29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 417

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को उठी बैन करने की मांग, जानिए क्या है मामला

लाहौर ।। World Cup क्रिकेट में इंडिया के हाथों मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के एक फैन्स ने गुजरांवाला कोर्ट में याचिका दायर कर टीम पर बैन लगाने के साथ चयन समिति को बर्खास्त करने की मांग की है।

न्यायाधीश ने इस मामले में जवाब देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अफसरों को नोटिस जारी किया है। हालांकि याचिकाकर्ता के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पाकिस्तान मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, PCB की संचालन मंडल की बुधवार को लाहौर में होने वाली बैठक में कोच और चयनकर्ताओं के साथ प्रबंधन के कुछ अन्य सदस्यों की छुट्टी करने पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही कोच मिकी आर्थर के कार्यकाल को नहीं बढ़ाए जाने की संभावना है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए विश्वकप 2019 बिल्कुल भी अच्छा नहीं गुजर रहा है। पाकिस्तान टीम ने अब तक 5 मुकाबला खेल चुकी है। जिसमें 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 1 मैच इसके बारिश के कारण रद्द हो गया। जबकि एक मैच में जीत मिली है।

इस वक्त पाकिस्तान की क्रिकेट टीम 3 अंक के साथ पॉइंट टेबल में -1.933 की काफी कमजोर रेट के साथ 9वें स्थान पर है। पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना काफी मुश्किल हो गया है। यदि पाकिस्तान बाकी बचे अपने सारे मैच बड़े अंतर से जीतता है तो कुछ उम्मीद बन सकती है।

पीएम मोदी ने दिया इमरान खान को जवाब, कहा- दोनों देशों के बीच…

नई दिल्ली।। पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान ने लोकसभा इलेक्शन जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश दिया था, जिसका पीएम मोदी ने जवाब दिया है।

इसमें पीएम मोदी मोदी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच संबंध तभी सुधर सकते हैं जब पाकिस्तान आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई करके दिखाए। वहीं, विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी अपने समकक्ष एफएम कुरैशी को उनके बधाई पत्र का जवाब दिया।

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने 8 जून को अपने हिंदुस्तानीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिख कर कहा कि कश्मीर मुद्दे समेत सभी सुलह योग्य समस्याओं के समाधान के लिए नई दिल्ली के साथ इस्लामाबाद वार्ता करना चाहता है। वहीं, उससे एक दिन पहले हिंदुस्तान ने कहा था कि बिश्‍केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर बैठक से इतर दोनों नेताओं के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक नहीं होगी।

 

अगर वजन घटाना चाहते हैं तो सोने से पहले इन चीजों का सेवन न करें !

हेल्थ डेस्क. आज की लाइफस्टाइल में वजन बढ़ना एक आम बात है. इस बढ़े वजन को कम करने के लिए हर कोई अलग-अलग उपाय ढूढ़ने लगता है, लेकिन कई लोग इस बात से अनजान होते हैं कि रात का खाना वजन पर बहुत असर करता है. आज हम आपको उन्हीं कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें रात को न खाएं तो बेशक वजन घटया जा सकता है बढ़ते वजन को काबू किया जा सकता है.

मक्खन से बनी चीजें खाना

सब जानते हैं कि मक्खन में कितना फैट होता है. अगर कोई रात में मक्खन या मक्खन से बनी चीज खाकर सो जाता है तो निश्चित रूप से वजन बढ़ना ही है क्योंकि मक्खन को डाइजेस्ट होने में काफी समय लगता है.

मैदे से बनी चीजों का सेवन करना

मैदे में बहुत ज्यादा मात्रा में फैट होता है. इसलिए अगर रात में मैदे से बनी चीजें खाते हैं तो वह डाइजेस्ट नहीं हो पाता. जिसकी वजह से मोटापा बढ़ता है.

अगर मैदे से बनी चीजें खाना पसंद है तो दिन में खाएं और खाने के बाद बैठे न रहें. थोड़ा चलने का काम जरूर करें जिससे मैदा डाइजेस्ट हो सके.

शराब पीना

ज्यादातर लोगों की रात में शराब पीने की आदत होती है. पर वे इस बात से अनजान होते हैं कि रात को शराब पीने से वजन भी बढ़ सकता है. लोग शराब के साथ नॉनवेज खाना बेहद पसंद करते हैं जिसके कारण बॉडी में एक साथ कई सारी कैलोरी चली जाती है. और अगर इसके तुरंत बाद कोई सो जाए तो बॉडी में काफी फैट जमा हो जाता है जिसकी वजह से वजन तेजी से बढ़ने लगता है.

व्हाइट ब्रेड का सेवन करना

व्हाइट ब्रेड में शुगर बहुत होती है जिसकी वजह से बॉडी में कैलोरी ज्यादा पहुंती है. इसे खाने के तुरंत बाद ही सो जाने से बॉडी में फैट जमा होने लगता है और वजन बढ़ने लगता है.

दूध केला लेना

केले में कार्बोहाइड्रेट हैता है और दूध में कैल्शियम होता है. अगर सोने से पहले इन्हें खा लिया जाए तो बॉडी में एक्स्ट्रा कैलोरी आ जाती हैं ठीक से डाइजेस्ट भी नहीं हो पाता है. इस कारण बॉडी में वजन बढ़ने की दिक्कत बढ़ जाती है.

मीठी चीजें खाना

ज्यादातर लोगों को रात में मीठा खाकर सोने की आदत होती है. ये आदत बॉडी फैट बढ़ाने में बहुत मदद करती है. ज्यादा मीठा खाकर सोने से एक साथ काफी कैलोरी बढ़ जाती है जो मोटापे की वजह बनती है.

यात्रा के दौरान उल्टी आती है, तो जान लें ये घरेलू उपाय !

हेल्थ डेस्क. अधिकतर आपने देखा होगा की अधिकांश लोगों को सफर के दौरान उल्टियां होती है। वह लोग उल्टी होने के कारण अधिकतम सफर नहीं करते हैं। यह उल्टियां किसी को भी हो सकती हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए लाए ऐसे घरेलू उपाय जिसका उपयोग कर आप बिना उल्टी करें सफर कर सकते हैं।

यदि आपको सफर के दौरान उल्टी आती है। तो आप सफर करते समय एक नींबू अपने साथ जरूर रखें यदि आपको सफर के दौरान आपका मन अजीब होने लगे। तो आप इस नींबू के छिलके को उतारकर सोंग ले ऐसा करने से आपको उल्टी नहीं होगी और आपका मन भी सही रहेगा।

सफर के लिए निकलने से पहले जीरा पाउडर को पानी में मिलाकर पीले ले ऐसा करने से सफर के दौरान आपको उल्टी और जी मच लाना जैसी समस्या सफर के दौरान नहीं होगी।

यदि आपको सफर उल्टी आती है। तो सफर करने से पहले इलायची वाली चाय का उपयोग अवश्य करें क्योंकि इलायची के सेवन करने से उल्टी जेसी समस्याओं में फायदा मिलता है। ऐसा करने से सफर के दौरान उल्टी की संभावना बहुत कम हो जाती है।

H-1B वीजा लेने वालों के लिए बुरी खबर, ट्रंप सरकार ने…

मुंबई ।। हिंदुस्तान से अमेरिका जाने वालों के लिए बुरी खबर है क्योंकि अब अमरीकी सरकार एच-1 बी वीजा की संख्या सीमित करने पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा हो जाता है तो अमेरिका का वीजा लेने के लिए हिंदुस्तानीयों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि यह नियम उन देशों पर लागू किया जाएंगे जो विदेशी कंपनियों को अपने यहां डेटा जमा करने के लिए बाध्य करती है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बदलाव टैरिफ और ट्रेड वॉर के चलते किया जा रहा है।

H1B की संख्या को सीमित करने पर उस वक्त विचार किया जा रहा है जब अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो जल्द ही हिंदुस्तान यात्रा के लिए आ रहे हैं। उनके हिंदुस्तान दौरे में इस बारे में भी चर्चा हो सकती है आपको बता दें कि अमेरिका की कार्रवाई को बदलने की भावना से देखा जा रहा है।

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के कारण हिंदुस्तान और अमेरिका के बीच भी रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ गए हैं और इन उतार-चढ़ाव के कारण हिंदुस्तान को भी कई चीजों में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

खाकी शॉट्स पहनने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, फैंस बोले- RSS SWAG !

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग अदाओं से छाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं।

प्रियंका इंडिया से वापस अपने घर न्यूयॉर्क पहुंची हैं। जिसके बाद से वह लगातार खबरों पर छाईं हैं। लेकिन अब प्रियंका की अपने पति निक जोनास के साथ कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनके कारण वह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। यह तस्वीरें को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जहां लोग उन्हें संघी कह रहे हैं।

पति निक जोनास के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ऐसा लुक सामने आया है जिसके चलते सोशल मीडिया पर वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। वाह्ट्सएप से लेकर ट्विटर तक प्रियंका का यह लुक छाया हुआ है। लोग इस तस्वीर के साथ अलग अलग तरह के मीम शेयर कर रहे हैं। कोई प्रियंका को RSS कार्यकर्ता कह रहा है तो कोई उन्हें मोहन भागवत का अनुयायी।

प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर उनके फैन क्लब ने शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रियंका ब्लैक टॉप और खाकी निकर पहने नजर आ रही हैं। बस ये तस्वीर देखते ही लोगों ने उन पर कमेंट करना शुरू कर दिया है। हालांकि प्रियंका का लुक काफी कूल लग रहा है।

कोई उन्हें संघ का इंटरनेशनल ब्रांड एबेसडर बता रहा है तो एक यूजर ने पूछ डाला ‘क्या प्र‍ियंका चोपड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सदस्य बन गई हैं?’ वहीं दूसरे का कहना है कि ‘ प्रियंका RSS शाखा की सीरियस मीटिंग अटेंड करने पहुंची हैं।

ऐसे ही कई कमेंट्स के साथ प्रियंका चोपड़ा को खूब ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि खाकी पैंट संघ की ऑफीशियल ड्रेस रहा है।

कचरे के डिब्बे में मिला RSS कार्यकर्ता के बेटे का शव!

1-year-child-kidnapped-and-then-murdered-3-are-arrested-with-bjp-leader

उत्तर प्रदेश ।। बार्डर के जिले बहराइच में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा मामला RSS कार्यकर्ता व जनरल मर्चेंट व्यापारी के 6 साल के बेटे की हत्या से जुड़ा हुआ है। जिसकी लाश कचरे के ढेर में पड़े डस्टबिन से बरामद हुआ है। मृतक बच्चा बीते मंगलवार को घर के सामने से संदिग्ध हालात में गुम हो गया था।

1-year-child-kidnapped-and-then-murdered-3-are-arrested-with-bjp-leader

जिसकी लाश डस्टबिन में बरामद होने से हड़कंप मच गया। मासूम की लाश की हालत देख हर कोई यही अंदेशा जता रहा है कि मासूम के साथ कहीं न कहीं कुछ इंसानियत को शर्मसार करने वाला काम हुआ है। वहीं मृतक के पिता RSS कार्यकर्ता विवेक गुप्ता का कहना है कि उनके बेटे को घर के सामने से किडनैप कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

NZvSA : कप्तान विलियमसन का नाबाद शतक, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क. गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद कप्तान केन विलियमसन के नाबाद शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को विश्व कप के मैच में चार विकेट से हराकर अंतिम चार के दरवाजे उसके लिये लगभग बंद कर दिये।

इस जीत के साथ पिछली बार की उपविजेता न्यूजीलैंड पांच मैचों में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि दक्षिण अफ्रीका छह मैचों में तीन अंक के साथ 10 टीमों में आठवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश की मामूली उम्मीदें बरकरार रखने के लिये यह मैच हर हालत में जीतना था।

दक्षिण अफ्रीका के छह विकेट पर 241 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने तीन गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। कठिन पिच पर विलियमसन कप्तानी पारी खेलते हुए 138 गेंद पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिये आठ रन चाहिये थे। विलियमसन ने एंडिले फेलुक्वायो की दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले उन्होंने मार्टिन गुप्टिल के साथ दूसरे विकेट के लिये 60 और कोलिन डि ग्रांडहोमे के साथ छठे विकेट के लिये 91 रन जोड़े। ग्रांडहोमे ने कप्तान का बखूबी साथ निभाते हुए 47 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाये।

इससे पहले गीली आउटफील्ड के कारण मैच देर से शुरू हुआ और घटाकर 49 ओवर प्रति टीम कर दिया गया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और उनके गेंदबाजों ने इसे काफी हद तक सही साबित कर दिखाया। हाशिम अमला ने 55 रन बनाने के लिये 83 गेंद खेल डाली लेकिन वान डेर डुसेन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 67 रन बनाये।

पिछले विश्व कप की उपविजेता न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मददगार विकेट पर काफी अनुशासित प्रदर्शन किया । ट्रेंट बोल्ट ने क्विंटोन डिकाक को महज पांच के निजी योग पर पवेलियन भेजकर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया । अमला और कप्तान फाफ डु प्लेसी ने दक्षिण अफ्रीका को 14वें ओवर में एक विकेट पर 59 रन तक पहुंचाया।

लोकी फर्ग्युसन ने शानदार यार्कर पर डु प्लेसी को 23 रन पर बोल्ड कर दिया । अमला और एडेन मार्कराम ने तीसरे विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की लेकिन बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनेर ने अमला को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। अमला अपनी पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले दक्षिण अफ्रीका के चौथे बल्लेबाज बन गए। वह भारत के कप्तान विराट कोहली (175 पारी) के बाद सबसे तेजी से (176 पारी) इस आंकड़े तक पहुंचे है। मार्कराम (38) को कोलिन डि ग्रांडहोमे ने कोलिन मुनरो के हाथों लपकवाया । इसके बाद डेविड मिलर (36) ने वान डेर डुसेन के साथ रनगति को बढाया।

GST बैठक आज: मोदी सरकार इन लोगों को दे सकती है बड़ा तोहफा !

नई दिल्ली. देश में लंबे समय से बिक्री का संकट झेल रहे इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर केंद्र सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। इस पर टैक्स 12 से घटाकर पांच फीसदी किया जा सकता है। जीएसटी परिषद की शुक्रवार को होने वाली बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। फेम 2 में सब्सिडी के पैमाने बदले जाने से इलेक्ट्रिक गाड़ियां महंगी हो गई थीं जिसके बाद इन गाड़ियों की बिक्री न के बराबर हो रही थी।

सूत्रों ने हिंदुस्तान को बताया है कि जीएसटी दरें घटाने का प्रस्ताव को एजेंडा में शामिल किया गया है। 21 जून की बैठक में राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ चर्चा के बाद इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, इन गाड़ियों पर लगने वाले मौजूदा 12 फीसदी टैक्स को घटाकर पांच फीसदी किया जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यह पहली जीएसटी बैठक होगी।

अनुमान के मुताबिक, अगर जीएसटी की दरें घटा दी गईं तो स्कूटर और इलेक्ट्रिक बाइक में करीब 5 हजार रुपये और कारों में एक लाख रुपये तक की कमी देखने को मिल सकती है। साथ ही केंद्र सरकार के फेम 2 कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियों की तरफ से भी देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में निवेश बढ़ सकता है। हर राज्य में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल का गठन करना और राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण का कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी दी जा सकती है।

सरकारी और प्राइवेट लॉटरी की दरें एक जैसी करने पर फैसला मुश्किल है। लॉटरी पर बने वित्त मंत्रियों के समूह में आम सहमति नहीं बन पाई है। सरकारी लॉटरी पर 12 फीसदी और प्राइवेट लॉटरी पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है।

पेट्रोल-डीजल वाहनों को राहत की उम्मीद कम

पिछले कुछ महीनों से बिक्री में लगातार गिरावट झेल रहे ऑटोमोबाइल सेक्टर को राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। पेट्रोल-डीजल चालित वाहनों की बिक्री में लगातार कमी आई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर ने बिक्री में लगातार आ रही गिरावट को लेकर सरकार से टैक्स दरें घटाने और प्रोत्साहन पैकेज की मांग की है।

वित्त मंत्री से मुलाकात कर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली कंपनियों ने टैक्स घटाने की मांग की है। इंडस्ट्री की मांग है कि एसी, फ्रीज और 32 इंच से कम के टीवी पर 18 फीसदी के बजाए 12 फीसदी टैक्स लगाया जाए। इंडस्ट्री की दलील है दाम कम होने से बिक्री बढ़ेगी और सरकार की आय में भी इजाफा होगा। मौजूदा दौर में छोटे कारोबारियों और एक्सपोर्टर्स को टैक्स के चलते कारोबार में आ रही मुश्किलों को दूर करने के मकसद से दरें घटाई जा सकती है।

दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों पर मंडरा रहा दिव्यांगता का खतरा, 151 मासूमों ने गंवाई जान

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर में एक्यूट इनसेफेलाइटिस सिंड्रोम या दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चे दिव्यांगता के शिकार हो सकते हैं। जो बच्चे बीमारी से ठीक हो गए हैं उनकी काउसंलिंग जरूरी है। ऐसे बच्चे या तो मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं या उनके शरीर का कोई अंग प्रभावित हो सकता है। यह आशंका पटना एम्स के विशेषज्ञों ने जतायी है।

एईएस पर तीन साल शोध के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को हाईपोग्लेसीमिया, बुखार और कम पानी से बच्चों की होने वाली समस्या से निजात के लिए पीएचसी स्तर पर व्यवस्था करनी चाहिए। डॉक्टरों ने एईएस बीमारी से ठीक हुए बच्चों की काउंसलिंग पर बल दिया है ताकि उन्हें दिव्यांगता से बचाया जा सके।

2014 से 2016 के बीच अध्ययन करने वाली पटना एम्स की टीम का कहना है कि इस बार भी बीमारी का प्रकोप वैसे ही होने की आशंका है। खासकर मुजफ्फरपुर के कांटी और मुशहरी ब्लॉक में सबसे अधिक इस बीमारी का प्रकोप होने की बात कही गई है।

तेज बुखार से दिमाग पर असर

एम्स की टीम ने अध्ययन में पाया है कि तेज बुखार होने पर बच्चों के दिमाग पर असर हो रहा है। ठीक होने के बाद भी 30 प्रतिशत बच्चे दिव्यांग हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण तेज बुखार से दिमाग के एक हिस्से का शिथिल होना है। पटना एम्स ने राज्य सरकार को सुझाव दिया है कि एईएस का प्रकोप ढाई माह तक रहता है इसीलिए स्पेशल प्लान बनाया जा रहा, ताकि बीमारी की शुरुआत होते ही उस पर काबू पाया जा सके।

इतनी मौतों के बाद वार्ड में एसी-कूलर लगाए गए

डेढ़ सौ से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद जागे एसकेएमसीएच प्रशासन ने वार्डों में एसी-कूलर लगवा दिए हैं जो वर्षों से लंबित थे। इसके लिए रोगी कल्याण समिति से भी झटपट राशि मिल गई। जनरल शिशु वार्ड दो में 16 कूलर और पीआईसीयू में तब्दील किए गए वार्ड एक में 16 एसी लगाए गए हैं। सफाई के मद्देनजर पीआईसीयू में मरीज के साथ सिर्फ एक परिजन को जाने के नियम का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।