29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 416

राशिफल: 21 जून 2019, इन 2 राशियों की आज चमकेगी किस्मत, पैसों की होगी बरसात, सभी कष्ट होंगे दूर

राशिफल: 21 जून 2019, इन 2 राशियों की आज चमकेगी किस्मत, पैसों की होगी बरसात, सभी कष्ट होंगे दूर

आज का राशिफल

मेष

मेष राशि के लोगों का दिन सामान्य बीतेगा। आज आपकी आदतों की वजह से अपने दूरियां बना लेंगे। समय रहते अपने व्यवहार और स्वभाव में बदलाव लाएं तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

वृष

वृषभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज परिवार के लोगों से आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर आप किसी से आकर्षित हो सकते हैं। आज आप जो भी कार्य करें पूरे आनंद और विश्वास के साथ करें।

मिथुन

मिथुन राशि का दिन शानदार रहेगा। नए कारोबार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित परेशानी हो सकती है। व्यर्थ के विवादों में न पड़ें, नुकसान से बचें। नौकरी में बदलाव का योग है।

कर्क

कर्क राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आपके आर्थिक मसले सुलझेंगे। जिन लोगों ने आपकी मदद की वो आपका विरोध करेंगे। रूचि के मुताबिक मिले काम से मन खुश रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।

सिंह

सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। नए सौदे लाभ से भरपूर होंगे। मांगलिक खर्च होने की संभावनाएं हैं।

कन्या

कन्या राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज आप बीती बातों को भुलाकर रिश्तों की नई शुरुआत करेंगे। आज आपकी उन्नती से विरोधियों को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाएंगे।

तुला

तुला राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज सामाजिक वर्चस्व में बढ़ोतरी होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है। आज दोस्त आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कारोबार में इस्तेमाल की जाने वाली नई तकनीक लाभ देगी। धन आगमन होगा।

धनु

धनु राशि के लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज आपका समय धार्मिक माहौल में बीतेगा। धनार्जन के नए जरिए स्थापित होंगे। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मामले में बातचीत हो सकती है।

मकर

मकर राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज इस राशि के लोग रुके हुए कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर जरूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज इस राशि के लोग नई योजनाओं में सोच-समझकर निवेश करें । पुरानी जमीन से जुड़ें मामले लंबित होंगे। शत्रुओं को हार मिलेगी।

मीन

मीन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अनुभवियों और बड़ों का मार्ग दर्शन सलाह लें। पूंजी निवेश में सतर्क रहें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

पंचांग: 21 जून 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 21 जून 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- शुक्रवार

ऋतु:- वसन्त

अयन:- उत्तरायण

मास:- अमांत

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- श्रवण

योग:- वैधृति

तिथि:- चतुर्थी

दिशाशूल:- पश्चिम में

सूर्योदय:- 05:23

सूर्यास्त:- 07:21

राहुकाल:- 10:39-12:22

Motorola One Vision और Galaxy M40 सेम कीमत में लांच, जानें खासियत

टेक डेस्क। अमेरिकन स्मार्टफोन मेकर मोटोरोला (Motorola) ने भारतीय बाजार में Motorola One Vision लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 19999 रुपये है। 21:9 का ऑस्पेक्ट रेशियो इस स्मार्टफोन का की फीचर है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 27 जून को लगने वाली है।

फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6।3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2520 पिक्सल है। डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लगा हुआ है। ओक्टा कोर सैमसंग Exynos 9609 SoC प्रोसेसर और Mali G72 MP3 ग्राफिकल प्रोसेसिंग यूनिट लगा हुआ है। इसकी रैम 4जीबी और इंटर्नल मेमोरी 128जीबी है।

कैमरे की बात करें तो 48MP+5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 3500 mAh की है। 15W का टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिस्टम दिया गया है। इसका वजन 180 ग्राम है।

भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन का मुकाबला सैमसंग के Galaxy M40 से है जिसे 11 जून को लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 19990 रुपये है।

Galaxy M40 फीचर्स

इस स्मार्टफोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675 SoC प्रोसेसर लगा है जो Android 9 Pie पर काम करता है। 6।3 इंचा का फुल एचडी डिस्प्ले है। 32MP+8MP+5MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसकी रैम 6जीबी और इंटर्नल मेमोरी 128जीबी है। बैटरी की बात करें तो 3500 Mah की बैटरी है।

मोहम्मद मुर्सी की मौत पर तुर्की के राष्ट्रपति ने कही ये बड़ी बात

काहिरा। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा है कि उनका देश इस बात के प्रति दृड़प्रतिज्ञ है कि मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की मौत को लेकर चल रहे नाटक को भुलाया नहीं जाए।

एर्दोआन ने यह टिप्पणी गुरूवार को विदेशी पत्रकारों के साथ बातचीत में की। इससे एक दिन पहले उन्होंने दावा किया था कि मुर्सी की मौत कुदरती ढंग से नहीं हुई थी बल्कि उनका क़त्ल किया गया है।

मिस्र के विदेश मंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के आरोपों को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए बृहस्पतिवार को इसकी निंदा की। एर्दोआन ने कहा था कि मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की हत्या हुई है।

एक बयान में सामे शुकरी ने मुर्सी की मौत के बाद से मिस्र को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति के बार-बार एवं गैर जिम्मेदाराना आरोपों की कड़ी निंदा की। अदालत में सुनवाई के दौरान बीमार पड़ने के बाद सोमवार को मुर्सी की मौत हो गई थी।

यूपी में खौफ का माहौल, सत्ता के राग दरबारियों की आंखे बंद है: प्रियंका गांधी वाड्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मासूमों के साथ दरिंदगी की जा रही लेकिन सत्ता के राग दरबारियों की आंखें कुछ नहीं देख रही हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “उप्र में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?”

प्रियंका ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में जून महीने में महिलाओं और बच्चियों के साथ हुई वारदातों का जिक्र किया है। प्रियंका गांधी ने 14 जून को आगरा में हुई बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या, अलीगढ़ में महिला को जिंदा जलाने की वारदात और अलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या जैसी अपराधिक घटनाओं के लिए प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

लोकसभा चुनाव में क्यों हारी समाजवादी पार्टी, शिवपाल यादव ने बताई ये वजह

मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार पर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा समाजवादी पार्टी अपने कर्मों से चुनाव हारी है। सपा के कर्म अच्छे होते तो चुनाव कभी नहीं हारती। चुनाव हारने की वजह भी सपा के सारे लोग जानते हैं। किसकी वजह से चुनाव सपा हारी यह बताने की जरूरत नहीं है।

प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। नेताजी का पूरा आशीर्वाद उनकी और उनकी पार्टी के ऊपर है। उन्होंने यह भी कहा कि योगी ईमानदार और मेहनती है लेकिन उनके नौकरशाही उनके काबू में नहीं है।

जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव करहल चौराहा पर बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहनती और ईमानदार हैं। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। नौकरशाही भ्रष्टाचार में डूब गई है। सरकार के मंत्री भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं। नौकरशाही में सुधार की बड़ी जरूरत है।
मुख्यमंत्री सुधार करें अन्यथा जनता सरकार और नौकरशाही को सुधार देगी। शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी का सपा से गठबंधन होगा या नहीं इसका फैसला पार्टी के बोर्ड को करना है। फिलहाल पार्टी 2022 का लक्ष्य लेकर संगठन को मजबूत करने का अभियान शुरू करने जा रही है। शिवपाल सिंह यादव ने कुसमरा, कुरावली में भी कार्यक्रमों में भाग लिया।

एक साथ हो लोकसभा और विधानसभा के चुनाव

शिवपाल ने देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने के सवाल पर कहा कि विधानसभा और लोकसभा का चुनाव एकसाथ होना चाहिए। वे इसके पक्षधर हैं। इससे देश का बड़ा फायदा होगा लेकिन अन्य चुनाव अलग-अलग होने चाहिए। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष बने ओम बिडला को बधाई भी दी।

दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 27 की मौत, 35 घायल

New Delhi. हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार को एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई। बस बंजार इलाके के पास एक गहरी खाई में गिर गई जिससे करीब 27 यात्रियों की मौत, जबकि 35 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। जानकारी की मुताबिक, यह बस बंजार से गड़गुशानी इलाके की ओर जा रही थी।

कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निजी बस (बस पंजीकरण संख्या एचपी 66-7065) जिले के बंजार तहसील के धोथ मोर के पास 300 मीटर गहरे नाले में गिर गई। बचाव अभियान जारी है।

बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने के अंत में भी हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बस हादसा हुआ था। एक बस के 200 फुट गहरी खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हुई थी। यह बस डलहौजी से पंजाब के पठानकोट जा रही थी। कई यात्री गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

इस हादसे के बाद अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा डलहौजी उपमंडल के बानीखेत से पहले पंचपुला पुल के पास हुआ। चंबा की पुलिस अधीक्षक मोनिका भुतुनगुरु ने कहा कि हादसे में कई मुसाफिर जख्मी हुए।

TDP के 4 सांसद हुए BJP में शामिल, तो चंद्रबाबू नायडू ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली. देश में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यसभा में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के छह में से चार सांसद गुरुवार को पार्टी छोड़ कर BJP में शामिल हो गये। राज्यसभा सांसद वाई एस चौधरी, सी एम रमेश, टी जी वेंकटेश और जी मोहन राव उस समय भाजपा में शामिल हुए जब तेदेपा के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू विदेश यात्रा पर गये हैं। हालांकि, अपनी पार्टी के चार सासंदों के बीजेपी में जाने पर उनकी प्रतिक्रिया आई है। चंद्रबाबू नायडू ने अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हमने भाजपा के साथ केवल विशेष दर्जे की मांग और राज्य के हितों के लिए लड़ाई लड़ी। हमने TDP को कमजोर करने के भाजपा के प्रयासों की निंदा करते हुए विशेष दर्जा के लिए केंद्रीय मंत्रियों के पद को त्याग दिया। पार्टी के लिए संकट कोई नई बात नहीं है। नेताओं और कैडर को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

इन चारों सांसदों ने बैठक कर पहले यह प्रस्ताव पारित किया कि तेदेपा संसदीय दल का भाजपा में विलय किया जाता है। इस प्रस्ताव को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पास भेजा गया जिसे शाह ने स्वीकृति दे दी और इस प्रस्ताव को भाजपा के स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव के साथ राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सौंप दिया। इन सांसदों ने कहा कि सभापति इस विलय को मंजूरी दें और सदन में उन्हें भाजपा का सांसद माना जाये।

बाद में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में तीन सदस्यों – श्री चौधरी, श्री रमेश एवं श्री वेंकटेश का भाजपा में स्वागत किया। श्री जी मोहन राव के पैर में चोट लगने के कारण वह भाजपा मुख्यालय में उपस्थित नहीं हो सके। TDP के राजग में रहने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री रहे श्री चौधरी ने कहा कि चुनाव में देश का मूड देखने के बाद हम सबने राष्ट्रनिमार्ण के काम में भागीदार बनने के लिए ये फैसला किया। उन्होंने कहा कि वे आंध्रप्रदेश पुनर्गठन कानून के क्रियान्वयन करने के लिए समन्वय से काम करना चाहते हैं, न कि टकराव के।

वहीं जेपी नड्डा ने बताया कि TDP के चारों सांसदों का लंबे समय से विचार था कि वे आंध्र प्रदेश के विकास के सकारात्मक एजेंडे को बल देने के लिए भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह इन सांसदों को विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा राज्य में सकारात्मक राजनीति करेंगे और सबका विश्वास लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि चारों आंध्रप्रदेश के ज़मीनी नेता हैं और वे भाजपा को पूरी ताकत के साथ मजबूत करेंगे।

राज्यसभा में तेदेपा के छह सांसद थे। इस तरह से दो तिहाई सांसदों ने पाटीर् बदली है, इसलिए उन पर दल बदल निरोधक कानून लागू नहीं होगा। उच्च सदन में अब श्री के. रवीन्द्र कुमार और श्रीमती थोटा सीताराम लक्ष्मी ही तेदेपा के सदस्य के रूप में रह गये हैं।

चंद्रबाबू नायडू को तगड़ा झटका, TDP के 4 सांसद BJP में शामिल

टीम इंडिया में बल्लेबाजों के चोटिल होने का दौर जारी, ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

मुंबई ।। विश्व कप-2019 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का दौर जारी है। भारतीय टीम को एक और तगड़ा झटका लग सकता है। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विजय शंकर इस फेहरिस्त में नया नाम है। ऑलराउंडर विजय शंकर को बुधवार को साउथेम्प्टन में बारिश से प्रभावित ट्रेनिंग सत्र के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी है।

हालांकि, 28 साल के विजय शंकर की चोट गहरी नहीं है, लेकिन इससे भारतीय टीम के खेमे में डर जरूर फैल गया है। बुधवार के अभ्यास सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर शंकर के पैर पर लगी, जिससे उनकी उंगली चोटिल हो गई। शंकर थोड़ी देर तक दर्द से जूझते रहे।

तो वहीं टीम इंडिया के गुप्त सूत्र ने बतायाकि चिंता की कोई बात नहीं है। सूत्र ने कहा कि गेंद विजय शंकर के पैर में लगी थी और उस समय उन्हें तेज दर्द हुआ था। लेकिन बाद में चोट ठीक हो गई। आपको बता दें कि भारतीय टीम अपने विजय रथ पर सवार है। हालांकि, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के बाहर हो जाने से उसकी उम्मीदों को झटका लगा है। धवन बाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं।