United Nations। भारत 2027 के आस-पास चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन सकता है। भारत की जनसंख्या में 2050 तक 27।3 करोड़ की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही भारत शताब्दी के अंत तक दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना रह सकता है।
संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के ‘‘पॉपुलेशन डिविजन’’ ने ‘द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट 2019 हाइलाइट्स (विश्व जनसंख्या संभावना) मुख्य बिंदु’ प्रकाशित किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले 30 वर्षों में विश्व की जनसंख्या दो अरब तक बढ़ने की संभावना है। 2050 तक जनसंख्या के 7।7 अरब से बढ़कर 9।7 अरब तक पहुंच जाने का अनुमान है।
इस अध्ययन के मुताबिक विश्व की जनसंख्या इस शताब्दी के अंत तक करीब 11 अरब तक पहुंच जाने की संभावना है। यहां जारी नई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2050 तक ऊपर बताए गए वैश्विक जनसंख्या में जो वृद्धि होगी उनसे में से आधी वृद्धि भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, इथियोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, मिस्र और अमेरिका में होने की अनुमान है।
मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने जब इंडस्ट्री में एक म्यूजिक एल्बम से कदम रखा उस दौरान वह सबसे चार्मिंग एक्ट्रर्स में शुमार थे। शाहिद की क्यूटनेस लंबे असरे तक उनकी पर्सनालिटी का अहम हिस्सा रही है।
शाहिद फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। यह मशहूर तेलुगु हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी भी हैं। भूषण कुमार, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित यह फिल्म 21 जून को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस रीमेक को संदीप वंगा ने लिखा और निर्देशित किया है।
वहीं, अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कबीर सिंह’ के प्रमोशन के लिए हाल ही में शाहिद कपूर एक टीवी चैट शो में पहुंचे, जिसका होस्ट नेहा धूपिया कर रही थीं। इस शो के दौरान जह नेहा ने शाहिद से एक सवाल पूछा, तो शाहिद ने उस सवाल का जबरदस्त जवाब दिया।
दरअसल, नेहा ने शाहिद से पूछा कि फिल्म रंगून की शूटिंग के दौरान उन्हें कंगना रनौत को कीचड़ में किस करते हुए कैसा लगा था? इस सवाल का जवाब देते हुए शाहिद ने पहले तो कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं आ रहा और वह ब्लैंक हो गए हैं, लेकिन बाद कहा कि अगर यह कीचड़ में था तो कीचड़ी ही हुआ।
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में जब कंगना रनौत से भी ऐसा बी सवाल किया गया था तो उन्होंने बताया था कि शाहिद की मूंछों की वजह से किसिंग सीन के दौरान उन्हें दिक्कत हुई थी। बता दें, शाहिद की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कबीर सिंह’ का ट्रेलर और गाने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच छाए हुए हैं। इस फिल्म का एक गाना ‘मेरे सोनेया’ यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने में शाहिद और कियारा का रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क ने एक विवादित बयान दिया है। दरअसल संसद में सांसद के रूप में शपथ ग्रहण के लिए जब वह बढ़े तो सत्ता पक्ष की तरफ से वंदे मातरम् के नारे लगे। इस पर शपथ लेने के बाद सपा सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क ने कहा कि वंदे मातरम् इस्लाम के खिलाफ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा- संविधान जिंदाबाद। हालांकि बीजेपी सांसदों ने वंदे मातरम् नहीं कहने पर ‘शेम शेम’ के नारे भी लगाए।
इससे पहले लोकसभा में सांसदों की शपथ-ग्रहण के दौरान मंगलवार को जब हैदराबाद से नवनिर्वाचित सांसद और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का नंबर आया तो उस वक्त भी सत्ता पक्ष की ओर से ‘जय श्रीराम’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगे। शपथ ग्रहण के लिए बढ़ रहे ओवैसी ने जब इन नारों को सुना तो तंज के लिहाज से और इन नारों को लगाने का आह्वान किया। उसके बाद जब उन्होंने शपथ ली तो उसके बाद ‘जय भीम, जय मीम, तकबीर, अल्लाह-ओ-अकबर, जय हिंद का नारा लगाया।
हालांकि इस कड़ी में वह शपथ के बाद साइन करना भूल गए। लिहाजा अधिकारी के टोकने पर उन्होंने साइन किया। बाद में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा, ”ये अच्छी बात है कि जब वे मुझे देखते हैं तो उनको ऐसी चीजें याद आती हैं, मुझे उम्मीद है कि वे संविधान और मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत को भी याद करते होंगे।
इस बीच नवगठित लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा के ओम बिड़ला, कांग्रेस के शशि थरूर, शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल और अभिनेता सनी देओल सहित कई नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन शुरुआत में उन सदस्यों ने भी शपथ ली जो सोमवार को किन्हीं कारणों से अनुपस्थित रहने की वजह से शपथ नहीं ले पाए थे।
NOIDA. 25 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने बीती रात रोबिन को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा है। 5 जून को दादरी में बुलंदशहर के एक आढ़ती और उसके मुनीम से 3 लोगों ने 25 लाख 12 हजार लूट लिए थे। और उसकी गाड़ी भी लूट ली थी।
पुलिस ने 2 जगह से इस मामले में रिकवरी की है। रोबिन के पास 1 लाख 60,000 हजार रुपए बरामद हुए है। इसके साथ ही एक इको टेम्पो जो लूट की रकम से खरीदी थी, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
इसी घटना में पुलिस ने 3 बदमाशों को भी पकड़ा है जिनके पास से 10 लाख 50 हजार की रकम बरामद हुई है।इस प्रकार कुल 12 लाख 10 हजार रुपये रिकवर किये है पुलिस ने। बुलंदशहर मंडी में पीड़ित इरफान आढ़त का अच्छा काम करता है। सभी बदमास उसके काम से जलते थे। इसलिए इन्होंने लूट की योजना बनाई।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 6 महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में छह प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें इस वर्ष 22 करोड़ पौधरोपण के साथ उनकी रक्षा की भी व्यवस्था की गई है। इस अभियान में ग्राम प्रधान के अलावा एक वृक्ष एक अभिभावक का भी चयन होगा। प्रदेश में वृहद पौधरोपण के क्रम में लोगों को नि:शुल्क पौधा प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही गोरखपुर में 181 करोड़ रुपया की लागत से अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान की स्थापना होगी। गोरखपुर में 121।34 एकड़ में प्राणि उद्यान बनेगा। गोरखपुर में शहीद अशफ़ाक़ उल्ला खां प्राणी उद्यान से जुड़ा प्रस्ताव पास हुआ।
गोरखपुर में महंत अवैद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय की लागत बढ़ाकर 30 करोड़ करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। गोरखपुर महंत अवैद्यनाथ विवि में विकास कार्यों के लिए 30 करोड़ की राशि खर्च करने का प्रस्ताव है।
निजी विवि स्थापना अध्यादेश 2019 पर कैबिनेट की मुहर लगी। प्रदेश में लागू होगा अंब्रेला एक्ट। प्रदेश के 27 विवि के संचालन में समानता के लिए एक्ट का प्रस्ताव है। इसके तहत निजी विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता, सत्र और कंट्रोलिंग में आएगी समानता।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण का गठन होगा। इस अधिकरण में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के विवादों का निस्तारण होगा। इसमें एक अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष और छह सदस्य मनोनीत होंगे। उपाध्यक्ष और सदस्य न्यायिक और प्रशासनिक सेवा से होंगे। अधिकरण के फैसले के खिलाफ 90 के अंदर दिन हाई कोर्ट में अपील की व्यवस्था भी रहेगी। इससे विवादों के शीघ्र निराकरण में मदद मिलेगी।
New Delhi. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को एक थाने को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमले में कम से कम सात नागरिक जख्मी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड तो थाने की ओर फेंका था पर यह सड़क किनारे गिर गया और इसमें हुए विस्फोट में सात राहगीर घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बता दें कि सोमवार को पुलवामा में आतंकियों ने आईडी ब्लास्ट किया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में IED विस्फोट में घायल हुए दो सैनिकों का निधन हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि नौ सैनिक और दो नागरिक सोमवार को पुलवामा जिले के अरिहल में हुए IED विस्फोट में घायल हो गए थे। आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल को IED से निशाना बनाया था।
प्रवक्ता ने कहा, ”गंभीर रूप से घायल दो सैनिकों को बदहवास अवस्था में 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रवक्ता ने सोमवार को इस विस्फोट को हमले का एक नाकाम प्रयास बताते हुए कहा था कि सभी सैनिक सुरक्षित हैं, केवल कुछ को मामूली चोटें आई हैं।
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी लगातार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटके पर झटका दे रही है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पहले ममता बनर्जी को सीटों से नुकसान पहुंचाया, उसके बाद फिर बारी-बारी से तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल कराकर मुख्यमंत्री को झटका दे रही है।
मंगलवार को टीएमसी बोनगांव के विधायक विश्वजीत दास ने बीजेपी का दामन थामा। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की उपस्थिति में दिल्ली में टीएमसी विधायक विश्वजीत दास और 12 टीएमसी पार्षद बीजेपी में शामिल हुए।
इतना ही नहीं, इस बार कांग्रेस को भी झटका लगा है. क्योंकि कांग्रेस के प्रवक्ता प्रसेनजीत घोष ने भी आज दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया।
बता दें कि इससे पहले सोमवार को पश्चिम बंगाल में नोआपाड़ा के टीएमसी विधायक सुनील सिंह तृणमूल के 12 पार्षदों एवं कांग्रेस के एक पार्षद के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान यहां पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल राय भी मौजूद थे।
सुनील सिंह सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार हैं। अर्जुन लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव उन्होंने बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीता है।
नई दिल्ली. कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों की मंगलवार शाम बैठक हुई जिसमें लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में राजग उम्मीदवार ओम बिड़ला का समर्थन करने का फैसला हुआ। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने पहले ही ओम बिड़ला के स्पीकर प्रत्याशी के समर्थन में प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया है।
हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ”एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर बुलाई गई बैठक के संदर्भ में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पीकर के मुद्दे पर सत्ता पक्ष का विरोध नहीं करने का फैसला हुआ।
बताया जा रहा है कि ”एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विषय पर प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। बुधवार सुबह कांग्रेस एवं सहयोगी दलों की बैठक हो सकती है जिसमें इस विषय पर कोई निर्णय होगा। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सहयोगी दलों के लोकसभा के नेता शामिल हुए।
बता दें कि भाजपा के सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी होंगे। राजग के विभिन्न घटक दलों के 13 लोकसभा सदस्यों ने इस पद के लिये बिड़ला के नाम की दावेदारी के प्रस्ताव का समर्थन किया है। राजस्थान के कोटा – बूंदी संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुये बिड़ला लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर लोकसभा सदस्य चुने गये हैं।
बिड़ला राजस्थान की कोटा – बूंदी संसदीय सीट से भाजपा सांसद के रूप में चुने गये हैं। वह तीन बार विधायक भी रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिये बुधवार को चुनाव होगा। विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
न्यूयॉर्क ।। वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ने अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और हिंदुस्तान के पीएम मोदी से किसानों को लेकर उनके प्लान पर कुछ कड़े सवाल पूछे हैं। दोनों देशों में बीते कुछ वक्त में किसानों को लेकर बनाए गए प्लान की WTO गहनता से जांच कर रहा है। इस मामले में बीते सोमवार को WTO की कृषि कमेटी की तिमाही बैठक में प्रश्न भी सौंपे जा चुके हैं।
साइज और पेमेंट मोड को लेकर वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) के नियम सख्त हैं और सदस्य देशों की इस बात पर पैनी नजर होती है कि कहीं कोई घपला तो नहीं हो रहा। 62 पेज में पूछे गए ये सवाल 25-26 जून की बैठक में पेश किए जाएंगे। अनुमानत: इसमें सबसे प्रमुख प्रश्न ये होगा कि दोनों सरकारें इस बात की सफाई दें कि वे गलत तरीके से किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास तो नहीं कर रही हैं।
दरअसल, डी ट्रंप और पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान कृषि क्षेत्र को प्रमुखता से सपोर्ट करने का प्रयास किया है। एक तरफ ट्रंप चाइना के टैरिफ वॉर से होने वाली हानि की भरपाई कृषि क्षेत्र से करना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के सामने कृषि प्रधान देश में आर्थिक सुस्ती का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही हिंदुस्तानी जीडीपी बीते 5 वर्ष के न्यूनमत स्तर पर फिसलकर 5.8 फीसदी के स्तर पर आ गया है।
यूरोपियन यूनियन ने भी हिंदुस्तान से सवाल पूछा है कि आखिर कैसे पीएम मोदी कृषि और ग्रामीण विकास के लिए 25 ट्रिलियन रुपये खर्च करने वाले हैं। हिंदुस्तान सरकार का महत्वकांक्षी लक्ष्य है कि साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना किया जाए। यूरोपियन यूनियन ने सवाल पूछा कि उत्पादों की वैश्विक कीमत और जरूरत से ज्यादा उत्पादन न करने के नियमों का पालन करते हुए हिंदुस्तान आखिर कैसे इस टारगेट को पूरा करेगा?
अमेरिका ने भी हिंदुस्तान से गैर-बासमती चावल पर 5 फीसदी की निर्यात सब्सिडी और बढ़ती कीमतों पर गेहूं खरीदने को लेकर सवाल पूछा है। अमेरिका ने बताया कि गेहूं की रिकॉर्ड उत्पादन के बाद कहीं हिंदुस्तान ज्यादा मात्रा में इसकी रिकॉर्ड स्टॉकिंग तो नहीं कर रहा है।