बस्ती. एक महिला ने वाराणसी जाते समय अहरौरा में एंबुलेंस में तीन बच्चों को जन्म दिया। समय से पूर्व जन्में तीनों बच्चों की मौत हो गई। महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।
ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली स्टेशन के पास स्थित बस्ती निवासी 30 वर्षीय फूलकुमारी पत्नी मनोज गर्भ से थी। अभी लगभग साढे़ सात माह ही हुआ था। मंगलवार की सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोगों ने चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
प्रसव पीड़िता की हालत गंभीर देख चोपन सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार न होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह लगभग साढे़ नौ बजे एंबुलेंस से उसे वाराणसी के लिए भेजा गया।
सुबह लगभग 11 बजे अहरौरा के पास महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी नागेन्द्र कुमार ने अहरौरा में ही एंबुलेंस खड़ा कर महिला का प्रसव कराया। महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक बच्चा मृत पैदा हुआ तथा दो बच्चे जीवित थे।
इसके बाद ईएमटी नागेन्द्र कुमार ने महिला को अहरौरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। एंबुलेंस प्रभारी समर ने बताया कि समय से पहले प्रसव होने के कारण बच्चे पूरी तरह डेवलप नहीं हो सके थे। उन्होंने बताया कि महिला की हालत सामान्य है।
लखनऊ. कन्नौज में महिला डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ने रिवॉल्वर की नोक पर छात्रा से रेप किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल और फेल करने की धमकी देकर मुंह रखने को कहा। पीड़िता के पिता ने आरोपित के साथ-साथ कॉलेज की महिला चपरासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पिता के अनुसार पढ़ाई के दौरान प्रबंधक ने महिला चपरासी से उसकी बेटी को कॉलेज परिसर में बने अपने कमरे में बुलवाया। यहां रिवॉल्वर दिखाकर बेटी को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया। छात्रा को धमकी दी कि घर में कुछ बताया तो वीडियो वायरल करने के साथ परीक्षा में फेल भी कर दिया जाएगा। इसके बावजूद डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी घटना बयां कर दी। एसओ का कहना है कि प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी
दुष्कर्म की तहरीर मिलने पर पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर प्रबंधक से मुलाकात की। प्रबंधक ने पुलिस को चाय-नाश्ते में उलझा दिया और खुद कॉलेज के पीछे से फरार हो गया।
भाई पुलिस हिरासत में
प्रबंधक के फरार होने पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया है। साथ ही प्रबंधक के ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। उधर, आरोपी ने फोन पर कहा कि उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। उसने आरोपों को निराधार बताया।
नई दिल्ली. जापान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को 6.7 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की लेकिन ढाई घंटे के बाद उसे वापस ले लिया गया।
भूकंप के कारण हजारों घरों में बिजली चली गई और बुलेट ट्रेन की सेवाएं रोक दी गई। हालांकि भूकंप से लोगों के गंभीर रूप से घायल होने या क्षति की कोई खबर नहीं है। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप यामगता से लगभग 50 किलोमीटर दूर सकाता शहर के दक्षिण पश्चिम में आया।
एजेंसी ने यामगता के तट पर एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जाहिर की। भूकंप में घायलों और नुकसान का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में एक आपात प्रतिक्रिया टीम का गठन किया गया है।
चीन में भूकंप से 13 लोगों की मौत
चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार रात और मंगलवार सुबह आए भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और करीब 200 लोग जख्मी हो गए। सरकार ने मलबे में से जीवित लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पटना ।। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्य में चमकी बुखार मौत का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस जानलेवा बीमारी से पूरे प्रदेश में अब तक 138 बच्चों की मौत हो गई हैं, जिनमें अकेले मुजफ्फपुर जनपद में 112 बच्चों की मौत हुई हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मरने वालों में 80 प्रतिशत बच्चियां हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 129 बच्चों की मौत हुई हैं, इनमें 85 बच्चियां हैं। पिछले 3 दिनों के आंकड़ा को देखें तो 45 मृत बच्चों में 27 बच्चियां शामिल थीं। SKMCH के अधीक्षक सुनील कुमार शाही ने बताया कि अब भी 372 बच्चे गंभीर हैं, जिनका उपचार चल रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि 57 बच्चों को जल्द ही छोड़ दिया जाएगा।
चमकी बुखार से सबसे अधिक प्रभावित जिला मुजफ्फरपुर है। इस खतरनाक बीमारी से जिले में अब तक 112 बच्चों की मौत हो चुकी है। जिनमें SKMCH में 93 और केजरीवाल अस्पताल में 19 बच्चों की मौत हुई हैं। इसके अलावा सूबे के कई जनपदों में ये बीमारी धीरे-धीरे अपने पांव पसारती जा रही है।
New Delhi. कांग्रेस ने मंगलवार को ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए बागी विधायक आर रोशन बेग को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस ने कहा, ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर विधायक आर रोशन बेग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केपीसीसी द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को मंजूरी दी।’ इसमें कहा गया, ‘उन्हें इस मामले में हुई जांच के आधार पर तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधते हुए शिवाजीनगर से विधायक बेग ने हाल में ‘‘फ्लॉप शो’’ के लिए सिद्धरमैया के ‘अहंकार’ और केपीसीसी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव की ‘‘अपरिपक्वता’’ को जिम्मेदार ठहराया था।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि बीजेपी उनकी सरकार गिराने का प्रयास कर रही है। कुछ समय तक शांति के बाद कर्नाटक में सरकार गिराने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर गठबंधन सरकार को फिर से सताने लगा है।
मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को भाजपा पर उनकी पार्टी के एक विधायक को घूस देने की कोशिश का आरोप लगाया। रामनगर में एक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार गिराने के लिए निरंतर प्रयास हो रहा है और कौन इसके पीछे है, वह उसे जानते हैं।
लंदन ।। ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में कल इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच इस वर्ल्ड कप का 24वां मैच खेला गया। जिसे इंग्लैंड ने 150 रनों से जीत लिया है। इस जीत के हीरो रहे कप्तान इयोन मोर्गन। जिन्होंने इस मैच में तूफानी शतक जड़कर इंग्लैंड को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। जिसमे उनकी तरफ से कप्तान इयोन मोर्गन ने 71 गेंदों पर 148 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा बेयरस्टो ने 90 रन और जो रूट ने 88 रन बनाए। जिससे अफगान टीम को जीतने के लिए 398 रनों का लक्ष्य मिला।
इस लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी। जिसमें उनकी तरफ से हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 100 गेंदों पर 76 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा रहमत शाह ने 46 रन और असगर अफगान ने 44 रन बनाए। लेकिन इसके बावजूद वो अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकें। इस तरह इंग्लैंड ने यह मैच 150 रनों के बड़े अंतर से जीता।
इस मैच में 148 रनों की तूफानी पारी खेलने के लिए कप्तान इयोन मोर्गन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच जीतने के बाद मैन ऑफ द मैच अवार्ड लेते समय कप्तान मोर्गन ने कहा कि मुझे लगता है कि क्लाइव लियाड (पूर्व वेस्टइंडीज विश्वकप विजेता कप्तान ) अब भी गेंद को मुझसे ज्यादा देर तक हिट कर सकते हैं। खासकर मेरी खराब पीठ के साथ। आज का दिन हमारे लिए काफी शानदार था। विकेट बहुत अच्छा था। मैंने सोचा कि जिस तरह से हमने शुरुआत की थी। हमारे सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। बेयरस्टो और रूट शानदार थे और फिर हमने सिर्फ एक जुआ खेला और इसका भुगतान किया।
मोर्गन ने कहा कि सच में नहीं लगता था कि यह किसी भी बिंदु पर ईमानदार होने के लिए मेरा दिन होने जा रहा था। मेरी पीठ खराब है। ऐसा लग रहा है जैसे मैं बूढ़ा हो रहा हूं। ड्रेसिंग रूम में बहुत से लोग हैं और जो इस तरह एक पारी का निर्माण कर सकते हैं। लेकिन युवाओं के लिए यह मैच अद्भुत है।
इसके आगे मोर्गन ने कहा कि मुझे नहीं लगता था कि मैं ईमानदारी से, उस तरह की पारी का निर्माण कर सकता हूं। अफगानिस्तान बहुत सारी संभावनाओं वाली एक टीम है। उनके स्पिन आक्रमण को खेलना पूरी तरह से अलग चुनौती है। मैं अपने खेल के मामले में बदल गया हूं। हर एक ने जो शॉट्स खेले।
मोर्गन ने कहा कि मैंने अपना करियर शुरू किया था स्कूप और स्वीप्स शॉट्स आदि से। लेकिन अब मैं मैदान से ज्यादा मजबूत हूं। जितना मैंने किया है और जीवन लगता है इस तरह से पूर्ण चक्र आ गया है। क्योंकि क्रिकेट एक तरह से विकसित हो गया है। कुछ ऐसे क्षेत्र हैं। जो विरोधी उन कायरतापूर्ण शॉट्स के लिए निर्धारित करते हैं।
अगले दो-तीन गेम काफी महत्वपूर्ण हैं। हमारे द्वारा खेले जाने वाले हर खेल में उस स्तर की तीव्रता लाना चाहते हैं। सुस्त नहीं करना चाहते हैं। आप गलतियाँ करेंगे। हमने आज कुछ कैच टपकाए जो कि हो सकते हैं। स्टोक्स को वहां गेंदबाजी करने के साथ-साथ 90 मीटर प्रति घंटा (वुड और आर्चर के बीच प्रतियोगिता) में भी फेंका। इस स्तर पर प्रतिस्पर्धा अद्भुत है।
नई दिल्ली ।। जैसा कि आप लोगों को पता होगा कि इस समय 2019 वर्ल्ड कप चल रहा है और इधर जैक कैलिस ने बताया है कि यह टीम 2019 वर्ल्ड कप जरूर जीत सकती है जो हिंदुस्तान लेते हैं कि उन्होंने किस टीम के बारे में बताया है।
साउथ अफ्रीका के पूर्व महान आलराउंडर बल्लेबाज जैक कैलिस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि भारत एक ऐसी टीम है जो वर्ल्ड कप 2019 में जीत हासिल कर सकती है कि भारत विश्व स्तर की सबसे में सफल टीम दिखाई दे रही है भारत के पास रोहित शर्मा विराट कोहली और शिखर धवन जैसे काफी मजबूत बल्लेबाज हैं इसलिए भारत 2019 वर्ल्ड कप में विजेता बन सकती है।
लखनऊ. लखनऊ पुलिस सुरक्षित यातायात की मंशा के तहत शहर में कई सारे प्रयोग कर रही है। सोमवार से लखनऊ में ‘नो हेलमेट नो एंट्री और पे फाइन देन एंट्री’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते ही लखनऊ की सड़कों पर अब लोगों ने हेलमेट पहनना शुरू कर दिए हैं।
इस अभियान पर नजर रखने के लिए खुद डीजीपी ओपी सिंह लखनऊ की सड़कों पर उतरे हुए नजर आए उन्होंने अब तक 50 ई-चालान काटे हैं। वहीं, बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चला रहे सिपाही ओम प्रकाश यादव का भी खुद ऑनलाइन चालान काटा।
लखनऊ में चलाए जा रहे नो एंट्री और पे फाइन देन एंट्री’ अभियान के पहले दिन हजरतगंज समेत दस चौराहों पर यह अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 35 सौ लोगों का चालान काटा गया। एक लाख 60 हजार शमन शुल्क वसूला गया था।
मंगलवार को डीजीपी ओपी सिंह लखनऊ की सड़कों पर यह जांचने के लिए उतरे कि जो पुलिस यातायात के नियमों के लिए इतने सख्त नजर आ रही है क्या वहीं इन नियमों को पालन कर रहे हैं कि नहीं। उसी क्रम में डीजीपी ओपी सिंह ने अब तक 50 ई-चालान किए हैं।
New Delhi. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सर्वदलीय बैठक से पहले प्रधानंमंत्री मोदी ने कहा, ‘इस बार कई नए चेहरे हैं और निचले सदन का पहला सत्र नए उत्साह और सोच के साथ शुरू होना चाहिए।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी दलों के नेताओं से इस बात का आत्मनिरीक्षण करने का अनुरोध किया कि संसद सदस्य जन प्रतिनिधि के तौर पर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम हों। 16वीं लोकसभा के अंतिम दो वर्ष बेकार चले जाने के विषय पर भी विचार करने का अनुरोध किया गया।
विपक्ष की बैठक
कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अपने रुख को लेकर बुधवार सुबह फैसला करेंगे। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों की बैठक हुई, हालांकि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर कोई फैसला नहीं हुआ। बैठक के बाद इस बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप को इस पर कल बताया जाएगा।’’
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और सहयोगी दल बुधवार सुबह संसद भवन में मुलाकात बैठक करेंगे जिसमें यह फैसला होगा कि प्रधानमंत्री की ओर से बुलाई गई बैठक में उनका क्या रुख रहेगा। वैसे, कांग्रेस एवं कई विपक्षी दल एक साथ चुनाव के विचार का अतीत में विरोध करते रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
संसद के प्रत्येक सत्र की शुरूआत से पहले उसके सुगम कामकाज के लिहाज से सर्वदलीय बैठक की परंपरा रही है। मोदी ने उन सभी दलों के अध्यक्षों को 19 जून को होने वाली बैठक में आमंत्रित किया है जिनका लोकसभा या राज्यसभा में एक भी सदस्य है।जोशी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर, 2022 में भारत की आजादी के 75 साल होने और इस साल महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के विषय पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों के साथ 20 जून को रात्रिभोज पर बैठक होगी जिसमें सभी सरकार के साथ मुक्त संवाद कर सकेंगे।
राशिफल: 19 जून 2019, इन राशियों पर आज होगी पैसों बरसात, अचनाक धन लाभ के योग
आज का राशिफल
मेष
वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें। जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो फायदा हो सकता है। पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे। नौकरी में कोई बहुत अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जिनके साथ आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। आपकेदिमाग में लगातार प्लानिंग चलती रहेगी। ऑफिस में साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है। आपकी राय से लोगों को फायदा हो सकता है।
वृष
अच्छी प्लानिंग और सोच-विचार के उपयोग से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ खास काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपको नौकरी या दिनचर्या में थोड़ा बदलाव करने के बारे में विचार करना चाहिए। आपके लिए खरीददारी भी फायदेमंद हो सकती है। अपनीयोजनाओं से आप सबको प्रभावित कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन
आज आप नए प्रयोग करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आज बढ़ सकता है। मन की आवाज सुनें। हर तरह के संबंधों में सहजता हो सकती है। लोगों के साथ आपका तालमेल रहेगा। रोमांस के अवसर भी मिल सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
कर्क
आज आप कोशिश करेंगे, तो अच्छी सफलता भी मिल सकती है। आप आज लगभग किसी को भी अपनी बात से सहमत कर सकते हैं। घर में कुछ मामले अचानक आपके सामने आ सकते हैं। थोड़ा समय अकेले में बिताएं,आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सहयोग और समझौताकरने का पक्का इरादा करके ही घर से निकलें। ऑफिस या फील्ड में आपको किसी न किसी मामले में कोई समझौता भी करना पड़ सकता है। जो आने वाले दिनों में आपके फेवर में होगा।
सिंह
आज आप अपना काम पूरा करने के लिए हर तरीका अपना सकते हैं। बिजी होने के बावजूद दिन अच्छे से बीतेगा। पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है। कोई नई नौकरी भी आपको मिल सकती है। ज्यादातर लोग आपके लिए पॉजिटिव हो सकते हैं। परिवार में छोटे लोगोंसे मदद मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। पदोन्नति के साथ सम्मान मिल सकता है। संतान के मामले में टेंशन खत्म हो सकती है।
कन्या
ऑफिस में आज आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं। करियर से जुड़े कुछ उलझे हुए मामलों में समाधान मिल सकता है। आप परेशान न हों। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं। गिफ्ट मिल सकता है। नए दोस्तों से मुलाकात होसकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं।
तुला
खुद पर भरोसा रखें। मेहनत करें। जानकारी जुटाएं। लोगों से मिलें और जरूरत पड़े तो यात्रा भी करें। आपके जीवन के कई पहलुओं में बदलाव हो सकता है। कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। पुरानी बातों और यादों को भूलने की कोशिश करें। आज आप खुले मन और पूरे उत्साहसे सभी की बातें सुनते समझते हुए काम करेंगे। आपके रहन-सहन के स्तर में बदलाव का भी मन बन सकता है।
वृश्चिक
ऑफिस में कोई एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आप नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। दूसरों की बात ध्यान से सुनें। सकारात्मक रहें। काम ज्यादा नहीं रहेगा, फिर भी दिन तेजी से बीत सकता है। ऑफिस के किसी काम में आ रही रुकावट खत्म होसकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ेंगे। पैसों से जुड़े मामलों को खास तरह से निपटा दें।
धनु
ज्यादातर समस्याएं निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। कोई बड़ा निवेश किया हुआ है, तो आपको उससे फायदा हो सकता है। पैसा निवेश करने के मामले में लोगों से मिलें, बात करें और कोई अवसर न जाने दें। दिन तेजी से निकल सकता है। कुछ नए और दिलचस्प लोगों सेमुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आज आप जॉब या बिजनेस में कुछ बदलाव करने का मन बना सकते हैं।
मकर
बहुत धैर्य और नियमितता के साथ आपने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा आपके ही फेवर में होगा। पुराने दोस्तों से बातचीत होगी या मुलाकात की संभावना है। आपकी जिम्मेदारियां पूरी हो सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। पैसा कमाना आपके लिए सरल है।कामकाज और यात्रा को लेकर आपके पास एक से ज्यादा विकल्प हो सकते हैं। साथ के लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। ऑफिस में कोई नई चीज सीखने का मौका आपको मिल सकता है।
कुंभ
कुछ बदलावों की शुरुआत आज हो सकती है। रहस्यपूर्ण मामालों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। अच्छा व्यवहार न केवल आपको सफल बनाएगा, बल्कि आपसे मिलने लोग भी बहुत खुश रहेंगे। विपरीत लिंग से आकर्षण बढ़ सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहींघूमने भी जा सकते हैं। अपनी धारणा सकारात्मक रखें।
मीन
अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। नई प्लानिंग और अवसरों को लेकर कोई बड़ा फैसला भी आप कर सकते हैं। नौकरी में नया पद या नए काम का ऑफर मिल सकता है। बड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं। धन लाभ होगा, आमदनी का कोई नया सोर्स बनेगा। आपको कोई यात्राकरनी पड़ सकती है। दूसरों की कही हुई बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से सबको खुश करने की कोशिश करें।