूरी घटना से अपनी मां को अवगत कराया।
युवती के पिता किसी कार्य को लेकर बाहर गये हुये थे, इसलिए शिकायत थाने नहीं पहुंची। रविवार की शाम पिता घर पहुंचे तो घटना सुनकर आवाक रह गए। सोमवार को बेटी संग थाने पहुंचे अौर तहरीर दी। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मुम्मदाबाद गोहना के सीओ राजकुमार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गए हैं। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
New Delhi. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग कर दी. ऐसा बताया जा रहा है कि इलाके में 2 से 3 आतंकियों को घेर रखा है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने सेना के एक गश्ती काफिले को निशाना बनाते हुये एक वाहन से बंधे आईईडी में विस्फोट कर दिया, जिसमें नौ जवान और दो नागरिक घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया दक्षिण कश्मीर के इस जिले में अरिहाल-लस्सीपोरा सड़क पर आतंकवादियों ने ईदगाह अरिहाल के पास 44 राष्ट्रीय रायफल्स के कई वाहनों वाले गश्ती दल को निशाना बनाया. इस हमले में बख्तरबंद वाहन में बैठे जवान घायल हो गए .
अधिकारियों ने बताया कि हमला होते ही सेना के जवान तुरंत हरकत में आ गये और इलाके को घेर लिया और किसी दूसरे हमले को टालने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है. श्रीनगर से रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि गश्ती दल पर हमले का ‘‘असफल प्रयास’’ हुआ और कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं और सभी जवान सुरक्षित हैं. यह जगह, 14 फरवरी को हुये हमले वाली जगह से 27 किलोमीटर की दूरी पर है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अफसर मुख्यालय में बैठने की बजाय फील्ड में जाकर सरप्राइज विजिट करें। यही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विभाग में कोई भी फाइल तीन दिन से ज्यादा रुकी तो उस अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएम योगी ने बच्चों को पाठ्य पुस्तक, बैग और यूनिफॉर्म मुहैया कराने में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और इसे लेकर निर्देश जारी किए। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक पुरस्कार में पारदर्शिता बरतने, ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया को इसी महीने समाप्त करने पर बात हुई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की लगभग 16000 मुकदमे लंबित हैं। उनको एक अभियान चलाकर विधि संगत निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। नियामक कमेटी जिला स्तर पर है, उसके विस्तार करने पर भी चर्चा हुई।
दिनेश शर्मा की मानें तो, साल भर के लिए एक शैक्षणिक पंचांग के निर्धारण के लिए आदेशित किया जाएगा, ताकि समय पर शिक्षण कार्य और परीक्षा कराई जा सके। विद्यालयों में जहां शिक्षकों की कमी है वहां शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तेज गति से प्रयास करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जो नए विद्यालय खुल रहे हैं या कुछ जगहों पर पीपीपी मॉडल के आधार पर संचालन हो रहा है, उनके संचालन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यालय पर विद्यालयों में एक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम का हो। साथ ही सुबह जो प्रार्थना होती थी, पीटी होती थी उसे सुचारू रूप से कराया जाए।
इस बैठक में शामिल बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान पूर्व में विगत 2 वर्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही भविष्य की जो कार्य योजना बनी है, उस पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया है कि किसी भी दशा में लापरवाही ना बरती जाए। शिक्षा के स्तर को सुधारा जाए ताकि आने वाला भविष्य सुरक्षित रहे।
राशिफल: 18 जून 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी पैसों की बरसात
आज का राशिफल
मेष
वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो फायदा हो सकता है। पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में कोई बहुत अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जिनके साथ आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। आपकेदिमाग में लगातार प्लानिंग चलती रहेगी। ऑफिस में साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है। आपकी राय से लोगों को फायदा हो सकता है।
वृष
अच्छी प्लानिंग और सोच-विचार के उपयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ खास काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपको नौकरी या दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार करना चाहिए। आपके लिए खरीददारी भी फायदेमंद हो सकती है। अपनीयोजनाओं से आप सबको प्रभावित कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन
आज आप नए प्रयोग करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आज बढ़ सकता है। मन की आवाज सुनें। हर तरह के संबंधों में सहजता हो सकती है। लोगों के साथ आपका तालमेल रहेगा। रोमांस के अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
कर्क
आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है। आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में बिताएं,आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सहयोग और समझौताकरने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें। ऑफिस या फील्ड में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता भी करना पड़ सकता है। जो आने वाले दिनों में आपके फेवर में होगा।
सिंह
आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं। बिजी होने के बावजूद दिन अच्छे से बीतेगा। पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है। कोई नई नौकरी भी आपको मिल सकती है। ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं। परिवार में छोटे लोगोंसे मदद मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। पदोन्नति के साथ सम्मान मिल सकता है। संतान के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है।
कन्या
ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं। करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है। आप परेशान न हों। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं। गिफ्ट मिल सकता है। नए दोस्तों से मुलाकात होसकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं।
तुला
खुद पर भरोसा रखें। मेहनत करें। जानकारी जुटाएं। लोगों से मिलें और जरूरत पड़े तो यात्रा भी करें। आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव हो सकता है। कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। पुरानी बातों और यादों को भूलने की कोशिश करें। आज आप खुले मन और पूरे उत्साहसे सभी की बातें सुनते समझते हुए काम करेंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में बदलाव का भी मन बन सकता है।
वृश्चिक
ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। दूसरों की बात ध्यान से सुनें। सकारात्मक रहें। काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है। ऑफिस के किसी काम में आ रही रुकावट खत्म होसकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे। पैसों से जुड़े मामलों को खास तरह से निपटा दें।
धनु
ज्यादातर समस्याएं निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। कोई बड़ा निवेश किया हुआ है, तो आपको उससे फायदा हो सकता है। पैसा निवेश करने के मामले में लोगों से मिलें, बात करें और कोई अवसर न जाने दें। दिन तेजी से निकल सकता है। कुछ नए और दिलचस्प लोगों सेमुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आज आप जॉब या बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं।
मकर
बहुत धैर्य और नियमितता के साथ आपने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा आपके ही फेवर में होगा। पुराने दोस्तों से बातचीत होगी या मुलाकात की संभावना है। आपकी जिम्मेदारियां पूरी हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। पैसा कमाना आपके लिए सरल है।कामकाज और यात्रा को लेकर आपके पास एक से ज्यादा विकल्प हो सकते हैं। साथ के लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। ऑफिस में कोई नई चीज सीखने का मौका आपको मिल सकता है।
कुंभ
कुछ बदलावों की शुरुआत आज हो सकती है। रहस्यपूर्ण मामालों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। अच्छा व्यवहार न केवल आपको सफल बनाएगा, बल्कि आपसे मिलने लोग भी बहुत खुश रहेंगे। विपरीत लिंग से आकर्षण बढ़ सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहींघूमने भी जा सकते हैं। अपनी धारणा सकारात्मक रखें।
मीन
अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। नई प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं। नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है। बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं। धन लाभ होगा, आमदनी का कोई नया सोर्स बनेगा। आपको कोई यात्राकरनी पड़ सकती है। दूसरों की कही हुई बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से सबको खुश करने की कोशिश करें।
जॉब डेस्क। एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIATSL) ने विभिन्न पदों पर कुल 248 रिक्तियां निकाली हैं। इसमें कस्टमर एजेंट, जूनियर एग्जिक्यूटिव, असिस्टेंट, डाटा एनालिस्ट, हैंडीमैन और ऑफिसर के पद शामिल हैं। ये नियुक्तियां मुंबई और दिल्ली स्टेशनों के लिए की जाएंगी। चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन 24 से 28 जून और 06 जुलाई 2019 को किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पद अनुसार तय तारीख को इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
कस्टमर एजेंट, पद : 111
स्टेशन के अनुसार पदों का विवरण
मुम्बई, पद : 100
नासिक, पद : 04
शिर्डी, पद : 03
कोल्हापुर, पद : 01
नांदेड, पद : 03
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त हो। इसके साथ कम्प्यूटर ऑपरेशन की सामान्य जानकारी हो। या
– उम्मीदवारों को एयर लाइन में कार्य करने का अनुभव हो।
वेतनमान (स्टेशन के अनुसार)
मुम्बई : 20,190 रुपये।
नासिक, कोल्हापुर और नांदेड : 18,360 रुपये।
शिर्डी : 15,660 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष।
साक्षात्कार की निर्धारित तिथि : 24 जून 2019 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
जूनियर एग्जिक्यूटिव एचआर/एडमिनिस्ट्रेशन, पद : 11
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से एचआर/ पर्सनेल मैनेजमेंट में एमबीए या समकक्ष डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
– संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम एक साल का अनुभव हो। या
– किसी भी विषय में बैचलर डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच साल का अनुभव हो।
वेतनमान : 25,300 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
असिस्टेंट ह्यूमन रिसोर्स/एडमिनिस्ट्रेशन, पद : 06
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।
– संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो साल का अनुभव हो।
वेतनमान : 20,190 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष।
साक्षात्कार की निर्धारित तिथि (उपरोक्त दो पद) : 26 जून 2019 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
डाटा एनालिस्ट, पद : 02
योग्यता : इकोनॉमिक्स विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।
– इसके साथ संबंधित कार्यक्षेत्र में कम से कम एक साल का अनुभव हो।
वेतनमान : 20,190 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
साक्षात्कार की निर्धारित तिथि : 27 जून 2019 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
हैंडीमैन, पद : 100
योग्यता : मुम्बई एयरपोर्ट में संबंधित क्षेत्र में कम से कम छह साल कार्य करने का अनुभव हो।
वेतनमान : 16,590 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष।
साक्षात्कार की निर्धारित तिथि : 28 जून 2019 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
नियुक्ति स्थल (उपरोक्त चार पद) : मुम्बई
यहां होगा वॉक-इन-इंटरव्यू (उपरोक्त सभी पद)
सिस्टम एंड ट्रेनिंग डिविजन, दूसरा तल, जीडीएस कॉम्प्लेक्स, नियर शहर पुलिस स्टेशन, एयरपोर्ट गेट नंबर-5, शहर, अंधेरी ईस्ट, मुम्बई-400099
ऑफिसर ह्यूमन रिसोर्स/ एडमिनिस्ट्रेशन, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से एचआर/ पर्सनेल मैनेजमेंट में एमबीए या समकक्ष डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
– संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम चार साल का अनुभव हो।
वेतनमान : 41,000 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
जूनियर एग्जिक्यूटिव ह्यूमन रिसोर्स/ एडमिनिस्ट्रेशन, पद : 01
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से एचआर/ पर्सनेल मैनेजमेंट में एमबीए या समकक्ष डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
– संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम एक साल का अनुभव हो। या
– किसी भी विषय में बैचलर डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम पांच साल का अनुभव हो।
वेतनमान : 25,300 रुपये।
आयु सीमा : अधिकतम 35 वर्ष।
– अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
साक्षात्कार की निर्धारित तिथि (उपरोक्त दो पद) : 06 जुलाई 2019 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
नियुक्ति स्थल (उपरोक्त दो पद) : दिल्ली
यहां होगा वॉक-इन-इंटरव्यू (उपरोक्त पद)
एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड, दूसरा तल जीएसडी कॉम्प्लेक्स, एटीसी बिल्डिंग से अगली, टर्मिनल गेट नंबर-2, आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली-110037
चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-स्क्रीनिंग/इंटरव्यू/ग्रुप डिस्कशन के माध्याम से किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
– 500 रुपये। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम किया जाएगा।
– डीडी, एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के पक्ष में मुम्बई में देय होना चाहिए।
– डीडी के पीछे अपना पूरा नाम और मोबाइल नंबर जरूर लिखें।
– एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रिया
वेबसाइट (www।airindia।in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर सबसे नीचे की ओर मौजूद ‘करियर’ लिंक पर क्लिक करें
वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के चीफ स्टाफ मिक मुलवाने को खांसी आने पर ओवल ऑफिस से डांटकर बाहरकर दिया। दरअसल ट्रंप एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान मिक मुलवाने कमरे में मौजूद थे। ट्रंप टैक्स रिटर्न को लेकर जवाब दे रहे थे तभी मुलवाने को खांसी आ गई और उन्हें को एक और टेक देने को कहा गया। इसके बाद ट्रंप ने गुस्से में मुलवाने को कमरे से बाहर जाने को कह दिया।
ट्रंप ने इंटरव्यू रोकने को कहा
ट्रंप ने टैक्स रिटर्न को लेकर कहा कि यह एक शानदार फाइनेनशियल स्टेटमेंट है। तभी मुलवाने को खांसी आ गई। इससे बिफरे ट्रंप ने इंटरव्यू रोकने को कहा। ट्रंप ने कहा ‘आपको पता है कि मुझे यह सब पसंद नहीं है। इसके बाद ट्रंप ने मुलवाने से कहा कि यदि आपको खांसना ही है तो आप कमरे से बाहर निकल जाएं। हालांकि, इस दौरान मुलवाने कैमरे में दिखाई नहीं दे रहे थे।
रविवार को प्रसारित हुआ इंटरव्यू
ट्रंप का यह इंटरव्यू रविवार को टीवी चैनल पर प्रसारित हुआ। इस इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, चुनाव में गड़बड़ी और मुलर इंवेटीगेशन समेत कई मामलों को लेकर जवाब दिए। ट्रंप ने चुनाव में रूस से मदद लेने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे लेकर कहा कि यह गलत है और यह सब मीडिया का फैलाया हुआ है। गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी इसे लेकर मीडिया को दोष देते रहे हैं।
टेक डेस्क. चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei Mate 30 Pro में OnePlus 7 Pro की तरह ही 90Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है।
इस बात की जानकारी इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के हाल ही में जारी रेंडर से मिली है। Huawei के फ्लैगशिप Mate सीरीज में ड्यूल पंच होल डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। इस ड्यूल पंच होल में दो सेल्फी कैमरे फिट किए जा सकते हैं।
Huawei Mate 30 Pro के लीक हुए रेंडर में यह भी पता चला है कि फोन के डिस्प्ले में कर्व्ड एज दिया गया है। इसके अलावा फोन के बायीं तरफ ऊपरी कॉर्नर में ड्यूल पंच होल दिया गया है। फोन के रियर पैनल की बात करें तो इसमें भी Honor 20 और Honor 20 Pro की तरह ही क्वॉड कैमरा सेट अप दिया जा सकता है।
इसके क्वॉड कैमरे V शेप में दिए जा सकते हैं, जिसके बीच में LED फ्लैश दिया जा सकता है। इसका रियर कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम और 50x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट कर सकता है।
कंपनी ने पिछले साल भारत में Huawei Mate 20 Pro को नवंबर में लॉन्च किया था। इसमें 3D फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा Huawei Mate 20 Pro किरीन 980 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आता है। यह कंपनी का अब तक का सबसे प्रीमियम प्रोसेसर है।
Huawei Mate 30 Pro में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है। OnePlus 7 Pro का डिस्प्ले इस साल लॉन्च हुए सभी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से बेहतर माना जा रहा है। Huawei Mate 30 Pro में अगर यह डिस्प्ले दिया जाएगा तो इस साल 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन होगा।
बिजनेस डेस्क. रिलायंस कैपिटल ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (RNAM) की 10.75 फीसदी हिस्सेदारी को बेच दिया है। कंपनी ने RNAM की इस 10.75 फीसदी हिस्सेदारी को 1,450 करोड़ रुपयों में बेचा है। रिलायंस कैपिटल द्वारा आज सोमवार को यह जानकारी दी गई है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि दो सफल प्रस्तावों में, रिलायंस कैपिटल ने अपनी आरएनएएम में 10.75 फीसदी हिस्सेदारी को बेच दिया, जो 1,450 करोड़ रुपये से अधिक की है और अभी आरएनएम में न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी 25 फीसदी है।
बताया गया है कि पूरे आरएनएएम की हिस्सेदारी का विमुद्रीकरण 6000 करोड़ रुपये का है जिसे बिक्री के लिए प्रस्तावित करने और जापान की निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ पहले से घोषित लेनदेन से प्राप्त किया जाएगा। इसका उपयोग रिलायंस कैपिटल के कर्ज को कम करने के लिए किया जाएगा।
इस तरह रिलायंस कैपिटल को उपरोक्त तरीके से व वर्तमान में चल रही अन्य परिसंप्त्तियों के विमुद्रीकरण सौदों के आधार पर, चालू वित्त वर्ष में अपने कर्जे को कम से कम 12,000 करोड़ या 70 फीसदी तक कम करने की उम्मीद है।