29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 419

चोट के चलते शिखर धवन वर्ल्ड कप से हुए बाहर, इस क्रिकेटर को मिली जगह

New Delhi. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बुधवार को एक ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी विश्व कप-2019 के बाकी के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। धवन को हाथ के अंगूठे में चोट लगी है। वह जुलाई के मध्य तक चिकित्सकीय निगरानी में रहेंगे।

BCCI ने ट्वीट किया, कई विशेषज्ञों की सलाह को मानते हुए धवन जुलाई के मध्य तक निगरानी में रहेंगे, इसलिए वह आईसीसी विश्व कप-2019 के बाकी के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

धवन को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में अंगूठे में चोट लगी थी और इसी कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। उनके स्थान पर लोकेश राहुल ने सलामी बल्लेबाजी का जिम्मा उठाया था। धवन ने पांच जून को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में शतक जमाया था।

धवन को जब चोट लगी थी उसके कुछ ही दिन बाद युवा-विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड पहुंच गए थे और पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए मैच से पहले ही टीम के साथ जुड़ गए थे।

BCCI ने हालांकि आधिकारिक तौर पर पंत को टीम में धवन के स्थान पर चुने जाने की अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन चूंकि पंत पहले से ही वहां है, इसलिए उनका चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

कांग्रेस बोली- ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संसद में चर्चा कराए मोदी सरकार

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और कुछ अन्य मुद्दों पर बुधवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस शामिल नहीं हुई और उसने कहा कि अगर सरकार चुनाव सुधारों को लेकर कोई कदम उठानी चाहती है तो वह संसद में इस विषय पर चर्चा कराए। पार्टी सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभा के एकसाथ चुनाव कराने को लेकर भाजपा पर दोहारा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला था, लेकिन वह खेद प्रकट करते हुए इसमें शामिल नहीं हुए।

गोगोई ने संवाददाताओं से कहा, ”हम भी चाहते हैं कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार हो। हमने गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर एकसाथ उपचुनाव कराने की मांग की है। हमने कहा है कि मत पत्र से चुनाव कराए जाएं। हमने यह मुद्दा उठाया है कि इस चुनाव में बेतहाशा पैसे खर्च किए गए। दिक्कत है कि प्रधानमंत्री विपक्ष की बातों को नजरअंदाज करते हैं।

उन्होंने कहा, ”एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान से जुड़ा विषय है। अगर सरकार चाहे तो चुनाव सुधार को लेकर संसद में चर्चा करा सकती है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, ”यह वही सरकार है जो गुजरात और हिमाचल प्रदेश का चुनाव का एक साथ नहीं करा पाई। लोकसभा चुनाव कई चरणों में कराए गए। गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर एकसाथ उपचुनाव नहीं करा पा रही है। ये लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से सबकुछ करते हैं।

एक सवाल के जवाब में गोगोई ने कहा कि जिन दलों के नेता इस बैठक में शामिल हुए हुए हैं, उनकी अपनी सोच है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेताओं एवं कुछ सहयोगी दलों के नेताओं से बातचीत करने के बाद सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

वैसे, इस मुद्दे पर कांग्रेस एवं सहयोगी दलों की बुधवार सुबह संसद भवन में बैठक होने वाली थी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रम की वजह से यह बैठक नहीं हो सकी। कांग्रेस के अलावा विपक्ष के प्रमुख नेताओं में बसपा अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि वाम दलों की ओर से माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार एवं अन्य नेता इसमें शामिल हुए।

कांग्रेस अतीत में भी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव के विचार का विरोध करती आई है। उल्लेखनीय है कि मोदी ने लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने तथा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन सहित अन्य मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलायी।

गोविंदा ने इस अभिनेत्री के साथ होटल में…

मुंबई ।। 1990 में गोविंदा काफी पॉपुलर हुआ करते थे, उन्होंने उस वक्त कई सुपरहिट फिल्मे दी है और उनकी एक गलती से सारा परिवार बर्बाद हो जाता। उस लड़की के बारे में शायद ही किसी को पता होगा।

गोविंदा और रानी मुखर्जी की जोड़ी को उस वक्त बहुत ही अधिक पसंद किया जाता था। इन दोनों की जोड़ी में प्यार केवल परदे पर ही नहीं बल्कि बाहर की दुनिया में भी अधिक था। दोनों एक दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार थे, दोनों प्यार में पूरी तरह से पागल हो गये थे और गोविंदा उस वक्त शादीशुदा भी थे।

दोनों ने होटल में एक साथ एक ही कमरे में रात गुजारी है, इसका पता गोविंदा की पत्नी को चल गया था और साथ गोविंदा को मीडिया ने होटल के कमरे में देख लिया था जिससे पूरी बात लीक हो गई थी, इस बात को लेकर गोविंदा की पत्नी उनसे काफी नाराज़ हो गयी थी और उन्होंने घर भी छोड़ ही दिया था।

गोविंदा रानी मुखर्जी से शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी पत्नी ने रानी को धमकी दी थी, उसके बाद से दोनों अलग हो गए थे और रानी भी समझ गयी थी की गोविंदा शादीशुदा है और दो बच्चों के पिता भी है, तो उन्होंने गोविंदा से दूर जाने का फैसला किया, जो दोनों के लिए सही भी था। इसी वजह से दोनों प्रेमियों की के प्यार का अंत हो गया।

 

महिलाओं के लिए जरुरी है योग, इन बीमारियों से दिलाएगा निजात

हेल्थ डेस्क. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योगा डे मनाया जाएगा। योगा शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। इससे शरीर को बल मिलता है और मानसिक एकाग्रता में भी मदद मिलती है। अगर आप योगा को अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं तो ये हाई बीपी, ह्रदय रोग, फेफड़े की बीमारी को ठीक करने के साथ पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।

योगा से अनिद्रा की समस्या दूर करके अवसाद से भी निजात दिलाता है। महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, हार्मोनल समस्या, ब्रैस्ट कैंसर जैसी समस्याओं में राहत दिलाने के लिए योगा एक अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए जरुरी है कि महिलाएं अपनी दिनचर्या में योगा को जरुर शामिल करें।

महिलाओं में हार्मोंस के बदलाव से होने वाली समस्याएं आम है लेकिन इसे हल्के में लेना भी उचित नहीं है। मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याएं जैसे अनियमित चक्र, पेट में होने वाली ऐंठन या मरोड़ और शरीर में एनर्जी की समस्या को दूर करने में योगा से काफी मदद मिलती है।

वहीं मासिक घर्म के समय महिलाओं के शरीर में होने वाले परिवर्तन से योगा निजात दिलाता है। नियमित योग के अभ्यास से अनिद्रा, चिंता, अवसाद और मूड स्विंग होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है।

जहां योगा की मदद से वजन को भी कम किया जा सकता है। नियमित योगा अभ्यास से मांसपेशीयां मजबूत होती हैं। ये आपके बॉडी पोश्चर को सही रखता है जिससे आपका आत्मविश्वास स्तर भी अच्छा रहता है। 2005 में 15 हजार लोगों पर हुए शोध में ये बात सामने आई कि वो लोग जो सप्ताह में एक बार भी योगा करते हैं उनमें चार साल में वजन बढ़ने की समस्या उन लोगों से कम है जो कभी नहीं या फिर बहुत कम योगा करते हैं।

एक शोध के मुताबिक महिलाओं में पुरुषों की तुलना में ज्यादा अवसाद और तनाव देखा गया है। एनजाइटी और स्ट्रैस एसोसिएशन ऑफ अमेरिका के शोध में यह बात सामने आई है कि योगा मस्तिष्क में गुड केमिकल का स्त्राव करता है जिससे दिमाग को तनाव और अवसाद से राहत मिलती है। योगा करने से सांस की समस्या भी नहीं होती है।

बेरोजगारी से निपटने के लिए PM मोदी 22 जून को करेंगे बैठक

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो चुका है। 5 जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार नई सरकार के लिए बजट पेश करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि आर्थिक सुस्ती को दूर करने के लिए बजट में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक विकास को गति देने और रोजगार पैदा करने के अवसर तलाशने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्थशास्त्रियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ 22 जून को बैठक करेंगे। इससे पहले नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार अलग-अलग सेक्टर के विशेषज्ञों और स्टेक होल्डर्स के साथ मुलाकात कर उनके सुझाव मांगेंगे।

भारती अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त हो चुकी है। इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी Fitch ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आर्थिक विकास दर की संभावनाओं को 6।8 से घटाकर 6।6 फीसदी कर दिया है। इससे पहले फरवरी में फिच ने विकास दर को 7 फीसदी से घटाकर 6।8 फीसदी किया था। वित्त वर्ष 2018-19 में विकास दर 6।8 फीसदी रहने का अनुमान है। जनवरी-मार्च तिमाही में तो विकास दर घटकर 5।8 फीसदी पर आ गई जो पिछले पांच सालों में सबसे न्यूनतम स्तर पर है।

बेरोजगारी और निवेशकों का नहीं आना सरकार के सामने दो बड़ी चुनौती है। इसलिए, प्रधानमंत्री मोदी ने दो नए कैबिनेट कमेटी- रोजगार और निवेश को लेकर गठन किया। खुद प्रधानमंत्री मोदी इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्तावित बैठक में विकास दर गिरने पर विशेषज्ञों से चर्चा की जाएगी। बेरोजगारी और निवेश का नहीं आने के अलावा अन्य चुनौतियों की बात करें तो, बैंकिंग सेक्टर की हालत खराब है उनपर NPA का भारी दबाव है। यही हाल NBFC सेक्टर का भी है। अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि पर संकट जारी है। कमजोर मॉनसून से इस पर और खतरा बढ़ गया है। मांग की कमी की वजह से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी सुस्ती है।

सरकार समर्थक और जेहादियों के बीच खूनी संघर्ष, 45 लड़ाकों की मौत

New Delhi. सीरिया में मंगलवार को सरकार समर्थक बलों और जेहादियों के नेतृत्व वाले संगठन हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के बीच संघर्ष में कम से कम 45 लड़ाकों की मौत हो गयी। उत्तर पश्चिमी सीरिया पर जेहादियों के नेतृत्व वाले संगठन का कब्जा है।

सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि हमा प्रांत की सीमा पर संघर्ष उस वक्त शुरू हुआ जब जेहादी समूह हयात तहरीर अल-शाम ने सरकार समर्थित बलों के अड्डे पर तड़के हमला किया।

ब्रिटेन की निगरानी संस्था ने कहा कि संघर्ष में सरकार समर्थक 14 जवानों की मौत हो गयी। ऑबजर्वेट्री के प्रमुख रमी अब्दुल रहमान ने बताया, ‘‘सरकार समर्थक बलों ने हमला नाकाम कर दिया।’’

सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने कहा कि हमले को नाकाम कर दिया गया। हमा के उत्तरी ओर से लगते इलाके अधिकतर इदलिब प्रांत में जेहादियों का कब्जा है। अब्दुल रहमान ने कहा कि शनिवार के हमले में जेहादियों और सरकार समर्थक बलों समेत 35 से अधिक लड़ाके मारे गये थे। इसके बाद से सीमा पर शांति थी।

निगरानी संस्था के अनुसार मंगलवार के ताजा हमले से पहले उत्तरी हमा और पास के इदलिब पर सरकार समर्थक बलों ने 24 घंटे तक कोई हवाई हमला नहीं किया। इसके अनुसार इस बमबारी में एक आम नागरिक मारा गया।

pics: एक्ट्रेस समीरा रेड्डी की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री समीरा रेड्डी एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। समीरा साउथ सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी प्रेग्नेंसी के 7 महीने बीत चुके हैं और वह लगातार अपने सोशल मीडिया एकाउंट से अपने फैंस के साथ संपर्क में हैं।

उन्होंने वर्ष 2014 में व्यवसायी अक्षय वर्दे से शादी की और उनके बड़े बेटे हंस का जन्म 2015 में हुआ था। अब जब वह एक बार फिर से मां बनने वाली हैं तो वह अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी प्यारी तस्वीरों को साझा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इससे पहले भी उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और एक बार फिर उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को इंस्टा पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

बता दें, पिछली बार जब समीरा ने अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरों को शेयर किया था, तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। समीरा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया था कि हर इंसान करीना कपूर नहीं हो सकता।

हाल ही में समीरा ने बताया ता कि ट्रोल होने की वजह से उस दौरान उन पर काफी प्रेशर आ गया था, लेकिन उन्होंने खुद को काफी संभाला और ट्रोलिंग का मुकाबला किया।

देश के कई मुसलमानों ने किया अब तक का सबसे बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश ।। कभी योगा को धर्म से जोड़कर इसका विरोध जताने वाले मुस्लिम समाज की सोच अब बदलने लगी है। इसकी पहल झांसी जिले से हो रही है। यहां पर मुस्लिमों में 21 जून को होने वाले (International Yoga Day) पर सामूहिक रूप से योग करने पर सहमति बनी है। इसके अंतर्गत मदरसा शिक्षक व शिक्षिकाएं International Yoga Day पर योग क्रियाएं करेंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अफसर अमित प्रताप सिंह का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगाभ्यास को लेकर मदरसा प्रबंधकों व शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 जून को योग दिवस पर योगाभ्यास करने पर सहमति बनी। इसके अंतर्गत नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज में सुबह 6 से 7 बजे तक प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक द्वारा क्रियाएं कराई जाएंगी। 150 से ज्यादा मदरसा शिक्षक व शिक्षिकाएं योगाभ्यास में शामिल होंगे। इन्हें विभाग की ओर से T-shirt भी प्रदान की जाएगी।

Madrasa Arabic Association के जिला महामंत्री असरफुल हसन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) ने भारत के साथ विश्व भर में पहचान बनाई है। सरकार की एक अच्छी पहल है। इसमें कोई धार्मिक अड़चन नहीं है। मदरसा शिक्षक योग क्रियाएं करेंगे, तो समाज में चेतना आएगी। इसलिए सभी लोग मिलकर International Yoga Day में सहभागिता करें तथा नियमित योग करें।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर पहली बार आयोजित होने वाले मदरसा टीचरों के कार्यक्रम में शामिल होने वालों को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से T-shirt मुहैया कराई जाएगी। हालांकि, योगा को लेकर किसी तरह का ड्रेस कोड तय नहीं किया गया है। T-shirt से तो सिर्फ एकरूपता नजर आएगी।

 

शिवम पाठक बने नोएडा शहर अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

एनपी न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
नई दिल्ली।। शिवम पाठक को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार मिशन का नोएडा शहर अध्यक्ष घोषित किया गया है। शिवम ने मनोनयन को लेकर संस्था को धन्यवाद दिया है और कहा है कि मानवाधिकार मिशन के माध्यम से प्रदेश में बहुत बड़ा सार्थक परिवर्तन लाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने मिशन के उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने नोएडा शहर अध्यक्ष शिवम पाठक को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना संस्था से जुड़ने के बाद उन्हें मानवाधिकार की ताकत और उसके महत्व की जानकारी हुई।
द्विवेदी ने कहा कि गुड-गवर्नेन्स लोकतंत्र का सबसे सुंदर स्वरूप है और यह तभी सम्भव है जब कि देश के सभी व्यक्ति को मानवाधिकार की पूर्ण जानकारी होगी और वे हक की लड़ाई के लिए सदैव तैयार रहें। भारत देश में यही सबसे बड़ी समस्या है कि यहां योजनायें बनती है और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं, क्योंकि जनता को मानवाधिकार के विषय में नहीं पता है। संस्था देश के प्रत्येक नागरिकों को मानवाधिकार की शिक्षा दिलाने के लिए कटिबद्ध है और लगातार इस मिशन को जारी रखे है।

नौजवानों के जोश से संस्था बेजोड़-

संस्था के चेयरमैन कौशलेंद्र इंदिरा शुक्ल ने बताया कि संस्था में जबसे नौजवानों का जोश शामिल हो गया है, तब से संस्था और बेजोड़ होती जा रही है। सब ईश्वर की कृपा से हो रहा है, क्योंकि मानवता का संदेश ईश्वरीय कार्य है और यही संस्था का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पहले अमित और अब शिवम के आ जाने के बाद संस्था के उद्देश्य की पूर्ति की गति बहुत बढ़ जायेगी।

आदिवासियों का हक छीना तो नहीं छोड़ेंगे, शिवराज की कमलनाथ सरकार को चेतावनी

नई दिल्ली. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि गरीब आदिवासियों का जल, जंगल और जमीन पर बराबर का हक है, लेकिन राज्य की कांग्रेस नीत कमलनाथ सरकार आदिवासियों से इनका यह हक छीन रही है।

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितैषी होने का ढकोसला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के 15 साल के पूर्व शासन में मध्य प्रदेश में 3।5 लाख आदिवासियों के जमीन के पट्टे छीने गए हैं, जिन्हें हमारी सरकार वापस करेगी।

भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में आदिवासियों के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि वर्षों से जिस जमीन पर गरीब आदिवासी रह रहा है और खेती कर रहा है, उस जमीन से मध्य प्रदेश सरकार उसे बेदखल कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आदिवासी का हक किसी भी सरकार ने छीनने की कोशिश की, तो सरकार को हम छोड़ेंगे नहीं। आदिवासी गरीब की जमीन को हाथ भी लगाया तो इसके अंजाम बुरे होंगे।